सीएमओ का देर रात सीएचसी पूरनपुर में औचक निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश महिला वार्ड का लिया जायजा, प्रसूताओं से जानी स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत पूरनपुर,पीलीभीत।स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अस्पतालों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने सोमवार देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पूरनपुर का औचक निरीक्षण किया। करीब 11 बजे पहुंचे सीएमओ के निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सबसे पहले महिला वार्ड का दौरा किया और वहां भर्ती प्रसूता महिलाओं से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से उपचार, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल के स्टाफ के व्यवहार के बारे में भी सवाल किए। मरीजों से मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इसके बाद सीएमओ ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों, गलियारों और शौचालयों की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष राज शर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था किसी भी हालत में लापरवाही का शिकार नहीं होनी चाहिए।सीएमओ ने निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर की प्रतिदिन नियमित धुलाई कराई जाए और वार्डों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्होंने रात्रि के समय भी एक सफाईकर्मी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए, ताकि रात में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को गंदगी या असुविधा का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में बेहतर उपचार मिलना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। यदि किसी कर्मचारी द्वारा अपने दायित्वों में लापरवाही बरती जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ के औचक निरीक्षण से अस्पताल कर्मचारियों में सतर्कता देखने को मिली। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाया जा सके और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

- पीलीभीत: निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; 48 घंटे में मलबे से दूसरी जान जाने के बाद महाराजपुर गांव में पसरा मातम।1
- पीलीभीत सूचना विभाग 10 मार्च 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज बेनहर गुरूकुल विद्यालय में जनगणना-2027 हेतु फील्ड टेªनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर टेªनरों द्वारा प्रथम चरण में 36 फील्ड टेªनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दोनों चरण में कुल 72 फील्ड टेªनरों को प्रशिक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम बैच का प्रशिक्षण दिनांक 10,11,12 मार्च 2026 एवं द्वितीय बैच दिनांक 13,14,16 मार्च 2026 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं मकानों की गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर टेªनरों द्वारा फील्ड टेªनरों को जनगणना के उद्देश्य, कानूनी प्रावधानों और मकान सूचीकरण के सैद्धांतिक नियमों की जानकारी दी जायेगी। मोबाइल ऐप और डिजिटल पोर्टल का उपयोग व प्रगणकों को डेटा फीड करने के लिए तकनीकी बारीकियों को समझाया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड वर्क का अभ्यास, माॅक एक्सरसाइज और अंत में शंका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि फील्ड टेªनर द्वारा अपने अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने सभी फील्ड टेªनरों को बारीकियों से सीखने हेतु कहा। जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पादित किया जायेगा। प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना एवं द्वितीय चरण 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।2
- *किसानों का हक, अब होगा अधिकार!* पूरनपुर,,भारतीय किसान यूनियन (चडू नी) के आह्वान पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर अपनी मांगें रखीं। यह मार्च घुँचीयाई चौराहे से तहसील पूरनपुर तक निकाला गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। किसानों की प्रमुख मांगें हैं: - अमेरिका के साथ कृषि ट्रेड डील रद्द हो, जिससे देश के किसानों के हितों को गंभीर नुकसान होने की आशंका है। - गेहूं खरीद केंद्र अधिक संख्या में खोले जाएं और उन्हें गांवों के बाहर मुख्य मार्गों पर स्थापित किया जाए, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की अनुविधा न हो। - माबारा पशुओं और गौवंश की समस्या का स्थायी समाधान हो, जो किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। - सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित की जाए और MSP को कानूनी गारंटी प्रदान की जाए। - किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए नया बिजली बिल और पानी का मीटर तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। किसानों का कहना है कि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। भारतीय किसान यूनियन (चहूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरसराम सिंह बहूती जी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर हम शासन और प्रशासन तक पहुंचाएंगे और उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष करेंगे। इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल किसानों ने सरकार से अपील की है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाए। किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं और पीछे नहीं हटेंगे।1
