logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_NEWS TIME UP
NEWS TIME UP
Waiter/Waitress भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *🇮🇳 पीएम मोदी ने GEN Z के साथ ‘भजन क्लबिंग’ में लिया हिस्सा* *हाथ में ढफली, जुबां पर भगवान... भजन क्लबिंग में जेन जी के साथ वाइब मैच करते दिखे पीएम मोदी* *🇮🇳 पीएम मोदी ने GEN Z के साथ ‘भजन क्लबिंग’ में लिया हिस्सा* • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। • कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और GEN Z मौजूद रहे। • पारंपरिक भजनों को आधुनिक, कॉन्सर्ट जैसे माहौल में प्रस्तुत किया गया। • पीएम मोदी भजनों का आनंद लेते, तालियां बजाते और एक संगीत वाद्य यंत्र बजाते नजर आए। • कार्यक्रम में ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘राधे-राधे जप चले आएंगे बिहारी’ जैसे भजन प्रस्तुत किए गए। • यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हुआ। *‘भजन क्लबिंग’ में पारंपरिक भक्ति संगीत को आधुनिक संगीत और प्रस्तुति शैली के साथ जोड़ा जाता है।*
    1
    *🇮🇳 पीएम मोदी ने GEN Z के साथ ‘भजन क्लबिंग’ में लिया हिस्सा*
*हाथ में ढफली, जुबां पर भगवान... भजन क्लबिंग में जेन जी के साथ वाइब मैच करते दिखे पीएम मोदी*
*🇮🇳 पीएम मोदी ने GEN Z के साथ ‘भजन क्लबिंग’ में लिया हिस्सा*
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
• कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और GEN Z मौजूद रहे।
• पारंपरिक भजनों को आधुनिक, कॉन्सर्ट जैसे माहौल में प्रस्तुत किया गया।
• पीएम मोदी भजनों का आनंद लेते, तालियां बजाते और एक संगीत वाद्य यंत्र बजाते नजर आए।
• कार्यक्रम में ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘राधे-राधे जप चले आएंगे बिहारी’ जैसे भजन प्रस्तुत किए गए।
• यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हुआ।
*‘भजन क्लबिंग’ में पारंपरिक भक्ति संगीत को आधुनिक संगीत और प्रस्तुति शैली के साथ जोड़ा जाता है।*
    user_Chandan modanwal
    Chandan modanwal
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मासिस्टों ने मनाया भव्य समारोह विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मासिस्टों ने मनाया भव्य समारोह
    1
    विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मासिस्टों ने मनाया भव्य समारोह
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मासिस्टों ने मनाया भव्य समारोह
    user_BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    Newspaper publisher ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नवरात्र मेला के तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल क्षेत्र का किया निरीक्षण नवरात्र मेला के तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल क्षेत्र का किया निरीक्षण कोतवाली रोड पर स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भी किया गया निरीक्षण मीरजापुर 26 सितम्बर 2026- मां विन्ध्यवासिनी देवी विन्ध्याचल के धाम मे 11 अक्टूबर 2026 लगने वाले नव दिवसीय नवरात्र मेला की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विन्ध्याचल में भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को तैयारियों के दृष्टिगत कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कोतवाली रोड, विन्ध्याचल मन्दिर कारीडोर परिसर, पुरानी वी०आई०पी० रोड, पक्का घाट मार्ग आदि का निरीक्षण कर बेहतर साफ सफाई, बैरीकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, मार्गो पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने आदि के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों अथवा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर, विन्ध्य प्राधिकरण को तत्काल कार्य प्रारम्भ कर ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विन्ध्याचल के गलियों व प्रमुख मार्गो में दुकानदारों के पन्नी आदि बांध कर व फुटपाथ पर दुकान लगाए गए है उन्हें अतिक्रमण हटाने हेतु नोटिस भेजकर चेताया जाए। ससमय अतिक्रमण न हटाए जाने पर सम्बन्धित दुकानदार जुर्माना भी लगाया जाएगा। थाना प्रभारी विन्ध्याचल व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि विन्ध्याचल, कालीखोह व अष्टभुजा पर जाने वाले मार्गो पर स्वंय भ्रमण कर अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि घाटो पर दर्शनार्थियों के स्नान हेतु बैरीकेटिंग व प्रकाश व्यवस्था व अस्थायी शौचालय ससमय पूर्ण करा लिया जाए। इस अवसर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल, परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
    3
    नवरात्र मेला के तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल क्षेत्र का किया निरीक्षण 
नवरात्र मेला के तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल क्षेत्र का किया निरीक्षण
कोतवाली रोड पर स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भी किया गया निरीक्षण
