Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन के तत्वाधान में कुंदन गोस्वामी जी के भूसंडा आवास पर गोस्वामी तुलसीदास जी का जयंती समारोह जिला अध्यक्ष टिंकू गोस्वामी और महासचिव अमरजीत गिरी के देखरेख में संपन्न।
Uma Shanker singh
गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन के तत्वाधान में कुंदन गोस्वामी जी के भूसंडा आवास पर गोस्वामी तुलसीदास जी का जयंती समारोह जिला अध्यक्ष टिंकू गोस्वामी और महासचिव अमरजीत गिरी के देखरेख में संपन्न।
More news from Manpur and nearby areas
- *✴️BPSC TRE 4 पर शिक्षा मंत्री* *बिहार सरकार और बीपीएससी (BPSC) द्वारा टीआरई-4 (TRE-4) के नियमों और दो परीक्षाओं के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री का कहना है कि यह शिक्षा विभाग का नहीं बल्कि मिली-जुली साजिश का नियम है, लेकिन कई छात्रों ने इसका स्वागत भी किया है* *✴️BPSC TRE 4 पर शिक्षा मंत्री* *बिहार सरकार और बीपीएससी (BPSC) द्वारा टीआरई-4 (TRE-4) के नियमों और दो परीक्षाओं के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री का कहना है कि यह शिक्षा विभाग का नहीं बल्कि मिली-जुली साजिश का नियम है, लेकिन कई छात्रों ने इसका स्वागत भी किया है*1
- गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन के तत्वाधान में कुंदन गोस्वामी जी के भूसंडा आवास पर गोस्वामी तुलसीदास जी का जयंती समारोह जिला अध्यक्ष टिंकू गोस्वामी और महासचिव अमरजीत गिरी के देखरेख में संपन्न।1
- गया, हरिदास सेमिनरी में आयोजित सोलर मेला का जिला पदाधिकारी गया द्वारा लगाए गए स्टालों को देखा गया एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली गई l1
- ..............…......….…......…............….....….......1
- कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर डॉ. शशि शेखर सिंह का भव्य स्वागत कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर डॉ. शशि शेखर सिंह का भव्य स्वागत कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर डॉ. शशि शेखर सिंह का भव्य स्वागत प्रतिनिधि, वजीरगंज कांग्रेस नेता सह वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ. शशि शेखर सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गुरुवार को वजीरगंज में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। सुखदेव पैलेस के प्रांगण में आयोजित समारोह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह की देखरेख में आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने डॉ. शशि शेखर सिंह को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। समारोह में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने वजीरगंज क्षेत्र में कथित तौर पर ब्लैक में खाद बिक्री तथा अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। इन समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठित होकर आंदोलन करने का आह्वान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. शशि शेखर सिंह ने कहा कि आज देश की सत्ता जाति और धर्म के नाम पर बंटकर रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने में विश्वास करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की अपील की। सभा का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाश्रय सिंह द्वारा किया गया। मौके पर मौजूद जिला कांग्रेस महिला सेल की अध्यक्ष डॉ. पिंकी कुमारी, फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाकांत सिंह, मिथलेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सतीश सिंह, पूर्व मुखिया भरत सिंह, मनोज सिंह, बिगु सिंह, कमला बाबू, साधु सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार उर्फ पप्पू सिंह, अवध सिंह, कृष्णा सिंह, रविंद्र सिंह, मो. खालिक अहमद, हरेंद्र सिंह पैक्स अध्यक्ष, मनोज सिंह, तपेश्वर पुरी, मो. शमीम, विनोद पासवान, सुजीत सिंह, रवि यादव, प्रमोद सिंह, राकेश सिंह, इसराइल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।1
- Es pool ka Nirman jald se jald karvaya jaaye logo ko bahut pareshani se gujarna pad raha h 🙏 andar Ghana Abadi hai yaha pe Panchayat Bhavan hai FCI godam hai Jondhi Devi Mandir hai yahan se 200 meter duri block hai Kareeb 3 Mahina se yah pul tuta hua Hai Koi Dhyan nahin de raha na mukhiya na vad na samiti Pramukh n jila Parishad Koi Dhyan nahin de raha hai yahan per jab bada durghatna hoga to ashvasan dene aaenge FIR log1
- जहानाबाद : धन दोगुना करने का झांसा देकर महिला से जेवरात और नकदी की ठगी, एक संदिग्ध पकड़ा गया। जहानाबाद - सदर थाना क्षेत्र के एसपी कोठी के समीप एक महिला को धन दोगुना करने का झांसा देकर सोने के जेवरात और नकदी ठगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी के एक साथी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। पीड़िता मीना देवी ने बताया कि साधु के वेश में एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-पाठ कराने की बात कही। आरोपी ने पहले उन्हें आशीर्वाद स्वरूप फूल दिया और फिर नकदी तथा सोने के आभूषण, जिनमें कनबाली और जितिया लॉकेट शामिल थे, एक कपड़े में बंधवा लिए। महिला के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि पूजा के बाद धन और आभूषण दोगुने हो जाएंगे। उसने पोटली को शाम पांच बजे से पहले नहीं खोलने की हिदायत देते हुए कहा कि ऐसा करने पर परिवार पर संकट आ सकता है।आरोपी के जाने के कुछ देर बाद महिला को संदेह हुआ। जब उन्होंने पोटली खोलकर देखी तो उसमें नकदी और जेवरात की जगह गत्ता रखा हुआ था। ठगी का एहसास होते ही उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान लोगों ने आरोपी के एक कथित साथी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पकड़े गए युवक की पहचान दरभंगा निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित कुमार ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह पत्थर बेचने का काम करता है और किसी प्रकार की ठगी में शामिल नहीं है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार आरोपी की पहचान करने तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।1
