नगर परिषद के 04 मनोनीत पार्षदों की सूची हुई जारी, जानिए संगठन ने किस पर जताया विश्वास मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य की कुल 123 नगर परिषदों में एल्डरमैन यानी मनोनीत पार्षदों की नियुक्तियां की गई हैं। बालाघाट जिले की नगर परिषद कटंगी में प्रीतम खटवानी, संजय वाघमारे, प्रगति बिसेन और चंदन खरे की नियुक्ति हुई है। जिन्हें शुभचिंतकों के सोशल मीडिया पर बधाई दी जा रही है। इन नियुक्तियों का आदेश मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 19 (1) (ग) के तहत जारी किया गया है। रविवार को दोपहर 1 बजे यह जानकारी सामने आई। नवनियुक्त पार्षदों का कार्यकाल वर्तमान परिषद के कार्यकाल के साथ समाप्त होगा या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति का मुख्य आधार प्रशासनिक अनुभव और नगर पालिका अधिनियम की जानकारी होता है। संगठन की सिफारिश पर नियुक्त होने वाले ये एल्डरमैन परिषद की बैठकों और चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं, बस इनके पास मताधिकार नहीं होता है।
नगर परिषद के 04 मनोनीत पार्षदों की सूची हुई जारी, जानिए संगठन ने किस पर जताया विश्वास मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य की कुल 123 नगर परिषदों में एल्डरमैन यानी मनोनीत पार्षदों की नियुक्तियां की गई हैं। बालाघाट जिले की नगर परिषद कटंगी में प्रीतम खटवानी, संजय वाघमारे, प्रगति बिसेन और चंदन खरे की नियुक्ति हुई है। जिन्हें शुभचिंतकों के सोशल मीडिया पर बधाई दी जा रही है। इन नियुक्तियों का आदेश मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 19 (1) (ग) के तहत जारी किया गया है। रविवार को दोपहर 1 बजे यह जानकारी सामने आई। नवनियुक्त पार्षदों का कार्यकाल वर्तमान परिषद के कार्यकाल के साथ समाप्त होगा या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति का मुख्य आधार प्रशासनिक अनुभव और नगर पालिका अधिनियम की जानकारी होता है। संगठन की सिफारिश पर नियुक्त होने वाले ये एल्डरमैन परिषद की बैठकों और चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं, बस इनके पास मताधिकार नहीं होता है।
- जात-पात के घोर विरोधी और आत्मज्ञान का प्रशस्त करने वाले कवि और संत रविदास जी की प्रतिमा का तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहगांव में भव्य समारोह का आयोजन कर लोकार्पण किया गया। विधायक गौरव सिंह पारधी के मुख्य आतिथ्य और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केसर बिसेन, श्रीमती रविकांता महेश बोरकर, सुश्री प्रियंका परते के विशिष्ठ आतिथ्य में लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया था। रविवार 29 मार्च को प्रतिमा के लोकार्पण समारोह के पूर्व दोपहर 02 बजे गांव में भव्य रैली निकाली गई।1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *राजगढ़ में इंसानियत शर्मसार: बुजुर्ग को बाइक से बांधकर 1 किमी तक घसीटा* मध्य प्रदेश के राजगढ़ (सारंगपुर) में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ भैंसवा माता मंदिर के पास, शराब के नशे में धुत देव सिंह ने अपने ही समधी मांगीलाल को बाइक से बांधकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने इस बर्बर कृत्य को अंजाम दिया, लोग चिल्लाते रहे, लेकिन आरोपी नहीं रुका। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर बुजुर्ग की जान बचाई। गंभीर रूप से घायल मांगीलाल शाजापुर अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- वारासिवनी । रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले में रामपायली पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेलवटपार व भेंडारा के पास से बहने वाली बैनगंगा नदी से रात्रि के अंधेरे में रेत का उत्खनन व परिवहन करने वाले 4 ट्रेक्टर व एक लोडर मशीन के साथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसडीओपी अभिषेक चौधरी के अनुसार रामपायली पुलिस को इस बात की सूचना 27-28 मार्च की रात्रि लगभग 2 बजे प्राप्त हुई थी और उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से पुलिस विभाग ने रामपायली थाना प्रभारी दिलीप मौर्य के नेतृत्व में छापामार कार्यवाही कर ट्रेक्टर, लोडर मशीन व आरोपियों को गिरफ्तार किया। जप्त किए गए वाहनों की अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये बताई गई है। जानकारी अनुसार इस दौरान महाराष्ट्र क्षेत्र के रेत माफिया पुलिस दल का पीछा करते रहे और