Shuru
Apke Nagar Ki App…
चारधाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. 15 अप्रैल शाम 5 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 18 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. आंकड़ों के मुताबिक केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा 5.96 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है. वहीं, बद्रीनाथ धाम के लिए अब तक 5.10 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं. गंगोत्री में 3.06 लाख और यमुनोत्री में करीब 2.98 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है. #ChardhamYatra #Kedarnath #Badrinath
Shivinder singh Bhadwal
चारधाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. 15 अप्रैल शाम 5 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 18 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. आंकड़ों के मुताबिक केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा 5.96 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है. वहीं, बद्रीनाथ धाम के लिए अब तक 5.10 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं. गंगोत्री में 3.06 लाख और यमुनोत्री में करीब 2.98 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है. #ChardhamYatra #Kedarnath #Badrinath
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- 15 करोड़ की तुरकाल पेयजल योजना पर युद्ध स्तर पर काम शुरू, दो माह में मिलेगी लाठियांनी जिला पार्षद वार्ड को पानी की सुचारू सप्लाई, विवेक शर्मा बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पीपलू के वार्ड अलसान में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को दूर करने के लिए 40 हजार रुपये की लागत से हैडपंप में मोटर स्थापित कर जनता को बड़ी राहत प्रदान की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों, विशेषकर माताओं और बहनों को अब पानी भरने के लिए दूर-दराज के स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। पहले जहां ग्रामीणों को पानी की व्यवस्था के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, वहीं अब घरों तक सुचारू रूप से पानी की सप्लाई मिलने से लोगों को काफी सहूलियत मिली है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अब तक कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक हैडपंपों में मोटर लगाकर पानी की सप्लाई को सुचारू रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी भी पानी की समस्या बनी हुई है, वहां भी प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं ताकि किसी भी गांव या वार्ड में लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है और इसी उद्देश्य के तहत क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।विधायक विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में स्थायी समाधान के लिए 15 करोड़ रुपये की लागत से तुरकाल पेयजल योजना पर युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के पूरा होने से लाठियानी जिला पार्षद वार्ड की सभी पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए मजबूत पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक घर तक नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए और तय समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा किया जाए। विधायक विवेक शर्मा ने विश्वास जताया कि अगले दो माह के भीतर इस योजना का कार्य पूर्ण हो जाएगा, जिसके बाद क्षेत्र की सभी पंचायतों में पानी की समस्या सदा के लिए दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा, बल्कि गर्मियों के मौसम में भी पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस योजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे आने वाले समय में उन्हें पानी की समस्या से स्थायी मुक्ति मिलेगी। विधायक विवेक शर्मा ने अंत में कहा कि कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और भविष्य में भी जनता की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।1
- हमीरपुर प्रदेश सरकार में विगडती कानून व्यवस्था को लेकर हमीरपुर के गांधी चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हमीरपुर कई के द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गति एक दिन पहले सरकाघाट में लड़की की निर्मम हत्या के मामले में सरकार और पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़े करते हुए कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और मांग की है कि इस तरह की घटनाओं में सलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग प्रमुख नेहा ने कहा कि प्रदेश में आए दिन कानून व्यवस्था विगडती जा रही है और इसके चलते लोगों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई न किए जाने के चलते इस तरह की घटनाएं घटित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमीरपुर और कांगड़ा में भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। वही विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ सदस्य सौरभ ने कहा कि अगर जल्द सरकार और पुलिस के द्वारा इस तरह की घटनाओं पर अंकुश ना लगाया गया तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश पर में आंदोलन को तेज करेगी और हर जिला स्तर पर और प्रदेश स्तर पर आंदोलन किए जाएंगे।1
- रिवालसर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह | बैसाखी मेले में लोगों को किया जागरूक | Fire Safety Week Rewalsar 20261
- Post by Himachal Update 24 News1