मीरजापुर 26 सितम्बर 2026- मां विन्ध्यवासिनी देवी विन्ध्याचल के धाम मे 11 अक्टूबर 2026 लगने वाले नव दिवसीय नवरात्र मेला की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विन्ध्याचल में भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को तैयारियों के दृष्टिगत कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कोतवाली रोड, विन्ध्याचल मन्दिर कारीडोर परिसर, पुरानी वी०आई०पी० रोड, पक्का घाट मार्ग आदि का निरीक्षण कर बेहतर साफ सफाई, बैरीकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, मार्गो पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने आदि के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों अथवा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर, विन्ध्य प्राधिकरण को तत्काल कार्य प्रारम्भ कर ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विन्ध्याचल के गलियों व प्रमुख मार्गो में दुकानदारों के पन्नी आदि बांध कर व फुटपाथ पर दुकान लगाए गए है उन्हें अतिक्रमण हटाने हेतु नोटिस भेजकर चेताया जाए। ससमय अतिक्रमण न हटाए जाने पर सम्बन्धित दुकानदार जुर्माना भी लगाया जाएगा। थाना प्रभारी विन्ध्याचल व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि विन्ध्याचल, कालीखोह व अष्टभुजा पर जाने वाले मार्गो पर स्वंय भ्रमण कर अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि घाटो पर दर्शनार्थियों के स्नान हेतु बैरीकेटिंग व प्रकाश व्यवस्था व अस्थायी शौचालय ससमय पूर्ण करा लिया जाए। इस अवसर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल, परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
    user_मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • राष्ट्रवादी मंच अपनी तीसरी वर्षगांठ मनाने जा रहा है मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर कहा
    1
    राष्ट्रवादी मंच अपनी तीसरी वर्षगांठ मनाने जा रहा है मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर कहा
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बड़ा गणेश लोहटिया वाराणसी में एक विवाहिता बारिश में भीग रही है और *बड़ा गणेश लोहटिया वाराणसी में एक विवाहिता बारिश में भीग रही है और ससुराल पक्ष के निर्दयी लोग उसे घर मे नहीं जाने दे रहे।
    1
    बड़ा गणेश लोहटिया वाराणसी में एक विवाहिता बारिश में भीग रही है और
*बड़ा गणेश लोहटिया वाराणसी में एक विवाहिता बारिश में भीग रही है और ससुराल पक्ष के निर्दयी लोग उसे घर मे नहीं जाने दे रहे।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    3 hrs ago
  • इंद्रावती माता हॉस्पिटल पर लगे आरोपों को प्रबंधन ने बताया निराधार, कहा - गलत प्रचार किया जा रहा है इंद्रावती माता हॉस्पिटल पर लगे आरोपों को प्रबंधन ने बताया निराधार, कहा - गलत प्रचार किया जा रहा है मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत सगरा के पास स्थित इंद्रावती माता हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर पर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से लगाए जा रहे आरोपों पर अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखते हुए खंडन किया है। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी ने बयान जारी कर कहा है कि अस्पताल पर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार, बेबुनियाद और पूरी तरह से गलत हैं। प्रबंधन ने कहा कि हमारा उद्देश्य हमेशा से मरीजों की सेवा, बेहतर इलाज और उनकी सुरक्षा रहा है। ऐसे में लगाए गए आरोपों का कोई तथ्य नहीं है। यह सिर्फ गलत प्रचार है जिससे अस्पताल की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई प्रबंधन ने बताया कि इंद्रावती माता हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में 24x7 इमरजेंसी, ICU, NICU, जनरल वार्ड, प्राइवेट वार्ड, सर्जरी, डायलिसिस सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और आधुनिक उपकरणों से लैस अस्पताल हमेशा सभी मरीजों को बेहतर उपचार देने और लोगों की सेवा में समर्पित है। अस्पताल परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रबंधन ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
    1
    इंद्रावती माता हॉस्पिटल पर लगे आरोपों को प्रबंधन ने बताया निराधार, कहा - गलत प्रचार किया जा रहा है
इंद्रावती माता हॉस्पिटल पर लगे आरोपों को प्रबंधन ने बताया निराधार, कहा - गलत प्रचार किया जा रहा है
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत सगरा के पास स्थित इंद्रावती माता हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर पर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से लगाए जा रहे आरोपों पर अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखते हुए खंडन किया है।
अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी ने बयान जारी कर कहा है कि अस्पताल पर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार, बेबुनियाद और पूरी तरह से गलत हैं। 
प्रबंधन ने कहा कि हमारा उद्देश्य हमेशा से मरीजों की सेवा, बेहतर इलाज और उनकी सुरक्षा रहा है। ऐसे में लगाए गए आरोपों का कोई तथ्य नहीं है। यह सिर्फ गलत प्रचार है जिससे अस्पताल की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।
अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई
प्रबंधन ने बताया कि इंद्रावती माता हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में 24x7 इमरजेंसी, ICU, NICU, जनरल वार्ड, प्राइवेट वार्ड, सर्जरी, डायलिसिस सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और आधुनिक उपकरणों से लैस अस्पताल हमेशा सभी मरीजों को बेहतर उपचार देने और लोगों की सेवा में समर्पित है।
अस्पताल परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रबंधन ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
