रील के चक्कर में जोखिम में जान: रेलवे ट्रैक पर स्टंट करने वाले छात्र के पिता को GRP ने दी चेतावनी शाहजहांपुर। जिले में हाल ही में हुए रेल हादसों के बावजूद युवा जान जोखिम में डालकर रील बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग का है, जहाँ 11वीं के एक छात्र द्वारा स्केटिंग करते हुए बंद बैरियर पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रेन आने के वक्त जब दोनों ओर के बैरियर बंद थे, तभी एक नाबालिग छात्र तेज रफ्तार में स्केटिंग करता हुआ आया। उसने फिल्मी अंदाज में झुककर पहले बैरियर को पार किया और फिर पटरियों के बीच से उछलकर दूसरे बैरियर के नीचे से निकल गया। इस दौरान उसका साथी पीछे से वीडियो बना रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए जीआरपी (GRP) ने छात्र की पहचान की और उसके पिता को थाने बुलाकर सख्त हिदायत दी। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र के परिजनों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पर इस तरह के स्टंट जानलेवा साबित हो सकते हैं।

- शाहजहांपुर। जिले में हाल ही में हुए रेल हादसों के बावजूद युवा जान जोखिम में डालकर रील बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग का है, जहाँ 11वीं के एक छात्र द्वारा स्केटिंग करते हुए बंद बैरियर पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रेन आने के वक्त जब दोनों ओर के बैरियर बंद थे, तभी एक नाबालिग छात्र तेज रफ्तार में स्केटिंग करता हुआ आया। उसने फिल्मी अंदाज में झुककर पहले बैरियर को पार किया और फिर पटरियों के बीच से उछलकर दूसरे बैरियर के नीचे से निकल गया। इस दौरान उसका साथी पीछे से वीडियो बना रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए जीआरपी (GRP) ने छात्र की पहचान की और उसके पिता को थाने बुलाकर सख्त हिदायत दी। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र के परिजनों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पर इस तरह के स्टंट जानलेवा साबित हो सकते हैं।1
- Post by Krish mishra1
- Post by User50284
- शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। इस पहल का उद्देश्य जिले में विकास कार्यों को गति देना, आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाना है। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, शिकायतों के निस्तारण के लिए समयबद्ध प्रणाली लागू करने पर जोर दिया गया है।1
- Post by विवेक मिश्र1
- प्रभारी मंत्री ने सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर फीता काट कर किया प्रदर्शिनी का उद्घाटन2
- मदनापुर में छोटा पैकेट क्षेत्रीय विधयक अरविंद सिंह को देखने के लिए युवाओं की उमड़ी भीड़1
- Post by User50281