एमएसएमई जागरूकता कार्यशाला में योजनाओं की विस्तृत जानकारी, उद्योगों को सरकारी प्रोत्साहनों से जुड़ने का आह्वान नीमराना(सुनील मेघवाल) नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एसोसिएशन भवन में एमएसएमई से संबंधित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी. सहारण ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लघु एवं मध्यम उद्योगों तक भी प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है और उद्योगों से भी अपेक्षा है कि वे सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। जयपुर से आए विशेषज्ञ दल के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज कुमार एवं राजेश कुमार ने एमएसएमई योजना, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना, जीआई टैगिंग, एक्सपोर्ट प्रमोशन योजना तथा ग्रीन ऑडिट योजना सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा ग्रीन ऑडिट योजना सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उद्यमियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों को समझते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कोटपुतली-बहरोड़ जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक भंवरलाल सैनी ने बताया कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने उद्यमियों से राजस्थान सिंगल विंडो पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक ने कहा कि कई बार उद्यमियों को योजनाओं की सटीक जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में विभाग और उद्योगों के बीच संवाद सेतु का कार्य करने वाली यह कार्यशाला अत्यंत उपयोगी रही। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हैवेल्स इंडिया के प्लांट हेड राकेश त्रिपाठी ने कहा कि एसोसिएशन उद्योगों के हितों की रक्षा एवं उत्पादन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक एवं हॉटवायर के निदेशक एल.एम. माथुर, उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, विनोद पांडे, सह महासचिव अमित यादव, लोकेंद्र कुमार, भास्कर भ्रमर, आशीष मलिक, जी.एम.ए. अध्यक्ष आर.एस. अरोड़ा, जी.आई.ए. अध्यक्ष चरणसिंह यादव, शाहजहांपुर एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्य रुकमणी कौशिक, डॉ. संजीव कुमार, एचआर फोरम महासचिव लोकेश खंडेलवाल, प्रकाश शर्मा, संदीप जांगिड़, अभिषेक शर्मा सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे। कार्यशाला में बड़ी संख्या में उद्यमियों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर विकास की नई दिशा देने की मजबूत पहल की जा रही है।
एमएसएमई जागरूकता कार्यशाला में योजनाओं की विस्तृत जानकारी, उद्योगों को सरकारी प्रोत्साहनों से जुड़ने का आह्वान नीमराना(सुनील मेघवाल) नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एसोसिएशन भवन में एमएसएमई से संबंधित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी. सहारण ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लघु एवं मध्यम उद्योगों तक भी प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है और उद्योगों से
भी अपेक्षा है कि वे सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। जयपुर से आए विशेषज्ञ दल के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज कुमार एवं राजेश कुमार ने एमएसएमई योजना, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना, जीआई टैगिंग, एक्सपोर्ट प्रमोशन योजना तथा ग्रीन ऑडिट योजना सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा ग्रीन ऑडिट योजना सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उद्यमियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों को समझते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कोटपुतली-बहरोड़ जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक भंवरलाल सैनी ने बताया कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने उद्यमियों से
राजस्थान सिंगल विंडो पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक ने कहा कि कई बार उद्यमियों को योजनाओं की सटीक जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में विभाग और उद्योगों के बीच संवाद सेतु का कार्य करने वाली यह कार्यशाला अत्यंत उपयोगी रही। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हैवेल्स इंडिया के प्लांट हेड राकेश त्रिपाठी ने कहा कि एसोसिएशन उद्योगों के हितों की रक्षा एवं उत्पादन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने
