रिपोर्टर अफ़राज अली मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के समस्त थानों हेतु फिंगरप्रिंट किट वितरित की गयी मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के समस्त थानों को की फिंगरप्रिंट किट वितरित — अपराधियों की त्वरित पहचान में मिलेगी मदद* ▪️ *अभिज्ञान ऐप के माध्यम से क्षण भर में हो सकेगी अपराधियों की पहचान, अंतर्राज्यीय स्तर के अपराधियों पर भी प्रभावी निगरानी* आज दिनांक 15.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में जनपद के समस्त थानों हेतु फिंगरप्रिंट किट वितरित की गयी। अपराधियों की त्वरित पहचान एवं एनसीआरबी द्वारा संचालित “अभिज्ञान ऐप” के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक थाने को उपलब्ध करायी गयी फिंगरप्रिंट किट में फिंगरप्रिंट एनरोलमेंट डिवाइस, 02 एमडीटी (सैमसंग मोबाइल), 04 वेबकैम एवं 06 सिंगल डिजिट स्कैनर उपलब्ध हैं। इस तकनीकी व्यवस्था के माध्यम से पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर ही फिंगरप्रिंट प्राप्त कर उनकी पहचान की प्रक्रिया को त्वरित किया जा सकेगा। इसके माध्यम से अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय अपराधियों की पहचान एवं उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त करने में भी सहायता मिलेगी। फिंगरप्रिंट आधारित यह तकनीकी प्रणाली पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक तकनीकी दक्ष, प्रभावी एवं कुशल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विशेष रूप से फुट पेट्रोलिंग, चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान प्राप्त फिंगरप्रिंट के माध्यम से अपराधियों की पहचान करने में पुलिस को सहायता प्राप्त होगी। उ0प्र0 शासन द्वारा अपराध एवं अपराधियों के प्रति अपनायी गयी “जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट क्राइम” की नीति के साथ-साथ पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों को पुलिस कार्यप्रणाली में सम्मिलित किया जा रहा है। इससे अपराधियों की पहचान एवं अपराधों के अनावरण की प्रक्रिया और अधिक त्वरित, सटीक एवं प्रभावी होगी। उ0प्र0 शासन की अपराधमुक्त एवं सुरक्षित प्रदेश की संकल्पना को साकार करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में यह तकनीकी पहल महत्वपूर्ण कदम है। तकनीक के प्रभावी प्रयोग से मुजफ्फरनगर पुलिस को अपराध नियंत्रण, अपराधियों की पहचान एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह सहित जनपद के समस्त थानों से आये पुलिसकर्मी मौजूद रहे
रिपोर्टर अफ़राज अली मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के समस्त थानों हेतु फिंगरप्रिंट किट वितरित की गयी मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के समस्त थानों को की फिंगरप्रिंट किट वितरित — अपराधियों की त्वरित पहचान में मिलेगी मदद* ▪️ *अभिज्ञान ऐप के माध्यम से क्षण भर में हो सकेगी अपराधियों की पहचान, अंतर्राज्यीय स्तर के अपराधियों पर भी प्रभावी निगरानी* आज दिनांक 15.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में जनपद के समस्त थानों हेतु फिंगरप्रिंट किट वितरित की गयी। अपराधियों की त्वरित पहचान
एवं एनसीआरबी द्वारा संचालित “अभिज्ञान ऐप” के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक थाने को उपलब्ध करायी गयी फिंगरप्रिंट किट में फिंगरप्रिंट एनरोलमेंट डिवाइस, 02 एमडीटी (सैमसंग मोबाइल), 04 वेबकैम एवं 06 सिंगल डिजिट स्कैनर उपलब्ध हैं। इस तकनीकी व्यवस्था के माध्यम से पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर ही फिंगरप्रिंट प्राप्त कर उनकी पहचान की प्रक्रिया को त्वरित किया जा सकेगा। इसके माध्यम से अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय अपराधियों की पहचान एवं उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त करने में भी सहायता मिलेगी। फिंगरप्रिंट आधारित यह तकनीकी प्रणाली पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक तकनीकी दक्ष, प्रभावी एवं कुशल
बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विशेष रूप से फुट पेट्रोलिंग, चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान प्राप्त फिंगरप्रिंट के माध्यम से अपराधियों की पहचान करने में पुलिस को सहायता प्राप्त होगी। उ0प्र0 शासन द्वारा अपराध एवं अपराधियों के प्रति अपनायी गयी “जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट क्राइम” की नीति के साथ-साथ पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों को पुलिस कार्यप्रणाली में सम्मिलित किया जा रहा है। इससे अपराधियों की पहचान एवं अपराधों के अनावरण की
