logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला कलक्टर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की । समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बेगूं/चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में 30 जुलाई गुरुवार को जिला परिषद सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक सहित जिले के सभी विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला कलक्टर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का प्रभावी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र परिवारों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। जिला कलक्टर ने विभिन्न योजना, वी बी जी राम जी के अंतर्गत 125 दिवस रोजगार गारंटी, ग्राम सभा द्वारा विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP), बेरोजगार परिवारों के लिए बेहतर प्रावधान, समय पर मजदूरी भुगतान तथा विलंब होने पर देय मुआवजा, वीजीपीपी के अंतर्गत विभिन्न विभागीय योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन एवं तकनीक आधारित सशक्त मॉनिटरिंग की समीक्षा की। उन्होंने बुआई एवं कटाई के मौसम को ध्यान में रखते हुए श्रमिकों की उपलब्धता के अनुरूप कार्यों की प्रभावी योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में नरेगा के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न श्रेणी के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इनमें जल सुरक्षा से संबंधित 107 कार्य, मुख्य ग्रामीण अवसंरचना के 90 कार्य, आजीविका परिसंपत्तियों के 86 कार्य तथा आपदा न्यूनीकरण के 35 कार्य शामिल हैं। जिला कलक्टर ने इन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपी लैड), विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमएलए लैड), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वामित्व योजना, एसएफसी एवं एफएफसी मद, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना तथा संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया तथा विकास अधिकारियों से योजनावार कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

21 hrs ago
user_The fact khabar
The fact khabar
Local News Reporter बेगूं, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
21 hrs ago
17ce2726-5c22-4ed2-8c91-92908c0d7694

जिला कलक्टर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की । समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बेगूं/चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में 30 जुलाई गुरुवार को जिला परिषद सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक सहित जिले के सभी विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला कलक्टर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का प्रभावी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र परिवारों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। जिला कलक्टर ने विभिन्न योजना, वी बी जी राम जी के अंतर्गत 125 दिवस रोजगार गारंटी, ग्राम सभा द्वारा विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP), बेरोजगार परिवारों के लिए बेहतर प्रावधान, समय पर मजदूरी भुगतान तथा विलंब होने पर देय मुआवजा, वीजीपीपी के अंतर्गत विभिन्न विभागीय योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन एवं तकनीक आधारित सशक्त मॉनिटरिंग की समीक्षा की। उन्होंने बुआई एवं कटाई के मौसम को ध्यान में रखते हुए श्रमिकों की उपलब्धता के अनुरूप कार्यों की प्रभावी योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में नरेगा के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न श्रेणी के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इनमें जल सुरक्षा से संबंधित 107 कार्य, मुख्य ग्रामीण अवसंरचना के 90 कार्य, आजीविका परिसंपत्तियों के 86 कार्य तथा आपदा न्यूनीकरण के 35 कार्य शामिल हैं। जिला कलक्टर ने इन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपी लैड), विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमएलए लैड), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वामित्व योजना, एसएफसी एवं एफएफसी मद, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना तथा संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया तथा विकास अधिकारियों से योजनावार कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ग्राम पंचायत साड़ास में आंगनबाड़ी सहायिका के सेवानिवृत्त कार्यक्रम कार्यकर्त्ताओ द्वारा माला पहनाकर स्वागत
    1
    ग्राम पंचायत साड़ास में आंगनबाड़ी  सहायिका के सेवानिवृत्त कार्यक्रम कार्यकर्त्ताओ द्वारा माला पहनाकर स्वागत
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • बदहाल सड़क से आमजन परेशान राह पर चलना हुआ दुभर , अधिकारी ने सुनी लोगो की पीड़ा गंगरार उपखंड के ग्राम पंचायत साडास में गैर के चौक से बालाजी तक का सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बदहाली का शिकार हो चुका है इस रास्ते पर काफ़ी लोगों का किसानों का छात्र छात्राओं का आना जाना लगा रहता हे , इस मार्ग में एक रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय व आयुर्वेदिक चिकित्सालय है आगे एक प्रसिद्ध बालाजी का मंदिर हैजर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने बताया है कि गांव तक पहुंचने के लिए रोजाना जान जोखिम में डालनी पड़ती है। बरसात में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यही मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व विद्यार्थियों का प्रमुख रास्ता है। और अन्य भारी वाहन प्रतिदिन इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन गहरे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार वाहन असंतुलित हो चुके हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जान का भी जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क सुधार की मांग की है।।
    1
    बदहाल सड़क से आमजन परेशान राह पर चलना हुआ दुभर , अधिकारी ने सुनी लोगो की पीड़ा 
गंगरार उपखंड के ग्राम पंचायत साडास में गैर के चौक से बालाजी तक का सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बदहाली का शिकार हो चुका है इस रास्ते पर काफ़ी लोगों का किसानों का छात्र छात्राओं का आना जाना लगा रहता हे , इस मार्ग में एक रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय व आयुर्वेदिक चिकित्सालय है आगे एक प्रसिद्ध बालाजी का मंदिर हैजर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर  ग्रामीणों ने बताया है कि गांव तक पहुंचने के लिए रोजाना जान जोखिम में डालनी पड़ती है। बरसात में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि यही मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व  विद्यार्थियों का  प्रमुख रास्ता है। और अन्य भारी वाहन प्रतिदिन इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन गहरे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार वाहन असंतुलित हो चुके हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जान का भी जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क सुधार  की मांग की है।।
    user_Chandra prakash  bilwal
    Chandra prakash bilwal
    Teacher गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • 🚨 RGHS घोटाला: जनता के हक पर डाका , इंसानियत को शर्मसार कर दिया 🚨क्या जनता का पैसा और सरकारी योजनाएं कुछ भ्रष्ट लोगों की जेबें भरने के लिए हैं? RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के नाम पर जो महाघोटाला सामने आया है सावधान! देखिए कैसे लूटा जा रहा है सिस्टम को:6,500 का इंजेक्शन 18,000 में? जी हाँ! जो जीवन रक्षक इंजेक्शन बाजार में छह हजार का मिलता है, उसका बिल अठारह हजार रुपये बनाकर क्लेम पास कराया गया! गरीबों के हक की चोरी: नियमों के मुताबिक दवाओं पर मिलने वाला 40% डिस्काउंट खाकर केवल 12% दिखाया गया। बाकी का मोटा कमीशन किसकी जेब में गया? फर्जीवाड़ा और सिंडिकेट: कुछ चंद मेडिकल स्टोर मालिकों और मरीजों के नाम पर नकली और महंगे बिलों का काला धंधा चलाया। 👊 अब बर्दाश्त नहीं!सरकार ने ऐसे 31 धोखेबाज मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिए हैं। लेकिन सिर्फ लाइसेंस रद्द करना काफी नहीं है!इन लुटेरों पर आपराधिक मुकदमे (FIR) दर्ज हों! जनता के टैक्स के पैसे की पाई-पाई वसूली की जाए! इस रैकेट में शामिल हर बड़े चेहरे को जेल भेजा जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी जागीर समझने वाले इन भ्रष्टाचारियों का सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार होना चाहिए।#RGHSScam #CorruptionFreeRajasthan #MedicalScam #ExposeTheCorrupt #AntiCorruption
    1
    🚨 RGHS घोटाला: जनता के हक पर डाका , इंसानियत को शर्मसार कर दिया

🚨क्या जनता का पैसा और सरकारी योजनाएं कुछ भ्रष्ट लोगों की जेबें भरने के लिए हैं? RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के नाम पर जो महाघोटाला सामने आया है
सावधान! देखिए कैसे लूटा जा रहा है सिस्टम को:6,500 का इंजेक्शन 18,000 में? 
जी हाँ! जो जीवन रक्षक इंजेक्शन बाजार में छह हजार का मिलता है, उसका बिल अठारह हजार रुपये बनाकर क्लेम पास कराया गया!
गरीबों के हक की चोरी: 
नियमों के मुताबिक दवाओं पर मिलने वाला 40% डिस्काउंट खाकर केवल 12% दिखाया गया।
बाकी का मोटा कमीशन किसकी जेब में गया?
फर्जीवाड़ा और सिंडिकेट: कुछ चंद मेडिकल स्टोर मालिकों और  मरीजों के नाम पर नकली और महंगे बिलों का काला धंधा चलाया।
👊 अब बर्दाश्त नहीं!सरकार ने ऐसे 31 धोखेबाज मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिए हैं।
लेकिन सिर्फ लाइसेंस रद्द करना काफी नहीं है!इन लुटेरों पर आपराधिक मुकदमे (FIR) दर्ज हों!
जनता के टैक्स के पैसे की पाई-पाई वसूली की जाए!