    user_Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Newspaper advertising department मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नई दिल्ली में शुक्रवार रात एक अलग तरह का कार्यक्रम देखा गया *नई दिल्ली में शुक्रवार रात एक अलग तरह का कार्यक्रम देखा गया। दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती के मौके पर भजन क्लबिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।* रात करीब आठ बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भजन कार्यक्रम शुरू हुआ। मंच पर लाइव बैंड और लाइट्स के बीच भजनों की प्रस्तुति हुई। पार्क में बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे जो भजन के साथ ताली बजाते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्टेज के पास बैठे और हाथ में खंजरी लेकर भजन में शामिल हुए। कुछ देर तक वह आंख बंद कर भजन सुनते रहे और ताल भी मिलाते रहे। युवाओं के बीच इस दौरान काफी उत्साह देखा गया। यह पूरा कार्यक्रम देर रात तक चला। बताया जा रहा है कि भजन क्लबिंग युवाओं में एक नए ट्रेंड के रूप में सामने आया है जिसमें कॉन्सर्ट जैसी व्यवस्था में बिना किसी नशे के भक्ति संगीत का आयोजन किया जाता है।
    1
    नई दिल्ली में शुक्रवार रात एक अलग तरह का कार्यक्रम देखा गया
*नई दिल्ली में शुक्रवार रात एक अलग तरह का कार्यक्रम देखा गया। दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती के मौके पर भजन क्लबिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।* 
रात करीब आठ बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भजन कार्यक्रम शुरू हुआ। मंच पर लाइव बैंड और लाइट्स के बीच भजनों की प्रस्तुति हुई। पार्क में बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे जो भजन के साथ ताली बजाते नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्टेज के पास बैठे और हाथ में खंजरी लेकर भजन में शामिल हुए। कुछ देर तक वह आंख बंद कर भजन सुनते रहे और ताल भी मिलाते रहे। युवाओं के बीच इस दौरान काफी उत्साह देखा गया। यह पूरा कार्यक्रम देर रात तक चला।
बताया जा रहा है कि भजन क्लबिंग युवाओं में एक नए ट्रेंड के रूप में सामने आया है जिसमें कॉन्सर्ट जैसी व्यवस्था में बिना किसी नशे के भक्ति संगीत का आयोजन किया जाता है।
    user_Chandan modanwal
    Chandan modanwal
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित कर सुनी गई समस्याएं निस्तारण के दिए गए निर्देश जिलाधिकारी ने थाना विन्ध्याचल में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का दिया निर्देश जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित कर सुनी गई समस्याएं मीरजापुर 26 सितम्बर 2026- जन समस्याओं विशेषकर राजस्व मामलों के निस्तारण के दृष्टिगत जनपद के सभी तहसीलों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने थाना विन्ध्याचल में पहुंचकर थाना समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों के समस्याओं को सुना। एक-एक समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व मामलों व जमीन पैमाइश के मामलों मे पुलिस व राजस्व की टीम बनाकर निर्देशित किया कि मौके पर जाकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में मामले का निस्तारण सुनिश्चित कराएं तथा निस्तारणोपरान्त यदि दोनों पक्ष संतुष्ट हो ता उनसे संतुष्टि होने का हस्ताक्षर भी कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस, आई०जी०आर०एस० व अन्य माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों का प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए ताकि फरियादियों को अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की की जाएगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी विन्ध्याचल के अलावा अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहें।
    3
    जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित कर सुनी गई समस्याएं निस्तारण के दिए गए निर्देश 
जिलाधिकारी ने थाना विन्ध्याचल में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर
निस्तारण का दिया निर्देश
जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित कर सुनी गई समस्याएं
मीरजापुर 26 सितम्बर 2026- जन समस्याओं विशेषकर राजस्व मामलों के निस्तारण के दृष्टिगत जनपद के सभी तहसीलों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने थाना विन्ध्याचल में पहुंचकर थाना समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों के समस्याओं को सुना। एक-एक समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व मामलों व जमीन पैमाइश के मामलों मे पुलिस व राजस्व की टीम बनाकर निर्देशित किया कि मौके पर जाकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में मामले का निस्तारण सुनिश्चित कराएं तथा निस्तारणोपरान्त यदि दोनों पक्ष संतुष्ट हो ता उनसे संतुष्टि होने का हस्ताक्षर भी कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस, आई०जी०आर०एस० व अन्य माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों का प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए ताकि फरियादियों को अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की की जाएगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी विन्ध्याचल के अलावा अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहें।
    user_मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • चुनाव आयोग स्थिति को स्पष्ट करे... अपना पक्ष रखना चाहिए... केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
    1
    चुनाव आयोग स्थिति को स्पष्ट करे... अपना पक्ष रखना चाहिए...

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.