logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गर्मी से पहले चापाकल मरम्मत अभियान शुरू, डीएम ने समाहरणालय परिसर से टीम को किया रवाना। बेतिया से खबर है जहां गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने खराब सरकारी चापाकलों को दुरुस्त करने का अभियान शुरू कर दिया है। आज तरनजोत सिंह ने समाहरणालय परिसर से चापाकल मरम्मत दल के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान पश्चिम चंपारण जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बेतिया के तहत गठित टीम गांव-गांव जाकर खराब चापाकलों की मरम्मत करेगी, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी चापाकलों को जल्द फंक्शनल किया जाए और उनकी नियमित निगरानी भी हो। कार्यपालक अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि प्रत्येक टीम में मिस्त्री और हेल्पर के साथ जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं, जिससे मौके पर ही खराबी ठीक कर चापाकल चालू किया जा सकेगा। आमजनों की शिकायत मिलने पर भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

on 7 March
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
on 7 March

गर्मी से पहले चापाकल मरम्मत अभियान शुरू, डीएम ने समाहरणालय परिसर से टीम को किया रवाना। बेतिया से खबर है जहां गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने खराब सरकारी चापाकलों को दुरुस्त करने का अभियान शुरू कर दिया है। आज तरनजोत सिंह ने समाहरणालय परिसर से चापाकल मरम्मत दल के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान पश्चिम चंपारण जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बेतिया के तहत गठित टीम गांव-गांव जाकर खराब चापाकलों की मरम्मत करेगी, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी चापाकलों को जल्द फंक्शनल किया जाए और उनकी नियमित निगरानी भी हो। कार्यपालक अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि प्रत्येक टीम में मिस्त्री और हेल्पर के साथ जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं, जिससे मौके पर ही खराबी ठीक कर चापाकल चालू किया जा सकेगा। आमजनों की शिकायत मिलने पर भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

  • user_User1657
    User1657
    Narkatiaganj, Pashchim Champaran
    👏
    on 8 March
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के झखरा पंचायत के वार्ड संख्या दो में उस समय मातम और आक्रोश का माहौल फैल गया, जब 21 वर्षीय विनायक चौधरी का शव मुंबई से उसके पैतृक गाँव लाया गया। बालेश्वर चौधरी के इकलौते पुत्र विनायक की 31 मार्च को मुंबई में एक साजिश के तहत निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हृदयविदारक घटना की खबर जैसे ही गाँव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनायक चौधरी करीब पांच महीने पहले गाँव के ही ठेकेदार नागेंद्र चौधरी के साथ रोज़गार की तलाश में मुंबई गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह मेहनत कर घर की जिम्मेदारियों को संभालेगा, लेकिन किसे पता था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन जाएगा। मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को पुलिस के सहयोग से जैसे ही विनायक का शव गाँव पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चार बहनों के इकलौते भाई की असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया। माँ-बाप के करुण क्रंदन और बहनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। शव को देखने के लिए गाँव में भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आया। घटना ने उस समय और भी भावनात्मक मोड़ ले लिया जब परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर शव को ठेकेदार नागेंद्र चौधरी के दरवाजे पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि विनायक को काम के नाम पर बाहर ले जाया गया और वहीं उसकी जान चली गई, इसलिए इस मामले में ठेकेदार की भूमिका की भी गहन जांच होनी चाहिए। घंटों तक चले इस प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जगदीशपुर थानाध्यक्ष निशी कुमारी और नौतन थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पासवान अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह शव को वहां से हटवाया गया और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कराई गई। बताया जा रहा है कि विनायक की शादी आगामी 21 जून को मोतिहारी के लखौरा में तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अब वही घर मातम में डूबा हुआ है। एक हंसते-खेलते युवक की इस तरह साजिशन हत्या ने न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे गाँव को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों की एक ही मांग है—विनायक को न्याय मिले और इस साजिश में शामिल हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई
    1
    जगदीशपुर थाना क्षेत्र के झखरा पंचायत के वार्ड संख्या दो में उस समय मातम और आक्रोश का माहौल फैल गया, जब 21 वर्षीय विनायक चौधरी का शव मुंबई से उसके पैतृक गाँव लाया गया। बालेश्वर चौधरी के इकलौते पुत्र विनायक की 31 मार्च को मुंबई में एक साजिश के तहत निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हृदयविदारक घटना की खबर जैसे ही गाँव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनायक चौधरी करीब पांच महीने पहले गाँव के ही ठेकेदार नागेंद्र चौधरी के साथ रोज़गार की तलाश में मुंबई गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह मेहनत कर घर की जिम्मेदारियों को संभालेगा, लेकिन किसे पता था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन जाएगा। मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
शुक्रवार को पुलिस के सहयोग से जैसे ही विनायक का शव गाँव पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चार बहनों के इकलौते भाई की असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया। माँ-बाप के करुण क्रंदन और बहनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। शव को देखने के लिए गाँव में भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आया।
घटना ने उस समय और भी भावनात्मक मोड़ ले लिया जब परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर शव को ठेकेदार नागेंद्र चौधरी के दरवाजे पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि विनायक को काम के नाम पर बाहर ले जाया गया और वहीं उसकी जान चली गई, इसलिए इस मामले में ठेकेदार की भूमिका की भी गहन जांच होनी चाहिए। घंटों तक चले इस प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जगदीशपुर थानाध्यक्ष निशी कुमारी और नौतन थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पासवान अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह शव को वहां से हटवाया गया और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
बताया जा रहा है कि विनायक की शादी आगामी 21 जून को मोतिहारी के लखौरा में तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अब वही घर मातम में डूबा हुआ है। एक हंसते-खेलते युवक की इस तरह साजिशन हत्या ने न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे गाँव को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों की एक ही मांग है—विनायक को न्याय मिले और इस साजिश में शामिल हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    19 hrs ago
  • Nitish Kumar guh Nalanda jila ki ghatna hua
    1
    Nitish Kumar guh Nalanda jila ki ghatna hua
    user_Nitish Kumar yadav
    Nitish Kumar yadav
    Farmer ठकराहन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के ऐतिहासिक भितिहरवा गांधी आश्रम का दौरा किया। यह वही स्थान है, जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ठहरकर चम्पारण सत्याग्रह का नेतृत्व किया था। अपने आगमन पर उपराष्ट्रपति ने सर्वप्रथम बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने आश्रम स्थित मुख्य कुटिया में प्रदर्शित ऐतिहासिक वस्तुओं एवं छायाचित्रों का अवलोकन किया। भ्रमण के क्रम में उन्होंने संग्रहालय कक्ष 1 एवं 2 में लगे छायाचित्रों को देखा और प्रार्थना कक्ष में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उन्होंने कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके पश्चात उपराष्ट्रपति ने संग्रहालय कक्ष 3 एवं 4 का भी अवलोकन किया तथा पूरे परिसर का भ्रमण किया। अंत में उन्होंने विजिटर बुक में अपने विचार दर्ज कर इस ऐतिहासिक स्थल के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उनके साथ बिहार के माननीय राज्यपाल श्री सैयद अता हसनैन तथा राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से जिला पदाधिकारी श्री तरन जोत सिंह ने उपराष्ट्रपति एवं अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
    3
    भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के ऐतिहासिक भितिहरवा गांधी आश्रम का दौरा किया। यह वही स्थान है, जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ठहरकर चम्पारण सत्याग्रह का नेतृत्व किया था।
अपने आगमन पर उपराष्ट्रपति ने सर्वप्रथम बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने आश्रम स्थित मुख्य कुटिया में प्रदर्शित ऐतिहासिक वस्तुओं एवं छायाचित्रों का अवलोकन किया। भ्रमण के क्रम में उन्होंने संग्रहालय कक्ष 1 एवं 2 में लगे छायाचित्रों को देखा और प्रार्थना कक्ष में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उन्होंने कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसके पश्चात उपराष्ट्रपति ने संग्रहालय कक्ष 3 एवं 4 का भी अवलोकन किया तथा पूरे परिसर का भ्रमण किया। अंत में उन्होंने विजिटर बुक में अपने विचार दर्ज कर इस ऐतिहासिक स्थल के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर उनके साथ बिहार के माननीय राज्यपाल श्री सैयद अता हसनैन तथा राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से जिला पदाधिकारी श्री तरन जोत सिंह ने उपराष्ट्रपति एवं अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