- Smart design meets everyday comfort. This bed with built-in storage keeps your space clutter-free while adding a sleek, modern touch. Perfect for compact homes where every inch matters! For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- बिलासपुर का जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, वनमित्र तथा एनसीसी की टुकडियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समारोह स्थल पर पंहुचने से पहले स्वास्थ्य मंत्री ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने हिमाचल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ। यह दिन हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। देश की आज़ादी के 8 महीनों के बाद सन् 1948 को आज ही के दिन हमारा प्रदेश 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों के विलय से चीफ कमीश्नर प्रोविंस के रूप में गठित हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल को एक अलग राज्य के रूप में स्थापित करने में उस समय के नेतृत्व, प्रजामंडल आंदोलन के नायकों, आंदोलनकारियों और हिमाचल वासियों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने हिमाचल दिवस के पावन अवसर पर उन सभी महान विभूतियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जिन्होंने हिमाचल के गठन में बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने जिला बिलासपुर के औहर निवासी विक्टोरिया क्रॉस विजेता भण्डारी राम का भी विशेष जिक्र करते हुए उनकी बहुमूल्य सेवाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर के वीर योद्धाओं ने स्वतंत्रता के पश्चात् 01 परमवीर चक्र, 03 कीर्ति चक्र, 03 वीर चक्र, 05 शौर्य चक्र, 36 सेना व नौसेना मैडल तथा 15 अन्य वीरता पुरस्कार प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने सैन्य अभियानों में शहीद होने वाले सैनिकों तथा अर्द्धसैनिकों के परिवारजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 20 लाख रूपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये की है। जबकि गतवर्ष जिला के 59 वीरता पुरस्कार विजेताओं को लगभग 18 लाख रुपये की वार्षिक राशि वितरित की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है तथा 15 से 20 वर्ष पुरानी मशीनों और उपकरणों को बदलने पर 3 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत एक क्रांतिकारी पहल है। शिमला के चमियाणा, आईजीएमसी, टांडा और नेरचैक चिकित्सा महाविद्यालय में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा चुकी है जबकि हमीरपुर को जल्दी ही प्रदान की जाएगी। उन्होंने जिला बिलासपुर का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में अब तक विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के तहत 26 हजार पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए लगभग 37 करोड़ रुपये की राशि व्यय की है। श्री शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत सरकार 6 हजार अनाथ बच्चों को सहारा प्रदान करते हुए उनकी शिक्षा, स्टार्ट-अप आरंभ करने, घर बनाने के लिए भूमि एवं धनराशि, जेब खर्च सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी उठा रही है। जिला बिलासपुर में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत अब तक 184 पात्रों को लाभान्वित करते हुए लगभग 2 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि व्यय की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले तीन वर्षों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 99 हजार 799 मामलों को मंजूर किया है, जिनमें जिला बिलासपुर के 49 हजार 166 मामले भी शामिल है। डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाह 1500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना शुरू है। इसके अंतर्गत पहले चरण में ई-टैक्सी खरीद के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी और निश्चित आय का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मिशन 32 प्रतिशत शुरू करने का निर्णय लिया है जिसके तहत वर्ष 2030 तक वन आवरण को बढ़ाकर 32 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है जहां प्राकृतिक खेती पद्धति से उत्पन्न गेहूं, मक्की और हल्दी के लिये समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। जिसमें गेहूं पर 80 रुपये, मक्का पर 50 रुपये और हल्दी पर 150 रुपये प्रति किलोग्राम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य में पहली बार अदरक की खरीद पर 30 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य करने का निर्णय लिया है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हमारी सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य किसान आयोग के गठन का भी महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमन्त्री मछुआरा सहायता योजना आरम्भ की है, जिसके अंतर्गत जलाशयों से पकड़ी गई मछलियों पर राॅयल्टी दर को 7.5 प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। हमारी सरकार ने जन समस्याओं के समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की शुरूआत की है जिसके तहत दूर-दराज इलाकों के लोगों को घर-द्वार पर राहत प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त विशेष राजस्व अदालतों का नियमित आयोजन किया जा रहा है जिससे वर्षों से लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा संभव हुआ है। जिला बिलासपुर में राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से दिसम्बर 2025 तक 18 हजार 684 इंतकाल, 1235 तकसीम, 2190 निशानदेही तथा 478 राजस्व दुरुस्ती मामलों का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों को चरणबद्ध माध्यम से सीबीएसई से संबद्ध करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग विद्यालय स्थापित कर रहे हैं। इस वित्त वर्ष 49 ऐसे विद्यालयों के नए भवनों के निर्माण और क्रियाशील भवनों को अपग्रेड करने के लिए 99 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान आरम्भ किया है