Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना फखरपुर इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर के अंदर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मंगल प्रसाद ने बताया कि उनका भतीजा बहादुर पुत्र रामबचन का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बहादुर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची फखरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Mohd Aamir
थाना फखरपुर इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर के अंदर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मंगल प्रसाद ने बताया कि उनका भतीजा बहादुर पुत्र रामबचन का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बहादुर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची फखरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी में दो रोडवेज बसों की जोरदार भिड़ंत में मासूम की मौत, 12 घायल; बड़ागांव से रामनगर तक मचा हड़कंप कृष्ण कुमार शुक्ल बाराबंकी। मंगलवार को तेज बारिश के बीच दो रोडवेज बसों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि कुल 12 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को रामनगर और बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य अस्पतालों में पहुंचाया गया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार कैसरबाग डिपो की बस संख्या यूपी 70 एफटी 1065 बहराइच से लखनऊ जा रही थी, जबकि बाराबंकी डिपो की बस संख्या यूपी 41 बीटी 6314 बाराबंकी से बदोसराय की ओर जा रही थी। दलसराय के पास तेज बारिश के दौरान दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में पांच वर्षीय आर्यन पुत्र आशीष कुमार निवासी कुम्हरवां की मौत हो गई। आर्यन रामनगर स्थित प्रशांत बाल विद्या मंदिर में प्ले ग्रुप का छात्र था। उसकी मां पूजा भी हादसे में घायल हुई हैं। पूजा ने बताया कि बस तेज गति से चल रही थी। अचानक सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई, जिससे वह और उसका बेटा नीचे गिर गए। गंभीर चोट लगने से आर्यन की मौत हो गई। हादसे में अरविंद कुमार शुक्ला (50), पुत्र विद्यासागर शुक्ला निवासी रामनगर, जो बस परिचालक हैं, रामलली (55) निवासी रामनगर, राजकुमारी (54) पत्नी अशोक कुमार निवासी कानपुर, नरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय जगदारी सिंह निवासी गया/जहानाबाद बिहार और अशोक कुमार तिवारी घायल हुए। तिलोकपुर निवासी प्रभाकर (35) पुत्र शंकरलाल के पैर और जांघ में फ्रैक्चर हुआ। उन्हें बड़ागांव सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे घायलों का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया गया। सीएचसी अधीक्षक राधेश्याम गौड़ ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को अस्पताल लाया गया था। प्रभाकर की हालत गंभीर होने और फ्रैक्चर पाए जाने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार किया गया। वहीं रामनगर सीएचसी में भी घायलों को भर्ती कर उपचार दिया गया। डॉक्टर हाशिम ने बताया कि हादसे में एक मासूम की मौत हुई है और घायलों का उपचार किया गया है। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा दलसराय के पास हुआ और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद सड़क पर दोनों बसों के क्षतिग्रस्त होने से यातायात ठप हो गया।थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बसों को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कराया गया।4
- करनैलगंज: कोतवाली के बगल का रास्ता बना दलदल, नगर पालिका के विकास के दावों की खुली पोल* *करनैलगंज: कोतवाली के बगल का रास्ता बना दलदल, नगर पालिका के विकास के दावों की खुली पोल* *करनैलगंज / गोण्डा।* नगर पालिका परिषद करनैलगंज के विकास की हकीकत देखनी हो तो तहसील मुख्यालय स्थित कोतवाली के बगल वाले रास्ते से गुजर कर देखिए। यह रास्ता नहीं, कीचड़ और जलभराव का दलदल बन चुका है। हल्की बारिश में यह मार्ग कीचड़युक्त हो जाता है और तेज बारिश में तालाब में तब्दील हो जाता है। पैदल चलना तक मुश्किल है। रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले *छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों और आम राहगीरों* को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। *हादसों को न्योता दे रहा रास्ता* जलभराव में अंदाजा न लगने से बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग चोटिल हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कुंभकर्णी नींद में है। नगर पालिका विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, पर तहसील और कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण कार्यालयों के बगल की तस्वीरें हकीकत बयां कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी गोण्डा और अधिशासी अधिकारी से रास्ते के निर्माण और जलभराव के स्थायी समाधान की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी करनैलगंज से संपर्क की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।3
- बहराइच ई-रिक्शा सवार महिला का मंगलसूत्र झपटा, बाइक सवार लुटेरे फरार नानपारा-बहराइच हाईवे पर भवनियापुर गांव के पास वारदात से मची अफरातफरी, पुलिस जांच में जुटी बहराइच। नानपारा-बहराइच हाईवे पर मटेरा थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव के पास मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा से घर जा रही महिला का मंगलसूत्र झपट लिया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लखीमपुर खीरी के मोहल्ला सुआगाड़ा निवासी गायत्री प्रजापति पति सुरेन्द्र प्रजापति नानपारा कोतवाली क्षेत्र के मसूदनगर बस्थनवा स्थित अपनी रिश्तेदारी में मरीज को देखने आई थीं। रिश्तेदार सुरेश प्रजापति के यहां से लौटने के बाद वह मटेरा चौराहे से ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर लखीमपुर खीरी जा रही थीं। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा जैसे ही मटेरा थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव के निकट पहुंचा, तभी बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र झपटने का प्रयास किया। अचानक हुई घटना से ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार अन्य लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाश मंगलसूत्र लेकर बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बदमाशों की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हाईवे पर महिला से हुई दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।3
