Shuru
Apke Nagar Ki App…
this location kesroli exit "The road here has been completely damaged due to water coming from the village. There is no drainage facility here. People face difficulties while passing through this area."
Alive Error
this location kesroli exit "The road here has been completely damaged due to water coming from the village. There is no drainage facility here. People face difficulties while passing through this area."
More news from राजस्थान and nearby areas
- this location kesroli exit "The road here has been completely damaged due to water coming from the village. There is no drainage facility here. People face difficulties while passing through this area."1
- Post by Pragti News1
- *नगर परिषद की पहलः नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पॉलिथिन मुक्त शहर का संदेश* खैरथल / हीरालाल भूरानी शहर को स्वच्छ और पॉलिथिन मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा बाजार क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने आकर्षक एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से नागरिकों को सिंगल यूज़ पॉलिथिन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक में दिखाया गया कि पॉलिथिन के उपयोग से पर्यावरण, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। कलाकारों ने संदेश दिया कि कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग अपनाकर ही शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सकता है। नगर परिषद के अधिकारियों ने उपस्थित व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की कि वे पॉलिथिन का प्रयोग पूरी तरह बंद करें तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग दें। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। बाजार में मौजूद नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में शहर के अन्य प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन से बाजार क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ।4
- युवा जीवन का मूल मंत्र स्वस्थ जीवन शैली निर्मल कॉलेज ऑफ एजुकेशन मुंडेरी में आरोग्य भारती जिला झालावाड़ के तत्वावधान से स्वास्थ्य प्रबोधन का कार्यक्रम किया गया कॉलेज के प्रिंसिपल बबिता सिहं द्वारा अतिथियों का स्वागत व सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया।अतिथियों में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ.अशोक कुमार व कार्यकारी अध्यक्ष आरोग्य भारती डॉ.नित्यानंद शर्मा व प्रांत सह सचिव राधेश्याम शर्मा व युवराज तेज रहे। डा. अंजली मीणा द्वारा ओम के उच्चारण के साथ धन्वंतरि स्तवन का पाठ किया। विभाग संयोजक सुरेन्द्र कुमार जैन ने आरोग्य भारती का परिचय देते हुए बताया कि आरोग्य भारती का गठन 2 नवंबर 2002 को किया गया साथ ही आरोग भारती के कार्य व उद्देश्य को भी बताया। मुख्य वक्ता अशोक कुमार ने युवा जीवन का मूल मंत्र स्वस्थ जीवन शैली विषय पर वार्ता दी डा अंजली मीणा द्वारा कल्याण मंत्र व शांति पाठ करवा कर कार्यक्रम का समापन किया।मंच का संचालन सहायक आचार्य मधुबाला शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष डॉक्टर रिंकेश यादवेंद्र,जिला सचिव डॉक्टर नवल ट्रेलर, डॉ संदीप निर्मल ,डॉक्टर सुमति भारद्वाज, डॉ.रामकेश मीणा, डॉ . प्रियांशु पारेता व जिला प्रचार प्रमुख भरत शर्मा बालचंद नागर उपस्थित रहे ।युवा जीवन का मूल मंत्र स्वस्थ जीवन शैली झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट निर्मल कॉलेज ऑफ एजुकेशन मुंडेरी में आरोग्य भारती जिला झालावाड़ के तत्वावधान से स्वास्थ्य प्रबोधन का कार्यक्रम किया गया कॉलेज के प्रिंसिपल बबिता सिहं द्वारा अतिथियों का स्वागत व सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया।अतिथियों में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ.अशोक कुमार व कार्यकारी अध्यक्ष आरोग्य भारती डॉ.नित्यानंद शर्मा व प्रांत सह सचिव राधेश्याम शर्मा व युवराज तेज रहे। डा. अंजली मीणा द्वारा ओम के उच्चारण के साथ धन्वंतरि स्तवन का पाठ किया। विभाग संयोजक सुरेन्द्र कुमार जैन ने आरोग्य भारती का परिचय देते हुए बताया कि आरोग्य भारती का गठन 2 नवंबर 2002 को किया गया साथ ही आरोग भारती के कार्य व उद्देश्य को भी बताया। मुख्य वक्ता अशोक कुमार ने युवा जीवन का मूल मंत्र स्वस्थ जीवन शैली विषय पर वार्ता दी डा अंजली मीणा द्वारा कल्याण मंत्र व शांति पाठ करवा कर कार्यक्रम का समापन किया।मंच का संचालन सहायक आचार्य मधुबाला शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष डॉक्टर रिंकेश यादवेंद्र,जिला सचिव डॉक्टर नवल ट्रेलर, डॉ संदीप निर्मल ,डॉक्टर सुमति भारद्वाज, डॉ.रामकेश मीणा, डॉ . प्रियांशु पारेता व जिला प्रचार प्रमुख भरत शर्मा बालचंद नागर उपस्थित रहे ।4
