बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष शिक्षकों ने 27 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजनंदन कुमार एवं संचालन उमेश कुमार ने किया। धरना में प्राथमिक शिक्षक संघ, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ और बिहार स्टेट टीचर एसोसिएशन सहित कई संगठनों के शिक्षक शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी को मांग पत्र देने और समझौते के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। लगभग 1500 शिक्षकों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व राज्यपाल को भेजे जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश बढ़ा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि सेवा पुस्तिका अद्यतन नहीं की जा रही, एरियर भुगतान लंबित है तथा वेतन विसंगति, प्रोन्नति और वेतन संरक्षण जैसे मुद्दे अधूरे हैं। अकाउंटेंट पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई और 5 जून 2026 को “घेरा डालो, डेरा डालो” आंदोलन में भागीदारी की अपील की गई।
बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष शिक्षकों ने 27 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजनंदन कुमार एवं संचालन उमेश कुमार ने किया। धरना में प्राथमिक शिक्षक संघ, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ और बिहार स्टेट टीचर एसोसिएशन सहित कई संगठनों के शिक्षक शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी को मांग पत्र देने और समझौते के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। लगभग 1500 शिक्षकों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व राज्यपाल को भेजे जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश बढ़ा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि सेवा पुस्तिका अद्यतन नहीं की जा रही, एरियर भुगतान लंबित है तथा वेतन विसंगति, प्रोन्नति और वेतन संरक्षण जैसे मुद्दे अधूरे हैं। अकाउंटेंट पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई और 5 जून 2026 को “घेरा डालो, डेरा डालो” आंदोलन में भागीदारी की अपील की गई।
- Post by Ramesh Kumar1
- जहानाबाद के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। 5 मई 2026 को यूनिक शोतोकान कराटे एसोसिएशन इंडिया की टीम रांची के खेल गांव में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता से जहानाबाद लौटी। टीम के शहर पहुंचते ही खिलाड़ियों का अभिभावकों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल देखा गया। मुख्य कोच अन्नू शक्ति सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जहानाबाद के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। कुणाल सिंह आर्या और आस्था कुमारी कश्यप ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं माही कुमारी ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा अर्पणा सिन्हा और आशीष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। रांची से लौटने पर खिलाड़ियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना की। इस दौरान मुख्य कोच अन्नू शक्ति सिंह को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच और अभिभावकों के सहयोग को दिया। प्रतियोगिता में मिली इस सफलता से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है।1
- लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा बैठक, डोर-टू-डोर कचरा उठाव और सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश कोंच प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के कार्यालय में मंगलवार दोपहर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रखंड समन्वयक अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्वच्छता अभियान की प्रगति और आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान प्रखंड समन्वयक ने सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि पंचायतों में डोर-टू-डोर घर-घर कूड़ा उठाव की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाएं। उन्होंने कचरा रख-रखाव और उसके सही निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता के मानकों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा, महादलित टोलों में चल रहे विशेष स्वच्छता सर्वे कार्य की समीक्षा की गई। अमित कुमार ने पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य में तेजी लाएं ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुँच सके। साथ ही, 'स्वच्छता मित्र ऐप' पर डेटा एंट्री और अन्य तकनीकी कार्यों को अपडेट रखने का सख्त निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से पर्यवेक्षक गुड्डू शर्मा, नौलेश कुमार, प्रभात कुमार, अनमोल कुमार, कन्हैया शरण, श्रीनिवास कुमार, राजबल्लभ यादव, योगेंद्र कुमार, अमरेंद्र कुमार अकेला सहित अन्य स्वच्छता कर्मी और विभाग के लोग मौजूद रहे।1
- पश्चिम बंगाल के नवाना सचिवालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे वास्तविक बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि 4 और 5 मई 2026 को भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद नवाना परिसर के भीतर कुछ सरकारी कर्मचारी उत्सव मनाते नजर आए वीडियो में कर्मचारी “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” जैसे नारे लगाते और तालियां बजाते दिख रहे हैं यह वीडियो कई समाचार माध्यमों द्वारा भी साझा किया गया है और इसे चुनाव परिणाम के बाद की प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है1
- Post by Baban पासवान1
- Post by Sudama Kumar chaudhary ji1
- निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा ओपीडी व्यवस्था, आपातकालीन सेवा, दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन प्लांट संचालन, साफ-सफाई एवं अस्पताल में उपलब्ध आवश्यक उपकरणों की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर अस्पताल प्रबंधन, उपचार व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मरीजों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के आधार पर सिविल सर्जन एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों पर जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन को सभी चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार आपातकालीन वार्ड में भी चिकित्सक की अनुपस्थिति पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, वार्डों में बेड पर बिछाई जाने वाली चादरों की नियमित धुलाई एवं समय-समय पर परिवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त पाए गए बेड की मरम्मत यथाशीघ्र कराने हेतु भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी द्वारा क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माणाधीन भवन स्थल का भी निरीक्षण किया गया। हालांकि, संवेदक की अनुपस्थिति के कारण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा नहीं हो सकी तथा स्थल पर कार्य बंद पाया गया। इस पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं संवेदक की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- जहानाबाद में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को सहयोग शिविर के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, आवेदन प्राप्ति तथा शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के तहत आगामी 19 मई से पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” का आयोजन शुरू किया जाएगा। ये शिविर प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को लगाए जाएंगे, जहां ब्लॉक, अंचल एवं थाना से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।बैठक के दौरान सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले पंचायतवार सहयोग शिविर के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग प्रदान करें। साथ ही शिविर के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं स्वयं उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने कहा कि सहयोग शिविर जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीण स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।1