    user_Manish Kumar Social Worker
    Manish Kumar Social Worker
    Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • Arts वालो के लिए प्रैक्टिकल विषय कैसे चुने? 🤔2026🤔 how to choose practical subject in Arts stream #shortsfeed #bseb #Result2026 #viralreels #reelsviral #BSEBresult #MatricResult #BiharBoard #shortsfeed #viral #arts #rahulsirpcb #lockdown
    1
    Arts वालो के लिए प्रैक्टिकल विषय कैसे चुने? 🤔2026🤔 how to choose practical subject in Arts stream  #shortsfeed #bseb #Result2026 #viralreels #reelsviral #BSEBresult #MatricResult #BiharBoard #shortsfeed #viral #arts #rahulsirpcb #lockdown
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    9 hrs ago
  • Arts वालो के लिए प्रैक्टिकल विषय कैसे चुने? 🤔2026🤔 how to choose practical subject in Arts stream #shortsfeed #bseb #Result2026 #viralreels #reelsviral #BSEBresult #MatricResult #BiharBoard #shortsfeed #viral #arts #rahulsirpcb #lockdown
    1
    Arts वालो के लिए प्रैक्टिकल विषय कैसे चुने? 🤔2026🤔 how to choose practical subject in Arts stream  #shortsfeed #bseb #Result2026 #viralreels #reelsviral #BSEBresult #MatricResult #BiharBoard #shortsfeed #viral #arts #rahulsirpcb #lockdown
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    9 hrs ago
  • मुंबई में मजदूरी करने गए बिहार के मजदूरबिहार के मजदूर की हत्या ना हत्यारा अपने ही बगल का निक
    1
    मुंबई में मजदूरी करने गए बिहार के मजदूरबिहार के मजदूर की हत्या ना  हत्यारा अपने ही बगल का निक
    user_Abhishek Kumar Shrivastava
    Abhishek Kumar Shrivastava
    Court reporter नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, चरित्र निर्माण का माध्यम: डॉ. एन.एन. शाही तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित बेतिया। चनायन बान स्थित शाही रामलली हरि माधव सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन के साथ हुई, जिसके बाद शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात चिकित्सक डॉ. एन. एन. शाही रहे, जबकि अध्यक्षता उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार एवं आचार्य बंधु-भगिनी ने अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में डॉ. एन.एन. शाही ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्रों को पदक पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परीक्षाफल घोषित होते ही विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व बताते हुए जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत और नियमों के पालन पर बल दिया। समापन समारोह में शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का संदेश देते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
    1
    शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, चरित्र निर्माण का माध्यम: डॉ. एन.एन. शाही
तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
बेतिया। चनायन बान स्थित शाही रामलली हरि माधव सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन के साथ हुई, जिसके बाद शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात चिकित्सक डॉ. एन. एन. शाही रहे, जबकि अध्यक्षता उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार एवं आचार्य बंधु-भगिनी ने अतिथियों का स्वागत किया।
अपने संबोधन में डॉ. एन.एन. शाही ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्रों को पदक पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परीक्षाफल घोषित होते ही विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व बताते हुए जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत और नियमों के पालन पर बल दिया।
समापन समारोह में शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का संदेश देते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • bhai jhagada karte hue mere peene ke bad jhagada karte hue Daru pikar jhagada karte hue
    1
    bhai jhagada karte hue mere peene ke bad jhagada karte hue Daru pikar jhagada karte hue
    user_Nitish Kumar yadav
    Nitish Kumar yadav
    Farmer ठकराहन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.