- मुंडावर नगर पालिका में सफाई टेंडर पर बवाल: 'अपनों' को ठेका देने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन1
- सवाई माधोपुर एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही करते हुवे लगातार आज दूसरे दिन भी ट्रैप की कार्यवाही को अंजाम दिया । ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर कार्यवाही करते हुये ब्लॉक विकास अधिकारी पंचायत समिति सवाईमाधोपुर अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबन्धक सवाईमाधोपुर जगदीश प्रसाद मीणा को 1,00,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।1
- बल्लूवास गांव में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे: 13वीं विशाल ध्वज पदयात्रा खाटूधाम के लिए हुई चारूका जनवाणी मुंडावर के पास केगाँव बल्लूवास से फाल्गुन के पावन महीने में चारों ओर बाबा श्याम की भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। इसी कड़ी में गुरुवार को ग्राम बल्लूवास से बाबा श्याम के प्रति अटूट श्रद्धा प्रकट करते हुए 13वीं विशाल श्याम ध्वज पदयात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथपूजा अर्चना के साथ रवाना हुई। भक्ति और उत्साह का संगम यात्रा का शुभारंभ सुबह ग्रामीणों द्वारा गांव के मुख्य मंदिर में विधि-विधान से मत्था टेकने और बाबा का आशीर्वाद लेने के साथ हुआ। मंदिर परिसर 'जय श्री श्याम' और 'हारे के सहारे की जय' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। डीजे की धुन पर थिरके श्रद्धालु यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र डीजे और श्याम भजन रहे। जिनकी धुन पर युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी झूमते नजर आए। हाथों में रंग-बिरंगे श्याम ध्वज (निशान) थामे भक्तों का हुजूम जब गांव की गलियों से गुजरा, तो पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। ....आस्था का सैलाब : ग्रामीणों के अनुसार यात्रा पिछले 12 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है और इस बार यह 13वां वर्ष है। बाबा श्याम के प्रति गहरा लगाव। हर वर्ष पदयात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का मानना है कि बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने से गांव में सुख-शांति और खुशहाली आती है। ....मुख्य बिंदु: यात्रा: 13वीं विशाल श्याम ध्वज यात्रा.... रवानगी: गुरुवार बल्लूवास गांव से खाटू श्याम जी के लिए। विशेष: डीजे, भव्य निशान और भारी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी।2
- गायत्री मंत्र जप, गौ माता व ब्राह्मण सेवा ही सनातन का आधार : सद्योजात शंकराश्रम स्वामीजी चित्तौड़गढ़। मीरा की पावन धरा चित्तौड़गढ़ के भादसोड़ा स्थित श्री सांवलिया जी प्राकट्य स्थल पर गुरुवार को आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। सद्योजात शंकराश्रम स्वामीजी के सान्निध्य में आयोजित भव्य धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। स्वामीजी ने श्री सांवलिया सेठ के दर्शन उपरांत श्री सांवलिया धर्मशाला एसी में आयोजित सभा में आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि सनातन धर्म का मूल आधार गायत्री मंत्र जप, गौ माता की सेवा एवं ब्राह्मण सेवा है। उन्होंने कहा कि इन तीनों स्तंभों पर ही भारतीय संस्कृति और धर्म की सुदृढ़ नींव टिकी हुई है। नियमित साधना, सेवा भाव और संस्कारयुक्त जीवन से ही आध्यात्मिक उन्नति संभव है। धर्मसभा से पूर्व स्वामीजी का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र की महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ अभिनंदन किया। सांवरिया जी प्राकट्य स्थल मंदिर के कोषाध्यक्ष बाबूलाल ओझा, अशोक अग्रवाल, भादसोड़ा सरपंच शम्भू सुथार, रमेश चंडालिया, भदेसर पंचायत समिति सदस्य गोविंद सोनी, पूर्व मंदिर प्रशासनिक अधिकारी कैलाश दाधिच सहित मंदिर मंडल की ओर से सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट कर उपरना ओढ़ाकर स्वामीजी का सम्मान किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर दर्शन, दीप नमस्कार, तीर्थ वितरण एवं फल-मंत्राक्षत का आयोजन हुआ। सायंकाल स्वामीजी ने सांवलिया श्रीसुरभि गौशाला पहुंचकर गौसेवा की तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक आम का पौधा रोपित किया। मां शारदा सेवा समिति के मुख्य संरक्षक प्रमोद व्यास एवं हरिद्वार धर्मशाला अध्यक्ष संदीप व्यास ने धर्मसभा को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम आयोजक सांवलिया सेठ एवं मां शारदा सेवा समिति की ओर से महेंद्र जोशी एवं धीरज कौशिक ने आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन किया। आयोजन सांवलिया सेठ एवं मां शारदा सेवा समिति के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1