logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अग्रवाल कॉलेज में नशे को लेकर सेमिनार का आयोजन हुआ नशे को लेकर सबको दिलाई गई शपथ मीरा नगरी मेड़ता सिटी स्थित अग्रवाल कॉलेज में युवाओं में बढ़ते नशे के लत को लेकर अग्रवाल कॉलेज ग्रुप

8 hrs ago
user_तेजाराम लाडणवा
तेजाराम लाडणवा
Local News Reporter मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
8 hrs ago

अग्रवाल कॉलेज में नशे को लेकर सेमिनार का आयोजन हुआ नशे को लेकर सबको दिलाई गई शपथ मीरा नगरी मेड़ता सिटी स्थित अग्रवाल कॉलेज में युवाओं में बढ़ते नशे के लत को लेकर अग्रवाल कॉलेज ग्रुप

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अग्रवाल कॉलेज में नशे को लेकर सेमिनार का आयोजन हुआ नशे को लेकर सबको दिलाई गई शपथ मीरा नगरी मेड़ता सिटी स्थित अग्रवाल कॉलेज में युवाओं में बढ़ते नशे के लत को लेकर अग्रवाल कॉलेज ग्रुप
    1
    अग्रवाल कॉलेज में नशे को लेकर सेमिनार का आयोजन हुआ नशे को लेकर सबको दिलाई गई शपथ
मीरा नगरी मेड़ता सिटी स्थित अग्रवाल कॉलेज में  युवाओं में बढ़ते नशे के लत को लेकर अग्रवाल कॉलेज ग्रुप
    user_तेजाराम लाडणवा
    तेजाराम लाडणवा
    Local News Reporter मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सुरक्षित बचपन की दिशा में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पी.एम. श्री विद्यालय रैण में विद्यार्थियों को किया जागरूक, नालसा के महत्वाकांक्षी सुरक्षित बचपन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित मेड़ता सिटी : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता के अध्यक्ष अतुल कुमार सक्सेना (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के मार्गदर्शन में मंगलवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता संजय कुमार मालवीय (अपर जिला न्यायाधीश) द्वारा पी.एम. श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, रैण में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सचिव मालवीय ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बताई। उन्होंने निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आर.टी.ई. एक्ट) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों के शिक्षा के अधिकार तथा इसके अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही नालसा की शिक्षा योजना के उद्देश्यों एवं विद्यार्थियों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं कीजानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली, नालसा की विभिन्न योजनाओं, विद्यार्थियों के लिए मैत्रीपूर्ण योजनाओं, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा मोटर वाहन अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही बाल विवाह निषेध, बाल श्रम की रोकथाम एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का शोषण, बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियां उनके भविष्य एवं सर्वांगीण विकास में बाधक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के शोषण अथवा अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में आवाज उठाने तथा उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा निषेध एवं बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई। सुरक्षित बचपन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा विभाग के साथ बैठक इसी क्रम में माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के महत्वाकांक्षी सुरक्षित बचपन अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता संजय कुमार मालवीय द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अन्य अपराधों की रोकथाम तथा उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने बताया कि सुरक्षित बचपन अभियान का मूल उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शोषण, उत्पीड़न, हिंसा एवं बाल अधिकारों के उल्लंघन से सुरक्षित रखते हुए उसके शिक्षा, स्वास्थ्य, गरिमा एवं सर्वांगीण विकास के अधिकार को सुनिश्चित करना है। बैठक में अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने, बाल अधिकारों एवं संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा बच्चों से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा घटना की सूचना संबंधित सक्षम प्राधिकारी तक पहुंचाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आचार्य सज्जनराम, उत्तराधिकारी बस्तीराम , चौकी प्रभारी रामप्रकाश, सरपंच मोहन सिंह राजपुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी मोहनलाल, व्याख्याता सुखराम, रमेश्वर, गोपालराम, ओमप्रकाश, श्री रामकिशोर, श्री सहदेव एवं श्री रामस्वरूप सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    3
    सुरक्षित बचपन की दिशा में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल
पी.एम. श्री विद्यालय रैण में विद्यार्थियों को किया जागरूक, नालसा के महत्वाकांक्षी सुरक्षित बचपन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
