Shuru
Apke Nagar Ki App…
Arwal ki varal video बंगाल में भारतीय जानता पार्टी की प्रचंड बहुमत जीत पर डांस करते हुए खुशी जाहिर की
Baban पासवान
Arwal ki varal video बंगाल में भारतीय जानता पार्टी की प्रचंड बहुमत जीत पर डांस करते हुए खुशी जाहिर की
More news from बिहार and nearby areas
- नगरी गांव में हुए चर्चित सरपंच पति गोलीकांड मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। चरपोखरी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के घर पर इश्तिहार चिपकाया । मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे बताया गया की मलौर गांव निवासी धर्मेंद्र शर्मा के पुत्र शनि शर्मा तथा नगरी गांव निवासी हृदया सिंह के पुत्र बृजेश सिंह घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। जानकारी के मुताबिक, नगरी बाजार में सरपंच पति को अपराधियों ने गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा चरपोखरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि इश्तिहार चस्पा करने की कार्रवाई के बाद यदि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं इलाके में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।1
- जहानाबाद के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। 5 मई 2026 को यूनिक शोतोकान कराटे एसोसिएशन इंडिया की टीम रांची के खेल गांव में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता से जहानाबाद लौटी। टीम के शहर पहुंचते ही खिलाड़ियों का अभिभावकों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल देखा गया। मुख्य कोच अन्नू शक्ति सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जहानाबाद के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। कुणाल सिंह आर्या और आस्था कुमारी कश्यप ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं माही कुमारी ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा अर्पणा सिन्हा और आशीष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। रांची से लौटने पर खिलाड़ियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना की। इस दौरान मुख्य कोच अन्नू शक्ति सिंह को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच और अभिभावकों के सहयोग को दिया। प्रतियोगिता में मिली इस सफलता से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है।1
- Post by Ramesh Kumar1
- हथियार का भय दिखाकर धमकी देने के मामले में भोजपुर पुलिस की कार्रवाई, 01 देशी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार आरा नवादा थानांतर्गत दिनांक 04.05.2026 को ब्लॉक परिसर में गाड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद में हथियार का भय दिखाकर धमकी देने के मामले में 01 देशी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार1
- आरा। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 मई के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आज व्यवहार न्यायालय के गेट संख्या 1 से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वाराजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सप्तम सुजीत कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आम नागरिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ एवं प्रक्रिया की जानकारी देगा। इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय, पटना के निर्देशानुसार आज ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के तत्वावधान में जिला बार एसोसिएशन, आरा के सभागार में _Bar Council of India Rules के Part VI, Chapter-II, "Standards of Professional Conduct and Etiquette" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने Bar Council of India Rules के Part VI, Chapter-II, "Standards of Professional Conduct and Etiquette" (Rules under section 49(1)(c) of the Act) पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश पोक्सो के न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार ,जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, सचिव मनमोहन ओझा, स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पनाग कुमार त्रिपाठी वरीय अधिवक्ता राम सुरेश सिंह तथा बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।4
- आरा - राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद शिवेश राम का पहली बार आरा आगमन पर भाजपा सहित एनडीए कार्यकताओ द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिवेश राम आरा-बक्सर विधानपरिषद उपचुनाव हेतु शहर के एक होटल मे आयोजित बैठक मे शामिल होने पहुंचे। एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के पक्ष मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं संचालन भाजपा उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद शिवेश राम ने कहा कि 2005 के बाद पंचायतों मे जो स्थिति सुधरा है और विकास कार्य हुए है,उससे सभी लोगो का झुकाव एनडीए के पक्ष मे है। विधानपरिषद का यह चुनाव हमारे प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद जीत चुके है।हम सभी कार्यकताओ को सजग रहने की जरूरत है।आज पूरे देश मे विकास कार्य हो रहा है और देश विकसित भारत की ओर बढ चुका है। विपक्षियों का सुपड़ा साफ हो गया है।आज 22 राज्यो एवं केन्द्र मे एनडीए की सरकार है। बैठक को आरा विधायक सह पूर्व मंत्री संजय टाईगर ने संबोधित करते हुए कहा कि यह विधानपरिषद का चुनाव जनप्रतिनिधियों का चुनाव के साथ-साथ जनता का चुनाव है।आज सभी लोग विकास देखना पसंद कर रहे है।हम भोजपुर जिला के सभी सातो विधानसभा मे जीते है,केन्द्र और राज्य मे एनडीए की सरकार है और पंचायतों मे भी विकास कार्य तेजी से हुआ है। इस बार का चुनाव मे हम पिछले चुनाव से अधिक मतो से जीतेंगे।उन्होने एनडीए कार्यकताओ से अपने-आस पास जनप्रतिनिधि मतदाता से संपर्क करने की बात कही। रफीगंज के जदयू विधायक एवं आरा प्रभारी प्रमोद सिंह ने वीर कुँवर सिंह की धरती पर आकर अपने आप को धन्य बताय।उन्होने कन्हैया प्रसाद की जीत सुनिश्चित बताया। बैठक को मसौढी विधायक अरूण मांझी,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, कौश विद्यार्थी, मिथलेश कुशवाहा, सीडी शर्मा, शत्रुधन प्रसाद ने संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बताया। कार्यक्रम मे हरेन्द्र पांडेय,सत्यनारायण व्याहुत, प्रमोद कुमार,सूर्यकांत पांडेय,प्रहलाद राय,संतोष चंद्रवंशी, वंदना राजवंशी, संजय कुमार सिंह,सुनील श्रीवास्तव, बलराम सिंह,धर्मेन्द्र सिंह,चुन्नी देवी,संजीव गुप्ता, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,एनडीए कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे।1
- तिरंगे में लिपटा फौजी मंगल कुमार सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार को जैसे ही उनके पैतृक गांव कोथुआ पहुंचा, पूरा माहौल गमगीन हो गया। गांव की गलियों में सन्नाटा और हर आंख में आंसू भर गए । अपने गाँव के लाल की एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं का विलाप, बुजुर्गों की नम आंखें और युवाओं की झुकी नजरें—हर कोई अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने पहुंचा था। माहौल ऐसा था कि हर दिल दुखी था, लेकिन साथ ही अपने गांव के लाल पर गर्व भी साफ झलक रहा था। सोमवार की शाम 6:00 के करीब बताया गया की मंगल कुमार सिंह सेना के नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे और वर्तमान में पंजाब के भटिंडा में कार्यरत थे। बताया जाता है कि परेड में शामिल होने के दौरान गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 2 मई को उनका निधन हो गया। अंतिम विदाई के दौरान सेना के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- जहानाबाद में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को सहयोग शिविर के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, आवेदन प्राप्ति तथा शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के तहत आगामी 19 मई से पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” का आयोजन शुरू किया जाएगा। ये शिविर प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को लगाए जाएंगे, जहां ब्लॉक, अंचल एवं थाना से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।बैठक के दौरान सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले पंचायतवार सहयोग शिविर के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग प्रदान करें। साथ ही शिविर के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं स्वयं उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने कहा कि सहयोग शिविर जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीण स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।1
- राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद शिवेश राम का पहली बार आरा आगमन पर भाजपा सहित एनडीए कार्यकताओ द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिवेश राम आरा-बक्सर विधानपरिषद उपचुनाव हेतु शहर के एक होटल मे आयोजित बैठक मे शामिल होने पहुंचे1