Shuru
Apke Nagar Ki App…
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मासिस्टों ने मनाया भव्य समारोह विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मासिस्टों ने मनाया भव्य समारोह
BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मासिस्टों ने मनाया भव्य समारोह विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मासिस्टों ने मनाया भव्य समारोह
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मीरजापुर : शीतला माता मंदिर गिरधर का चौराहा के 20 वें श्रृंगार भंडारा में उमड़े श्रद्धालु मीरजापुर। नगर के गिरधर चौराहा स्थित माता शीतला देवी एवं हनुमान मंदिर के 20वें वार्षिक श्रृंगार एवं भंडारा में भक्तों की आस्था उमड़ पड़ी। शुक्रवार को सुबह से ही श्रृंगार से शुरू हुआ दर्शन पूजन का क्रम रात तक जारी रहा है। भव्य आकर्षक सजावट के साथ पूरा मंदिर परिसर और चौराहा देवी गीत से गुंजायमान रहा है। इस दौरान 20वां भव्य श्रृंगार पूजन के पश्चात विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। माता शीतला व हनुमान जी के भव्य श्रृंगार एवं पूजन से लेकर भंडारा कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में जगदीश उर्फ़ जग्गी, राजकुमार सिंह उर्फ बल्लर, विनोद गुप्ता, विक्रांत सिंह, शरद गुप्ता इत्यादि भक्तों का सहयोग रहा है।2
- विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्टों ने मनाया सम्मान समारोह मिर्जापुर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर 25 सितंबर 2026 को यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन, मीरजापुर द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट परिवार के पदाधिकारियों, सदस्यों और अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्टों की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में फार्मासिस्टों का योगदान अहम है। इस अवसर पर फार्मासिस्ट समुदाय के बीच आपसी समन्वय और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को लेकर भी विचार साझा किए गए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार तथा नगर अध्यक्ष आशीष जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं फार्मासिस्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गगन मौर्य ने की। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में फार्मासिस्टों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।1
- UP-मेरठ के वकीलों ने BJP सरकार और उसके जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. MP-MLA कोर्ट में अब वकील सांसद विधायकों की पैरवी नहीं करेंगे. कचहरी में सांसद विधायकों के घुसने पर रोक है और अब BJP को वोट भी नहीं दिया जाएगा. दो दिन पहले मेरठ आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में वकीलों से हुई वार्ता के दौरान हाईकोर्ट बेंच की मांग रिजेक्ट कर दी थी. सरकार के रवैया से वकील नाराज है. कचहरी और आसपास के इलाके में "बेंच नहीं तो वोट नहीं" के पोस्टर लगाए गए.1
- बेटे और बेटियों ने नशे के लत में घर में रखी मां की सोने की लाकेट बेच डाली मिर्जापुर ड्रमंण्डगंज क्षेत्र के लहुरियादह गांव में नशीली दवा व नशीले कफ सीरप के लती हो चुके पुत्र और पुत्रियों ने नशीली दवाएं खरीदने के लिए अपनी मां की सोने की लाकेट ही बेच डाली। मामले की जानकारी होने पर मां ने पुत्र और पुत्रियों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। दी गई तहरीर में लहुरियादह गांव निवासी राजकुमारी ने आरोप लगाया कि एक पुत्र और दो पुत्रियां नशीली दवाओं और नशीले कफ सीरप का अत्यधिक सेवन करते हैं। नशीली दवाएं खरीदने के लिए बेटे और बेटियों ने घर में बाक्स में रखी सोने की लाकेट चोरी कर क्षेत्र के रतेह चौराहा पर बेच दिया है। बताया कि इससे पहले भी सोने चांदी के आभूषण चोरी कर बेच चुके हैं। बताया कि नशीली दवाओं का अत्यधिक सेवन करने से 28 वर्षीय पुत्र की चार महीने पहले मौत हो चुकी है। आरोप लगाया कि भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में धड़ल्ले से नशीला कफ सीरप व नशीली दवाई बेची जा रही है शिकायत के बाद भी पुलिस नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही कर रही है। राजकुमारी ने बताया कि दो दिन से थाने का चक्कर लगा रही हूं लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नही कर रही है। कहा कि नशे की चपेट में आकर बेटे और दोनों बेटियों की सेहत बर्बाद हो रही है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।1
- वाराणसी के गोसाईपुर शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रश वाराणसी के गोसाईपुर शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रश वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के गोसाईपुर (बेसहूपुर) गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गुरुवार की देर रात चोरों ने मंदिर का पीतल का घंटा काटकर चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह करीब 06 बजे पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मंदिर से घंटा चोरी होने की खबर फैलते ही ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, चोर देर रात मंदिर परिसर में पहुंचे और घंटा काटकर अपने साथ ले गए। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण पूजा करने मंदिर पहुंचे तो घंटा गायब देखकर हैरान रह गए। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना जंसा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने पुलिस से मंदिर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मंदिर में बीते 4 सितंबर को भी चोरों ने दान पेटी चोरी कर ली थी। लगातार दूसरी चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है।1