जिसमें युवाओं सहित समस्त प्रदेशवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी मिलकर इस बुराई को समाज से जड़ सहित उखाड़ फेंकने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शीघ्र ही ‘खेलो इंडिया-चिट्टा मुक्त अभियान’ शुरू करने जा रही है, जिसके तहत युवाओं को नशे की लत, विशेषकर चिट्टे से दूर कर खेलों के माध्यम से अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक जीवनशैली की ओर अग्रसर किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी भाग सिंह, स्वतंत्रता सेनानियों की धर्मपत्नियां प्रेमी देवी, ब्यासां देवी, वीर नारी हाक्मी देवी, रामदेई सहित, प्रशासनिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया। सम्मानित व्यक्तियों में एसडीएम सदर डाॅ. राजदीप सिंह, सहायक आयुक्त राजकुमार, डीएसपी मनीष चैधरी, तहसीलदार बबीता धीमान, डीएफएसई बृजेन्द्र पठानिया, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग रंजन गुप्ता, अनुसंधान अधिकारी ललित कुमार सहित लगभग पच्चास से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएवी स्कूल बिलासपुर ने समूह गान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर ने पहाड़ी नाटी, पीएम श्री मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर ने भांगड़ा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा ने पहाड़ी गिद्दा प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, तिलक राज शर्मा, वीरू राम किशोर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल, निदेशक सहकारी बैंक सुनील शर्मा, सदस्य जिला बाल कल्याण समिति तृप्ता ठाकुर, संदीप संख्यान, स्वतंत्रता सेनानी संगठन की अध्यक्ष प्रेमी देवी, उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम डाॅ. राजदीप सिंह, सहायक आयुक्त राज कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।3
- Post by Till The End News1
- चार खंभे लगाकर मुर्गी फार्म तक पहुंचाई बिजली, पारिवारिक सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा का जताया आभार, बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा के आशीर्वाद से पंचायत सुगड़ियाल के गांव सम्मा में मुर्गी फार्म के लिए बिजली सप्लाई को सुचारू करने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्युत विभाग मंडल बंगाणा द्वारा यहां चार बड़े बिजली के खंभे स्थापित कर विद्युत व्यवस्था को सुचारू किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।जान कारी के अनुसार, गांव सम्मा में मुर्गी फार्म संचालित करने वाले लोगों को लंबे समय से बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण उनका निजी व्यवसाय प्रभावित हो रहा था और आर्थिक गतिविधियों में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में विद्युत विभाग मंडल बंगाणा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार बड़े खंभे लगवाए, जिससे अब मुर्गी फार्म तक नियमित और पर्याप्त बिजली की सप्लाई सुनिश्चित हो सकी है। इस सुविधा के शुरू होने से मुर्गी फार्म संचालक को काफी राहत मिली है। अब वे बिना किसी रुकावट के अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से चला सकेंगे, जिससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए विधायक विवेक शर्मा और विद्युत विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे गांव में रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि बीते पौने दो वर्षों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 123 परिवारों को बिजली की समस्या से राहत दिलाने के लिए नए बिजली के खंभे स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे सैकड़ों परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए चार दर्जन बड़े ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विधायक विवेक शर्मा ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जहां कहीं बिजली संबंधी समस्याएं सामने आएंगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, ताकि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलता रहे।1
- हमीरपुर विधानसभा अध्यक्ष हिमाचल दिवस के मौके पर हमीरपुर पहुंचे थे जहां पर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सरकाघाट में एक लड़की की निर्मम हत्या और हिमाचल के युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार लगातार अपराधिक व नशे के खिलाफ आपराधिक व नशे के खिलाफ मामलों में शक्ति से निपटने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आपराधिक मामलों को रोकने के लिए जनता की भागीदारी अधिक होनी चाहिए। वही विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि सरकाघाट में लड़की की निर्मम हत्या की गई है यह बहुत ही दुखदायक घटना है। उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल में आपराधिक घटनाएं काफी कम होती थी परंतु कुछ समय से लगातार अपराधिक प्रवृत्ति में बढ़ावा होने के चलते यह घटनाएं बढ़ गई है उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपराधिक मामलों को रोकने के लिए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होना बहुत जरूरी है ताकि हिमाचल प्रदेश को ऐसे अपराधिक घटनाओं से रोका जा सके। हिमाचल प्रदेश में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई वर्षों से नशे के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार ने नशे पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के एंट्री पॉइंट और ड्रग माफिया पर नकेल कसने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं, तो वहीं युवाओं में जागरूकता फैलाने का काम किया है। उन्होंने ही हिमाचल के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स को रोकने के लिए आम जनता को भी आगे आना होगा तभी हिमाचल ड्रग्स से फ्री होगा।2