logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने बाबा मस्तनाथ मठ में टेका माथा, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

5 hrs ago
user_Pragti News
Pragti News
Newspaper advertising department खैरथल, अलवर, राजस्थान•
5 hrs ago

भाजपा उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने बाबा मस्तनाथ मठ में टेका माथा, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Pragti News
    1
    Post by Pragti News
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • *नगर परिषद की पहलः नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पॉलिथिन मुक्त शहर का संदेश* खैरथल / हीरालाल भूरानी शहर को स्वच्छ और पॉलिथिन मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा बाजार क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने आकर्षक एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से नागरिकों को सिंगल यूज़ पॉलिथिन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक में दिखाया गया कि पॉलिथिन के उपयोग से पर्यावरण, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। कलाकारों ने संदेश दिया कि कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग अपनाकर ही शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सकता है। नगर परिषद के अधिकारियों ने उपस्थित व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की कि वे पॉलिथिन का प्रयोग पूरी तरह बंद करें तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग दें। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। बाजार में मौजूद नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में शहर के अन्य प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन से बाजार क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ।
    4
    *नगर परिषद की पहलः नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पॉलिथिन मुक्त शहर का संदेश*
खैरथल  / हीरालाल भूरानी 
शहर को स्वच्छ और पॉलिथिन मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा बाजार क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने आकर्षक एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से नागरिकों को सिंगल यूज़ पॉलिथिन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
नुक्कड़ नाटक में दिखाया गया कि पॉलिथिन के उपयोग से पर्यावरण, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। कलाकारों ने संदेश दिया कि कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग अपनाकर ही शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सकता है।
नगर परिषद के अधिकारियों ने उपस्थित व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की कि वे पॉलिथिन का प्रयोग पूरी तरह बंद करें तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग दें। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
बाजार में मौजूद नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में शहर के अन्य प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस आयोजन से बाजार क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ।
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • ​मुंडावर नगर पालिका में सफाई टेंडर पर बवाल: 'अपनों' को ठेका देने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    1
    ​मुंडावर नगर पालिका में सफाई टेंडर पर बवाल: 'अपनों' को ठेका देने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बल्लूवास गांव में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे: 13वीं विशाल ध्वज पदयात्रा खाटूधाम के लिए हुई चारूका जनवाणी मुंडावर के पास केगाँव बल्लूवास से फाल्गुन के पावन महीने में चारों ओर बाबा श्याम की भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। इसी कड़ी में गुरुवार को ग्राम बल्लूवास से बाबा श्याम के प्रति अटूट श्रद्धा प्रकट करते हुए 13वीं विशाल श्याम ध्वज पदयात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथपूजा अर्चना के साथ रवाना हुई। भक्ति और उत्साह का संगम यात्रा का शुभारंभ सुबह ग्रामीणों द्वारा गांव के मुख्य मंदिर में विधि-विधान से मत्था टेकने और बाबा का आशीर्वाद लेने के साथ हुआ। मंदिर परिसर 'जय श्री श्याम' और 'हारे के सहारे की जय' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। डीजे की धुन पर थिरके श्रद्धालु यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र डीजे और श्याम भजन रहे। जिनकी धुन पर युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी झूमते नजर आए। हाथों में रंग-बिरंगे श्याम ध्वज (निशान) थामे भक्तों का हुजूम जब गांव की गलियों से गुजरा, तो पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। ....