नारनौल में मामा के घर से युवती लापताः 40 हजार कैश और जेवर ले गई साथ; परिजनों का युवक पर आरोप महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल से एक युवती अपने मामा के घर से लापता हो गई। युवती बचपन से ही मामा के घर रहती थी। युवती के लापता होने पर उसके मामा ने पुलिस में शिकायत देकर एक युवक पर उसकी भांजी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। वह अपने साथ 40 हजार रुपए नकद व सोने के जेवरात भी ले गई। पुलिस को दी गई शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के गांव दुबलाना के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी भांजी मूलरूप से राजस्थान के नीम का थाना की रहने वाली है। वह बचपन से ही उनके पास रह रही है। यही रहकर उसने पढ़ाई की है। उसकी उम्र अब करीब 20 साल है तलाश पर नहीं लगा सुराग बीते कल वह घर पर बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई। जिसके बाद उन्होंने उसकी कई जगह तलाश की, उसके घर पर भी पूछताछ की। वहीं अन्य रिश्तेदारियों में भी तलाश की, मगर वह कहीं पर भी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लड़की अपने साथ 40 हजार रुपए नकद तथा सोने के जेवर भी ले गई। वहीं उन्होंने पड़ोसी खासपुर गांव के राकेश नामक युवक पर उनकी भांजी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
नारनौल में मामा के घर से युवती लापताः 40 हजार कैश और जेवर ले गई साथ; परिजनों का युवक पर आरोप महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल से एक युवती अपने मामा के घर से लापता हो गई। युवती बचपन से ही मामा के घर रहती थी। युवती के लापता होने पर उसके मामा ने पुलिस में शिकायत देकर एक युवक पर उसकी भांजी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। वह अपने साथ 40 हजार रुपए नकद व सोने के जेवरात भी ले गई। पुलिस को दी गई शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के गांव दुबलाना के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी भांजी मूलरूप से राजस्थान के नीम का थाना की रहने वाली है। वह बचपन से ही उनके पास रह रही है। यही रहकर उसने पढ़ाई की है। उसकी उम्र अब करीब 20 साल है तलाश पर नहीं लगा सुराग बीते कल वह घर पर बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई। जिसके बाद उन्होंने उसकी कई जगह तलाश की, उसके घर पर भी पूछताछ की। वहीं अन्य रिश्तेदारियों में भी तलाश की, मगर वह कहीं पर भी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लड़की अपने साथ 40 हजार रुपए नकद तथा सोने के जेवर भी ले गई। वहीं उन्होंने पड़ोसी खासपुर गांव के राकेश नामक युवक पर उनकी भांजी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
- हरियाणा के नारनौल शहर के व्यस्त महावीर चौक पर दोपहर बाद एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब हरियाणा रोडवेज की एक बस की चपेट में बाइक आ गई और बाइक बस के नीचे फंस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल युवक की पहचान गांव जैलाफ निवासी कर्मवीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कर्मवीर शहर की पार्क गली से कपड़े खरीदकर अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान महावीर चौक पर बस की चपेट में आने से वह घायल हो गया। महावीर चौक पर पुलिस से बहस करता हुआ ग्रामीण 30 मिनट लगाया जाम आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसके परिजनों और गांव के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने महावीर चौक पर जाम लगा दिया, जिससे शहर का मुख्य चौराहा करीब 30 मिनट तक बाधित रहा। पुलिस ने खुलवाया जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि सूचना मिलने के 30 मिनट तक सहायता के लिए प्रशासन की ओर से कोई नहीं पहुंचा। वहीं बाद में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। मामले की चल रही जांच पुलिस ने घायल कर्मवीर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बस चालक से भी पूछताछ की जाएगी। इस घटना के कारण दोपहर के समय शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।1
- जब तक कॉम्प्लेक्स का काम शुरू नहीं होता, मैं चैन से नहीं बैठूँगी नारनौल, हरियाणा विधायक मंजू चौधरी ने कहा सदन में उठाई गई आवाज अब परिणाम में बदलनी चाहिए1
- उपायुक्त डॉ मुनीश नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक बैठक में आई कुल 12 शिकायतों में से 8 का किया मौके पर समाधान1
