Shuru
Apke Nagar Ki App…
फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने का आरोप, युवक ने पुलिस से की शिकायत ---- लड़की के साथ फोटो फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने का आरोप, युवक ने पुलिस से की शिकायत ---- लड़की के साथ फोटो पोस्ट कर ‘Ex जीजी’ लिखने का आरोप, सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होने की कही बात ---- पहले भी मां का नाम लेकर पोस्ट करने की शिकायत का किया हवाला, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट शाहजहांपुर। मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी अंकित गुप्ता ने अक्षत गुप्ता उर्फ गोपाल गुप्ता पुत्र कमल प्रकाश गुप्ता के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। शिकायतकर्ता अंकित गुप्ता के अनुसार, आरोपी ने फेसबुक पर उसकी एक लड़की के साथ फोटो पोस्ट की और उसके साथ ‘Ex जीजी’ लिख दिया। आरोप है कि इस पोस्ट से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।
Ajeet Mishra
फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने का आरोप, युवक ने पुलिस से की शिकायत ---- लड़की के साथ फोटो फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने का आरोप, युवक ने पुलिस से की शिकायत ---- लड़की के साथ फोटो पोस्ट कर ‘Ex जीजी’ लिखने का आरोप, सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होने की कही बात ---- पहले भी मां का नाम लेकर पोस्ट करने की शिकायत का किया हवाला, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट शाहजहांपुर। मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी अंकित गुप्ता ने अक्षत गुप्ता उर्फ गोपाल गुप्ता पुत्र कमल प्रकाश गुप्ता के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। शिकायतकर्ता अंकित गुप्ता के अनुसार, आरोपी ने फेसबुक पर उसकी एक लड़की के साथ फोटो पोस्ट की और उसके साथ ‘Ex जीजी’ लिख दिया। आरोप है कि इस पोस्ट से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- धान खरीद में दलालों की एंट्री मिली तो सीधे जेल भेजने की कार्रवाई, केंद्र प्रभारी भी होंगे जिम्मेदार: डीएम #ShahjahanpurNews #DhanKharid #DMShahjahanpur #FarmerRegistry #UPNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur धान खरीद में दलालों की एंट्री मिली तो सीधे जेल भेजने की कार्रवाई, केंद्र प्रभारी भी होंगे जिम्मेदार: डीएम #ShahjahanpurNews #DhanKharid #DMShahjahanpur #FarmerRegistry #UPNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur1
- धान खरीद में दलाल मिले तो केंद्र प्रभारी पर भी होगी कार्रवाई, किसानों की शिकायतों का 48 घंटे में होगा निस्तारण: डीएम शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीद की समीक्षा करते हुए क्रय केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्रय केंद्र पर दलाल या निजी व्यक्ति मिलने पर उसे जेल भेजा जाएगा और संबंधित केंद्र प्रभारी पर भी कार्रवाई होगी। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री और पंजीकरण की समस्या दूर करने के लिए 2 से 4 नवंबर तक लेखपाल पंचायत भवनों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। जल्द ही धान खरीद संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन शुरू होगी, जिस पर मिलने वाली शिकायतों का 48 घंटे में निस्तारण किया जाएगा। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारी सुबह 9 से 10 बजे तक किसानों के फोन भी रिसीव करेंगे।1
- फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने का आरोप, युवक ने पुलिस से की शिकायत ---- लड़की के साथ फोटो फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने का आरोप, युवक ने पुलिस से की शिकायत ---- लड़की के साथ फोटो पोस्ट कर ‘Ex जीजी’ लिखने का आरोप, सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होने की कही बात ---- पहले भी मां का नाम लेकर पोस्ट करने की शिकायत का किया हवाला, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट शाहजहांपुर। मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी अंकित गुप्ता ने अक्षत गुप्ता उर्फ गोपाल गुप्ता पुत्र कमल प्रकाश गुप्ता के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। शिकायतकर्ता अंकित गुप्ता के अनुसार, आरोपी ने फेसबुक पर उसकी एक लड़की के साथ फोटो पोस्ट की और उसके साथ ‘Ex जीजी’ लिख दिया। आरोप है कि इस पोस्ट से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।3