- गंगा के भीषण कटाव में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर भागलपुर के राघोपुर में नदी की तेज धार ने निगल लिया आस्था का प्रतीक बिहार के भागलपुर जिले के राघोपुर में गंगा नदी का भीषण कटाव लगातार तबाही मचा रहा है। इसी कटाव की चपेट में आकर करीब 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर गंगा की तेज धार में समा गया। मंदिर के नदी में विलीन होने का दृश्य देखकर स्थानीय लोग भावुक हो गए। लोगों का कहना है कि यह मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि इलाके की आस्था और विरासत का प्रतीक था। गंगा के बढ़ते कटाव से आसपास के लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है।1
- मथुरा महापंचायत के लिए बाराबंकी से रवाना हुए भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ता ब्यूरो चीफ बाराबंकी। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा के निर्देश पर मंगलवार को जिला अध्यक्ष राधे रमन वर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मथुरा में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए बाराबंकी जंक्शन रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। मसौली ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता और महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड़िया रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचे। सभी कार्यकर्ताओं ने निर्धारित ट्रेन से मथुरा के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में महापंचायत को लेकर खासा उत्साह और जोश देखने को मिला और सभी ने हुंकार भरी। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि 1 सितंबर 2026 को मथुरा में आयोजित महापंचायत एवं चिंतन शिविर में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसमें बाराबंकी जनपद के किसानों की समस्याओं को भी राष्ट्रीय मंच पर रखा जाएगा।1
- तेंदुए के हमले में युवक की मौत, बरामदे से उठाकर झाड़ियों में ले गया वन्यजीव बहराइच। ककरहा रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत महबूबनगर में मंगलवार तड़के तेंदुए के हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई। घर के बरामदे में सो रहे 28 वर्षीय युवक को तेंदुआ हमला कर उठाकर घर के समीप स्थित झाड़ियों में ले गया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। काफी तलाश के बाद युवक का आधा खाया शव झाड़ियों में बरामद होने से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार महबूबनगर निवासी राम सिंह पुत्र मालती प्रसाद, उम्र करीब 28 वर्ष, सोमवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। बताया जाता है कि मंगलवार करीब तीन बजे तेंदुआ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया और बरामदे में सो रहे राम सिंह पर हमला कर दिया। तेंदुए ने युवक को दबोच लिया और उसे उठाकर घर के पास स्थित झाड़ियों की ओर ले गया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल राम सिंह की तलाश शुरू की। घर और आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन करने के बाद जब झाड़ियों की ओर तलाश की गई तो वहां राम सिंह का आधा खाया हुआ शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घर के आंगन में तेंदुए के पगचिह्न पाए गए। इससे तेंदुए के घर के परिसर तक पहुंचने की बात सामने आई। बताया गया कि घटनास्थल जंगल क्षेत्र से करीब 700 मीटर की दूरी पर स्थित है। वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण कर तेंदुए की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई। ग्रामीणों में भय का माहौल तेंदुए द्वारा घर के बरामदे से युवक को उठाकर ले जाने और उसकी मौत की घटना के बाद महबूबनगर समेत आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तेंदुआ घर के अंदर से सो रहे व्यक्ति को उठाकर ले जा सकता है तो आबादी क्षेत्र में उसकी मौजूदगी गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की लगातार निगरानी कराने तथा उसे पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। लोगों को विशेष रूप से रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने लगाया पिंजरा, सौर ऊर्जा लाइट लगाने के निर्देश घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। साथ ही गांव में तत्काल सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे रात के समय आबादी क्षेत्र में अंधेरा कम रहे और ग्रामीणों को जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिल सके। टकरहा वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर द्वारा मृतक के पिता को तत्काल 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा थानाध्यक्ष मोतीपुर ब्रह्मा गोंड ने बताया कि मृतक के शव को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस और वन विभाग की टीमें घटना के बाद क्षेत्र में सक्रिय हैं। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है और उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही है।1
- जनपद बहराइच के धर्म कांटा चौराहे पर बारिश का कर बहुत जोरो जोरो से हो रहा था लोगों को भागना पड़ा1
- थाना फखरपुर इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर के अंदर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मंगल प्रसाद ने बताया कि उनका भतीजा बहादुर पुत्र रामबचन का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बहादुर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची फखरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।1