logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिधूना मार्ग पर आमने-सामने भिड़े ट्रक और डंपर, बड़ा हादसा टला बेला औरैया। थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग स्थित कसहरी मोड़ के पास मंगलवार को तड़के सुबह करीब पांच बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोल्ड्रिंक से लदे ट्रक और गिट्टी से भरे डंपर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, कोल्ड्रिंक से भरा ट्रक बेला से बिधूना की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी लदे डंपर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक विनोद पुत्र कल्याण, निवासी केरुवा (थाना शिवपुरी), बाल-बाल बच गया। वहीं टक्कर के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई भी शुरू की, ताकि यातायात सुचारू हो सके।थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया है की गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

1 hr ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
a7f1d00e-962f-452f-84b9-43da4bd40259

बिधूना मार्ग पर आमने-सामने भिड़े ट्रक और डंपर, बड़ा हादसा टला बेला औरैया। थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग स्थित कसहरी मोड़ के पास मंगलवार को तड़के सुबह करीब पांच बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोल्ड्रिंक से लदे ट्रक और गिट्टी से भरे डंपर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, कोल्ड्रिंक से भरा ट्रक बेला से बिधूना की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी लदे डंपर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक

2aaea99f-81a5-4dbf-812c-67920a005183

विनोद पुत्र कल्याण, निवासी केरुवा (थाना शिवपुरी), बाल-बाल बच गया। वहीं टक्कर के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई भी शुरू की, ताकि यातायात सुचारू हो सके।थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया है की गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • kudrail raip and may name Akash Kumar hai jila इटावा ग्राम व पोस्ट कुदरैल। और में हूं तुम्हारा छोटा भाई कुदरैल बाला प्लेस सपोर्ट करे 🙏 रेप अच्छे लगे तो कॉमेंट जरूर करना जय श्री राम
    4
    kudrail raip and may name Akash Kumar hai jila इटावा ग्राम व पोस्ट कुदरैल।   और में हूं तुम्हारा छोटा भाई कुदरैल बाला प्लेस सपोर्ट करे 🙏 रेप अच्छे लगे तो कॉमेंट जरूर करना जय श्री राम
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *औरैया:आत्मग्लानि में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ,पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप*
    1
    *औरैया:आत्मग्लानि में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ,पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • अटसू थाना क्षेत्र में मंगलवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने नाती का एडमिशन कराकर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हेलमेट तक टूट गया और गंभीर रूप से घायल किसान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना अटसू क्षेत्र के राऊपुर निवासी महेश कुमार (उम्र लगभग 50 वर्ष) खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने नाती नितिन को लेकर नवोदय विद्यालय तैयापुर में प्रवेश दिलाने गए थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी अबाबर गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महेश कुमार का हेलमेट भी टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई राजेंद्र और सिपाही दिनेश चौधरी ने घायल महेश कुमार और दूसरी बाइक सवार पियूष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महेश के पीछे दूसरी बाइक से उनकी बेटी शिल्पी और दामाद भी आ रहे थे, जो घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंच गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    अटसू थाना क्षेत्र में मंगलवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने नाती का एडमिशन कराकर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हेलमेट तक टूट गया और गंभीर रूप से घायल किसान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना अटसू क्षेत्र के राऊपुर निवासी महेश कुमार (उम्र लगभग 50 वर्ष) खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने नाती नितिन को लेकर नवोदय विद्यालय तैयापुर में प्रवेश दिलाने गए थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी अबाबर गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महेश कुमार का हेलमेट भी टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई राजेंद्र और सिपाही दिनेश चौधरी ने घायल महेश कुमार और दूसरी बाइक सवार पियूष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि महेश के पीछे दूसरी बाइक से उनकी बेटी शिल्पी और दामाद भी आ रहे थे, जो घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंच गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • *अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण किया* *आग की लपटें उठते ही आसपास के किसानों में मचा हड़कंप* *ग्रामीणों ने तत्काल खुद आग बुझाने का प्रयास किया, फायर ब्रिगेड को दी सूचना* *सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां* *दमकल टीम, पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू* *आग बुझने तक हो चुका था बड़ा नुकसान, कई खेत पूरी तरह जलकर राख* *करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों को भारी आर्थिक क्षति* *अन्नदाताओं की महीनों की मेहनत कुछ ही देर में हुई बर्बाद* *आग लगने के कारणों का नहीं चला पता, जांच में जुटा प्रशासन*
    4
    *अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण किया*
*आग की लपटें उठते ही आसपास के किसानों में मचा हड़कंप*
*ग्रामीणों ने तत्काल खुद आग बुझाने का प्रयास किया, फायर ब्रिगेड को दी सूचना*
*सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां*
*दमकल टीम, पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू*
*आग बुझने तक हो चुका था बड़ा नुकसान, कई खेत पूरी तरह जलकर राख*
*करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों को भारी आर्थिक क्षति*
*अन्नदाताओं की महीनों की मेहनत कुछ ही देर में हुई बर्बाद*
*आग लगने के कारणों का नहीं चला पता, जांच में जुटा प्रशासन*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Voice of people औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रही तैयारियों के क्रम में मंगलवार को तिलक इंटर कॉलेज में मासिक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। शिविर में विशेष रूप से शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अकेलापन और मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में शिक्षकों का स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है, क्योंकि वही समाज और आने वाली पीढ़ी के मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षक स्वयं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं रहेंगे, तब तक वे विद्यार्थियों को सही दिशा नहीं दे पाएंगे। उन्होंने पुरानी कहावत का उल्लेख करते हुए बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निर्माण होता है। योग प्रशिक्षक ने आगे कहा कि वर्तमान समय में अनियमित दिनचर्या और गलत खान-पान की आदतों के कारण बच्चों में शारीरिक शिथिलता और कमजोरी आम होती जा रही है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों और शहर से आने वाले विद्यार्थियों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। ऐसे में नियमित योग, संतुलित आहार और अनुशासित जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है। शिविर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग अभ्यास के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर जिज्ञासा भी प्रकट की। प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और शरीर को सक्रिय रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में सभी को सामूहिक रूप से स्वस्थ रहने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए जब तक जीवन है, तब तक स्वास्थ्य की रक्षा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए।
    1
    औरैया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रही तैयारियों के क्रम में मंगलवार को तिलक इंटर कॉलेज में मासिक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
शिविर में विशेष रूप से शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अकेलापन और मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में शिक्षकों का स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है, क्योंकि वही समाज और आने वाली पीढ़ी के मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षक स्वयं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं रहेंगे, तब तक वे विद्यार्थियों को सही दिशा नहीं दे पाएंगे। उन्होंने पुरानी कहावत का उल्लेख करते हुए बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निर्माण होता है।
योग प्रशिक्षक ने आगे कहा कि वर्तमान समय में अनियमित दिनचर्या और गलत खान-पान की आदतों के कारण बच्चों में शारीरिक शिथिलता और कमजोरी आम होती जा रही है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों और शहर से आने वाले विद्यार्थियों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। ऐसे में नियमित योग, संतुलित आहार और अनुशासित जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
शिविर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग अभ्यास के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर जिज्ञासा भी प्रकट की। प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और शरीर को सक्रिय रखने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी को सामूहिक रूप से स्वस्थ रहने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए जब तक जीवन है, तब तक स्वास्थ्य की रक्षा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.