- 85 लाख से बदलेगी सूरत: स्वराजपुरी रोड से जीबी रोड तक सड़क निर्माण शुरू, दो महीने में मिलेगी जर्जर सड़क से मुक्ति 85 लाख से बदलेगी सूरत: स्वराजपुरी रोड से जीबी रोड तक सड़क निर्माण शुरू, दो महीने में मिलेगी जर्जर सड़क से मुक्ति गया में विकास को रफ्तार: डॉ. प्रेम कुमार ने 85 लाख की सड़क योजना का किया शिलान्यास, विष्णुपद से बोधगया तक भी बड़े काम की तैयारी गया: गया शहर के वार्ड संख्या 19 और 21 के लोगों के साथ इधर से आने-जाने वाले गया की जनता के लिए बड़ी राहत मिलने जा रही है। लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गया शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को स्वराजपुरी रोड मोड़ के पास डॉ. मेहरा से बारी रोड होते हुए छाता मस्जिद और जीबी रोड तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 85 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण दो महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के माध्यम से उनकी अनुशंसा पर गया में छह सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। इसी क्रम में स्वराजपुरी रोड मोड़ से बारी रोड, छाता मस्जिद होते हुए जीबी रोड तक सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए विभाग को अनुशंसा भेजी गई और अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि यह सड़क अलकतरा से बनाई जाएगी और लगभग दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद वार्ड 19 और 21 के हजारों लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। खासकर बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव और गड्ढों के कारण लोगों को होने वाली परेशानी से निजात मिलने की उम्मीद है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गया शहर में सड़क और आधारभूत संरचना के विकास को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले टेकारी रोड बाटा मोड़ से किरानी घाट तक सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया था, जिसका निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है। इससे शहर के एक और महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन सुगम हुआ है। उन्होंने विष्णुपद क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की भी जानकारी दी। डॉ. प्रेम कुमार के अनुसार, पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले विष्णुपद क्षेत्र की सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। वर्तमान में करीब पांच मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 7.5 मीटर किया जाएगा। इसके साथ ही मानसरोवर नाले को कन्वर्ट करने का कार्य भी शुरू किया गया है। इन कार्यों से विष्णुपद क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि नैली रोड से बोधगया तक जाने वाली सड़क को डबल लेन बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है। इसकी स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गया से बोधगया के बीच सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। वार्ड 19 की पार्षद ने जताई खुशी वार्ड संख्या 19 की पार्षद मुन्नी देवी ने कहा कि स्वराजपुरी रोड मोड़ के पास डॉ. मेहरा से बारी रोड होते हुए छाता मस्जिद और जीबी रोड तक सड़क की हालत काफी जर्जर हो गई थी। स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने इस समस्या से बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को अवगत कराया था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सड़क निर्माण की अनुशंसा की, जिसके बाद अब निर्माण कार्य शुरू हुआ है। मुन्नी देवी ने कहा कि सड़क का निर्माण शुरू होना वार्ड के लोगों के लिए गौरव और खुशी की बात है। स्थानीय जनता लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रही थी। बरसात के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती थी। लोगों को घर से निकलने तक में परेशानी होती थी। अब सड़क बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। वार्ड 21 के पार्षद ने जताया आभार वार्ड संख्या 21 के पार्षद नैयर अहमद ने भी सड़क निर्माण शुरू होने पर डॉ. प्रेम कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़क की समस्या को लेकर लगातार मांग की जा रही थी। बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका समाधान कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दो महीने के भीतर सड़क बनकर तैयार हो जाने के बाद स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। लंबे समय से खराब सड़क के कारण परेशान लोगों को अब बेहतर सड़क की सुविधा मिलने जा रही है। सड़क निर्माण शुरू होने से वार्ड 19 और 21 के स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा होगा और उन्हें जर्जर सड़क, गड्ढे तथा जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। शहर में एक साथ सड़क, नाला और मार्ग चौड़ीकरण जैसे कार्यों से गया के शहरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को भी गति मिलने की उम्मीद है। #गयाजी #गया_हो #GayaPolice #LatestNews #bihar #DrPremKumar #gaya1