मेड़ता सिटी : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता के अध्यक्ष  अतुल कुमार सक्सेना (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के मार्गदर्शन में मंगलवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता  संजय कुमार मालवीय (अपर जिला न्यायाधीश) द्वारा पी.एम. श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, रैण में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में सचिव  मालवीय ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बताई। उन्होंने निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आर.टी.ई. एक्ट) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों के शिक्षा के अधिकार तथा इसके अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही नालसा की शिक्षा योजना के उद्देश्यों एवं विद्यार्थियों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं कीजानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली, नालसा की विभिन्न योजनाओं, विद्यार्थियों के लिए मैत्रीपूर्ण योजनाओं, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा मोटर वाहन अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही बाल विवाह निषेध, बाल श्रम की रोकथाम एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का शोषण, बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियां उनके भविष्य एवं सर्वांगीण विकास में बाधक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के शोषण अथवा अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में आवाज उठाने तथा उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा निषेध एवं बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई। सुरक्षित बचपन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा विभाग के साथ बैठक इसी क्रम में माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के महत्वाकांक्षी सुरक्षित बचपन अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता संजय कुमार मालवीय द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बच्चों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अन्य अपराधों की रोकथाम तथा उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने बताया कि सुरक्षित बचपन अभियान का मूल उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शोषण, उत्पीड़न, हिंसा एवं बाल अधिकारों के उल्लंघन से सुरक्षित रखते हुए उसके शिक्षा, स्वास्थ्य, गरिमा एवं सर्वांगीण विकास के अधिकार को सुनिश्चित करना है।
बैठक में अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने, बाल अधिकारों एवं संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा बच्चों से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा घटना की सूचना संबंधित सक्षम प्राधिकारी तक पहुंचाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आचार्य  सज्जनराम, उत्तराधिकारी  बस्तीराम ,  चौकी प्रभारी  रामप्रकाश, सरपंच  मोहन सिंह राजपुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी  मोहनलाल, व्याख्याता  सुखराम,  रमेश्वर,  गोपालराम, ओमप्रकाश, श्री रामकिशोर, श्री सहदेव एवं श्री रामस्वरूप सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_M tailor
    M tailor
    Local News Reporter मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • आगामी त्यौहारों को लेकर मांगलियावास पुलिस थाने में डिप्टी नीरज गुप्ता और सीआई मनीष गुप्ता ने ली सीएलजी बैठक आगामी त्यौहारों को लेकर मांगलियावास पुलिस थाने में डिप्टी नीरज गुप्ता और सीआई मनीष गुप्ता ने ली सीएलजी बैठक मांगलियावास: आगामी दिनों में धनतेरस ,दीपावली ,भैया दूज सहित अन्य त्योहार को देखते हुए मांगलियावास पुलिस थाने में बुधवार को सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डिप्टी पीसांगन नीरज गुप्ता और सीआई मांगलियावास पुलिस थाना मनीष गुप्ता ने सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं, किसी भी असामाजिक गतिविधियां करने वाले, माहौल बिगाड़ने वाले, की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सदिग्ध व्यक्ति की सूचना भी पुलिस को दे। बैठक में नवनिर्वाचित सरपंच सरपंच प्रतिनिधि और वार्ड पंचों सहित सीएलजी सदस्य मौजूद थे। मांगलियावास भाजपामंडल अध्यक्ष संजय सोनी, भीमपुरा सरपंच अब्दुल रशीद, मांगलियावास सरपंच प्रतिनिधि अशोक जाखड़, अमरगढ़ सरपंच प्रतिनिधि सांवरलाल, मकरेड़ा सरपंच प्रतिनिधि हनुमान वैष्णव, बिडिकचावास सरपंच प्रतिनिधि गोपाल गुर्जर, नारायण गुर्जर पूर्व उपसरपंच, छोटू लाल जाखड़ समाजसेवी मांगलियावास, देवी सिंह रावत समाज सेवी अमरगढ़, पूर्व प्रधान दिलीप पचार सहित महिला सखियां और सीएलजी सदस्य मौजूद थे।
    2
    आगामी त्यौहारों को लेकर मांगलियावास पुलिस थाने में डिप्टी नीरज गुप्ता और सीआई मनीष गुप्ता ने ली सीएलजी बैठक 
आगामी त्यौहारों को लेकर मांगलियावास पुलिस थाने में डिप्टी नीरज गुप्ता और सीआई मनीष गुप्ता ने ली सीएलजी बैठक 
मांगलियावास: आगामी दिनों में धनतेरस ,दीपावली ,भैया दूज सहित अन्य त्योहार को देखते हुए मांगलियावास पुलिस थाने में बुधवार को सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डिप्टी पीसांगन नीरज गुप्ता और सीआई मांगलियावास पुलिस थाना मनीष गुप्ता ने सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं, किसी भी असामाजिक गतिविधियां करने वाले, माहौल बिगाड़ने वाले, की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सदिग्ध व्यक्ति की सूचना भी पुलिस को दे। बैठक में नवनिर्वाचित सरपंच सरपंच प्रतिनिधि और वार्ड पंचों सहित सीएलजी सदस्य मौजूद थे। मांगलियावास भाजपामंडल अध्यक्ष संजय सोनी, भीमपुरा सरपंच अब्दुल रशीद, मांगलियावास सरपंच प्रतिनिधि अशोक जाखड़, अमरगढ़ सरपंच प्रतिनिधि सांवरलाल, मकरेड़ा सरपंच प्रतिनिधि हनुमान वैष्णव, बिडिकचावास सरपंच प्रतिनिधि गोपाल गुर्जर, नारायण गुर्जर पूर्व उपसरपंच, छोटू लाल जाखड़ समाजसेवी मांगलियावास, देवी सिंह रावत समाज सेवी अमरगढ़, पूर्व प्रधान दिलीप पचार सहित महिला सखियां और सीएलजी सदस्य मौजूद थे।
    user_नरेंद्र कुमार आचार्य
    नरेंद्र कुमार आचार्य
    Agricultural service पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    42 min ago
  • निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी मतदान अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों के कार्मिकों को दो दिवस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश* ब्यावर, 04 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्त मतदान कार्मिकों के निर्धारित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर कमल राम मीना द्वारा 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जारी नोटिस के अनुसार संबंधित कार्मिकों को निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त किए जाने के बाद निर्धारित प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। नियुक्ति आदेश प्राप्त होने एवं समुचित सूचना दिए जाने के बावजूद उनके प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने को निर्वाचन संबंधी दायित्वों की अवहेलना मानते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। इन कार्मिकों को जारी किए गए नोटिस 1. अनिल कुमार जीनगर –PO1, शिक्षक स्तर-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुरा, भीलवाड़ा। 2. टीकम चंद तंवर –PO1, शिक्षक स्तर-1, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 3. कान सिंह रावत –PO1, प्रबोधक लेवल-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुवाड़िया, मसूदा। 4. सत्यपाल सिंह –PO1, वरिष्ठ प्रबोधक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा, बदनोर। 5. महेंद्र सिंह –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचानपुरा, रायपुर। 6. कुलदीप दाधीच – PO4 ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजयनगर। 7. ताराचंद पंवार –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर। 8. नेमीचंद चोरटिया –PRO, अध्यापक श्रेणी तृतीय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरोल। 9. तेजा राम माली – PRO, वरिष्ठ अध्यापक, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 10. महिपाल सिंह कविया –PRO , वरिष्ठ शिक्षक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा कला। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संबंधित कार्मिकों को दो दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उहोंने बताया कि निर्वाचन कर्तव्य की पालना नहीं करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के तहत दंडनीय प्रावधानों के अंतर्गत आता है। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    1
    निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी
मतदान अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों के कार्मिकों को दो दिवस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश*
ब्यावर, 04 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्त मतदान कार्मिकों के निर्धारित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर कमल राम मीना द्वारा 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
जारी नोटिस के अनुसार संबंधित कार्मिकों को निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त किए जाने के बाद निर्धारित प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। नियुक्ति आदेश प्राप्त होने एवं समुचित सूचना दिए जाने के बावजूद उनके प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने को निर्वाचन संबंधी दायित्वों की अवहेलना मानते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
इन कार्मिकों को जारी किए गए नोटिस
1. अनिल कुमार जीनगर –PO1,  शिक्षक स्तर-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुरा, भीलवाड़ा। 
2. टीकम चंद तंवर –PO1, शिक्षक स्तर-1, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 
3. कान सिंह रावत –PO1, प्रबोधक लेवल-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुवाड़िया, मसूदा। 
4. सत्यपाल सिंह –PO1, वरिष्ठ प्रबोधक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा, बदनोर। 
5. महेंद्र सिंह –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी,  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचानपुरा, रायपुर। 
6. कुलदीप दाधीच – PO4 ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजयनगर। 
7. ताराचंद पंवार –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर। 
8. नेमीचंद चोरटिया –PRO, अध्यापक श्रेणी तृतीय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरोल। 
9. तेजा राम माली – PRO, वरिष्ठ अध्यापक, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 
10. महिपाल सिंह कविया –PRO , वरिष्ठ शिक्षक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा कला। 
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संबंधित कार्मिकों को दो दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उहोंने बताया कि निर्वाचन कर्तव्य की पालना नहीं करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के तहत दंडनीय प्रावधानों के अंतर्गत आता है। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रामेश्वरम यात्रा का नजारा पूरी जानकारी प्राप्त करें जैतारण से राधेश्याम दाधीच वरिष्ठ पत्रकार की रिपोर्ट रामेश्वरम यात्रा का नजारा पूरी जानकारी प्राप्त करें रामेश्वरम यात्रा का नजारा पूरी जानकारी प्राप्त करें जैतारण से राधेश्याम दाधीच वरिष्ठ पत्रकार की रिपोर्ट
    1
    रामेश्वरम यात्रा का नजारा पूरी जानकारी प्राप्त करें जैतारण से राधेश्याम दाधीच वरिष्ठ पत्रकार की रिपोर्ट 
रामेश्वरम यात्रा का नजारा पूरी जानकारी प्राप्त करें रामेश्वरम यात्रा का नजारा पूरी जानकारी प्राप्त करें जैतारण से राधेश्याम दाधीच वरिष्ठ पत्रकार की रिपोर्ट
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ऐसे तुरंत अपडेट न्यूज़ पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो जरूर करें और लाइक जरुर करें
    1
    ऐसे तुरंत अपडेट न्यूज़ पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो जरूर करें और लाइक जरुर करें
    user_खबरों का सफर न्यूज़
    खबरों का सफर न्यूज़
    Graphic designer Ajmer, Rajasthan•
    1 hr ago
  • नागौर में दीपावली की रौनक, गुलजार हुए बाजार… सजने लगीं पटाखों और सजावटी सामान की दुकानें दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, घरों को रोशन और आकर्षक बनाने के लिए खरीदारी में जुटे लोग नागौर,,दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही नागौर शहर में बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। शहर के प्रमुख बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है। फुटपाथों पर भी दीपावली से जुड़ी अस्थायी दुकानें सजने लगी हैं। कहीं पटाखों की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं, तो कहीं घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी झालरें, लाइटें, सजावटी सामान और दीपावली की आकर्षक सामग्री बिक्री के लिए उपलब्ध है। दीपावली के त्योहार को लेकर दुकानदारों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बाजारों में रंग-बिरंगी रोशनी और सजावटी सामान की दुकानों से त्योहार का माहौल नजर आने लगा है। लोग अपने घरों को आकर्षक रूप देने के लिए खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। बच्चों में पटाखों को लेकर उत्साह है, वहीं परिवार के लोग घर की सजावट और रोशनी के लिए जरूरी सामान खरीदने में जुटे हैं। कुल मिलाकर दीपावली से पहले ही नागौर के बाजारों में त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी है। आने वाले दिनों में खरीदारी और बाजारों की चहल-पहल और बढ़ने की उम्मीद है।
    4
    नागौर में दीपावली की रौनक, गुलजार हुए बाजार… सजने लगीं पटाखों और सजावटी सामान की दुकानें

दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, घरों को रोशन और आकर्षक बनाने के लिए खरीदारी में जुटे लोग
नागौर,,दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही नागौर शहर में बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। शहर के प्रमुख बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है। फुटपाथों पर भी दीपावली से जुड़ी अस्थायी दुकानें सजने लगी हैं। कहीं पटाखों की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं, तो कहीं घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी झालरें, लाइटें, सजावटी सामान और दीपावली की आकर्षक सामग्री बिक्री के लिए उपलब्ध है।