आस्था का सैलाब : ग्रामीणों के अनुसार यात्रा पिछले 12 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है और इस बार यह 13वां वर्ष है। बाबा श्याम के प्रति गहरा लगाव। हर वर्ष पदयात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का मानना है कि बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने से गांव में सुख-शांति और खुशहाली आती है। ....मुख्य बिंदु: यात्रा: 13वीं विशाल श्याम ध्वज यात्रा.... रवानगी: गुरुवार बल्लूवास गांव से खाटू श्याम जी के लिए। विशेष: डीजे, भव्य निशान और भारी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी।
    2
    बल्लूवास गांव में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे: 13वीं विशाल ध्वज पदयात्रा खाटूधाम के लिए  हुई                    चारूका जनवाणी                                                             मुंडावर के पास केगाँव बल्लूवास से फाल्गुन के पावन महीने में चारों ओर बाबा श्याम की भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। इसी  कड़ी में  गुरुवार को ग्राम बल्लूवास  से बाबा श्याम के प्रति अटूट श्रद्धा प्रकट करते हुए 13वीं विशाल श्याम ध्वज पदयात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथपूजा अर्चना के साथ  रवाना हुई।
भक्ति और उत्साह का संगम
यात्रा का शुभारंभ सुबह ग्रामीणों द्वारा गांव के मुख्य मंदिर में विधि-विधान से मत्था टेकने और बाबा का आशीर्वाद लेने के साथ हुआ। मंदिर परिसर 'जय श्री श्याम' और 'हारे के सहारे की जय' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
डीजे की धुन पर थिरके श्रद्धालु
यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र डीजे और श्याम भजन रहे। जिनकी धुन पर युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी झूमते नजर आए। हाथों में रंग-बिरंगे श्याम ध्वज (निशान) थामे भक्तों का हुजूम जब गांव की गलियों से गुजरा, तो पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
....आस्था का सैलाब :
ग्रामीणों के अनुसार यात्रा पिछले 12 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है और इस बार यह 13वां वर्ष है। बाबा श्याम के प्रति गहरा लगाव।  हर  वर्ष  पदयात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का मानना है कि बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने से गांव में सुख-शांति और खुशहाली आती है।
....मुख्य बिंदु:
यात्रा: 13वीं विशाल श्याम ध्वज यात्रा....
रवानगी: गुरुवार  बल्लूवास   गांव से खाटू श्याम जी के लिए।
विशेष: डीजे, भव्य निशान और भारी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी।
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • this location kesroli exit "The road here has been completely damaged due to water coming from the village. There is no drainage facility here. People face difficulties while passing through this area."
    1
    this location kesroli exit "The road here has been completely damaged due to water coming from the village. There is no drainage facility here. People face difficulties while passing through this area."
    user_Alive Error
    Alive Error
    अलवर, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • अलवर में भारतीय मजदूर संघ का ज्ञापन, बजट 2026-27 में श्रमिक हितों की उपेक्षा का आरोप अलवर, 25 फरवरी। भारतीय मजदूर संघ, जिला अलवर की ओर से बुधवार को माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया। संगठन ने केंद्र व राज्य सरकार के बजट 2026-27 में श्रमिक हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विभिन्न मांगें रखीं। जिला मंत्री डालचंद मिश्रा ने बताया कि जयपुर संभाग के सह-संगठन मंत्री अनुज शर्मा के मार्गदर्शन में यह ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए श्रम कानूनों को बिना किसी छूट के समान रूप से लागू किया जाए और अंत्योदय की भावना के अनुरूप काम किया जाए। संगठन ने “इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड 2020” एवं “ऑक्युपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड 2020” में श्रमिकों की चिंताओं का समाधान करने की मांग की। साथ ही श्रम संबंधी त्रिपक्षीय तंत्र को सुदृढ़ कर इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस को पुनः सक्रिय करने और विभिन्न समितियों का पुनर्गठन कर उन्हें प्रभावी बनाने की बात कही। भारतीय मजदूर संघ ने ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह करने, ईपीएफ में अनिवार्य अंशदान की वेतन सीमा 15000 से बढ़ाकर 30000 रुपये करने तथा ईएसआईसी के तहत कवरेज सीमा 21000 से बढ़ाकर 42000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। इसके अलावा बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के तहत बोनस पात्रता एवं गणना की वेतन सीमा बढ़ाने की भी मांग रखी गई। ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16 और 21 की मूल भावना के अनुरूप स्कीम वर्कर एवं ठेका श्रमिकों को स्थायी करने, तथा आम भर्ती पर लगी रोक हटाकर रोजगार में सुरक्षा और स्थायित्व सुनिश्चित करने की मांग की गई। ज्ञापन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी सहित राजीव चौधरी, विशाल शर्मा, मोरध्वज यादव, अशोक शर्मा, हेमंत शर्मा, विक्रम सिंह, राहुल, धर्मवीर शर्मा, मुकेश सैनी, साहिल लालित, विजय गुप्ता और किशन शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    अलवर में भारतीय मजदूर संघ का ज्ञापन, बजट 2026-27 में श्रमिक हितों की उपेक्षा का आरोप
अलवर, 25 फरवरी। भारतीय मजदूर संघ, जिला अलवर की ओर से बुधवार को माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया। संगठन ने केंद्र व राज्य सरकार के बजट 2026-27 में श्रमिक हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विभिन्न मांगें रखीं।
जिला मंत्री डालचंद मिश्रा ने बताया कि जयपुर संभाग के सह-संगठन मंत्री अनुज शर्मा के मार्गदर्शन में यह ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए श्रम कानूनों को बिना किसी छूट के समान रूप से लागू किया जाए और अंत्योदय की भावना के अनुरूप काम किया जाए।
संगठन ने “इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड 2020” एवं “ऑक्युपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड 2020” में श्रमिकों की चिंताओं का समाधान करने की मांग की। साथ ही श्रम संबंधी त्रिपक्षीय तंत्र को सुदृढ़ कर इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस को पुनः सक्रिय करने और विभिन्न समितियों का पुनर्गठन कर उन्हें प्रभावी बनाने की बात कही।
भारतीय मजदूर संघ ने ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह करने, ईपीएफ में अनिवार्य अंशदान की वेतन सीमा 15000 से बढ़ाकर 30000 रुपये करने तथा ईएसआईसी के तहत कवरेज सीमा 21000 से बढ़ाकर 42000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। इसके अलावा बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के तहत बोनस पात्रता एवं गणना की वेतन सीमा बढ़ाने की भी मांग रखी गई।
ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16 और 21 की मूल भावना के अनुरूप स्कीम वर्कर एवं ठेका श्रमिकों को स्थायी करने, तथा आम भर्ती पर लगी रोक हटाकर रोजगार में सुरक्षा और स्थायित्व सुनिश्चित करने की मांग की गई।
ज्ञापन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी सहित राजीव चौधरी, विशाल शर्मा, मोरध्वज यादव, अशोक शर्मा, हेमंत शर्मा, विक्रम सिंह, राहुल, धर्मवीर शर्मा, मुकेश सैनी, साहिल लालित, विजय गुप्ता और किशन शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    पत्रकार Alwar, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • नीमराना(सुनील मेघवाल) नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एसोसिएशन भवन में एमएसएमई से संबंधित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी. सहारण ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लघु एवं मध्यम उद्योगों तक भी प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है और उद्योगों से भी अपेक्षा है कि वे सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। जयपुर से आए विशेषज्ञ दल के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज कुमार एवं राजेश कुमार ने एमएसएमई योजना, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना, जीआई टैगिंग, एक्सपोर्ट प्रमोशन योजना तथा ग्रीन ऑडिट योजना सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा ग्रीन ऑडिट योजना सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उद्यमियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों को समझते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कोटपुतली-बहरोड़ जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक भंवरलाल सैनी ने बताया कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने उद्यमियों से राजस्थान सिंगल विंडो पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक ने कहा कि कई बार उद्यमियों को योजनाओं की सटीक जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में विभाग और उद्योगों के बीच संवाद सेतु का कार्य करने वाली यह कार्यशाला अत्यंत उपयोगी रही। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हैवेल्स इंडिया के प्लांट हेड राकेश त्रिपाठी ने कहा कि एसोसिएशन उद्योगों के हितों की रक्षा एवं उत्पादन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक एवं हॉटवायर के निदेशक एल.एम. माथुर, उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, विनोद पांडे, सह महासचिव अमित यादव, लोकेंद्र कुमार, भास्कर भ्रमर, आशीष मलिक, जी.एम.ए. अध्यक्ष आर.एस. अरोड़ा, जी.आई.ए. अध्यक्ष चरणसिंह यादव, शाहजहांपुर एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्य रुकमणी कौशिक, डॉ. संजीव कुमार, एचआर फोरम महासचिव लोकेश खंडेलवाल, प्रकाश शर्मा, संदीप जांगिड़, अभिषेक शर्मा सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे। कार्यशाला में बड़ी संख्या में उद्यमियों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर विकास की नई दिशा देने की मजबूत पहल की जा रही है।
    4
    नीमराना(सुनील मेघवाल)
नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एसोसिएशन भवन में एमएसएमई से संबंधित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी. सहारण ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लघु एवं मध्यम उद्योगों तक भी प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है और उद्योगों से भी अपेक्षा है कि वे सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
जयपुर से आए विशेषज्ञ दल के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज कुमार एवं राजेश कुमार ने  एमएसएमई योजना, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना, जीआई टैगिंग, एक्सपोर्ट प्रमोशन योजना तथा ग्रीन ऑडिट योजना सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा ग्रीन ऑडिट योजना सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उद्यमियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों को समझते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कोटपुतली-बहरोड़ जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक भंवरलाल सैनी ने बताया कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने उद्यमियों से राजस्थान सिंगल विंडो पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक ने कहा कि कई बार उद्यमियों को योजनाओं की सटीक जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में विभाग और उद्योगों के बीच संवाद सेतु का कार्य करने वाली यह कार्यशाला अत्यंत उपयोगी रही। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हैवेल्स इंडिया के प्लांट हेड राकेश त्रिपाठी ने कहा कि एसोसिएशन उद्योगों के हितों की रक्षा एवं उत्पादन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक एवं हॉटवायर के निदेशक एल.एम. माथुर, उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, विनोद पांडे, सह महासचिव अमित यादव, लोकेंद्र कुमार, भास्कर भ्रमर, आशीष मलिक, जी.एम.ए. अध्यक्ष आर.एस. अरोड़ा, जी.आई.ए. अध्यक्ष चरणसिंह यादव, शाहजहांपुर एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्य रुकमणी कौशिक, डॉ. संजीव कुमार, एचआर फोरम महासचिव लोकेश खंडेलवाल, प्रकाश शर्मा, संदीप जांगिड़, अभिषेक शर्मा सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में उद्यमियों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर विकास की नई दिशा देने की मजबूत पहल की जा रही है।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    6 hrs ago
