Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुहेला रपटा पुल पर गहरे पानी का खतरा, जान जोखिम में डालकर निकल रहे ग्रामीण।। सदरपुर/सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र में सुहेला रपटा पुल पर बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुल पर काफी गहरा पानी भर जाने के बावजूद सुहेला, रघुनंदनपुर, राजापुर और शिवपुर देवरिया समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की गहराई अधिक होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद जरूरी कामों के लिए लोगों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रपटा पुल पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कराने और आवागमन के लिए सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है।
Sunil Verma
सुहेला रपटा पुल पर गहरे पानी का खतरा, जान जोखिम में डालकर निकल रहे ग्रामीण।। सदरपुर/सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र में सुहेला रपटा पुल पर बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुल पर काफी गहरा पानी भर जाने के बावजूद सुहेला, रघुनंदनपुर, राजापुर और शिवपुर देवरिया समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की गहराई अधिक होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद जरूरी कामों के लिए लोगों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रपटा पुल पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कराने और आवागमन के लिए सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुहेला रपटा पुल पर गहरे पानी का खतरा, जान जोखिम में डालकर निकल रहे ग्रामीण।। सदरपुर/सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र में सुहेला रपटा पुल पर बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुल पर काफी गहरा पानी भर जाने के बावजूद सुहेला, रघुनंदनपुर, राजापुर और शिवपुर देवरिया समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की गहराई अधिक होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद जरूरी कामों के लिए लोगों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रपटा पुल पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कराने और आवागमन के लिए सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है।4
- सीतापुर: बारिश के पानी से जलमग्न हुआ बिरासी गांव, लेखपाल और पुलिस बल ने जेसीबी सीतापुर। विकास खंड पहला क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरासी में लगातार हो रही बरसात के कारण गांव जलमग्न हो गया, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। गांव में जलभराव की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। जलभराव की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल और पंचायत सचिव व ने गांव का दौरा किया। वहीं सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र की उंचगांव पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल रामस्वरूप यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में भरे पानी की निकासी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की मदद से सड़क कटवाई गई। सड़क कटने के बाद पानी का बहाव तेजी से बाहर निकला, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। अधिकारियों और पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की है।1
- लखनऊ का राष्ट्र प्रेरणा स्थल डूबा, LIVE 150 साल पुरानी मस्जिद बही: ADM की गाड़ी कीचड ़ मे ं फंसी; कल यूपी के 46 जिलों में भारी बारिश1
- खेतों में भरा पानी, धान की फसल बर्बाद! देखिए ग्राउंड रिपोर्ट1
- अटरिया त्रिलोकपुर में बारिश के बीच भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में तब्दील हुआ आशियाना अटरिया त्रिलोकपुर में बारिश के बीच भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में तब्दील हुआ आशियाना तेज आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण, बाल-बाल बचा परिवार; प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया/सिधौली, सीतापुर। थाना अटरिया क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर में रविवार रात करीब नौ बजे लगातार हो रही बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि मकान गिरने के समय उसके नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया गया कि अशोक पुत्र दौलत का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते पहले से ही कमजोर हो गया था। रविवार रात करीब नौ बजे अचानक मकान का एक हिस्सा गिरने लगा और देखते ही देखते पूरा कच्चा मकान मलबे में तब्दील हो गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मकान गिरने के बाद परिवार में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को संभाला और मलबा हटाने में मदद की। हादसे में किसी के घायल होने अथवा जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि मकान के अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबने से नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जर्जर कच्चे मकानों को लेकर बढ़ी चिंता लगातार बारिश के बीच ग्रामीण क्षेत्र में जर्जर कच्चे मकानों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी की दीवारों में नमी बढ़ने के कारण उनकी मजबूती लगातार कम हो रही है। ऐसे में बारिश के दौरान अचानक मकान गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने तथा प्रभावित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में जर्जर कच्चे मकानों का सर्वे कराकर जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित स्थान और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग भी उठाई है।1
- :बहराइच। नेपाल राष्ट्र व उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों तथा जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते जिले की नदियों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। उत्पन्न परिस्थितियों तथा फसलों विशेषकर धान, गन्ना, केला आदि को हुई क्षति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता व अन्य अधिकारियों के साथ तहसील कैसरगंज के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने संजय सेतु पहुंचकर घाघरा नदी के जल स्तर का निरीक्षण किया। यहां बताया गया कि एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 106.14 मीटर पर पहुंच गया है, यानी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस दौरान डीएम ने ग्रामवासियों से संवाद करते हुए बताया कि समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित अधिकारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहते हुए नदियों के जल स्तर पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें। जल भराव व बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर नदियों के आस-पास रहने वाले लोगों की हर संभव मदद की जाए। डीएम ने लोगों से अपील की कि वे चौकन्ना रहें, अनावश्यक रूप से पानी में न जाएं और बच्चों के प्रति पूरी तरह से सतर्क रहें।2
- भारी बारिश ने मचाई तबाही की घर मे घुसा पानी देखे ग्राउंड रिपोर्ट1
- लखनऊ जानकीपुरम मिर्जापुर के पास बिजली ट्रांसफार्मर गिर गया लखनऊ जानकीपुरम मिर्जापुर के पास बिजली का ट्रांसफार्मर ही गिर गया1