logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सौर बाजार में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान, प्रशासन ने बताया अफवाह पर नहीं दें ध्यान

2 hrs ago
user_मिथिलेश कुमार
मिथिलेश कुमार
Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
2 hrs ago

सौर बाजार में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान, प्रशासन ने बताया अफवाह पर नहीं दें ध्यान

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    2 hrs ago
  • सहरसा विधायक इंजी आईपी. गुप्ता का नागरिक अभिनंदन समारोह पूजा रिसॉर्ट, सहरसा में
    1
    सहरसा विधायक इंजी आईपी. गुप्ता  का नागरिक अभिनंदन समारोह 
पूजा रिसॉर्ट, सहरसा में
    user_Amardip Kumar
    Amardip Kumar
    सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    15 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना चौसा थाना क्षेत्र की है, जहां चौसा और घोषई के बीच नहर के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घायल युवक की पहचान चौसा प्रखंड के धुरिया कलासन निवासी दिलखुश कुमार के रूप में हुई है, जो नंदकिशोर यादव के पुत्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने दिलखुश कुमार को पीठ में गोली मारी, जो पेट को चीरते हुए बाहर निकल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, घायल युवक को आनन-फानन में चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह और अपराधियों का सुराग लगाया जा सके। बाइट ---घायल के परिजन
    4
    बिहार के मधेपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना चौसा थाना क्षेत्र की है, जहां चौसा और घोषई के बीच नहर के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
घायल युवक की पहचान चौसा प्रखंड के धुरिया कलासन निवासी दिलखुश कुमार के रूप में हुई है, जो नंदकिशोर यादव के पुत्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने दिलखुश कुमार को पीठ में गोली मारी, जो पेट को चीरते हुए बाहर निकल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
वहीं, घायल युवक को आनन-फानन में चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह और अपराधियों का सुराग लगाया जा सके।
बाइट ---घायल के परिजन
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Mr SACHENDRA KUMAR
    1
    Post by Mr SACHENDRA KUMAR
    user_Mr SACHENDRA KUMAR
    Mr SACHENDRA KUMAR
    Taxi Driver Kahara, Saharsa•
    22 hrs ago
  • नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत डरहार पंचायत में इन दिनों मनरेगा का भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। पंचायत में भारी मात्रा में फसल सुरक्षा बांध के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया है। मुखिया और रोजगार सेवक के मिलीभगत से लाखों रुपए की लूट खसोट की गई आवेदन देने के बाद भी जिम्मेदार पदाधिकारी।अभी तक जांच को नहीं आए है
    1
    नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत डरहार पंचायत में इन दिनों मनरेगा का भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। पंचायत में भारी मात्रा में फसल सुरक्षा बांध के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया है। मुखिया और रोजगार सेवक के मिलीभगत से लाखों रुपए की लूट खसोट की गई आवेदन देने के बाद भी जिम्मेदार पदाधिकारी।अभी तक जांच को नहीं आए है
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    2 hrs ago
  • सहरसा (नौहट्टा): बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी 'सात निश्चय योजना' के तहत 'हर घर नल का जल' पहुँचाने का दावा सहरसा के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत मुरादपुर पंचायत में पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है। मुरादपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 सहित पूरी पंचायत में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे ग्रामीणों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। ​19 में से 17 टंकियां सफेद हाथी साबित ​पंचायत के आंकड़ों पर गौर करें तो यहाँ कुल 19 पानी की टंकियां स्थापित की गई थीं। लेकिन धरातल पर सच्चाई यह है कि इनमें से केवल एक टंकी किसी तरह चल रही है, जबकि शेष 18 टंकियां देखरेख के अभाव में शोपीस बनकर रह गई हैं। जो एक टंकी चालू है, उसकी स्थिति भी बेहद जर्जर है। ​मरम्मत के नाम पर सामान ले उड़े मुंशी ​ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नारायण कामत, गणेशी ठाकुर, छोटू मुखिया, नको देवी, राहुल देवी और लाखों देवी ने बताया कि एकमात्र चालू टंकी की स्थिति सुधारने के नाम पर मुंशी यहाँ से केमिकल मशीन लेकर गया था, जो आज तक वापस नहीं आई। इसके अलावा बोरिंग पाइप भी लंबे समय से टूटा हुआ है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ​6 साल से वेतन को तरस रहा ऑपरेटर ​योजना की विफलता का एक बड़ा कारण कर्मियों का शोषण भी है। पंप संचालक बैजनाथ कामत ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि ठेकेदार ने पिछले 6 वर्षों से उन्हें मानदेय (वेतन) का भुगतान नहीं किया है। बिना वेतन के परिवार का भरण-पोषण करना उनके लिए दूभर हो गया है। संचालक का कहना है कि जब वे शिकायत करते हैं, तो आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिलता। ​शिकायतों पर मौन साधे