लापरवाही अलवर में मत्स्य यूनिवर्सिटी में हजारों कॉपियां पानी में भीगीं -बारिश से बिल्डिंग में लीकेज; बेसमेंट में 4 दिन से भरा पानी, खराब हो रहीं आंसरशीट लापरवाही अलवर में मत्स्य यूनिवर्सिटी में हजारों कॉपियां पानी में भीगीं -बारिश से बिल्डिंग में लीकेज; बेसमेंट में 4 दिन से भरा पानी, खराब हो रहीं आंसरशीट फोटो-4 अलवर । हल्दीना स्थित राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन की पोल मानसून की पहली झड़ी ने ही खोल दी है। हाल ही हुई तेज बारिश के बाद करोड़ों रुपए की लागत से बने विश्वविद्यालय के भवन के बेसमेंट में पानी भर गया। इससे वहां रखी हजारों उत्तरपुस्तिकाएं पानी में डूबकर खराब हो रही हैं। लापरवाही का आलम यह है कि चार दिन बाद भी बेसमेंट से पानी की पूरी निकासी नहीं हो पाई है। अब भी वहां कई इंच पानी एकत्र है। इसी पानी के बीच कट्टों में भरकर रखी गई स्टूडेंट्स की उत्तरपुस्तिकाएं खराब होने की कगार पर पहुंच गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा- यह पहली बार नहीं है। पिछले तीन साल से लगातार बरसात के मौसम में इसी तरह बेसमेंट में पानी भरने की समस्या सामने आ रही है। हर साल बरसात आती है। बेसमेंट जलमग्न होता है। निर्माण करने वाली एजेंसी को शिकायत की जा चुकी है। यही हाल रहा तो आने वाले समय में छात्रों के रिकॉर्ड का नामोनिशान मिट जाएगा। यदि किसी विद्यार्थी को अपने पुराने रिकॉर्ड या डिग्री सत्यापन के लिए कॉपियों की आवश्यकता पड़ी तो विश्वविद्यालय प्रशासन के पास सिवाय पछतावे के कुछ नहीं बचेगा। करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी बेसमेंट में पानी रिसने या भरने की समस्या का समाधान न होना सीधे तौर पर घटिया निर्माण सामग्री और इंजीनियरिंग पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। हैरानी की बात यह है कि निर्माण एजेंसी भवन को विश्वविद्यालय प्रशासन को हैंडओवर करते-करते अपना गारंटी पीरियड भी पूरा कर चुकी है। अब जब खामियां सामने आ रही हैं तो विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ता नजर आ रहा है। जबकि निर्माण करने वाली एजेंसी को पूरा भुगतान कर दिया गया।

- महिला थाना का पानी निकला हिदायत खान ने जिला प्रशासन का जताया आभार, पूरे मेवात से जलभराव खत्म करने की उठाई मांग मेवात के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व कमांडो कांग्रेस नेता हिदायत खान ने नूंह जिला प्रशासन का आभार जताया है। उन्होंने आज बुधवार 1 बजे बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान के साथ नूंह शहर में कल जलभराव का निरीक्षण करने के बाद प्रशासन ने रातों-रात महिला थाना परिसर में भरा पानी निकलवा दिया। हिदायत खान ने कहा कि यह सराहनीय कदम है, लेकिन अब पूरे मेवात में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए व्यापक योजना बनाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जानी चाहिए।1
- "ऑपरेशन ट्रेकडाउन"अंतर्गत थाना सदर पुलिस को मिली सफलता, दीघोट गांव में हुए हमले व जानलेवा हमले के मामले में थाना सदर पलवल पुलिस ने मुख्य आरोपी बलराम उर्फ बबली पर कसा शिकंजा *आरोपी से वारदात में प्रयुक्त फरसा बरामद, भेजा जेल की सलाखों के पीछे।* पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में थाना सदर पलवल पुलिस द्वारा जून 2026 में दीघोट गांव में परचून की दुकान के पास हुए जानलेवा हमले और हथियार लहराने के मामले में फरार चल रहे वांछित मुख्य आरोपी बलराम उर्फ बबली निवासी गांव दीघोट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया फरसा भी बरामद कर लिया है। थाना सदर पलवल प्रभारी निरीक्षक हरिकिशन ने बताया कि दिनांक 19 जून 2026 को शिकायतकर्ता दीपक पुत्र राजबीर निवासी दीघोट ने थाना सदर पलवल में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी बलराम उर्फ बबली, अरुण पुत्र बंसी, और रवींद्र पुत्र संतराम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बलैनो गाड़ी में आकर दुकान पर बैठे दीपक, सोनू पर लोहे की फरसा व अन्य हथियारों से जानलेवा हमला किया था। इस दौरान देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकियां भी दी गई थीं। पुलिस द्वारा वारदात में इस्तेमाल बलैनो कार पहले ही बरामद की जा चुकी है। पुलिस कार्रवाई व बरामदगी: 1- पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अरुण पुत्र बंसी से पूछताछ के आधार पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्तौल पुलिस द्वारा पहले ही बरामद कर उसे जेल भेजा जा चुका है। 2- मुख्य आरोपी बलराम उर्फ बबली को दिनांक 11 अगस्त को अभियोग में नियम अनुसार गिरफ्तार किया गया। 