हेडिंग : बालोद में नशीली गोलियों के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार! छत्तीसगढ़ के बालोद में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तांदुला नदी किनारे रामघाट मंदिर के पास दबिश देकर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नाइट्रोजेपाम की 1,500 टैबलेट बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई में नगदी, दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 7 लाख 15 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोलियां ओडिशा के भुवनेश्वर से लाई जा रही थीं। मामले में थाना बालोद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ग) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
हेडिंग : बालोद में नशीली गोलियों के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार! छत्तीसगढ़ के बालोद में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तांदुला नदी किनारे रामघाट मंदिर के पास दबिश देकर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नाइट्रोजेपाम की 1,500 टैबलेट बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई में नगदी, दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 7 लाख 15 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोलियां ओडिशा के भुवनेश्वर से लाई जा रही थीं। मामले में थाना बालोद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ग) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
- 💥 *देश में एक अजीब शर्मनाक घटना बनी है जो आप तक नहीं पहुंची होगी।* ♦️*संत आशारामजी बापू के साथ किस हद तक अन्याय होता है वह पिछले 3 दिन के घटनाक्रम से जानिए* 👇 *26 अक्टूबर:* आशारामजी बापू उज्जैन के अस्पताल में ICU में भर्ती थे और 27 अक्टूबर को 20 दिन के पेरोल का आखरी दिन था। इस लिए जोधपुर हाईकोर्ट में पैरोल अर्जी पर सुनवाई थी पर जज की दो बेंच ने सुनवाई से मना कर दिया..! *27 अक्टूबर:* * अस्पताल में भर्ती होने के कारण सुप्रीम कोर्ट में सरेंडर समय बढ़ाने की अर्जी लगाई, लेकिन कोर्ट ने मना किया...! * इस लिए बापू को इंदौर से एयर एम्बुलेंस से जोधपुर पहुंचाने का फैसला उनके शिष्यों को लेना पड़ा। * लेकिन एयर एम्बुलेंस को जोधपुर में लैंडिंग की अनुमति न होने के कारण देरी हुई। * अंत में मुश्किल से रात को लैंडिंग की परमिशन मिली। * रात लगभग 9:30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुआ, वहां से एम्बुलेंस द्वारा रात 10 बजे जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। * लेकिन नियमों का हवाला देकर रात में जेल में प्रवेश नहीं दिया गया , 1 घंटे तक बापू के वकीलों ने प्रयत्न किया परंतु जेल प्रशासन नहीं माना। आखिर बापू को आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया। * पुलिस प्रशासन को अग्रिम सूचना देने के बावजूद उनके द्वारा समय पर सरेंडर नहीं करने के जुर्म में FIR दर्ज की गई...! * मीडिया ने भी स्वास्थ्य के कारण सिर्फ 5 घंटे की देरी की बात ना बताकर सिर्फ नेगेटिव न्यूज चलाई की समय पर सरेंडर नहीं किया...! *28 अक्टूबर:* आरोग्यं अस्पताल से बापू ने एम्बुलेंस द्वारा सुबह 9 बजे सेंट्रल जेल में प्रवेश किया। जहां उनको स्वास्थ्य अनुकूल सादा भोजन व अन्य चिकित्सीय बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही, ना ही उनकी स्थिति को देखकर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है...! *29 अक्टूबर:* बापू को नाजुक स्वास्थ्य के चलते आरोग्यं अस्पताल में भर्ती कराया जाए इस लिए जोधपुर हाईकोर्ट में अर्जी की गई परंतु कुछ टेक्निकल समस्या के कारण आज सुनवाई नहीं हो पाई है। ♦️*आजीवन राष्ट्रसेवा और धर्मप्रचार करनेवाले एक महान संत को बीमार अवस्था में भी जेल में बुनियादी मेडिकल सुविधा के बगैर रखा हुआ है ये कितनी शर्मनाक बात है। क्या संत का मानव अधिकार नहीं होता ?!* ♦️*गौरतलब है की बापू पर लगे सभी केस झूठे है ऐसा सुप्रीम कोर्ट के प्रखर हिंदुत्ववादी वकील श्री हरिशंकर जैन और विष्णुशंकर जैन ऑन केमरा बोल चुके है।* ♦️*गहरे राजनीतिक षडयंत्र और न्यायतंत्र के संवेदनहीन फैसले की वजह से एक 85+ वर्षीय संत को अभी कितना कष्ट झेलना पड़ रहा है... और ऐसा पिछले 13 सालों से हो रहा है ये सोचकर सच्चे सनातनी के रोंगटे खड़े हो जायेंगे।* ♦️*सब जानते है की विधर्मियों के लिए आधी रात को कोर्ट खुलते है इस देश में। आतंकवादियों को बिरयानी परोसी जाती है जेल में लेकिन एक महान हिंदू संत को उनकी दवाई के अनुरूप सादा भोजन भी नहीं दिया जाता जेल में, न उनको अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। उल्टा सिर्फ 5 घंटे की देरी पर FIR की जाती है उनपर ताकि आगे उनको पैरोल या जमानत मिलने में दिक्कत हो। धिक्कार है ऐसी सड़ी हुई सिस्टम को...* 🌎*Note: इस मेसेज को हर एक भारतीय तक पहुंचाए ताकि सभी तक सच्चाई पहुंचे और न्यायतंत्र, पुलिसतंत्र और मीडिया को होश आए...* 🙏🏻🕉️🚩1