प्रक्रिया और अधिक त्वरित, सटीक एवं प्रभावी होगी। उ0प्र0 शासन की अपराधमुक्त एवं सुरक्षित प्रदेश की संकल्पना को साकार करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में यह तकनीकी पहल महत्वपूर्ण कदम है। तकनीक के प्रभावी प्रयोग से मुजफ्फरनगर पुलिस को अपराध नियंत्रण, अपराधियों की पहचान एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह सहित जनपद के समस्त थानों से आये पुलिसकर्मी मौजूद रहे
- दिन निकलते ही तितावी पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, तार चोर शाहनवाज घायल, 3 बदमाश कांबिग में गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अमीरनगर कट के पास पुलिस और तार चोरी करने वाले गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में शाहनवाज गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाया। इस दौरान शाहनवाज के तीन साथियों जुनैद उर्फ शाहरुख, ताहिर और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो बाइक, दो चाकू और 10 कुंतल से अधिक चोरी का तार बरामद किया गया। चोरी के तार को दिल्ली ले जाने के लिए इस्तेमाल की जा रही मैजिक गाड़ी भी बरामद होने की बात कही गई है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने थाना प्रभारी जयवीर चौधरी और क्राइम टीम के मनीष कुमार व अर्जुन चौधरी समेत पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना की।1
- मुजफ्फरनगर जिले में बढ़ते फर्जी अस्पतालों की संख्या को देखते हुए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल हुए सख्त, मुजफ्फरनगर जिले में बढ़ते फर्जी अस्पतालों की संख्या को देखते हुए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल हुए सख्त, मंत्री ने कहा कोई फर्जी अस्पताल जिले में नहीं चलेगा, हलाकि जिले में फर्जी अस्पतालों पर लगातार कार्रवाई चल रही है।1
- चार चार जनप्रतिनिधि भी नहीं करा पाए मदीना कॉलोनी का विकास नेताओं के झूठे वादों ने जनता को ठगा विकास के सभी वादे खोखले हुए साबित चार चार जनप्रतिनिधि भी नहीं करा पाए मदीना कॉलोनी का विकास नेताओं के झूठे वादों ने जनता को ठगा विकास के सभी वादे खोखले हुए साबित1
- 🪔 श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल का 25वां षष्टि महोत्सव आज, रामलीला भवन नई मंडी में भव्य आयोजन मुजफ्फरनगर। श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल द्वारा आज रामलीला भवन, नई मंडी में 25वां षष्टि महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंडल के लिए यह वर्ष रजत जयंती वर्ष है। कार्यक्रम में वृंदावन से भजन गायिका आरुषि गंभीर जी द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। वहीं देवल स्थित श्री देवन धाम राधा वल्लभ मंदिर से नौरंगी लाल महाराज जी का भी सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हो रहा है। मंडल के आदेश कुमार ने बताया कि श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल पिछले करीब 25 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार शाम 7:30 बजे से रात 9:00 बजे तक हिंदू परिवारों में श्री ठाकुर जी की ज्योत एवं संकीर्तन का आयोजन बिल्कुल निशुल्क करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पश्चिमी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के बीच धर्म, संस्कार और सनातन परंपराओं को बचाए रखना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से मंडल द्वारा बिना किसी शुल्क के परिवारों को सनातन धर्म और भक्ति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आदेश कुमार ने सभी हिंदू परिवारों से आह्वान किया कि वे अपने सनातन धर्म, संस्कार और धार्मिक परंपराओं से जुड़ें और उन्हें भव्यता एवं दिव्यता के साथ अपनाएं। 🙏 श्री ठाकुर जी की जय। राधे-राधे। 🪔 श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल का 25वां षष्टि महोत्सव आज, रामलीला भवन नई मंडी में भव्य आयोजन मुजफ्फरनगर। श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल द्वारा आज रामलीला भवन, नई मंडी में 25वां षष्टि महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंडल के लिए यह वर्ष रजत जयंती वर्ष है। कार्यक्रम में वृंदावन से भजन गायिका आरुषि गंभीर जी द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। वहीं देवल स्थित श्री देवन धाम राधा वल्लभ मंदिर से नौरंगी लाल महाराज जी का भी सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हो रहा है। मंडल के आदेश कुमार ने बताया कि श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल पिछले करीब 25 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार शाम 7:30 बजे से रात 9:00 बजे तक हिंदू परिवारों में श्री ठाकुर जी की ज्योत एवं संकीर्तन का आयोजन बिल्कुल निशुल्क करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पश्चिमी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के बीच धर्म, संस्कार और सनातन परंपराओं को बचाए रखना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से मंडल द्वारा बिना किसी शुल्क के परिवारों को सनातन धर्म और भक्ति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आदेश कुमार ने सभी हिंदू परिवारों से आह्वान किया कि वे अपने सनातन धर्म, संस्कार और धार्मिक परंपराओं से जुड़ें और उन्हें भव्यता एवं दिव्यता के साथ अपनाएं। 🙏 श्री ठाकुर जी की जय। राधे-राधे।1