3- आरोपी बलराम उर्फ बबली के एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान घटना में प्रयुक्त फरसा (हथियार) बरामद किया गया है। आज दिनांक 12.08.2026 को आरोपी बलराम उर्फ बबली की एक दिन की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे माननीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से अदालत के आदेशानुसार आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। *अपराधिक रिकॉर्ड-* आरोपी वर्ष 2013 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पलवल में जानलेवा हमला आदि संगीन धाराओं अंतर्गत 6 मामले दर्ज है। इसके अलावा आरोपी पर ₹5000 का इनाम भी घोषित था।1
- भोडी में महाशिवरात्रि का विशाल भंडारा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब ।अटेली मंडी महेंद्रगढ़ हरियाणा1
- जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास आज जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास आज डीसी अनुपमा अंजली लेंगी मार्च पास्ट की सलामी 15 अगस्त को सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह करेंगे ध्वजारोहण नारनौल, 12 अगस्त। आगामी 15 अगस्त को स्थानीय आईटीआई मैदान में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे। इस जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य और गरिमामय आयोजन में किसी भी प्रकार की कोई चूक न रहे इसके लिए 13 अगस्त को अंतिम पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजली ठीक 9 बजे ध्वजारोहण करेंगी तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगी। पूर्वाभ्यास के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक पीटी प्रदर्शन, डम्बल तथा लेजियम का शानदार प्रदर्शन करेंगे। जिला प्रशासन ने इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। ------------------------ उप मंडल स्तर पर ये होंगे मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार द्वारा जारी 15 अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह की आधिकारिक सूची के अनुसार जिले के विभिन्न उपमंडलों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होंगे। उपमंडल स्तर पर महेंद्रगढ़ में नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, कनीना में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह तथा नांगल चौधरी में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ध्वजारोहण करेंगे।1
- हथीन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल हुई आयोजित *एसडीएम हरिराम ने ध्वजारोहण कर परेड का किया निरीक्षण, भव्य मार्च पास्ट की ली सलामी* *-देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, 15 अगस्त समारोह को लेकर तैयारियां पूरी* *हथीन (पलवल), 12 अगस्त।* 80वें उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को अनाज मंडी हथीन में फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। फाइनल रिहर्सल में एसडीएम हरिराम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए ध्वजारोहण किया तथा भव्य परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान विभिन्न टुकडिय़ों ने पूरे अनुशासन एवं उत्साह के साथ मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। फाइनल रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। एसडीएम हरिराम ने परेड में शामिल विभिन्न टुकडिय़ों का निरीक्षण किया और समारोह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का अवसर है। हमें उनके बलिदान और देशभक्ति से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। *देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन* समारोह की भव्यता को और अधिक बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और वीर शहीदों के बलिदान का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अधिकारियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। फाइनल रिहर्सल में परेड में शामिल विभिन्न टुकडिय़ों ने पूरे जोश, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ मार्च पास्ट किया। एसडीएम हरिराम ने परेड का निरीक्षण करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस अवसर पर तहसीलदार प्रेम प्रकाश, नायब तहसीलदार कविता, मंच संचालक रविंद्र दीक्षित सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। 0001
- kasan road Manesar Deepa colony1
- विधायक का दावाI SMO का खुलासाI 5 इस्तीफा, 9 डॉक्टर अन्या अस्पताल भेझे। सुविधा नहीं। रेवाडी, महेंद्रगढ़, हरियाणा समाचारl1