पुलिसकर्मी व अधिकारी अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेक्टरों व लोडर मशीन के साथ आरोपियों को लेकर रामपायली पुलिस थाना पहुॅचे। रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन करते हुए जिन आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया था, उनमें नरेन्द्र मेश्राम पिता रमन मेश्राम निवासी रावनवाड़ी जिला गोंदिया महाराष्ट्र, नामदेव कारे पिता वेंकट कारे निवासी सिवनी थाना रावनवाड़ी जिला गोंदिया महाराष्ट्र, पालेन्द्र कुशराम पिता मोहपत कुशराम निवासी निलसा थाना रावनवाड़ी जिला गोंदिया महाराष्ट्र, दुर्गेश भोयर पिता परसराम भोयर निवासी टेड़वा थाना रावनवाड़ी जिला गोंदिया महाराष्ट्र, मुकेश मात्रे पिता गोवर्धन मात्रे निवासी टेड़वा थाना रावनवाड़ी जिला गोंदिया महाराष्ट्र, अरविन्द्र गजभिये पिता रामू गजभिये निवासी रापेवाड़ा थाना गोंदिया जिला गोंदिया महाराष्ट्र, रितेश सुलाखे पिता बुदेल सुलाखे निवासी पाठाराबोड़ी थाना गोंदिया जिला गोंदिया महाराष्ट्र, अनमोल नेवारे पिता रवि नेवारे निवासी बिरसी थाना दौनीवाड़ा जिला गोंदिया महाराष्ट्र शामिल है। आरोपियों को पकडऩे में थाना प्रभारी रामपायली निरीक्षक दिलीप मौर्य, उपनिरीक्षक कलशराम उईके, सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र गहरवार, सहायक उपनिरीक्षक राजीव जाचक, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सैय्याम, आरक्षक आलोक बिसेन, आरक्षक श्यामसिंह, आरक्षक रविन्द्र, आरक्षक जितेन्द्र, आरक्षक नरोत्तम, आऱक्षक अंकित, आरक्षक चालक नासीर, डायल 100 पायलेट अनिल की उल्लेखनीय भूमिका रही थी। इन सभी 8 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के बाद उन्हें शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहॉ न्यायालय द्वारा सभी 8 आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।1
- दर्द की वो तस्वीर, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है…1
- *बैहर मलाजखंड रोड पर आमगांव- केवलारी चौराहे पर पेड़ से टकराने के अल्टो कार में लगी भीषण आग* *एक ही परिवार के छः लोगो मे 03 लोग जिनमे पिता नगारची केलकर उसकी पत्नी और तीन वर्षीय पुत्र की जिंदा जलकर हुई मौत* *गम्भीर रूप से घायल बेटा सितम केलकर एंव उनकी माँ को गोंदिया के एक अस्पताल मे कराया गया है भर्ती* *देर रात्री करीब 11 से 12 बजे के बिच की बताई जा रही है घटना* *पौंडी से मलाजखंड अपनी अल्टो कार से अपने घर जा रहा था नगराची केलकर का पूरा परिवार* *सुबह जले शवों को समेटकर बैहर अस्पताल पहुँची जहां पुलिस घटना के हर पहलू पर कर रही है जाँच*1
- *ग्राम पंचायत सरपंच हरिशंकर साहू के प्रयास से गोपालगंज वीसियो की पानी की समस्या दूर हुई* ग्राम पंचायत गोपालगंज में विगत एक माह से नल जल योजना का पानी बोर बंद हो जाने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता की समस्या से परेशान होना पड़ रहा था इस भीषण गर्मी में पानी के लिए ग्रामीणों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी ग्राम पंचायत गोपालगंज के सरपंच श्री हरि शंकर साहू की प्रयासों से एवं पीएचई विभाग के सहयोग से नलकूप हेतु पूर्व में हुए दो बोर में पानी नहीं मिल पाया था पुनः तीसरी बार हुए बोर में पर्याप्त मात्रा में पानी मिल पाया है जिससे ग्राम गोपालगंज में हो रही पानी की समस्या का स्थाई रूप से समाधान निकाल पाया1
- 5 दशकों से जहरीला पानी पीने को मजबूर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम1
- मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य की कुल 123 नगर परिषदों में एल्डरमैन यानी मनोनीत पार्षदों की नियुक्तियां की गई हैं। बालाघाट जिले की नगर परिषद कटंगी में प्रीतम खटवानी, संजय वाघमारे, प्रगति बिसेन और चंदन खरे की नियुक्ति हुई है। जिन्हें शुभचिंतकों के सोशल मीडिया पर बधाई दी जा रही है। इन नियुक्तियों का आदेश मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 19 (1) (ग) के तहत जारी किया गया है। रविवार को दोपहर 1 बजे यह जानकारी सामने आई। नवनियुक्त पार्षदों का कार्यकाल वर्तमान परिषद के कार्यकाल के साथ समाप्त होगा या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति का मुख्य आधार प्रशासनिक अनुभव और नगर पालिका अधिनियम की जानकारी होता है। संगठन की सिफारिश पर नियुक्त होने वाले ये एल्डरमैन परिषद की बैठकों और चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं, बस इनके पास मताधिकार नहीं होता है।1