बैठा विभाग ​ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सरकारी टोल-फ्री नंबर पर अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं और विभाग के कनीय अभियंता (JE) को भी फोन पर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। इसके बावजूद अब तक धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार के मुंशी मरम्मत का झांसा देकर कीमती सामान निकाल ले जाते हैं और फिर वापस नहीं लौटते। ​"हम शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं और ठेकेदार की मनमानी चरम पर है। अगर जल्द व्यवस्था ठीक नहीं हुई, तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।" — ग्रामीण, मुरादपुर पंचायत ​वर्तमान में भीषण गर्मी की आहट के बीच पानी की यह किल्लत मुरादपुर पंचायत के लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में कब संज्ञान लेता है।
    1
    सहरसा (नौहट्टा): बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी 'सात निश्चय योजना' के तहत 'हर घर नल का जल' पहुँचाने का दावा सहरसा के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत मुरादपुर पंचायत में पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है। मुरादपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11  सहित पूरी पंचायत में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे ग्रामीणों के बीच हाहाकार मचा हुआ है।
​19 में से 17 टंकियां सफेद हाथी साबित
​पंचायत के आंकड़ों पर गौर करें तो यहाँ कुल 19 पानी की टंकियां स्थापित की गई थीं। लेकिन धरातल पर सच्चाई यह है कि इनमें से केवल एक टंकी किसी तरह चल रही है, जबकि शेष 18 टंकियां देखरेख के अभाव में शोपीस बनकर रह गई हैं। जो एक टंकी चालू है, उसकी स्थिति भी बेहद जर्जर है।
​मरम्मत के नाम पर सामान ले उड़े मुंशी
​ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नारायण कामत, गणेशी ठाकुर, छोटू मुखिया, नको देवी, राहुल देवी और लाखों देवी ने बताया कि एकमात्र चालू टंकी की स्थिति सुधारने के नाम पर मुंशी यहाँ से केमिकल मशीन लेकर गया था, जो आज तक वापस नहीं आई। इसके अलावा बोरिंग पाइप भी लंबे समय से टूटा हुआ है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
​6 साल से वेतन को तरस रहा ऑपरेटर
​योजना की विफलता का एक बड़ा कारण कर्मियों का शोषण भी है। पंप संचालक बैजनाथ कामत ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि ठेकेदार ने पिछले 6 वर्षों से उन्हें मानदेय (वेतन) का भुगतान नहीं किया है। बिना वेतन के परिवार का भरण-पोषण करना उनके लिए दूभर हो गया है। संचालक का कहना है कि जब वे शिकायत करते हैं, तो आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिलता।
​शिकायतों पर मौन साधे बैठा विभाग
​ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सरकारी टोल-फ्री नंबर पर अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं और विभाग के कनीय अभियंता (JE) को भी फोन पर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। इसके बावजूद अब तक धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार के मुंशी मरम्मत का झांसा देकर कीमती सामान निकाल ले जाते हैं और फिर वापस नहीं लौटते।
​"हम शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं और ठेकेदार की मनमानी चरम पर है। अगर जल्द व्यवस्था ठीक नहीं हुई, तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।"
— ग्रामीण, मुरादपुर पंचायत
​वर्तमान में भीषण गर्मी की आहट के बीच पानी की यह किल्लत मुरादपुर पंचायत के लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में कब संज्ञान लेता है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    12 hrs ago
  • उसरी में ठेला पलटने से अधेड़ हुआ घायल, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा इलाज गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी के निकट एक ठेला पलटने से एक अधेड़ घायल हो गया। घायल की पहचान गोगरी प्रखंड अंतर्गत नया टोला उसरी निवासी बिगन साह के रूप में हुई है। घायल के पुत्र ने बताया कि एक वृद्ध व्यक्ति ठेला लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से एक बाईक चालक ने ठेला में धक्का मार दिया जिसके बाद ठेला पलट गई। इसी दौरान बिगन साह सड़क से होकर गुजर रहा था। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार की दोपहर दो बजे तक उसका इलाज अस्पताल में जारी था। अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
    1
    उसरी में ठेला पलटने से अधेड़ हुआ घायल, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा इलाज 
गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी के निकट एक ठेला पलटने से एक अधेड़ घायल हो गया। घायल की पहचान गोगरी प्रखंड अंतर्गत नया टोला उसरी निवासी बिगन साह के रूप में हुई है। घायल के पुत्र ने बताया कि एक वृद्ध व्यक्ति ठेला लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से एक बाईक चालक ने ठेला में धक्का मार दिया जिसके बाद ठेला पलट गई। इसी दौरान बिगन साह सड़क से होकर गुजर रहा था। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार की दोपहर दो बजे तक उसका इलाज अस्पताल में जारी था। अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
    user_Md Javed
    Md Javed
    बेलदौर, खगड़िया, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.