जिला उद्योग केंद्र एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक एवं हॉटवायर के निदेशक एल.एम. माथुर, उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, विनोद पांडे, सह महासचिव अमित यादव, लोकेंद्र कुमार, भास्कर भ्रमर, आशीष मलिक, जी.एम.ए. अध्यक्ष आर.एस. अरोड़ा, जी.आई.ए. अध्यक्ष चरणसिंह यादव, शाहजहांपुर एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्य रुकमणी कौशिक, डॉ. संजीव कुमार, एचआर फोरम महासचिव लोकेश खंडेलवाल, प्रकाश शर्मा, संदीप जांगिड़, अभिषेक शर्मा सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे। कार्यशाला में बड़ी संख्या में उद्यमियों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर विकास की नई दिशा देने की मजबूत पहल की जा रही है।
- नीमराना(सुनील मेघवाल) नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एसोसिएशन भवन में एमएसएमई से संबंधित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी. सहारण ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लघु एवं मध्यम उद्योगों तक भी प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है और उद्योगों से भी अपेक्षा है कि वे सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। जयपुर से आए विशेषज्ञ दल के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज कुमार एवं राजेश कुमार ने एमएसएमई योजना, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना, जीआई टैगिंग, एक्सपोर्ट प्रमोशन योजना तथा ग्रीन ऑडिट योजना सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा ग्रीन ऑडिट योजना सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उद्यमियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों को समझते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कोटपुतली-बहरोड़ जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक भंवरलाल सैनी ने बताया कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने उद्यमियों से राजस्थान सिंगल विंडो पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक ने कहा कि कई बार उद्यमियों को योजनाओं की सटीक जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में विभाग और उद्योगों के बीच संवाद सेतु का कार्य करने वाली यह कार्यशाला अत्यंत उपयोगी रही। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हैवेल्स इंडिया के प्लांट हेड राकेश त्रिपाठी ने कहा कि एसोसिएशन उद्योगों के हितों की रक्षा एवं उत्पादन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक एवं हॉटवायर के निदेशक एल.एम. माथुर, उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, विनोद पांडे, सह महासचिव अमित यादव, लोकेंद्र कुमार, भास्कर भ्रमर, आशीष मलिक, जी.एम.ए. अध्यक्ष आर.एस. अरोड़ा, जी.आई.ए. अध्यक्ष चरणसिंह यादव, शाहजहांपुर एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्य रुकमणी कौशिक, डॉ. संजीव कुमार, एचआर फोरम महासचिव लोकेश खंडेलवाल, प्रकाश शर्मा, संदीप जांगिड़, अभिषेक शर्मा सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे। कार्यशाला में बड़ी संख्या में उद्यमियों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर विकास की नई दिशा देने की मजबूत पहल की जा रही है।4
- मुंडावर नगर पालिका में सफाई टेंडर पर बवाल: 'अपनों' को ठेका देने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन1