दीपावली के त्योहार को लेकर दुकानदारों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बाजारों में रंग-बिरंगी रोशनी और सजावटी सामान की दुकानों से त्योहार का माहौल नजर आने लगा है। लोग अपने घरों को आकर्षक रूप देने के लिए खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। बच्चों में पटाखों को लेकर उत्साह है, वहीं परिवार के लोग घर की सजावट और रोशनी के लिए जरूरी सामान खरीदने में जुटे हैं।
कुल मिलाकर दीपावली से पहले ही नागौर के बाजारों में त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी है। आने वाले दिनों में खरीदारी और बाजारों की चहल-पहल और बढ़ने की उम्मीद है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बर में कीर समाज ने नवनियुक्त सरपंच नरसिंह लाल कीर का किया भव्य स्वागत-सत्कार बर। कीर समाज के नवनियुक्त सरपंच नरसिंह लाल कीर का बर में कीर समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने नवनियुक्त सरपंच नरसिंह लाल कीर को माला पहनाकर एवं साफा बंधाकर सम्मानित किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में भी समाज के लोगों ने उन्हें विजयी बनाने के लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद निरंतर प्रयास जारी रहे। इस बार समाज के वरिष्ठजनों के आशीर्वाद, युवा साथियों के उत्साहपूर्ण सहयोग और समाज की एकजुटता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाजबंधुओं एवं ग्रामीणों ने एकता का परिचय देते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया और ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मवीर क़ीर ने कहा कि जब तक समाज के लोग एकजुट होकर अपने समाज के व्यक्तियों के साथ मजबूती से खड़े नहीं होंगे, तब तक समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र हो या सामाजिक कार्यक्रम, आपसी एकता और सामूहिक रणनीति के साथ आगे बढ़ते हैं। इसी प्रकार अपने समाज के लोगों को भी आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे का सहयोग और समर्थन करना चाहिए। समाज के किसी व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिले तो सभी को मिलकर उसका साथ देना चाहिए। एकता, सहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही समाज राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है।उन्होंने कहा कि नरसिंह लाल कीर को मिली यह जिम्मेदारी समाज की एकता, युवाओं के सहयोग और वरिष्ठजनों के आशीर्वाद का परिणाम है। आशा है कि वे ग्राम पंचायत के विकास और आमजन की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में कीर समाज के वरिष्ठजन जगदीश कीर, दल्लाराम कीर, मुकनाराम कीर, तेजाराम कीर, महादेव प्रसाद कीर, राजू कीर, लक्ष्मी नारायण, प्रकाश कीर, हनुमान कीर, राजेंद्र कीर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे और सामाजिक विकास के प्रति सामूहिक संकल्प देखने को मिला।
    1
    बर में कीर समाज ने नवनियुक्त सरपंच नरसिंह लाल कीर का किया भव्य स्वागत-सत्कार
बर। कीर समाज के नवनियुक्त सरपंच  नरसिंह लाल कीर का बर में कीर समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने नवनियुक्त सरपंच नरसिंह लाल कीर को माला पहनाकर एवं साफा बंधाकर सम्मानित किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में भी समाज के लोगों ने उन्हें विजयी बनाने के लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद निरंतर प्रयास जारी रहे। इस बार समाज के वरिष्ठजनों के आशीर्वाद, युवा साथियों के उत्साहपूर्ण सहयोग और समाज की एकजुटता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाजबंधुओं एवं ग्रामीणों ने एकता का परिचय देते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया और ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मवीर क़ीर ने कहा कि जब तक समाज के लोग एकजुट होकर अपने समाज के व्यक्तियों के साथ मजबूती से खड़े नहीं होंगे, तब तक समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र हो या सामाजिक कार्यक्रम, आपसी एकता और सामूहिक रणनीति के साथ आगे बढ़ते हैं। इसी प्रकार अपने समाज के लोगों को भी आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे का सहयोग और समर्थन करना चाहिए। समाज के किसी व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिले तो सभी को मिलकर उसका साथ देना चाहिए। एकता, सहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही समाज राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है।उन्होंने कहा कि नरसिंह लाल कीर को मिली यह जिम्मेदारी समाज की एकता, युवाओं के सहयोग और वरिष्ठजनों के आशीर्वाद का परिणाम है। आशा है कि वे ग्राम पंचायत के विकास और आमजन की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में कीर समाज के वरिष्ठजन जगदीश कीर, दल्लाराम कीर, मुकनाराम कीर, तेजाराम कीर, महादेव प्रसाद कीर, राजू कीर, लक्ष्मी नारायण, प्रकाश कीर, हनुमान कीर, राजेंद्र कीर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे और सामाजिक विकास के प्रति सामूहिक संकल्प देखने को मिला।
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.