शत-प्रतिशत नामांकन और शैक्षणिक सुधार को लेकर बीईओ ने प्रधानाध्यापकों के साथ की बैठक शत-प्रतिशत नामांकन और शैक्षणिक सुधार को लेकर बीईओ ने प्रधानाध्यापकों के साथ की बैठक कोंच स्थानीय प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागार में मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय रमन की अध्यक्षता में सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी शैक्षणिक सत्र में छात्र-छात्राओं के नामांकन और विद्यालयों की व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय रमन ने निर्देश दिया कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का नामांकन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए प्रधानाध्यापक अपने स्तर से विशेष प्रयास करें। साथ ही, विद्यालयों में प्रबंधकारिणी समिति के गठन की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई और इसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।बीईओ ने शैक्षणिक गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि विभागीय निर्देशानुसार विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य निर्धारित रूटीन के अनुसार अनिवार्य रूप से संचालित होना चाहिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि छात्र एक स्वच्छ और बेहतर माहौल में शिक्षा ग्रहण कर सकें। बैठक में उपस्थित प्रधानाध्यापकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मनोज कुमार, नवीन कुमार, तरुण कुमार, अनुज कुमार दास, सुधीर कुमार, राजीव कुमार समेत प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व अन्य कर्मी उपस्थित थे।

- *🚨बिहार के दानापुर-बख्तियारपुर रेल खंड के बख्तियारपुर स्टेशन पर सोमवार की दोपहर एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें दो महिलाओं की ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.*1
- जहानाबाद के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। 5 मई 2026 को यूनिक शोतोकान कराटे एसोसिएशन इंडिया की टीम रांची के खेल गांव में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता से जहानाबाद लौटी। टीम के शहर पहुंचते ही खिलाड़ियों का अभिभावकों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल देखा गया। मुख्य कोच अन्नू शक्ति सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जहानाबाद के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। कुणाल सिंह आर्या और आस्था कुमारी कश्यप ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं माही कुमारी ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा अर्पणा सिन्हा और आशीष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। रांची से लौटने पर खिलाड़ियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना की। इस दौरान मुख्य कोच अन्नू शक्ति सिंह को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच और अभिभावकों के सहयोग को दिया। प्रतियोगिता में मिली इस सफलता से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है।1
- विक्रमशिला पुल की हालत पर हंगामा—निर्माण व्यवस्था और इंजीनियरों की निगरानी दोनों कटघरे में?1
- Post by Baban पासवान1
- निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा ओपीडी व्यवस्था, आपातकालीन सेवा, दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन प्लांट संचालन, साफ-सफाई एवं अस्पताल में उपलब्ध आवश्यक उपकरणों की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर अस्पताल प्रबंधन, उपचार व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मरीजों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के आधार पर सिविल सर्जन एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों पर जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन को सभी चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार आपातकालीन वार्ड में भी चिकित्सक की अनुपस्थिति पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, वार्डों में बेड पर बिछाई जाने वाली चादरों की नियमित धुलाई एवं समय-समय पर परिवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त पाए गए बेड की मरम्मत यथाशीघ्र कराने हेतु भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी द्वारा क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माणाधीन भवन स्थल का भी निरीक्षण किया गया। हालांकि, संवेदक की अनुपस्थिति के कारण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा नहीं हो सकी तथा स्थल पर कार्य बंद पाया गया। इस पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं संवेदक की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- ROAD safety समर कैंप अंतर्गत हेलमेट जन जागरुकता अभियान चलाया गया1
- उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद के मोदीनगर में हिंदू संगठनों ने St. टेरेसा स्कूल के गेट पर "जय श्रीराम" लिख दिया आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने एक हिन्दू शिक्षिका पर धार्मिक मान्यताओं को बदलने का दबाव बनाया हाथ पर बने 'ओम' व 'महादेव' के टैटू हटाने को कहा गया1
- जहानाबाद में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को सहयोग शिविर के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, आवेदन प्राप्ति तथा शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के तहत आगामी 19 मई से पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” का आयोजन शुरू किया जाएगा। ये शिविर प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को लगाए जाएंगे, जहां ब्लॉक, अंचल एवं थाना से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।बैठक के दौरान सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले पंचायतवार सहयोग शिविर के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग प्रदान करें। साथ ही शिविर के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं स्वयं उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने कहा कि सहयोग शिविर जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीण स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।1
- 😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭2