Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली /लखनऊ: शुरू लोकल न्यूज उत्तर प्रदेश जिला मुख्यालय प्रमुख संवादाता लवकुश की खास रिपोर्ट *सचेडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शराब पीने के लिए भाई ने डांटा तो युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।*
Love Kush Press
दिल्ली /लखनऊ: शुरू लोकल न्यूज उत्तर प्रदेश जिला मुख्यालय प्रमुख संवादाता लवकुश की खास रिपोर्ट *सचेडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शराब पीने के लिए भाई ने डांटा तो युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- टीवी न्यूज चैनलो पर सुबह से चल रहा है कि भिखारी पाकिस्तान मे युद्ध की वजह से लाले पड़े हैं लेकिन कोई भी चैनल देश की जमीनी हकीकत पर बात करने को तैयार नहीं है अभी 10 दिन हुए हैं युद्ध को और गैस और पेट्रोल पर हाहाकार मचाना शुरू हो गया है, लखनऊ में गैस सिलेंडर के लिए हंगामा। एजेंसी के बाहर लंबी कतार। घंटों से लाइन में खड़े कस्टमर्स का फूटा गुस्सा! सूत्रों की जानकारी के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर भी नहीं मिल पा रहा है कई दुकानदारों का कहना है कि लाले पड़े हैं अगर ऐसा रहा तो दुकान भी बंद करनी पड़ेगी1
- सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से जुड़ा एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि एक महिला को उसके पति ने तलाक देने के बाद दोबारा साथ रहने के लिए कथित तौर पर हलाला करने का दबाव डाला। महिला का दावा है कि जब उसने इस बात से इनकार किया तो उस पर जबरन दबाव बनाया गया और गंभीर आरोप सामने आए। घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि इस मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- सपोर्ट कर दीजिए साहब1
- लखनऊ ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल द्वारा चलाए जा रहे आक्रामक और अवैध युद्ध के विरोध में आज लखनऊ में वामपंथी दलों – भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) लिबरेशन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक – ने संयुक्त रूप से एक विरोध मार्च आयोजित किया। यह मार्च परिवर्तन चौक से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक गया, जहां राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। वक्ताओं ने कहा कि अमेरिकी–इज़राइली हमले अंतरराष्ट्रीय कानून और राष्ट्रीय संप्रभुता का खुला उल्लंघन हैं। उन्होंने कहा कि साम्राज्यवादी शक्तियां लंबे समय से तेल और प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए विभिन्न देशों की संप्रभुता का उल्लंघन करती रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि वेनेजुएला और ईरान की हालिया घटनाएं इसी साम्राज्यवादी नीति का हिस्सा हैं। इसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति का अवैध अपहरण और ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या जैसी घटनाएं शामिल हैं, जो अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा हैं। वामपंथी दलों ने इस मुद्दे पर भारत सरकार के मौन समर्थन की भी कड़ी आलोचना की और कहा कि भारत को स्वतंत्र और सिद्धांत आधारित विदेश नीति अपनाते हुए अमेरिकी–इज़राइली आक्रमण का स्पष्ट विरोध करना चाहिए। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) लिबरेशन के जिला प्रभारी कॉमरेड रमेश सिंह सेंगर ने कहा, “अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा युद्ध साम्राज्यवादी आक्रमण का एक और उदाहरण है। तेल और प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण के लिए संप्रभु देशों को निशाना बनाया जा रहा है। भारत के लोकतांत्रिक और शांति प्रिय नागरिकों को इस साम्राज्यवादी आक्रमण के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।” भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला सचिव कॉमरेड मधु गर्ग ने कहा, “ईरान पर हमला केवल एक देश के खिलाफ युद्ध नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा है। अमेरिका और इज़राइल की इस आक्रामक कार्रवाई का विश्वभर में विरोध होना चाहिए।” भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड रिजवान ने कहा, “इराक, लीबिया, वेनेजुएला और अब ईरान – साम्राज्यवादी शक्तियों की नीति स्पष्ट है। वे सैन्य ताकत के जरिए दुनिया के देशों पर नियंत्रण स्थापित करना चाहती हैं। दुनिया के लोकतांत्रिक और प्रगतिशील लोगों को इसके खिलाफ एकजुट होना होगा।” ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता उदय नाथ सिंह ने कहा, “वामपंथी दल हमेशा से साम्राज्यवाद और युद्ध की राजनीति के खिलाफ खड़े रहे हैं। हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि वह अमेरिकी–इज़राइली आक्रमण का स्पष्ट विरोध करे और विश्व शांति के पक्ष में मजबूत भूमिका निभाए।” विरोध मार्च में बड़ी संख्या में वामपंथी दलों के कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए और साम्राज्यवाद विरोधी तथा शांति के समर्थन में नारे लगाए।1
- बाराबंकी जनपद के जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में उस समय मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब एक चार वर्षीय बच्चे को गंभीर हालत में लाया गया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही उसके पिता और दादा फूट-फूटकर रोने लगे, जिससे अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के पखरपुर क्षेत्र निवासी रवि प्रकाश पाठक के चार वर्षीय बेटे अंशुमान को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में करा रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था। बताया जा रहा है कि जब बुखार ज्यादा बढ़ गया और बच्चे की हालत बिगड़ने लगी, तो डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अचानक उसकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। एंबुलेंस चालक ने स्थिति को देखते हुए बच्चे को वापस बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाना बेहतर समझा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की, तो पता चला कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चे की मौत के बाद अस्पताल परिसर में शोक का माहौल बन गया और मौजूद लोग भी परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगंज लखनऊ: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, डांडिया बाजार के मुख्य चौराहे पर झूल रहा मौत का तार लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र स्थित डांडिया बाजार के मुख्य चौराहे पर बिजली विभाग की एक बेहद खतरनाक लापरवाही सामने आई है। यहाँ सड़क के बिल्कुल बीचों-बीच बिजली का एक तार टूटकर लटका हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों में हड़कंप मचा हुआ है। व्यस्त चौराहे पर हादसे को दावत बता दें कि डांडिया बाजार अलीगंज का एक मुख्य चौराहा है, जहाँ दिन भर हज़ारों लोगों की आवाजाही रहती है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह बिजली के तारों का जाल नीचे की ओर झुक गया है और एक तार बीच सड़क पर पड़ा है। व्यस्त चौराहा होने के कारण यहाँ से गुज़रने वाले दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए यह किसी 'मौत के जाल' से कम नहीं है। किसी भी वक्त कोई बड़ा हादसा यहाँ घट सकता है। विभाग की चुप्पी पर उठा सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य चौराहे पर इस तरह तार का गिरना बिजली विभाग की घोर अनदेखी को दर्शाता है। शिकायत के बावजूद अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि किसी अनहोनी से पहले इस तार को तुरंत ठीक किया जाए।1
- वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपनी 3 साल की बेटी के साथ रेलवे लाइन पर आ गई, तभी सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना से पहले महिला का अपने पति से विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।1