धार जिले के मांडू नगर परिषद क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और रैली निकाली। वाल्मीकि सेना मार्शल कौम के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर संतोष कल्याणे के आमरण अनशन के समर्थन में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। हाथों में झाड़ू और डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र लिए कर्मचारियों ने मुख्य चौराहे से अशर्फी महल तक नारेबाजी करते हुए मार्च किया। इस दौरान बारिश की बूंदाबांदी होती रही, लेकिन भीगते हुए भी बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सफाई कर्मचारी एकजुट होकर अपनी मांगों पर डटे रहे। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मुख्य मांगों में ठेका प्रथा खत्म कर स्थायीकरण करना, समान कार्य का समान वेतन देना और कम मानदेय से मुक्ति दिलाना शामिल है। महिला नेता सारिका वैद और रंजीता पाल ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में रंजिता पाल, लक्ष्मी पाल, मीना वैद, मंगला मेवाती, पूजा मेवाती, एकता पाल, निकिता पाल, शबनम खान, रफीक खान, जमीर खान, इदरीश खान, रवी वैद और इजराइल खान समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
धार जिले के मांडू नगर परिषद क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और रैली निकाली। वाल्मीकि सेना मार्शल कौम के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर संतोष कल्याणे के आमरण अनशन के समर्थन में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। हाथों
में झाड़ू और डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र लिए कर्मचारियों ने मुख्य चौराहे से अशर्फी महल तक नारेबाजी करते हुए मार्च किया। इस दौरान बारिश की बूंदाबांदी होती रही, लेकिन भीगते हुए भी बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सफाई कर्मचारी एकजुट होकर अपनी
मांगों पर डटे रहे। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मुख्य मांगों में ठेका प्रथा खत्म कर स्थायीकरण करना, समान कार्य का समान वेतन देना और कम मानदेय से मुक्ति दिलाना शामिल है। महिला नेता सारिका वैद और रंजीता पाल ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें
पूरी नहीं होंगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में रंजिता पाल, लक्ष्मी पाल, मीना वैद, मंगला मेवाती, पूजा मेवाती, एकता पाल, निकिता पाल, शबनम खान, रफीक खान, जमीर खान, इदरीश खान, रवी वैद और इजराइल खान समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
- धार जिले के मांडू नगर परिषद क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और रैली निकाली। वाल्मीकि सेना मार्शल कौम के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर संतोष कल्याणे के आमरण अनशन के समर्थन में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। हाथों में झाड़ू और डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र लिए कर्मचारियों ने मुख्य चौराहे से अशर्फी महल तक नारेबाजी करते हुए मार्च किया। इस दौरान बारिश की बूंदाबांदी होती रही, लेकिन भीगते हुए भी बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सफाई कर्मचारी एकजुट होकर अपनी मांगों पर डटे रहे। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मुख्य मांगों में ठेका प्रथा खत्म कर स्थायीकरण करना, समान कार्य का समान वेतन देना और कम मानदेय से मुक्ति दिलाना शामिल है। महिला नेता सारिका वैद और रंजीता पाल ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में रंजिता पाल, लक्ष्मी पाल, मीना वैद, मंगला मेवाती, पूजा मेवाती, एकता पाल, निकिता पाल, शबनम खान, रफीक खान, जमीर खान, इदरीश खान, रवी वैद और इजराइल खान समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का इंदौर से बेटमा बाईपास होते हुए अलीराजपुर दौरे के दौरान बेटमा में जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान बेटमा के बालाजी चौराहे पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पमाला पहनाकर तथा उन पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।1
- धार जिले की मनावर तहसील के ग्राम बड़ी छितरी स्थित मां नर्मदा आश्रम अन्न क्षेत्र में बन रहे नर्मदा आश्रय स्थल के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान आश्रम संचालन समिति के सदस्यों ने जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा को आवेदन सौंपकर पूरे निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की। संस्कृति विभाग द्वारा नर्मदा परिक्रमा वासियों की सुविधा के लिए प्राकृतिक रूप से वातानुकूलित भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें नींव से लेकर छत तक निर्माण मानकों की अनदेखी करने और स्वीकृत ड्राइंग के विपरीत कार्य करने की शिकायत की गई है। शिकायत पत्र के अनुसार, भवन की छत सात लेयर में बननी प्रस्तावित थी, जिसमें बांस, बल्ली, एमएस फ्रेम, लकड़ी, टीन और कवेलू का उपयोग होना था। हालांकि मौके पर केवल बांस, टीन और टूटे-फूटे कवेलू ही लगाए गए हैं। बांसों की सही गुत्थाई न होने से वे झुकने लगे हैं और बाहर निकल रहे हैं। इसके अलावा स्वीकृत योजना में शामिल आउटडोर बैठक कक्ष और कुएं का निर्माण भी नहीं कराया गया। समिति ने विभागीय कॉर्डिनेटर और निर्माण एजेंसी की मिलीभगत से इस पूरे कार्य में धांधली करने का आरोप लगाया है। इस दौरान मां नर्मदा आश्रम अन्न क्षेत्र संचालन समिति के अशोक सेन, विजय प्रजापति, विमल राठौड़, ओमू राठौड़, जय राठौड़, हंसराज चौहान, सुरेंद्र चौहान, सुनील चौहान और चंकी दरबार सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत पत्र को संबंधित विभागीय अधिकारी के पास जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया है।2
- इंदौर जिले के महू स्थित सिमरोल थाना क्षेत्र के भेरू घाट में सड़क निर्माण कार्य के चलते भारी जाम लग गया है। आगे चल रहे निर्माण कार्य की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। शनि मंदिर से लेकर भेरूगढ़ तक फैले इस लंबे जाम में ट्रक, आयशर, बस और कई अन्य वाहन फंसे हुए हैं, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- धामनोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।1
- मध्य प्रदेश के धार जिले के धरमपुरी में एक किसान के खेत में रहस्यमय गड्ढा निकला है। इस गड्ढे को लेकर ग्रामीणों का दावा है कि इसके अंदर कोई प्राचीन शिवलिंग है या फिर गुफ़ा है।1
- Post by Kalpana Chourasiya1
- इंदौर से अलीराजपुर दौरे के दौरान जा रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बेटमा बाईपास चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही बेटमा बाईपास चौराहे पर रुका, वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'मुख्यमंत्री जिंदाबाद' के नारे लगाए और पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।1