- *जिला एटा की तहसील जलेसर में आज भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के संस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी का आगमन (कांशीराम) के तत्वावधान में जलेसर में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसभा का आयोजन* रिपोर्टर विजय देव जलेसर (एटा)। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में 106 विधानसभा जलेसर स्थित एम.जी.एम. ग्राउंड में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी का स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ज़ोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद जी ने उपस्थित जनसैलाब और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी सांगठनिक रणनीतियों पर चर्चा की और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की मुख्य बिंदु एवं विवरण: स्थान: एम.जी.एम. ग्राउंड, 106 विधानसभा जलेसर, जिला एटा मुख्य अतिथि: माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी) विशिष्ट अतिथि: माननीय सुनील कुमार चित्तौड़ जी (आजाद समाज पार्टी) प्रमुख उपस्थिति: फरीद प्रधान (प्रत्याशी, विधानसभा - 76, अलीगढ़ शहर) कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल सम्मेलन में जिला एटा एवं आसपास के क्षेत्रों से भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी, स्थानीय नेता और बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम स्थल पर चंद्रशेखर आजाद जी के पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिवादन किया। मंच से वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, अधिकार और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।4
- आखिर कब तक बेटियों की खुशियां दहेज की भेंट चढ़ती रहेंगी? क्या शादी एक रिश्ता है या गाड़ियों का सौदा? 🚨🔴 BREAKING NEWS | गोंडा, उत्तर प्रदेश 😭💔 THAR की मांग पूरी नहीं हुई तो बारात नहीं पहुंची? दुल्हन के टूटे अरमान! गोंडा में दहेज को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि THAR गाड़ी की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। परिजनों के मुताबिक, सदमे में दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। ❓ आखिर कब तक बेटियों की खुशियां दहेज की भेंट चढ़ती रहेंगी? क्या शादी एक रिश्ता है या गाड़ियों का सौदा? 🎥 देखिए सलाम इंडिया 24 की विशेष रिपोर्ट। वीडियो को शेयर करें और दहेज के खिलाफ आवाज उठाएं। 📢 संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। #GondaPolice #GondaNews #UPPolice #UttarPradeshPolice #GondaDM #WomenSafety #DahejPratha #DowrySystem #SalamIndia24 #MohammedSalmanShah #BreakingNews #बेटी_सम्मान_है #दहेज_प्रथा_बंद_करो1
- 30 टायरों वाला ‘सुपर ट्रक’ बना कौतूहल का केंद्र: सासनी में थमी सड़कों की रफ्तार, पुलिस ने मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला रास्ता 30 टायरों वाला ‘सुपर ट्रक’ बना कौतूहल का केंद्र: सासनी में थमी सड़कों की रफ्तार, पुलिस ने मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला रास्ता सासनी (हाथरस)। कस्बा सासनी के मुख्य मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी और लोगों के बीच कौतूहल का माहौल बन गया, जब 30 टायरों वाला एक बेहद विशालकाय 'सुपर ट्रक' वहां से गुजरा। भारी-भरकम सीमेंट निर्माण मशीन को अपने ऊपर लादे हुए इस विशालकाय वाहन के सड़क पर उतरते ही यातायात की रफ्तार पूरी तरह थम गई और देखते ही देखते सड़कों पर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह विशाल ट्रक उत्तराखंड के हरिद्वार से रवाना होकर ओडिशा जा रहा था। गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे जैसे ही इस ट्रक ने सासनी क्षेत्र में प्रवेश किया, इसकी विशालकाय बनावट और भारी-भरकम वजन के कारण सामान्य गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। ट्रक के पहिए और उसका आकार देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर स्थानीय लोगों और राहगीरों का हुजूम उमड़ पड़ा। सड़क पर बढ़ते दबाव और जाम की स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई। सासनी पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोर्चा संभाला और काफी जद्दोजहद के बाद इस विशालकाय वाहन को सुरक्षित रूप से क्षेत्र से पार कराया। इसके पश्चात ही सड़कों पर यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका। ट्रक ऑपरेटर अनिल यादव ने बताया कि इस विशेष 30 टायरों वाले भारी वाहन पर सीमेंट बनाने वाली आधुनिक मशीन लोड है। यह मशीनरी हरिद्वार के एक औद्योगिक संयंत्र से ओडिशा के नए प्रोजेक्ट स्थल के लिए ले जाई जा रही है। सुरक्षा कारणों और मशीन के अत्यधिक वजन की वजह से इसे बहुत ही धीमी और नियंत्रित गति से ले जाना पड़ता है, जिसके चलते कई बार तंग रास्तों पर यातायात प्रभावित हो जाता है। पुलिस के समय रहते किए गए कुशल यातायात प्रबंधन की बदौलत एक बड़ा हादसा या लंबा जाम टल गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।1