- Post by Arun Rana1
- • सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि सिलेंडर भरे जाएं • अगर 2 हफ्ते ऐसा ही चला तो हमें आपको कंडे और लकड़ी का इंतजाम करना पड़ेगा - अखिलेश यादव1
- लालकुआं क्षेत्र में होटल-ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने-पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए जोरदार कार्रवाई की। कुमाऊं पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल के निर्देशन में गठित स्पेशल टीम और लालकुआं कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक बृज मोहन राणा ने संयुक्त छापेमारी कर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। अचानक चले इस अभियान में पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक लोगों के चालान काटे और करीब 5 हजार रुपये का नगद जुर्माना वसूला। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर शराब पीते मिले लोगों को मौके पर ही चेतावनी देते हुए कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मेन बाजार, स्टेट बैंक के सामने, ट्रांसपोर्ट नगर, घोड़ानाला, वीआईपी गेट और कार रोड सहित कई संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की अचानक कार्रवाई से शराब पीने-पिलाने वालों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से खिसकते नजर आए। अभियान का नेतृत्व कर रहे लालकुआं कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों, होटल और ढाबों में शराबखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी होटल या ढाबे में शराब पीने-पिलाने की शिकायत मिली तो संचालकों के खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।कुमाऊं पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल के निर्देशन में गठित स्पेशल टीम के इस संयुक्त अभियान में सब इंस्पेक्टर दीपा अधिकारी, सब इंस्पेक्टर दयानाथ सती, सब इंस्पेक्टर अंजू जेठी, सब इंस्पेक्टर प्रेम नेगी, हेड कांस्टेबल चन्द्र शेखर मल्होत्रा, कांस्टेबल कमल बिष्ट, आनंदपुरी, तरुण मेहता सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब पीने-पिलाने वालों में खौफ का माहौल बन गया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।2
- Post by यूपी समाचार1
- किसानों का हक, अब होगा अधिकार! पूरनपुर,,भारतीय किसान यूनियन (चहूनी) के आह्वान पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर अपनी मांगें रखीं। यह मार्च घुँचीयाई चौराहे से तहसील पूरनपुर तक निकाला गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। किसानों की प्रमुख मांगें हैं: - अमेरिका के साथ कृषि ट्रेड डील रद्द हो, जिससे देश के किसानों के हितों को गंभीर नुकसान होने की आशंका है। - गेहूं खरीद केंद्र अधिक संख्या में खोले जाएं और उन्हें गांवों के बाहर मुख्य मार्गों पर स्थापित किया जाए, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की अनुविधा न हो। - माबारा पशुओं और गौवंश की समस्या का स्थायी समाधान हो, जो किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। - सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित की जाए और MSP को कानूनी गारंटी प्रदान की जाए। - किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए नया बिजली बिल और पानी का मीटर तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। किसानों का कहना है कि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। भारतीय किसान यूनियन (चहूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरसराम सिंह बहूती जी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर हम शासन और प्रशासन तक पहुंचाएंगे और उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष करेंगे। इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल किसानों ने सरकार से अपील की है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाए। किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं और पीछे नहीं हटेंगे।1
- नवीन मण्डी समिति में विधानसभा पूरनपुर के कुल पंजीकृत 425 के सापेक्ष कुल 400 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न। मा0 विधायक पूरनपुर व जिलाधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद पीलीभीत सूचना विभाग 09 मार्च 2026/समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा पूरनपुर मुख्य अतिथि मा0 विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, नगर मजिस्टेªट विजय वर्धन तोमर, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई आदि द्वारा सामूहिक विवाह नवीन मण्डी समिति परिसर पीलीभीत में सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में 425 में से 400 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 08 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 विधायक पूरनपुर एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में सामूहिक विवाह योजना चलाई जा रही है जिससे कि कोई गरीब कन्या विवाह से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि नव विवाहित जोडे अपना रोजगार स्थापित करना चाहते हो वह मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में अपना आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते है। उक्त योजना के तहत 05 लाख रू0 बिना ब्याज के ऋण प्राप्त कर रोजगार कर सकते है।4