Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर निगम क्षेत्र में लगेंगे 100 हाई मास्ट, 5000 उच्च शक्ति स्ट्रीट लाइट: गरिमा नगर निगम क्षेत्र में लगेंगे 100 हाई मास्ट, 5000 उच्च शक्ति स्ट्रीट लाइट: गरिमा
A9Bharat News
नगर निगम क्षेत्र में लगेंगे 100 हाई मास्ट, 5000 उच्च शक्ति स्ट्रीट लाइट: गरिमा नगर निगम क्षेत्र में लगेंगे 100 हाई मास्ट, 5000 उच्च शक्ति स्ट्रीट लाइट: गरिमा
More news from बिहार and nearby areas
- प्रखंड अंतर्गत नौतन खुर्द पंचायत के वार्ड संख्या 3 में बुधवार शाम आई तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान पड़ोसी के चूल्हे से निकली एक छोटी सी चिंगारी ने देखते ही देखते भीषण आग का रूप ले लिया, जिससे बिजली महतो के तीन घर जलकर पूरी तरह राख हो गए।पीड़ित बिजली महतो ने बताया कि पड़ोसी के यहां लकड़ी के चूल्हे पर खाना बन रहा था, तभी अचानक तेज हवा के साथ उठी चिंगारी उनके घर तक पहुंच गई और आग लग गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन तेज आंधी के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते तीनों घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।घटना के बाद हुई बारिश ने आग को फैलने से रोका, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आगलगी में घर में रखे करीब तीन लाख रुपये नगद, एलईडी टीवी, फर्नीचर, सिलाई मशीन समेत लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। पीड़ित ने थाना और अंचल कार्यालय में लिखित आवेदन दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।1
- सिवान में सड़क विवाद में एक युवक को मारी गोली युवक की हुई मौत एक आदमी को पटना किया गया रेफर1
- नौतन प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना सभा कक्ष में बुधवार को जिला अधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में भूमि मुआवजा को लेकर जनता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और किसानों को उनके अधिकारों तथा सरकारी प्रक्रियाओं की स्पष्ट जानकारी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला अधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस परियोजना से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और व्यापारिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रैयतों की जमीन अधिग्रहित हो रही है, उन्हें समय पर उचित मुआवजा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से विशेष शिविर आयोजित कर किसानों के दस्तावेज लिए जा रहे हैं और उनकी जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। डीएम ने किसानों से अपील की कि वे बिना किसी संकोच अपने सभी जरूरी कागजात संबंधित अधिकारियों को सौंपें और प्रक्रिया में सहयोग करें। प्रखंड अंचल पदाधिकारी फिरोज इकबाल ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जा रही है। एलपीसी (लैंड पोजेशन सर्टिफिकेट) समेत सभी आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच के बाद ही मुआवजा राशि तय की जाएगी, ताकि किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर स्तर पर निगरानी रख रही है और किसानों को उनकी जमीन का सही मूल्य मिलेगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रियाज अहमद ने भी किसानों से अपील की कि वे आधार कार्ड, जमीन से जुड़े कागजात और बैंक पासबुक जैसे जरूरी दस्तावेज समय पर जमा करें, ताकि सत्यापन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए और मुआवजा शीघ्र मिल सके। शिविर के दौरान कई किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि हर समस्या का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ शिविर का समापन हुआ।1
- यूपी इटावा के एक गांव की महिलाओं ने शराब के ठेके पर धावा बोलकर 5 लाख की शराब मिट्टी में मिला दी. कारण: घर-परिवार के लोगों का शराबी बनना और कलह बढ़ना ग्रामीणों का आरोप है कि ठेका अवैध रूप से घनी आबादी के बीच चल रहा था. जबकि ये ठेका किसी दूसरे गांव के लिए आवंटित था.1
- Bhai ke rahte bahan ki shadi me kaise koi badha ban sakta hai bhai ki jajbat ko dekhkar aandhi bhi har gaya salam hai aise bhai ko1
- फतुहा इंडस्ट्रियल एरिया के लिए बड़ी खुशखबरी: PNG स्टेशन तैयार, अगले महीने से उद्योगों को मिलेगी पाइप वाली गैस1
- मझौलिया प्रखंड में बुधवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी।1
- गया में सड़क हादसे के बाद बवाल, पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, थानाध्यक्ष समेत कई घायल बिहार के गया जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत जाने बीघा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे के बाद स्थिति रणक्षेत्र में तब्दील हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर मायके जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी जिला प्रशासन के आला अधिकारियों, डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। स्थिति तब बिगड़ी जब पुलिस ने जाम हटवाने का प्रयास किया, जिससे भीड़ उग्र हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस हिंसक झड़प में मोहनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार और एक एएसआई गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, वहीं कई ग्रामीणों के भी घायल होने की सूचना है। फिलहाल प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने फरार हाइवा चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है और इलाके में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में स्थिति बनी हुई है।1
- बीते रात तेज रफ्तार आंधी के चपेट मे आने से एक विकलांग की मौत जिसका पत्नी भी विकलांग सहारा के लिए तड़प रहा परिजन1