- अलीगढ:-* थाना रोरावर इलाके में हुई लूट का मास्टर माइंड निकला पीड़ित महिला का भाई बहन की बेटी की शादी के लिए घर में रखी थी ज्वेलरी और नगदी लूट के इरादे से अपने दोस्तों संग अपनी ही बहन के घर में की थी लूट पुलिस लाइन में एसपी सिटी आदित्य बंसल ने किया घटना का खुलासा रोरावर पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस टीम ने मुख्य आरोपी को मय माल सहित किया गिरफ़्तार आरोपी के कब्जे से लूट की नगदी ज्वेलरी और तमंचा सहित घटना में इस्तेमाल की बाइक भी बरामद पुलिस के अनुसार घटना में तीन लोग शामिल थे जिनमे एक की गिरफ़्तारी हो चुकी है और एक फरार है वही एक आरोपी का संदिग्ध परिस्थितियो में शव मिला है फिलहाल पुलिस ने पुरे मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। बाइट - आदित्य बंसल एसपी सिटी अलीगढ।1
- दीवानी कचहरी में 12 लाख की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण महापौर और नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन, महिलाओं सहित नागरिकों को मिलेगी सुविधा अलीगढ़, दीवानी कचहरी के मजार गेट के पास नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 12 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया है। बुधवार को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से इसका लोकार्पण किया। नवनिर्मित शौचालय में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इसमें महिलाओं के लिए दो और पुरुषों के लिए तीन शौचालय सीट, तीन सीट वाला पुरुष मूत्रालय, केयरटेकर कक्ष और सैनिटरी पैड मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नगर आयुक्त ने बताया कि सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से निर्मित इस शौचालय के रखरखाव और संचालन की भी व्यवस्था की गई है। दीवानी कचहरी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में शौचालय की सुविधा मिलने से महिलाओं सहित अन्य नागरिकों को राहत मिलेगी। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि शहर में आवश्यकता के अनुसार सार्वजनिक शौचालयों और मूत्रालयों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी न उठानी पड़े। लोकार्पण के दौरान पार्षद इमरान, उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह और सहायक अभियंता राजवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। दीवानी कचहरी में 12 लाख की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण महापौर और नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन, महिलाओं सहित नागरिकों को मिलेगी सुविधा अलीगढ़, दीवानी कचहरी के मजार गेट के पास नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 12 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया है। बुधवार को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से इसका लोकार्पण किया। नवनिर्मित शौचालय में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इसमें महिलाओं के लिए दो और पुरुषों के लिए तीन शौचालय सीट, तीन सीट वाला पुरुष मूत्रालय, केयरटेकर कक्ष और सैनिटरी पैड मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नगर आयुक्त ने बताया कि सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से निर्मित इस शौचालय के रखरखाव और संचालन की भी व्यवस्था की गई है। दीवानी कचहरी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में शौचालय की सुविधा मिलने से महिलाओं सहित अन्य नागरिकों को राहत मिलेगी। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि शहर में आवश्यकता के अनुसार सार्वजनिक शौचालयों और मूत्रालयों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी न उठानी पड़े। लोकार्पण के दौरान पार्षद इमरान, उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह और सहायक अभियंता राजवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- हेडिंग : बालोद में नशीली गोलियों के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार! छत्तीसगढ़ के बालोद में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तांदुला नदी किनारे रामघाट मंदिर के पास दबिश देकर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नाइट्रोजेपाम की 1,500 टैबलेट बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई में नगदी, दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 7 लाख 15 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोलियां ओडिशा के भुवनेश्वर से लाई जा रही थीं। मामले में थाना बालोद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ग) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।1
- अलीगढ क्षेत्र के व्यक्ति ने बिहार की 3 साल की बच्ची के ठीक होने के लिए हनुमान मन्दिर तक दी दंडौती1