Shuru
Apke Nagar Ki App…
ROAD safety समर कैंप अंतर्गत हेलमेट जन जागरुकता अभियान चलाया गया
भीमकुंड न्यूज़ 24
ROAD safety समर कैंप अंतर्गत हेलमेट जन जागरुकता अभियान चलाया गया
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Baban पासवान1
- निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा ओपीडी व्यवस्था, आपातकालीन सेवा, दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन प्लांट संचालन, साफ-सफाई एवं अस्पताल में उपलब्ध आवश्यक उपकरणों की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर अस्पताल प्रबंधन, उपचार व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मरीजों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के आधार पर सिविल सर्जन एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों पर जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन को सभी चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार आपातकालीन वार्ड में भी चिकित्सक की अनुपस्थिति पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, वार्डों में बेड पर बिछाई जाने वाली चादरों की नियमित धुलाई एवं समय-समय पर परिवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त पाए गए बेड की मरम्मत यथाशीघ्र कराने हेतु भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी द्वारा क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माणाधीन भवन स्थल का भी निरीक्षण किया गया। हालांकि, संवेदक की अनुपस्थिति के कारण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा नहीं हो सकी तथा स्थल पर कार्य बंद पाया गया। इस पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं संवेदक की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- ROAD safety समर कैंप अंतर्गत हेलमेट जन जागरुकता अभियान चलाया गया1
- 😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭2
- बे-मौसम हुई तेज बारिश ने एक बार फिर नगर प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। हल्की बारिश में ही शहर की सड़कों का तालाब में तब्दील हो जाना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। नगर के वार्ड नंबर 13 और 14 की स्थिति सबसे बदतर देखी जा रही है, जहां सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया है। नालियों की साफ-सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी अब लोगों के घरों तक पहुंच चुका है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही समस्या सामने आती है, लेकिन नगर प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता। नालियों की समय पर सफाई नहीं होना और जल निकासी की उचित व्यवस्था का अभाव इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे गलियां जलमग्न हो चुकी हैं और लोग पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। इससे न सिर्फ आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। अब देखना यह होगा कि इस गंभीर समस्या पर नगर प्रशासन कब जागता है और पीरोवासियों को इस जलजमाव की समस्या से कब राहत मिलती है।1
- Post by Mohd.raj khan1
- आरा के शिवपुर में दो बाइक की भिड़ंत में तीन जख्मी एक की मौ ...त... घटना के बाद जख्मी को अस्पताल पहुंचाने के लिए जीरो माइल के पास से लगा भयंकर जाम जख्मी को एंबुलेंस से उतार कर मोटरसाइकिल से पहुंचाया गया आरा सदर हॉस्पिटल मौके पर पहुंची पुलिस #ara1
- Post by Baban पासवान1