logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जय श्री राम जय जय करो से गूंज उठी उज्जैन नगरी संत महात्मा बच्चे युवा बुजुर्ग महिलाओं समेत हजारों राम भक्त खड़े हनुमान मंदिर पहुंचे *राम भक्तों की इतनी भीड़ इतना विशाल जनसमूह पहली बार खड़े हनुमान से लेकर सती गेट, कंठाल तक और पीछे कोतवाली थाने के पीछे तक विशाल जन समूह रहा* उज्जैन सिंहस्थ महापर्व को लेकर उज्जैन में चल रहे विकास कार्यों के बीच बड़ा सराफा स्थित प्राचीन श्री खड़े हनुमान मंदिर को यथास्थान विराजित रखे जाने की मांग को लेकर बुधवार को सकल हिंदू समाज का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। साधु-संत, महात्मा, बच्चे, युवा, बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं और हर उम्र के रामभक्त बड़ी संख्या में खड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। विश्व हिंदू परिषद एवं सकल हिंदू समाज की ओर से प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा गया कि सिंहस्थ नगरी उज्जयिनी में महाकुंभ को लेकर हो रहे विभिन्न विकास कार्य सराहनीय हैं। समाज सिंहस्थ और स्मार्ट सिटी से जुड़े विकास कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट नहीं डालना चाहता, बल्कि इन कार्यों का स्वागत करता है। हालांकि, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुके श्री खड़े हनुमान मंदिर को यथास्थान बनाए रखने का आग्रह समाज की ओर से किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि बड़ा सराफा क्षेत्र में विराजित श्री खड़े हनुमानजी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां दर्शन, पूजन और आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं। मंदिर से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के कारण प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब यहां हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। समाज की ओर से प्रशासन का ध्यान इस ओर भी आकर्षित किया गया कि मार्ग चौड़ीकरण और अन्य विकास कार्यों के दौरान अनेक धार्मिक स्थलों से संबंधित संरचनाओं को हटाया गया, लेकिन अब श्री खड़े हनुमानजी की प्रतिमा को लेकर श्रद्धालुओं की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। समाज का कहना है कि विकास कार्य अपनी गति से चलते रहें, लेकिन करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र इस प्राचीन मंदिर को यथास्थान रखने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि मंदिर के आसपास की कई संरचनाएं हटाई जा चुकी हैं, जबकि प्रतिमा को लेकर समाज की भावना स्पष्ट है कि श्री खड़े हनुमानजी यथास्थान विराजित रहें। समाज ने प्रशासन से आग्रह किया कि इस विषय में ऐसा निर्णय लिया जाए, जिससे सिंहस्थ विकास कार्य भी आगे बढ़ें और श्रद्धालुओं की आस्था का भी सम्मान बना रहे। विशाल जनसमूह हजारों की संख्य मे जो खड़े हनुमान से लेकर सती गेट के बाहर तक पहुंच गया जिसमें सभी ने एक स्वर में मांग उठाई कि खड़े हनुमानजी को उनके वर्तमान स्थान से विस्थापित नहीं किया जाए। जय श्रीराम के उद्घोषों के बीच संतों, महात्माओं और रामभक्तों ने अपनी आस्था और भावना प्रशासन के समक्ष रखी। सकल हिंदू समाज ने कहा कि उज्जैन केवल एक स्मार्ट सिटी या सिंहस्थ की नगरी ही नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में विकास और आस्था के बीच समन्वय बनाते हुए श्री खड़े हनुमान मंदिर को यथास्थान बनाए रखने के संबंध में सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से प्रभावी निर्देश जारी कर श्री खड़े हनुमानजी की प्रतिमा को यथास्थान विराजित रखे जाने की मांग की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महात्मा, हिंदू समाज के प्रतिनिधि और रामभक्त मौजूद रहे।

22 hrs ago
user_विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
Video Creator Makdon, Ujjain•
22 hrs ago
032d4745-7803-4689-9dba-17b580efbff2