- 2026 एशियाड में गूंजा दूसरी बार जन-गण-मन, तिरंगा देख भावुक 🇮🇳🥇 2026 एशियाड में गूंजा दूसरी बार जन-गण-मन, तिरंगा देख भावुक हुआ पल ❤️ शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने भारत को दूसरा स्वर्ण दिलाया, मेडल सेरेमनी में जब तिरंगा 🇮🇳 सबसे ऊपर लहराया और जन-गण-मन की धुन गूंजी, तो दोनों खिलाड़ियों के चेहरों पर गर्व और भावुकता साफ नजर आई, भारत के लिए यह पल सिर्फ पदक का नहीं बल्कि देश के सम्मान का पल था🇮🇳❤️🥇1
- राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष ने जनता की हुंकार को अपनी हुंकार बताया मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित आवास पर राष्ट्रवादी मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर जनहित के मुद्दों को लेकर मंच की लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी मंच की स्थापना के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्ताईस सितंबर, रविवार को मिलन पैलेस में शाम पांच बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मनोज श्रीवास्तव ने लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और जनहित के मुद्दों को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही राष्ट्रवादी मंच की स्थापना हुई है और जनता के सहयोग से ही मंच लगातार जनहित की लड़ाई लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर, निर्बल, निर्धन और कमजोर लोगों की लड़ाई के लिए राष्ट्रवादी मंच पीछे नहीं हटेगा। चाहे मामला दफ्तर का हो या किसी अधिकारी से जुड़ा हो, जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक मंच संघर्ष करता रहेगा। मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव के दौरान जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर होने वाले विभाजन का मंच हमेशा विरोध करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि सत्ताईस सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में जनहित से जुड़े अन्य प्रमुख मुद्दों को भी जनमानस के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता जैसा आदेश देगी, मंच उसी के अनुसार आगे की लड़ाई लड़ेगा। दो हजार सत्ताईस के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि जनता की हुंकार ही उनकी हुंकार होगी। इस अवसर पर मंच के नगर अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, मनोज दमकल, अनिल गुप्ता, आशीष पांडे, अखिलेश अग्रहरि सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- रायपुर सर्रोई बाबू में हरिकीर्तन का आयोजन, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना मीरजापुर। छानबे क्षेत्र के ग्राम सभा रायपुर सर्रोई बाबू स्थित मां शीतला माता मंदिर परिसर में हरिकीर्तन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भजन-कीर्तन में सहभागिता की तथा मां शीतला माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गौ रक्षक अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा हरिकीर्तन का आयोजन कराया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों में लीन नजर आए।आयोजक अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, सेवा, सद्भाव एवं सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।इस दौरान अनिल कुमार गुप्ता ने मंदिर परिसर के आसपास की भूमि को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर के चारों ओर स्थित भूमि के कुछ हिस्सों पर मुस्लिम बस्तियों के लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। हालांकि, इस संबंध में संबंधित राजस्व अथवा प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित अभिलेखों एवं प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। हरिकीर्तन में वीरेंद्र सेठ, पंकज तिवारी, लाल विश्वकर्मा, राजेश कुमार वर्मा, मटरू उर्फ सचिन गुप्ता, लालचंद गुप्ता, जीतू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- मुख्य चुनाव आयुक्त बहा तेल टैंकर पिछला दायां पहिया निकल कथित पत्रकार समेत दो आरोपी *जम्मू- कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की..* ललितपुर — नाराहट- महरौनी मार्ग के कुझान घाट पुल पानी के तेज बहाव में बहा तेल टैंकर। भारी बारिश के बीच नदी- नालों का जलस्तर बढ़ गया। जिससे पुल के ऊपर तेजधारा में बह रहे पानी में ड्राइवर ने टैंकर को कुदा दिया। *नेपाल — डोल्पा जिले के जुफाल एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह सीता एयरलाइंस के विमान का लैंडिंग के दौरान पिछला दायां पहिया निकल गया।* विमान में 13 यात्री और 3 क्रू मेंबर समेत 16 लोग सवार थे, जिनमें 7 विदेशी नागरिक शामिल थे। नेपालगंज से डोल्पा जा रहा विमान करीब 8:25 बजे रनवे पर रुक गया, पायलट ने तुरंत इंजन बंद कर दिया और सभी 16 लोग सुरक्षित रहे। बरेली पुलिस ने वसूली करने वाले एक कथित पत्रकार समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एक महिला का सहारा लेकर यह आरोपी उसके ससुराल वालों से ₹50000 की डिमांड कर रहे थे पैसा नहीं मिलने पर महिला को पुलिस ऑफिस में भेज कर पुलिस पर दबाव बनाने के लिए उकसाया था4