Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवरिया जनपद के विधानसभा क्षेत्र 339 रामपुर कारखाना के पडरी बाजार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष सिंह की मौजूदगी में 'भ्रष्टाचारियों सत्ता छोड़ो' नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सपा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए मनीष सिंह ने कहा कि जब अखिलेश यादव का जमाना होगा, तब रामपुर में कारखाना लगेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। मनीष सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हर चौराहे पर जाएंगे और लोगों को "अभी नहीं तो कभी नहीं" का संदेश देकर जगाएंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 2027 के चुनाव में देवरिया की सातों की सातों सीटें समाजवादी पार्टी जीतेगी और अखिलेश यादव को पीएम बनाएगी।
Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
देवरिया जनपद के विधानसभा क्षेत्र 339 रामपुर कारखाना के पडरी बाजार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष सिंह की मौजूदगी में 'भ्रष्टाचारियों सत्ता छोड़ो' नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सपा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए मनीष सिंह ने कहा कि जब अखिलेश यादव का जमाना होगा, तब रामपुर में कारखाना लगेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। मनीष सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हर चौराहे पर जाएंगे और लोगों को "अभी नहीं तो कभी नहीं" का संदेश देकर जगाएंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 2027 के चुनाव में देवरिया की सातों की सातों सीटें समाजवादी पार्टी जीतेगी और अखिलेश यादव को पीएम बनाएगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से देवरिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने मंगलवार को जनपद के विभिन्न यात्रा मार्गों और प्रमुख धार्मिक स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना भाटपाररानी क्षेत्र के चनुकी तिराहा, फुलवरिया और महुजा बॉर्डर, थाना सलेमपुर क्षेत्र स्थित मझौलीराज के दिग्धेश्वर नाथ मंदिर तथा थाना मईल क्षेत्र के भागलपुर चौकी और घाट का जायजा लेते हुए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, प्रभावी यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसरों और घाटों पर सीसीटीवी कैमरों की सक्रिय निगरानी, नियमित पुलिस गश्त, तथा पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि श्रावण पर्व के दौरान अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, और पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र व संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी।4
- देवरिया जनपद के विधानसभा क्षेत्र 339 रामपुर कारखाना के पडरी बाजार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष सिंह की मौजूदगी में 'भ्रष्टाचारियों सत्ता छोड़ो' नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सपा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए मनीष सिंह ने कहा कि जब अखिलेश यादव का जमाना होगा, तब रामपुर में कारखाना लगेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। मनीष सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हर चौराहे पर जाएंगे और लोगों को "अभी नहीं तो कभी नहीं" का संदेश देकर जगाएंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 2027 के चुनाव में देवरिया की सातों की सातों सीटें समाजवादी पार्टी जीतेगी और अखिलेश यादव को पीएम बनाएगी।1
- संसद में जब युवाओं और बेटियों से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए जा रहे थे, तब अखिलेश यादव जी ने अपनी बात पूरी गंभीरता के साथ रखी। इस दौरान संसद के भीतर जनता के हितों से जुड़े कई गंभीर सवाल गूंजे, जिन्हें लेकर सदन की कार्यवाही से संवेदनशीलता की अपेक्षा की गई है। ऐसे संवेदनशील विषयों पर सदन की कार्यवाही से गरिमा, संवेदनशीलता और जवाबदेही का स्पष्ट संदेश मिलना चाहिए। लोकतंत्र के भीतर जनता के मुद्दों पर सार्थक और गंभीर चर्चा होना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए, और इसी दिशा में सदन से पूरी जवाबदेही की उम्मीद जताई गई है।1
- संत रामपाल जी महाराज के 'किसान मजदूर बचाओ अभियान' फेज 3 के तहत सोनीपत के गांव बनवासा में किसानों के घर तक निशुल्क खाद और कीटनाशक दवाइयां पहुंचाई गई हैं। छोटे किसानों को सीधी आर्थिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से इस पूरे परिवहन का खर्च भी संत रामपाल जी महाराज द्वारा ही वहन किया गया।2
- देवरिया जिले की बरियारपुर थाना पुलिस ने पशु चोरी की वारदात का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत बरियारपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाराडीह पुलिया के पास से समीर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पोखरभिंडा रोड स्थित मंदिर के पास से चोरी में प्रयुक्त टाटा मैजिक पिकअप (UP52 AT 3436) बरामद की गई। इसके बाद दूसरे आरोपी रामध्यान चौहान को गिरफ्तार किया गया और दोनों की निशानदेही पर ग्राम राउतपार प्राथमिक विद्यालय के पास से चोरी किया गया भैंस का बच्चा (पाणी) बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने दो अन्य साथियों, फिरोज और टेगर के साथ मिलकर गांवों में रेकी करने के बाद घरों के बाहर बंधे पशुओं को चुराते थे। यह मामला 18 जनवरी 2026 की रात ग्राम जेठहसी निवासी गया कुशवाहा के घर से एक भैंस और दो भैंस के बच्चों की चोरी से जुड़ा है। आरोपियों के मुताबिक, चुराई गई एक भैंस और एक बच्चा बेच दिया गया था, जबकि छोटा होने के कारण दूसरा बच्चा नहीं बिक सका और उसे छिपाकर रखा गया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी समीर के खिलाफ देवरिया और गोरखपुर जिलों में चोरी, गोवध निवारण अधिनियम तथा गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि रामध्यान चौहान पर भी पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चल रहे फिरोज तथा टेगर की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।2
- संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने काले वस्त्र पहनकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाज़ी की। इस प्रदर्शन के दौरान यह बात स्पष्ट रूप से सामने रखी गई कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध अपनी बात रखने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके तहत संसद परिसर में विपक्षी दलों ने एकजुट होकर इस्तीफे की मांग को प्रमुखता से उठाया।1
- 25 दिनों के अनशन के बाद सोनम वांगचुक का पहला वीडियो सामने आया है।1
- देवरिया जिले में 62 वर्षीय सर्वजीत यादव की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है।1