- नीमराना(सुनील मेघवाल) नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एसोसिएशन भवन में एमएसएमई से संबंधित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी. सहारण ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लघु एवं मध्यम उद्योगों तक भी प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है और उद्योगों से भी अपेक्षा है कि वे सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। जयपुर से आए विशेषज्ञ दल के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज कुमार एवं राजेश कुमार ने एमएसएमई योजना, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना, जीआई टैगिंग, एक्सपोर्ट प्रमोशन योजना तथा ग्रीन ऑडिट योजना सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा ग्रीन ऑडिट योजना सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उद्यमियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों को समझते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कोटपुतली-बहरोड़ जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक भंवरलाल सैनी ने बताया कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने उद्यमियों से राजस्थान सिंगल विंडो पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक ने कहा कि कई बार उद्यमियों को योजनाओं की सटीक जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में विभाग और उद्योगों के बीच संवाद सेतु का कार्य करने वाली यह कार्यशाला अत्यंत उपयोगी रही। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हैवेल्स इंडिया के प्लांट हेड राकेश त्रिपाठी ने कहा कि एसोसिएशन उद्योगों के हितों की रक्षा एवं उत्पादन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक एवं हॉटवायर के निदेशक एल.एम. माथुर, उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, विनोद पांडे, सह महासचिव अमित यादव, लोकेंद्र कुमार, भास्कर भ्रमर, आशीष मलिक, जी.एम.ए. अध्यक्ष आर.एस. अरोड़ा, जी.आई.ए. अध्यक्ष चरणसिंह यादव, शाहजहांपुर एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्य रुकमणी कौशिक, डॉ. संजीव कुमार, एचआर फोरम महासचिव लोकेश खंडेलवाल, प्रकाश शर्मा, संदीप जांगिड़, अभिषेक शर्मा सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे। कार्यशाला में बड़ी संख्या में उद्यमियों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर विकास की नई दिशा देने की मजबूत पहल की जा रही है।4
- की जी.आर.पी.पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी,,,, मुख्य हत्यारोपी सहित दो गिरफ्तार,दो फरार,,, विगत 13 फरवरी को रेवाड़ी- दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के शौचालय में मिला था म्रतक का शव,,, म्रतक के सिर पर मिले थे चौटों के निशान,,, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गहन जांच के बाद हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार,,, गाजियाबाद के रहने वाला था म्रतक, दोस्तों ने ही जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद रंजिशन हत्या को दिया अंजाम3
- शराब घोटाला मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल मीडिया के सामने भावुक हो गए। बातचीत के दौरान वे रो पड़े और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। केजरीवाल ने कहा, “केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपनी जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी की कमाई की है। आज कोर्ट में साफ हो गया कि मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं और केजरीवाल भी कट्टर ईमानदार है।”4
- नारनौल में शोरूम में काम करने वाली महिला लापताः पति से बोलीं- मुझे जहां जाना था, चली गई, वापस नहीं आउंगी #narnaulnews #aajkitaajakhabar #haryana #mahendergarh1
- हरियाणा के नारनौल स्थित एक निजी अस्पताल पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। गुरुग्राम से आए आयकर विभाग के सहायक निदेशक अंकित सिंह राजपूत ने मीडिया को बताया कि अस्पताल में एक्स-सर्विसमेन कॉन्ट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) के तहत गंभीर अनियमितताओं और संभावित आयकर चोरी की जांच की जा रही है। अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि अस्पताल की ओर से बिना मरीजों के ही फर्जी बिल क्लेम किए गए हो सकते हैं, जो भारत सरकार के साथ धोखाधड़ी का मामला बन सकता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में करीब 90 बेड की क्षमता है, लेकिन रिकॉर्ड में एक ही दिन में 200 से अधिक मरीजों को भर्ती दिखाया गया है, जो बुनियादी ढांचे के अनुसार संभव नहीं है। जांच के दायरे में अस्पताल के संचालक विनीत कुमार और ज्योति कुमारी भी हैं। अधिकारी ने कहा कि दोनों फिलहाल जांच में सहयोग कर रहे हैं, हालांकि उनके विस्तृत बयान अभी रिकॉर्ड किए जाने बाकी हैं। आयकर विभाग को अस्पताल की वित्तीय प्रोफाइल में भी असामान्य वृद्धि के संकेत मिले हैं। पिछले दो वर्षों में अस्पताल प्रबंधन द्वारा 6-7 बड़े अस्पताल खरीदने की जानकारी सामने आई है, जो घोषित आय से मेल नहीं खाती। टीम अस्पताल के डिजिटल उपकरणों और ERP सिस्टम की क्लोनिंग कर रही है ताकि डेटा में संभावित गड़बड़ियों और लेनदेन के अंतर का पता लगाया जा सके। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में धोखाधड़ी प्रमाणित होती है तो मामला अन्य संबंधित सरकारी एजेंसियों के साथ भी साझा किया जाएगा।1
- नारनौल में बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घा*कपड़े खरीद कर घर लौट रहा था#sorts #trending1