जय श्री राम जय जय करो से गूंज उठी उज्जैन नगरी संत महात्मा बच्चे युवा बुजुर्ग महिलाओं समेत हजारों राम भक्त खड़े हनुमान मंदिर पहुंचे *राम भक्तों की इतनी भीड़ इतना विशाल जनसमूह पहली बार खड़े हनुमान से लेकर सती गेट, कंठाल तक और पीछे कोतवाली थाने के पीछे तक विशाल जन समूह रहा* उज्जैन सिंहस्थ महापर्व को लेकर उज्जैन में चल रहे विकास कार्यों के बीच बड़ा सराफा स्थित प्राचीन श्री खड़े हनुमान मंदिर को यथास्थान विराजित रखे जाने की मांग को लेकर बुधवार को सकल हिंदू समाज का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। साधु-संत, महात्मा, बच्चे, युवा, बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं और हर उम्र के रामभक्त बड़ी संख्या में खड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। विश्व हिंदू परिषद एवं सकल हिंदू समाज की ओर से प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा गया कि सिंहस्थ नगरी उज्जयिनी में महाकुंभ को लेकर हो रहे विभिन्न विकास कार्य सराहनीय हैं। समाज सिंहस्थ और स्मार्ट सिटी से जुड़े विकास कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट नहीं डालना चाहता, बल्कि इन कार्यों का स्वागत करता है। हालांकि, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुके श्री खड़े हनुमान मंदिर को यथास्थान बनाए रखने का आग्रह समाज की ओर से किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि बड़ा सराफा क्षेत्र में विराजित श्री खड़े हनुमानजी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां दर्शन, पूजन और आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं। मंदिर से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के कारण प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब यहां हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। समाज की ओर से प्रशासन का ध्यान इस ओर भी आकर्षित किया गया

99e28932-bdee-4c7b-9129-05e4a597c210

कि मार्ग चौड़ीकरण और अन्य विकास कार्यों के दौरान अनेक धार्मिक स्थलों से संबंधित संरचनाओं को हटाया गया, लेकिन अब श्री खड़े हनुमानजी की प्रतिमा को लेकर श्रद्धालुओं की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। समाज का कहना है कि विकास कार्य अपनी गति से चलते रहें, लेकिन करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र इस प्राचीन मंदिर को यथास्थान रखने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि मंदिर के आसपास की कई संरचनाएं हटाई जा चुकी हैं, जबकि प्रतिमा को लेकर समाज की भावना स्पष्ट है कि श्री खड़े हनुमानजी यथास्थान विराजित रहें। समाज ने प्रशासन से आग्रह किया कि इस विषय में ऐसा निर्णय लिया जाए, जिससे सिंहस्थ विकास कार्य भी आगे बढ़ें और श्रद्धालुओं की आस्था का भी सम्मान बना रहे। विशाल जनसमूह हजारों की संख्य मे जो खड़े हनुमान से लेकर सती गेट के बाहर तक पहुंच गया जिसमें सभी ने एक स्वर में मांग उठाई कि खड़े हनुमानजी को उनके वर्तमान स्थान से विस्थापित नहीं किया जाए। जय श्रीराम के उद्घोषों के बीच संतों, महात्माओं और रामभक्तों ने अपनी आस्था और भावना प्रशासन के समक्ष रखी। सकल हिंदू समाज ने कहा कि उज्जैन केवल एक स्मार्ट सिटी या सिंहस्थ की नगरी ही नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में विकास और आस्था के बीच समन्वय बनाते हुए श्री खड़े हनुमान मंदिर को यथास्थान बनाए रखने के संबंध में सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से प्रभावी निर्देश जारी कर श्री खड़े हनुमानजी की प्रतिमा को यथास्थान विराजित रखे जाने की मांग की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महात्मा, हिंदू समाज के प्रतिनिधि और रामभक्त मौजूद रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • देव छठ के अवसर पर ग्राम टुकराल देवनारायण जन्म उत्सव मनाया गया चल समारोह के रूप में नगर में भगवान की झांकी घोड़ा पालकी डीजे के बैंड बाजे देव छठ के अवसर पर ग्राम टुकराल में भगवान देवनारायण का जल समारोह निकाला जिसमें महिला पुरुषों ने भाग लिया एवं पडा जी वह देव महाराज की झांकी बनाई गई पांडा ईश्वर धनगर ने बताया कि पौराणिक काल से ही प्रतिवर्ष महोत्सव मनाया जाता है
    2
    देव छठ के अवसर पर ग्राम टुकराल देवनारायण जन्म उत्सव मनाया गया चल समारोह के रूप में नगर में भगवान की झांकी घोड़ा पालकी डीजे के बैंड बाजे
देव छठ के अवसर पर ग्राम टुकराल में भगवान देवनारायण का जल समारोह निकाला जिसमें महिला पुरुषों ने भाग लिया एवं पडा जी वह देव महाराज की झांकी बनाई गई पांडा ईश्वर धनगर  ने बताया कि पौराणिक काल से ही प्रतिवर्ष महोत्सव मनाया जाता है
    user_Davedatt Kinshuk
    Davedatt Kinshuk
    वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूं। मकड़ोन, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • NH 52 पर स्टंट और शराब के नशे में कंटेनर चलाने वाला चालक गिरफ्तार शाजापुर - सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नेशनल हाईवे-52 एबी रोड पर कंटेनर से स्टंट करते नजर आए चालक को सुनेरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शराब के नशे में वाहन लहराते हुए चलाते पकड़ा। कार्रवाई के दौरान कंटेनर को भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक कंटेनर चालक हाईवे पर वाहन से स्टंट करता दिखाई दे रहा था। वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू की थी। इसी दौरान 16-17 सितंबर की दरमियानी रात सूचना मिली कि वही कंटेनर चालक नेशनल हाईवे-52 एबी रोड पर वाहन को लहराते हुए चला रहा है। सूचना पर सुनेरा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कंटेनर का पीछा किया और उसे रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम वैभव सिंह पिता संजीव सिंह ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कन्नौज, उत्तर प्रदेश बताया। जांच के दौरान चालक शराब के नशे में पाया गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में भी शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281 बीएनएस एवं धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया। चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए भी आगामी कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाति सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और हाईवे या सार्वजनिक मार्गों पर स्टंटबाजी से बचें। ऐसी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
    1
    NH 52 पर स्टंट और शराब के नशे में कंटेनर चलाने वाला चालक गिरफ्तार
शाजापुर - सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नेशनल हाईवे-52 एबी रोड पर कंटेनर से स्टंट करते नजर आए चालक को सुनेरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शराब के नशे में वाहन लहराते हुए चलाते पकड़ा। कार्रवाई के दौरान कंटेनर को भी जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक कंटेनर चालक हाईवे पर वाहन से स्टंट करता दिखाई दे रहा था। वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू की थी। इसी दौरान 16-17 सितंबर की दरमियानी रात सूचना मिली कि वही कंटेनर चालक नेशनल हाईवे-52 एबी रोड पर वाहन को लहराते हुए चला रहा है।
सूचना पर सुनेरा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कंटेनर का पीछा किया और उसे रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम वैभव सिंह पिता संजीव सिंह ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कन्नौज, उत्तर प्रदेश बताया। जांच के दौरान चालक शराब के नशे में पाया गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में भी शराब सेवन की पुष्टि हुई।
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281 बीएनएस एवं धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया। चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए भी आगामी कार्रवाई की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाति सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और हाईवे या सार्वजनिक मार्गों पर स्टंटबाजी से बचें। ऐसी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्टंट करते दिखे ट्रक चालक को सुनेरा पुलिस ने किया गिरफ्तार* *सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्टंट करते दिखे ट्रक चालक को सुनेरा पुलिस ने किया गिरफ्तार* *शराब के नशे में हाईवे पर लहराते हुए वाहन चलाने पर कंटेनर जप्त* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री घनश्याम मालवीय एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर श्रीमती कीर्ति बघेल द्वारा हाईवे पर तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने तथा शराब के नशे में वाहन चलाकर स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस थाना सुनेरा द्वारा टीम गठित की गई थी। विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक ट्रक/कंटेनर चालक नेशनल हाईवे क्रमांक 52 एबी रोड पर वाहन से स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा उक्त वाहन एवं चालक की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 16-17 सितम्बर 2026 की रात्रि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वही कंटेनर वाहन चालक नेशनल हाईवे 52 एबी रोड पर वाहन को लहराते हुए चला रहा है, जिससे कोई गंभीर दुर्घटना घटित हो सकती है। सूचना पर सुनेरा पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन का पीछा कर उसे रोका गया। वाहन चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम वैभव सिंह पिता संजीव सिंह ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कन्नौज, उत्तर प्रदेश बताया। चालक अत्यधिक शराब के नशे में पाया गया। थाने की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस द्वारा आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस एवं धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया तथा कंटेनर क्रमांक HR 55 BE 9215 को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया। साथ ही आरोपी चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु आगामी कार्रवाई की जा रही है। सराहनीय भूमिका उनि अंकित मुकाति, प्रआर 297 देवेन्द्र सिंह, प्रआर 335 मोहन पटेल, आर 496 अखिलेश भंडारी, आर 417 ब्रजमोहन, आर 219 तेजपाल सिंह, आर 349 अरुण यादव, आर 427 राहुल, आर 353 गोविन्द, आर 365 सुनील राजपूत, आर 445 रुदेंद्र एवं चालक 758 शैलेन्द्र सिंह तोमर की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील जिला पुलिस शाजापुर आमजन से अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा हाईवे एवं सार्वजनिक मार्गों पर स्टंटबाजी न करें। यदि कोई व्यक्ति शराब के नशे में वाहन चलाता है अथवा सड़क पर स्टंटबाजी करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    3
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्टंट करते दिखे ट्रक चालक को सुनेरा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्टंट करते दिखे ट्रक चालक को सुनेरा पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*शराब के नशे में हाईवे पर लहराते हुए वाहन चलाने पर कंटेनर जप्त*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री घनश्याम मालवीय एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर श्रीमती कीर्ति बघेल द्वारा हाईवे पर तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने तथा शराब के नशे में वाहन चलाकर स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस थाना सुनेरा द्वारा टीम गठित की गई थी।
विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक ट्रक/कंटेनर चालक नेशनल हाईवे क्रमांक 52 एबी रोड पर वाहन से स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा उक्त वाहन एवं चालक की तलाश की जा रही थी।
इसी दौरान दिनांक 16-17 सितम्बर 2026 की रात्रि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वही कंटेनर वाहन चालक नेशनल हाईवे 52 एबी रोड पर वाहन को लहराते हुए चला रहा है, जिससे कोई गंभीर दुर्घटना घटित हो सकती है। सूचना पर सुनेरा पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन का पीछा कर उसे रोका गया।
वाहन चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम वैभव सिंह पिता संजीव सिंह ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कन्नौज, उत्तर प्रदेश बताया। चालक अत्यधिक शराब के नशे में पाया गया। थाने की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।
पुलिस द्वारा आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस एवं धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया तथा कंटेनर क्रमांक HR 55 BE 9215 को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया। साथ ही आरोपी चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु आगामी कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
उनि अंकित मुकाति, प्रआर 297 देवेन्द्र सिंह, प्रआर 335 मोहन पटेल, आर 496 अखिलेश भंडारी, आर 417 ब्रजमोहन, आर 219 तेजपाल सिंह, आर 349 अरुण यादव, आर 427 राहुल, आर 353 गोविन्द, आर 365 सुनील राजपूत, आर 445 रुदेंद्र एवं चालक 758 शैलेन्द्र सिंह तोमर की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील
जिला पुलिस शाजापुर आमजन से अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा हाईवे एवं सार्वजनिक मार्गों पर स्टंटबाजी न करें। यदि कोई व्यक्ति शराब के नशे में वाहन चलाता है अथवा सड़क पर स्टंटबाजी करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नालियों की सफाई नहीं होती नाजिया कच्ची है और सफाई करने वाले भी नहीं आते हैं जिसकी वजह से बच्चे बीमार रहते हैं मच्छर काटते हैं बीमारियां होती है नालीया कच्ची है यहां कोई सफाई करने भी नहीं आता है और मैं यहां बहुत गंदगी है जिसके कारण मच्छर वगैरा
    1
    नालियों की सफाई नहीं होती नाजिया कच्ची है और सफाई करने वाले भी नहीं आते हैं जिसकी वजह से बच्चे बीमार रहते हैं मच्छर काटते हैं बीमारियां होती है
नालीया कच्ची है यहां कोई सफाई करने भी नहीं आता है और मैं यहां बहुत गंदगी है जिसके कारण मच्छर वगैरा
    user_Mubarik Khan
