धनघटा सर्किल में विवेचनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: अपर पुलिस अधीक्षक समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश, डिजिटल साक्ष्यों के उपयोग पर दिया जोर संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने थाना धनघटा पर धनघटा सर्किल के समस्त थानों के विवेचकों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान थाना महुली व धनघटा में लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले में साक्ष्यों का वैज्ञानिक व ठोस आधार पर संकलन किया जाए, ताकि अभियोजन की कार्यवाही मजबूत हो और अपराधियों को न्यायालय से दंड दिलाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में क्षेत्राधिकारी धनघटा सहित सर्किल के सभी थाना प्रभारी एवं विवेचक उपस्थित रहे। इन बिंदुओं पर विशेष जोर: • साक्ष्य (Sakshya) ID का समय से उपयोग कर डिजिटल साक्ष्य अपलोड किए जाएं। • यक्ष (Yaksha) ऐप के माध्यम से विवेचनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। • ई-सम्मन प्रणाली का अधिकतम उपयोग कर गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। • लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। • महिला एवं संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरती जाए। • कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने व जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश। अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आम जनता की शिकायतों का प्रभावी व त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

- संतकबीरनगर। ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगलवार के अवसर पर जनपद भर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। खासकर खलीलाबाद शहर में बालाजी के भक्तों द्वारा विभिन्न चौराहों और मोहल्लों में सेवा भाव से स्टॉल लगाकर ठंडे शरबत और लस्सी का प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और श्रद्धालुओं को राहत देने के उद्देश्य से लगाए गए इन स्टॉलों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्लिसपुर चौराहे पर आयोजित स्टॉल पर पूर्व नगर अध्यक्ष / सभासद सतविंदर पाल सिंह जज्जी पहुंचे, जहां उन्होंने बालाजी महाराज का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा स्वयं भी प्रसाद वितरण में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे स्टॉलों पर भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य किया। श्रद्धालुओं ने ठंडा शरबत ग्रहण कर न केवल गर्मी से राहत पाई, बल्कि बालाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था भी प्रकट की। इस अवसर पर राधेश्याम जायसवाल, धर्मेंद्र वर्मा, शुभम कश्यप, रामचंद्र सहित बड़ी संख्या में बालाजी भक्त उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग दिया। #ज्येष्ठ_मंगलवार #बालाजी_महाराज #संतकबीरनगर #खलीलाबाद #आस्था #सेवा_भाव #शरबत_वितरण #लस्सी_सेवा #धार्मिक_उत्सव #बस्ती_न्यूज़_टाइम्स #liveuponenews #3
- मगहर शेरपुर चौराहा पर आंधी आने के बाद गिरे हुए पेड़ के मलबे और लटकता बिजली का पोल नहीं सही किया गया।1
- संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद स्थित गोला बाजार में आज एक बार फिर जश्न का माहौल देखने को मिला। बंगाल एवं असम चुनाव में मिले शानदार जनसमर्थन और परिणामों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों और नेताओं ने भव्य उत्सव का आयोजन किया।कार्यक्रम की कमान नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा ने संभाली। इस अवसर पर मुरलीधर जायसवाल, कपीस अग्रहरि, कमलेश जायसवाल, श्रीधर अग्रहरि, पियूष सिंह, मृत्युंजय राय सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर जोरदार आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटीं और जीत की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी।आज के कार्यक्रम में खास बात यह रही कि सभी शीर्ष नेताओं ने मंच से अपने संबोधन में अतीत के संघर्षों और संगठन की यात्रा को विस्तार से याद किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता अचानक नहीं मिली, बल्कि वर्षों की मेहनत, समर्पण और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का परिणाम है। नेताओं ने पुराने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों के योगदान को विशेष रूप से नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। वक्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम में मिले जनसमर्थन को “जनता के विश्वास की जीत” बताते हुए कहा कि यह परिणाम देश में विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के प्रति जनता की आस्था को दर्शाता है। सभी ने शीर्ष नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी।इस दौरान “प्रचंड जीत” को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। उपस्थित व्यापारियों और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और भविष्य में भी इसी एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि वे आगे भी समाज, व्यापार और राष्ट्रहित में इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। गोला बाजार में समस्त व्यापारीगणों की गरिमामयी उपस्थिति ने आज के इस आयोजन को और भी भव्य, जीवंत और यादगार बना दिया।1
- Rameshwar Prasad Maurya Smarak Inter College Thakuradari Dhanghata sant kabir nagar1
- Post by Bhimsen1
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- निशा विश्वकर्मा हत्याकांड: गोरखपुर में कैंडल मार्च, इंसाफ की मांग तेज | Vishwakarma Samaj Protest1
- संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने थाना धनघटा पर धनघटा सर्किल के समस्त थानों के विवेचकों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान थाना महुली व धनघटा में लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले में साक्ष्यों का वैज्ञानिक व ठोस आधार पर संकलन किया जाए, ताकि अभियोजन की कार्यवाही मजबूत हो और अपराधियों को न्यायालय से दंड दिलाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में क्षेत्राधिकारी धनघटा सहित सर्किल के सभी थाना प्रभारी एवं विवेचक उपस्थित रहे। इन बिंदुओं पर विशेष जोर: • साक्ष्य (Sakshya) ID का समय से उपयोग कर डिजिटल साक्ष्य अपलोड किए जाएं। • यक्ष (Yaksha) ऐप के माध्यम से विवेचनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। • ई-सम्मन प्रणाली का अधिकतम उपयोग कर गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। • लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। • महिला एवं संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरती जाए। • कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने व जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश। अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आम जनता की शिकायतों का प्रभावी व त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।1