- दैनिक महासभा टाइम्सडिवाइन हॉस्पिटल का वीडियो वायरल पर मरीज के परिजनों ने कहा कि हमें लगा डॉक्टर की लापरवाही थी लेकिन विभाग द्वारा जांच करने के बाद पता लगा कि डॉक्टरों की कोई लापरवाही नहीं है और हम अपनी मर्जी से अपने मरीज को लेकर जा रहे हैं! मो खालिद डिवाइन हॉस्पिटल का वीडियो वायर ल पर मरीज के परिजनों ने कहा कि हमें लगा डॉक्टर की लापरवाही थी लेकिन विभाग द्वारा जांच करने के बाद पता लगा कि डॉक्टरों की कोई लापरवाही नहीं है और हम अपनी मर्जी से अपने मरीज को लेकर जा रहे हैं! मो खालिद1
- SSP ने खुद चलाई साइकिल, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया हौसला—गांवों में मजबूत होगा पुलिस का नेटवर्क मुजफ्फरनगर। ग्राम प्रहरियों को साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी श्री संजय कुमार वर्मा का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने स्वयं साइकिल चलाकर ग्राम प्रहरियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने दायित्वों को पूरी सक्रियता के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की इस पहल से ग्राम प्रहरियों की गांवों में आवाजाही आसान होगी और स्थानीय स्तर पर पुलिस को सूचनाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था और मजबूत होगी। अधिकारियों के अनुसार, जनसहभागिता को बढ़ावा देकर गांव-गांव तक प्रभावी पुलिसिंग पहुंचाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।1
- मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल; तीन गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ के दौरान शाहनवाज नाम के एक आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, कॉम्बिंग के दौरान शाहनवाज के तीन साथियों—जुनेद उर्फ शाह रुख, ताहिर और आसिफ—को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी तार चोरी गिरोह से जुड़े हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों तथा चोरी की घटनाओं में उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल; तीन गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ के दौरान शाहनवाज नाम के एक आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, कॉम्बिंग के दौरान शाहनवाज के तीन साथियों—जुनेद उर्फ शाह रुख, ताहिर और आसिफ—को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी तार चोरी गिरोह से जुड़े हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों तथा चोरी की घटनाओं में उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।1
- सास की डांट से क्षुब्ध विवाहिता ने बाथरूम में लगाई फांसी, पुलिस ने दीवार तोड़कर निकाला शव। मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में मंगलवार शाम सास की डांट से क्षुब्ध एक विवाहिता ने खुद को बाथरूम में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक महिला के दिखाई न देने पर परिजनों ने तलाश की। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिलने और कोई आवाज नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज योगेश तेवतिया, प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने बाथरूम की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां आयशा का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि उसके पैर फर्श पर मुड़े हुए थे। बताया गया कि आयशा का वर्ष 2017 में कुतुबपुर निवासी बिलाल के साथ निकाह हुआ था। उसके तीन बेटियां और दो बेटे हैं। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम घर में रखे चावल किसी जरूरतमंद को देने की बात को लेकर आयशा की अपनी सास शमीम से कहासुनी हो गई थी। सास की डांट से नाराज होकर वह कुछ दूरी पर स्थित घेर में चली गई और बाथरूम में खुद को बंद कर लिया। मौके पर पहुंचीं सीओ ऋषिका सिंह ने भी परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा के अनुसार प्रथम दृष्टया सास की बात से नाराज होकर महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।1