इस रैकेट में शामिल हर बड़े चेहरे को जेल भेजा जाए।
स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी जागीर समझने वाले इन भ्रष्टाचारियों का सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार होना चाहिए।#RGHSScam #CorruptionFreeRajasthan #MedicalScam #ExposeTheCorrupt #AntiCorruption
    user_प्रतापhttps://www.facebook.com
    प्रतापhttps://www.facebook.com
    Nurse चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 min ago
  • LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन 🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏
    1
    LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन
🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की दो-दो महिला कांस्टेबल सादे वस्त्रों में तैनात की गईं, जिनके साथ पुरुष पुलिसकर्मी भी सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए मौजूद रहे। टीमों ने शहर के प्रताप नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, चामटी खेड़ा चौराहा तथा अभिमन्यु पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। महिला पुलिसकर्मियों ने आम छात्राओं एवं महिलाओं की तरह सामान्य रूप से इन स्थानों पर मौजूद रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कुछ युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार एवं फब्तियां कसने की घटनाएं सामने आईं, मौके पर मौजूद पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा युवाओं को महिला सम्मान एवं कानून का पालन करने के संबंध में समझाइश भी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अन्य आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा सकें।
    1
    महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन

सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।
डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की दो-दो महिला कांस्टेबल सादे वस्त्रों में तैनात की गईं, जिनके साथ पुरुष पुलिसकर्मी भी सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए मौजूद रहे। टीमों ने शहर के प्रताप नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, चामटी खेड़ा चौराहा तथा अभिमन्यु पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। महिला पुलिसकर्मियों ने आम छात्राओं एवं महिलाओं की तरह सामान्य रूप से इन स्थानों पर मौजूद रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कुछ युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार एवं फब्तियां कसने की घटनाएं सामने आईं, मौके पर मौजूद पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा युवाओं को महिला सम्मान एवं कानून का पालन करने के संबंध में समझाइश भी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अन्य आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा सकें।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • गंगरार: कस्बे में निर्माणाधीन हाईवे ओवरब्रिज की गुणवत्ता पहली ही बारिश में कठघरे में आ गई। बारिश के दौरान ब्रिज के डामर और सीमेंटेड हिस्से से पानी नीचे छलकता नजर आया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे ओवरब्रिज में मानकों की अनदेखी की गई है। नागरिकों ने प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    गंगरार: कस्बे में निर्माणाधीन हाईवे ओवरब्रिज की गुणवत्ता पहली ही बारिश में कठघरे में आ गई। बारिश के दौरान ब्रिज के डामर और सीमेंटेड हिस्से से पानी नीचे छलकता नजर आया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे ओवरब्रिज में मानकों की अनदेखी की गई है। नागरिकों ने प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Chandra prakash  bilwal
    Chandra prakash bilwal
    Teacher गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • 📍 स्थान: नला का कुआं (बरूंदनी), तहसील मांडलगढ़, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान 🚨 **हमारे गाँव की सड़क बनी परेशानी का कारण — कब जागेगा प्रशासन?** 🚨 हमारे **गाँव की सड़क की हालत बेहद खराब** है। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है और आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इस सड़क से **बच्चे स्कूल जाते हैं, किसान अपने खेतों पर जाते हैं और ग्रामीण रोज़मर्रा के काम के लिए आवागमन करते हैं।** खराब सड़क के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ❗ **क्या हमारे गाँव के लोगों को अच्छी सड़क का अधिकार नहीं है?** ❗ **क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?** हम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग करते हैं कि **गाँव की सड़क और पुलिया की समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए** और सड़क की मरम्मत/निर्माण का काम तुरंत शुरू कराया जाए। 🙏 **यह सिर्फ सड़क की समस्या नहीं है, यह हमारे गाँव के लोगों की सुरक्षा और सम्मान का सवाल है।** 📍 **स्थान: नला का कुआं, तहसील मांडलगढ़, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान** **कृपया इस आवाज़ को आगे बढ़ाएं और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।** #मांडलगढ़ #भीलवाड़ा #सड़क_की_समस्या #गांव_की_आवाज़ #राजस्थान #RoadProblem #VillageRoad
    3
    📍 स्थान: नला का कुआं (बरूंदनी), तहसील मांडलगढ़, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान
🚨 **हमारे गाँव की सड़क बनी परेशानी का कारण — कब जागेगा प्रशासन?** 🚨
हमारे **गाँव की सड़क की हालत बेहद खराब** है। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है और आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
इस सड़क से **बच्चे स्कूल जाते हैं, किसान अपने खेतों पर जाते हैं और ग्रामीण रोज़मर्रा के काम के लिए आवागमन करते हैं।** खराब सड़क के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
❗ **क्या हमारे गाँव के लोगों को अच्छी सड़क का अधिकार नहीं है?**
❗ **क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?**
हम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग करते हैं कि **गाँव की सड़क और पुलिया की समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए** और सड़क की मरम्मत/निर्माण का काम तुरंत शुरू कराया जाए।
🙏 **यह सिर्फ सड़क की समस्या नहीं है, यह हमारे गाँव के लोगों की सुरक्षा और सम्मान का सवाल है।**
📍 **स्थान: नला का कुआं, तहसील मांडलगढ़, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान**
**कृपया इस आवाज़ को आगे बढ़ाएं और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।**
#मांडलगढ़ #भीलवाड़ा #सड़क_की_समस्या #गांव_की_आवाज़ #राजस्थान #RoadProblem #VillageRoad
    user_SOPU YOGI
    SOPU YOGI
    Mandalgarh, Bhilwara•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.