    Mubarik Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • देवनारायण के घोड़े के जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बनबोर से मोहना तक निकली भव्य शोभायात्रा मोहन बड़ोदिया। ग्राम बनबोर में भगवान श्री देवनारायण के घोड़े के जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर गांव में धार्मिक आयोजन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भगवान देवनारायण के जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। ग्रामीण कैलाश गुर्जर ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। ग्राम बनबोर स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहना पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मोहना में ग्रामीणों ने पलक-पांवड़े बिछाकर किया स्वागत शोभायात्रा के मोहना पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत के साथ धार्मिक माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के जयकारे लगाए। इसके बाद शोभायात्रा पुनः ग्राम बनबोर के लिए रवाना हुई। शाम करीब 4 बजे शोभायात्रा वापस ग्राम बनबोर पहुंची। यहां धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान देवनारायण के घोड़े की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। महाआरती के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने व्यवस्था संभालने में सहयोग किया। जन्मोत्सव के चलते पूरे दिन बनबोर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    1
    देवनारायण के घोड़े के जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बनबोर से मोहना तक निकली भव्य शोभायात्रा
मोहन बड़ोदिया। ग्राम बनबोर में भगवान श्री देवनारायण के घोड़े के जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर गांव में धार्मिक आयोजन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भगवान देवनारायण के जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।
ग्रामीण कैलाश गुर्जर ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। ग्राम बनबोर स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहना पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
मोहना में ग्रामीणों ने पलक-पांवड़े बिछाकर किया स्वागत
शोभायात्रा के मोहना पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत के साथ धार्मिक माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के जयकारे लगाए। इसके बाद शोभायात्रा पुनः ग्राम बनबोर के लिए रवाना हुई।
शाम करीब 4 बजे शोभायात्रा वापस ग्राम बनबोर पहुंची। यहां धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान देवनारायण के घोड़े की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। महाआरती के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने व्यवस्था संभालने में सहयोग किया। जन्मोत्सव के चलते पूरे दिन बनबोर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    50 min ago
  • सड़क पर बहाया दूध, क्यो बहाया सडको पर दूध देखिए यह खबर आगर मालवा मध्यप्रदेश -जिले के सुसनेर में दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। डेयरियां बंद हैं और इसी बीच विरोध की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दूध को सड़क पर बहाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों से दूध लेकर आने वाले पिकअप वाहनों और दूध विक्रेताओं को रोककर दूध सड़क पर बहाया गया। वहीं, सुसनेर में एक होटल से पैकेट और अन्य दूध भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बहा दिया। दूध विक्रेताओं की मांग है कि दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर और फैट का दाम बढ़ाकर 12 रुपए किया जाए। सुसनेर क्षेत्र समेत आगर-मालवा के ग्रामीण अंचलों में दूध विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते क्षेत्र की कई डेयरियां भी बंद हैं और दूध की सप्लाई प्रभावित होने लगी है। दूध विक्रेताओं का कहना है कि मौजूदा दामों में दूध का कारोबार करना मुश्किल हो रहा है। इसी को लेकर दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर और फैट का दाम 12 रुपए किए जाने की मांग की जा रही है। हड़ताल के बीच विरोध का तरीका भी चर्चा में है। ग्रामीण क्षेत्रों से दूध लेकर सुसनेर की ओर आ रहे पिकअप वाहनों और दूध विक्रेताओं को रोककर दूध सड़क पर बहाए जाने के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में सड़क पर दूध बहता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, सुसनेर में एक होटल से पैकेट और अन्य दूध भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बहा दिया। फिलहाल दूध विक्रेताओं की हड़ताल अनिश्चितकालीन है। अब देखना होगा कि उनकी मांगों को लेकर प्रशासन और संबंधित पक्ष क्या फैसला लेते हैं और सुसनेर क्षेत्र में दूध की सप्लाई कब तक प्रभावित रहती है।
    2
    सड़क पर बहाया दूध, क्यो बहाया सडको पर दूध देखिए यह खबर