- शाहजहांपुर नगर विधानसभा से चुनावी ताल ठोकने की तैयारी में समाजसेवी विनय अग्रवाल! गरीबों को भरपेट भोजन, 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह… अब स्वास्थ्य और शिक्षा सुधार को बनाएंगे प्रमुख मुद्दा शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश की राजनीति में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच शाहजहांपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी विनय अग्रवाल की राजनीतिक सक्रियता चर्चा का विषय बन रही है। लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय विनय अग्रवाल अब नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में नजर आ रहे हैं। इस सीट पर वर्तमान में नौ बार विधायक रह चुके सुरेश कुमार खन्ना का प्रभाव रहा है। ऐसे में आगामी चुनाव में नए चेहरे की संभावित दावेदारी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो सकती हैं। विनय अग्रवाल लंबे समय से जरूरतमंदों की मदद और जनकल्याण के कार्यों में जुटे हैं। उनकी ओर से संचालित ‘परी आपकी रसोई’ के माध्यम से जरूरतमंदों को मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की पहल भी चर्चा में रही है। इसके अलावा हाल ही में खिरनीबाग रामलीला मैदान में 101 कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन कर उन्होंने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। इस आयोजन में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग किया। राजनीति नहीं, जनसेवा को बताया प्राथमिकता विनय अग्रवाल का कहना है कि राजनीति में आने का उद्देश्य सत्ता हासिल करना या धन कमाना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को समझना, उनका समाधान कराना और शाहजहांपुर के विकास में योगदान देना होना चाहिए। उनका जोर इस बात पर है कि आम नागरिक को बुनियादी सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े और जरूरतमंद परिवारों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिले। सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज की जरूरत स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना है कि जिला अस्पताल सहित सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को पर्याप्त दवाएं, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और समय पर उपचार मिलना चाहिए। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना जरूरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब निजी अस्पतालों में दवाओं और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं, तो सरकारी अस्पतालों में भी दवाओं की नियमित उपलब्धता और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। उनका मानना है कि स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति की बुनियादी जरूरत हैं और इनमें सुधार को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। गरीब बच्चों को भी मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा शिक्षा व्यवस्था में सुधार को भी उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। विनय अग्रवाल के मुताबिक, आर्थिक स्थिति किसी बच्चे के भविष्य की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए। अमीर और गरीब परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर मिलने चाहिए, ताकि प्रतिभाशाली बच्चे संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रह जाएं। उनका कहना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें सुधार से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल सकता है। इसलिए इन मुद्दों को जनचर्चा और विकास की प्राथमिकताओं में प्रमुख स्थान मिलना चाहिए। 101 कन्याओं के सामूहिक विवाह से सामाजिक सरोकारों का संदेश हाल ही में आयोजित 101 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह को विनय अग्रवाल की सामाजिक गतिविधियों के प्रमुख आयोजनों में गिना जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग का संदेश दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति उन्होंने आभार जताया। उनका कहना है कि समाज के लोगों से मिलने वाला स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। 