  • सोडावास. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा शताब्दी वर्ष के अनुवाद कार्यक्रमों के तहत सोडावास के समीप गांव जीवनसिंहपुरा में तीसरे दिन गायत्री महायज्ञ एवं भंडारे का आयोजन हुआ। यजमान कुशलपाल सिंह ने बताया की इन तीन दिवसीय गायत्री यज्ञों से हमारे गांव में आध्यात्मिक का माहौल बना है। घर-घर गायत्री और माला जाप होने से गांव की दशा और दिशा में निश्चित तौर पर परिवर्तन आएगा ऐसा ग्रामीणों का मानना है। वेद मूर्ति तपनिस्ट श्रीराम शर्मा आचार्य के तप त्याग तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए व्यास पीठ पर पोस्टमैन की भूमिका निभा रहे परिवर्जक जितेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुदेव की आत्मा उनके साहित्य में छपी है। सभी वेद पुराणों का हिंदी में भासय करते हुए राष्ट्र को 3200 आध्यात्मिक पुस्तक दे गए जो आज समाज की पथ प्रदर्शक बन रही है। माला जाप कलश पूजन एवं सत्कर्म को सरल तरीके से समझाते हुए पंचकोषों के महत्व को समझाया। तहसील समनवयक बजरंग शर्मा ने जिले से पधारे सभी गायत्री साधकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि दोबारा तहसील का नंबर आएगा तो इसी प्रकार हम दूसरे गांव को माला जाप से जोड़ने का प्रयत्न करेंगे । जिला समन्वयक ग्राम किशन मीणा ने मुंडावर तहसील के आध्यात्मिक जोश को सराहा किया। इस मौके पर कमला गुजरी, कमल शर्मा, नथिया देवी, तारा देवी, लाली देवी, रतन देवी, सीता देवी, गोटी देवी, बइया देवी, लीला देवी, राम बाई, बाला गोस्वामी, बबीता शर्मा, मंजू देवी, मुकेश देवी, माया देवी, उर्मिला देवी, संगीता विमल जादौन, लक्ष्मी जादौन, हरि कर रामेश्वरी देवी एवं उनका पूरा महिला मंडल मौजूद रहे। पुरुष वर्ग में लीलाराम, जगराम गुर्जर, हनुमान गुर्जर, धर सिंह, महिपाल सिंह, जयराम सिंह, महावीर सिंह, रघुवीर सिंह, सुबे सिंह,जयमल गुर्जर, हंसराज शर्मा,हरदान सिंह, रामानंद गोस्वामी जोड़े से मौजूद रहे। आज 62 लोगों ने माला जाप का सूर्य के सामने संकल्प लिया। युवा प्रकोष्ठ के चक्षु जादौन, नरवीर जादौन, मनजीत सिंह, दुष्यंत सिंह आदि की टीम ने भंडारे की व्यवस्था को संभाला। प्रधानाध्यापक सूबे सिंह जादौन ने पूरे मंच की व्यवस्था को संभालते हुए गांव की तरफ से सभी का आभार व्यक्त किया।
    1
    सोडावास.    अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा शताब्दी वर्ष के अनुवाद कार्यक्रमों के तहत सोडावास के समीप  गांव जीवनसिंहपुरा में तीसरे दिन गायत्री महायज्ञ एवं भंडारे का आयोजन हुआ। यजमान कुशलपाल सिंह ने बताया की इन तीन दिवसीय गायत्री यज्ञों से हमारे गांव में आध्यात्मिक का माहौल बना है। घर-घर गायत्री और माला जाप होने से गांव की दशा और दिशा में निश्चित तौर पर परिवर्तन आएगा ऐसा ग्रामीणों का मानना है। वेद मूर्ति तपनिस्ट श्रीराम शर्मा आचार्य के तप त्याग तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए व्यास पीठ पर पोस्टमैन की भूमिका निभा रहे परिवर्जक जितेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुदेव की आत्मा उनके साहित्य में छपी है। सभी वेद पुराणों का हिंदी में भासय करते हुए राष्ट्र को 3200 आध्यात्मिक पुस्तक दे  गए जो आज समाज की पथ प्रदर्शक बन रही है। माला जाप कलश पूजन एवं सत्कर्म को सरल तरीके से समझाते हुए पंचकोषों के महत्व को समझाया। तहसील समनवयक बजरंग शर्मा ने जिले से पधारे सभी गायत्री साधकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि दोबारा तहसील का नंबर आएगा तो इसी प्रकार हम दूसरे गांव को माला जाप से जोड़ने का प्रयत्न करेंगे । जिला समन्वयक ग्राम किशन मीणा ने मुंडावर तहसील के आध्यात्मिक जोश को सराहा  किया। इस मौके पर कमला गुजरी, कमल शर्मा, नथिया देवी, तारा देवी, लाली देवी, रतन देवी, सीता देवी, गोटी देवी, बइया देवी, लीला देवी, राम बाई, बाला गोस्वामी, बबीता शर्मा, मंजू देवी, मुकेश देवी, माया देवी, उर्मिला देवी, संगीता विमल जादौन,  लक्ष्मी जादौन, हरि कर रामेश्वरी देवी एवं उनका पूरा महिला मंडल मौजूद रहे।  पुरुष वर्ग में लीलाराम, जगराम गुर्जर, हनुमान गुर्जर, धर सिंह, महिपाल सिंह, जयराम सिंह, महावीर सिंह, रघुवीर सिंह, सुबे सिंह,जयमल गुर्जर, हंसराज शर्मा,हरदान सिंह, रामानंद गोस्वामी जोड़े से मौजूद रहे। आज 62 लोगों ने माला जाप का सूर्य के सामने संकल्प लिया। युवा प्रकोष्ठ के चक्षु जादौन, नरवीर जादौन, मनजीत सिंह, दुष्यंत सिंह आदि की टीम ने भंडारे  की व्यवस्था को संभाला।  प्रधानाध्यापक सूबे सिंह जादौन ने पूरे मंच की व्यवस्था को संभालते हुए गांव की तरफ से सभी का आभार व्यक्त किया।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.