आगर मालवा मध्यप्रदेश -जिले के सुसनेर में दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। डेयरियां बंद हैं और इसी बीच विरोध की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दूध को सड़क पर बहाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों से दूध लेकर आने वाले पिकअप वाहनों और दूध विक्रेताओं को रोककर दूध सड़क पर बहाया गया। वहीं, सुसनेर में एक होटल से पैकेट और अन्य दूध भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बहा दिया। दूध विक्रेताओं की मांग है कि दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर और फैट का दाम बढ़ाकर 12 रुपए किया जाए।
सुसनेर क्षेत्र समेत आगर-मालवा के ग्रामीण अंचलों में दूध विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते क्षेत्र की कई डेयरियां भी बंद हैं और दूध की सप्लाई प्रभावित होने लगी है। दूध विक्रेताओं का कहना है कि मौजूदा दामों में दूध का कारोबार करना मुश्किल हो रहा है। इसी को लेकर दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर और फैट का दाम 12 रुपए किए जाने की मांग की जा रही है।
हड़ताल के बीच विरोध का तरीका भी चर्चा में है। ग्रामीण क्षेत्रों से दूध लेकर सुसनेर की ओर आ रहे पिकअप वाहनों और दूध विक्रेताओं को रोककर दूध सड़क पर बहाए जाने के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में सड़क पर दूध बहता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, सुसनेर में एक होटल से पैकेट और अन्य दूध भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बहा दिया। फिलहाल दूध विक्रेताओं की हड़ताल अनिश्चितकालीन है। अब देखना होगा कि उनकी मांगों को लेकर प्रशासन और संबंधित पक्ष क्या फैसला लेते हैं और सुसनेर क्षेत्र में दूध की सप्लाई कब तक प्रभावित रहती है।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • टीआई ने ली डीजे संचालकों की बैठक, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश टीआई ने ली डीजे संचालकों की बैठक, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश सुसनेर। आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को लेकर गुरुवार शाम 5 बजे सुसनेर थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल मालवीय ने डीजे संचालकों की बैठक ली। बैठक में ध्वनि प्रदूषण, कार्यक्रम के समय, सुरक्षा व्यवस्था और जुलूस के रूट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    1
    टीआई ने ली डीजे संचालकों की बैठक, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
टीआई ने ली डीजे संचालकों की बैठक, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
सुसनेर। आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को लेकर गुरुवार शाम 5 बजे सुसनेर थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल मालवीय ने डीजे संचालकों की बैठक ली। बैठक में ध्वनि प्रदूषण, कार्यक्रम के समय, सुरक्षा व्यवस्था और जुलूस के रूट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर MPEB विद्युत तार चोरी का किया खुलासा, ₹5 लाख का मशरूका जप्त दिनांक : 17 सितम्बर 2026 थाना अवंतीपुर बड़ोदिया पुलिस की बड़ी सफलता 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर MPEB विद्युत तार चोरी का किया खुलासा, ₹5 लाख का मशरूका जप्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी बेरछा डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना अवंतीपुर बड़ोदिया पुलिस द्वारा विद्युत तार चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। घटना का विवरण : थाना अवंतीपुर बड़ोदिया क्षेत्र में मध्यप्रदेश विद्युत मंडल (MPEB) के 12 बंडल विद्युत तार अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी कर लिए गए थे। MPEB अधिकारियों की रिपोर्ट पर थाना अवंतीपुर बड़ोदिया में अपराध क्रमांक 255/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। CCTV फुटेज से मिला सुराग : घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक बृजेश मिश्रा द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज बारीकी से खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश की। चार आरोपी गिरफ्तार : मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पगरावद-पीपलरावा रोड पर दबिश देकर घेराबंदी करते हुए— अजह़रुद्दीन पिता अली मोहम्मद फिरोज पिता हसन अली शाहरुख पिता शेर खां मोहसिन खां पिता इमरान खां को गिरफ्तार किया। ₹5 लाख का मशरूका जप्त : आरोपियों के कब्जे एवं लोडिंग वाहन से MPEB के चोरी गए 08 बंडल एल्युमिनियम विद्युत तार, घटना में प्रयुक्त लोडिंग वाहन क्रमांक MP 09 GH 0440 तथा तार काटने में प्रयुक्त लोहे का कटर जप्त किया गया। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख है। अन्य वारदातों का भी खुलासा : पूछताछ में आरोपियों द्वारा ग्राम पुवाड़िया, थाना अवंतीपुर बड़ोदिया में हुई विद्युत तार चोरी के अपराध क्रमांक 152/26, धारा 303(2), 324(3) बीएनएस में भी संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपी अजह़र के विरुद्ध थाना सिद्दीकगंज एवं आष्टा में विद्युत तार चोरी के 04 पूर्व प्रकरण पंजीबद्ध होना बताया गया है। सराहनीय भूमिका : उप पुलिस अधीक्षक बृजेश मिश्रा, आरक्षक 140 श्रवण सिन्हा, प्रधान आरक्षक 64 रसूल रावत, आरक्षक 156 कमलेश आवले, आरक्षक 144 सुमित पटेल, आरक्षक 125 बल्लू वर्मा, आरक्षक 259 ललित वर्मा, आरक्षक 263 मेहरबान, आरक्षक 550 रवि राठौर, आरक्षक चालक 569 हेमंत एवं सैनिक 54 ओमप्रकाश तथा 516 घनश्याम राजपूत साइबर सेल शाजापुर की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। जनसहयोग के लिए आभार : चोरी के खुलासे में जागरूक नागरिकों द्वारा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज उपलब्ध कराकर पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग किया गया। शाजापुर पुलिस द्वारा संबंधित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए जनसहयोग की इस मिसाल की सराहना की गई तथा उन्हें सम्मानित किए जाने की बात कही गई है।
    1
    100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर MPEB विद्युत तार चोरी का किया खुलासा, ₹5 लाख का मशरूका जप्त
दिनांक : 17 सितम्बर 2026
थाना अवंतीपुर बड़ोदिया पुलिस की बड़ी सफलता
100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर MPEB विद्युत तार चोरी का किया खुलासा, ₹5 लाख का मशरूका जप्त
पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी बेरछा डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना अवंतीपुर बड़ोदिया पुलिस द्वारा विद्युत तार चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।
घटना का विवरण :
थाना अवंतीपुर बड़ोदिया क्षेत्र में मध्यप्रदेश विद्युत मंडल (MPEB) के 12 बंडल विद्युत तार अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी कर लिए गए थे। MPEB अधिकारियों की रिपोर्ट पर थाना अवंतीपुर बड़ोदिया में अपराध क्रमांक 255/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
CCTV फुटेज से मिला सुराग :
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक बृजेश मिश्रा द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज बारीकी से खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश की।
चार आरोपी गिरफ्तार :
मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पगरावद-पीपलरावा रोड पर दबिश देकर घेराबंदी करते हुए—
अजह़रुद्दीन पिता अली मोहम्मद
फिरोज पिता हसन अली
शाहरुख पिता शेर खां
मोहसिन खां पिता इमरान खां
को गिरफ्तार किया।
₹5 लाख का मशरूका जप्त :
आरोपियों के कब्जे एवं लोडिंग वाहन से MPEB के चोरी गए 08 बंडल एल्युमिनियम विद्युत तार, घटना में प्रयुक्त लोडिंग वाहन क्रमांक MP 09 GH 0440 तथा तार काटने में प्रयुक्त लोहे का कटर जप्त किया गया। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख है।
अन्य वारदातों का भी खुलासा :
पूछताछ में आरोपियों द्वारा ग्राम पुवाड़िया, थाना अवंतीपुर बड़ोदिया में हुई विद्युत तार चोरी के अपराध क्रमांक 152/26, धारा 303(2), 324(3) बीएनएस में भी संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपी अजह़र के विरुद्ध थाना सिद्दीकगंज एवं आष्टा में विद्युत तार चोरी के 04 पूर्व प्रकरण पंजीबद्ध होना बताया गया है।
सराहनीय भूमिका :
उप पुलिस अधीक्षक बृजेश मिश्रा, आरक्षक 140 श्रवण सिन्हा, प्रधान आरक्षक 64 रसूल रावत, आरक्षक 156 कमलेश आवले, आरक्षक 144 सुमित पटेल, आरक्षक 125 बल्लू वर्मा, आरक्षक 259 ललित वर्मा, आरक्षक 263 मेहरबान, आरक्षक 550 रवि राठौर, आरक्षक चालक 569 हेमंत एवं सैनिक 54 ओमप्रकाश तथा 516 घनश्याम राजपूत साइबर सेल शाजापुर की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
जनसहयोग के लिए आभार :
चोरी के खुलासे में जागरूक नागरिकों द्वारा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज उपलब्ध कराकर पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग किया गया। शाजापुर पुलिस द्वारा संबंधित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए जनसहयोग की इस मिसाल की सराहना की गई तथा उन्हें सम्मानित किए जाने की बात कही गई है।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.