- बल्लूवास गांव में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे: 13वीं विशाल ध्वज पदयात्रा खाटूधाम के लिए हुई चारूका जनवाणी मुंडावर के पास केगाँव बल्लूवास से फाल्गुन के पावन महीने में चारों ओर बाबा श्याम की भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। इसी कड़ी में गुरुवार को ग्राम बल्लूवास से बाबा श्याम के प्रति अटूट श्रद्धा प्रकट करते हुए 13वीं विशाल श्याम ध्वज पदयात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथपूजा अर्चना के साथ रवाना हुई। भक्ति और उत्साह का संगम यात्रा का शुभारंभ सुबह ग्रामीणों द्वारा गांव के मुख्य मंदिर में विधि-विधान से मत्था टेकने और बाबा का आशीर्वाद लेने के साथ हुआ। मंदिर परिसर 'जय श्री श्याम' और 'हारे के सहारे की जय' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। डीजे की धुन पर थिरके श्रद्धालु यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र डीजे और श्याम भजन रहे। जिनकी धुन पर युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी झूमते नजर आए। हाथों में रंग-बिरंगे श्याम ध्वज (निशान) थामे भक्तों का हुजूम जब गांव की गलियों से गुजरा, तो पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। ....आस्था का सैलाब : ग्रामीणों के अनुसार यात्रा पिछले 12 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है और इस बार यह 13वां वर्ष है। बाबा श्याम के प्रति गहरा लगाव। हर वर्ष पदयात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का मानना है कि बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने से गांव में सुख-शांति और खुशहाली आती है। ....मुख्य बिंदु: यात्रा: 13वीं विशाल श्याम ध्वज यात्रा.... रवानगी: गुरुवार बल्लूवास गांव से खाटू श्याम जी के लिए। विशेष: डीजे, भव्य निशान और भारी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी।2
- Post by Pragti News1
- रेवाड़ी ब्रेकिंग रेवाड़ी में रिश्वत लेता जेई रंगे हाथों गिरफ्तार ठेकेदार की पेमेंट के लिए मांगे एक लाख रूपये 5 महीने बाद होना था रिटायरमेंट एसीबी की टीम ने रेवाड़ी के धारूहेड़ा में नगर पालिका के जेई को 90 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार3
- जब तक कॉम्प्लेक्स का काम शुरू नहीं होता, मैं चैन से नहीं बैठूँगी नारनौल, हरियाणा विधायक मंजू चौधरी ने कहा सदन में उठाई गई आवाज अब परिणाम में बदलनी चाहिए1
- चिमनपुरा कॉलेज,कृषि संकाय को स्वतंत्र राजकीय महाविद्यालय बनाने की मांग, धरना सातवें दिन भी जारी, आज से क्रमिक अनशन होगा1
- सोडावास. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा शताब्दी वर्ष के अनुवाद कार्यक्रमों के तहत सोडावास के समीप गांव जीवनसिंहपुरा में तीसरे दिन गायत्री महायज्ञ एवं भंडारे का आयोजन हुआ। यजमान कुशलपाल सिंह ने बताया की इन तीन दिवसीय गायत्री यज्ञों से हमारे गांव में आध्यात्मिक का माहौल बना है। घर-घर गायत्री और माला जाप होने से गांव की दशा और दिशा में निश्चित तौर पर परिवर्तन आएगा ऐसा ग्रामीणों का मानना है। वेद मूर्ति तपनिस्ट श्रीराम शर्मा आचार्य के तप त्याग तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए व्यास पीठ पर पोस्टमैन की भूमिका निभा रहे परिवर्जक जितेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुदेव की आत्मा उनके साहित्य में छपी है। सभी वेद पुराणों का हिंदी में भासय करते हुए राष्ट्र को 3200 आध्यात्मिक पुस्तक दे गए जो आज समाज की पथ प्रदर्शक बन रही है। माला जाप कलश पूजन एवं सत्कर्म को सरल तरीके से समझाते हुए पंचकोषों के महत्व को समझाया। तहसील समनवयक बजरंग शर्मा ने जिले से पधारे सभी गायत्री साधकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि दोबारा तहसील का नंबर आएगा तो इसी प्रकार हम दूसरे गांव को माला जाप से जोड़ने का प्रयत्न करेंगे । जिला समन्वयक ग्राम किशन मीणा ने मुंडावर तहसील के आध्यात्मिक जोश को सराहा किया। इस मौके पर कमला गुजरी, कमल शर्मा, नथिया देवी, तारा देवी, लाली देवी, रतन देवी, सीता देवी, गोटी देवी, बइया देवी, लीला देवी, राम बाई, बाला गोस्वामी, बबीता शर्मा, मंजू देवी, मुकेश देवी, माया देवी, उर्मिला देवी, संगीता विमल जादौन, लक्ष्मी जादौन, हरि कर रामेश्वरी देवी एवं उनका पूरा महिला मंडल मौजूद रहे। पुरुष वर्ग में लीलाराम, जगराम गुर्जर, हनुमान गुर्जर, धर सिंह, महिपाल सिंह, जयराम सिंह, महावीर सिंह, रघुवीर सिंह, सुबे सिंह,जयमल गुर्जर, हंसराज शर्मा,हरदान सिंह, रामानंद गोस्वामी जोड़े से मौजूद रहे। आज 62 लोगों ने माला जाप का सूर्य के सामने संकल्प लिया। युवा प्रकोष्ठ के चक्षु जादौन, नरवीर जादौन, मनजीत सिंह, दुष्यंत सिंह आदि की टीम ने भंडारे की व्यवस्था को संभाला। प्रधानाध्यापक सूबे सिंह जादौन ने पूरे मंच की व्यवस्था को संभालते हुए गांव की तरफ से सभी का आभार व्यक्त किया।1