2027 के चुनाव में जनता के समर्थन की उम्मीद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विनय अग्रवाल ने जनता के सहयोग और समर्थन की उम्मीद जताई है। उनकी संभावित राजनीतिक दावेदारी के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीबों की सहायता और शहर के विकास जैसे मुद्दे चर्चा में आ सकते हैं। हालांकि, चुनाव लड़ने और उम्मीदवारी को लेकर अंतिम स्थिति संबंधित राजनीतिक निर्णयों और औपचारिक घोषणा पर निर्भर करेगी। फिलहाल, समाजसेवा के जरिए लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले विनय अग्रवाल की गतिविधियों पर शाहजहांपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में नजरें रहेंगी। अब देखना होगा कि समाजसेवा के अनुभव को वे किस तरह राजनीतिक मंच पर आगे बढ़ाते हैं और आगामी चुनाव में उनकी भूमिका क्या रहती है।1
- *शाहजहांपुर: अशफाक नगर चौकी क्षेत्र में बाप-बेटे पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किया वार* *शाहजहांपुर।* थाना सदर बाजार के चौकी अशफाक नगर क्षेत्र में रेलवे फाटक पानी की टंकी के पास दो लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाडूजई मोहल्ला (1) निवासी वसी उल्लाह और उनका बेटा ओवैस पुत्र वसी उल्लाह 29 अक्टूबर शाम करीब 7 बजे घर लौट रहे थे, तभी रेलवे फाटक के पास आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि पीली मस्जिद मोहल्ला निवासी आरोपी गुड्डू बाबू पुत्र गुड्डू और मुकीम पुत्र गुड्डू ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से ओवैस के सिर पर वार कर दिया। हमले में ओवैस गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।2
- शाहजहांपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, बांके और तमंचे की बट से बेरहमी से पीटा एटीएम से रुपये निकालकर लौट रहे पत्रकार अवधेश कुमार वर्मा से मारपीट और लूटपाट का आरोप, मोबाइल, एटीएम कार्ड व ₹7 हजार छीनने का दावा शाहजहांपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, बांके और तमंचे की बट से बेरहमी से पीटा एटीएम से रुपये निकालकर लौट रहे पत्रकार अवधेश कुमार वर्मा से मारपीट और लूटपाट का आरोप, मोबाइल, एटीएम कार्ड व ₹7 हजार छीनने का दावा1
- करवाचौथ की रात उजड़ गई मां की दुनिया, जवान बेटे की अर्थी देख छलक पड़े आंसू जिस बेटे को बुढ़ापे की लाठी बनना था, उसी को कांपते हाथों से मां ने दी अंतिम विदाई शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के आदर्श नगर गली नंबर 19 में करवाचौथ की रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां रहने वाले बबलू गुप्ता ने घर के ऊपरी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस मां ने अपनी पूरी जिंदगी बेटे की परवरिश में लगा दी, उसकी लंबी उम्र के लिए न जाने कितनी दुआएं मांगीं, आज उसी मां की आंखों के सामने जवान बेटे की अर्थी उठ गई। जिस बेटे को बुढ़ापे का सहारा बनना था, उसी को मां ने नम आंखों और कांपते हाथों से अंतिम विदाई दी। मां के लिए इससे बड़ा दुख क्या होगा कि जिस बेटे को नौ महीने कोख में रखा, उंगली पकड़कर चलना सिखाया और हर मुश्किल से बचाकर बड़ा किया, आज उसी को हमेशा के लिए खो दिया। अब किसके सहारे कटेगी जिंदगी? किसकी आवाज सुनने के लिए मां दरवाजे की ओर देखेगी? जिस घर के आंगन में बेटे की आवाज गूंजती थी, वहां अब उसकी यादों और खामोशी का साया रह गया है। बबलू गुप्ता की मौत ने परिवार को ऐसा गहरा जख्म दिया है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी। बेटा दुनिया से चला गया, लेकिन मां के दिल में उसका बचपन, मुस्कान और यादें हमेशा जिंदा रहेंगी। एक मां के लिए जवान बेटे को खोने का दर्द शब्दों में बयां करना आसान नहीं है।2
- रोजा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जवान बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल शाहजहांपुर। रोजा के आदर्श नगर, गली नंबर 19 निवासी बबलू गुप्ता ने करवाचौथ की रात घर के ऊपरी कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। बेटे की अर्थी देखकर बूढ़ी मां का दर्द हर किसी को भावुक कर गया। जिस बेटे को मां ने बड़े अरमानों से पाल-पोसकर बड़ा किया और जिसे बुढ़ापे का सहारा बनना था, उसी बेटे को हमेशा के लिए खो देने का गम मां सहन नहीं कर पा रही है। बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।1