logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*दतिया- विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप* *सम्वाददाता- शाहिद क़ुरैशी खबर मध्यप्रदेश*

2 hrs ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

*दतिया- विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप* *सम्वाददाता- शाहिद क़ुरैशी खबर मध्यप्रदेश*

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *भांडेर में गौ सेवकों का विशाल प्रदर्शन, 11 हजार हस्ताक्षरों के साथ सौंपा ज्ञापन* *संवाददाता- शाहिद क़ुरैशी खबर मध्यप्रदेश*
    1
    *भांडेर में गौ सेवकों का विशाल प्रदर्शन, 11 हजार हस्ताक्षरों के साथ सौंपा ज्ञापन*
*संवाददाता- शाहिद क़ुरैशी खबर मध्यप्रदेश*
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया। जिले में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है, जिससे अभिभावकों में चिंता का माहौल है। वर्तमान में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि तेज धूप और लू के कारण बच्चे डिहाइड्रेशन सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। दोपहर 12 बजे छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर पहुंचने में करीब एक बजे तक का समय लग जाता है, इस दौरान उन्हें चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ता है। अभिभावकों ने यह भी बताया कि अधिकांश बच्चे दोपहिया वाहनों या ऑटो से घर लौटते हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में छोटे बच्चों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो गया है। इसी को लेकर अभिभावकों ने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अस्थायी रूप से अवकाश घोषित किया जाए, ताकि बच्चों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। स्थानीय नागरिकों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए प्रशासन से जल्द उचित निर्णय लेने की अपील की है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन बच्चों के हित में क्या कदम उठाता है।
    1
    दतिया। जिले में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है, जिससे अभिभावकों में चिंता का माहौल है।
वर्तमान में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि तेज धूप और लू के कारण बच्चे डिहाइड्रेशन सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। दोपहर 12 बजे छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर पहुंचने में करीब एक बजे तक का समय लग जाता है, इस दौरान उन्हें चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ता है।
अभिभावकों ने यह भी बताया कि अधिकांश बच्चे दोपहिया वाहनों या ऑटो से घर लौटते हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में छोटे बच्चों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो गया है।
इसी को लेकर अभिभावकों ने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अस्थायी रूप से अवकाश घोषित किया जाए, ताकि बच्चों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए प्रशासन से जल्द उचित निर्णय लेने की अपील की है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन बच्चों के हित में क्या कदम उठाता है।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया जिले के पण्डोखर सरकार धाम आश्रम की फायर ब्रिगेड ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए सोजना खिरिया गांव में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर करीब 2 बजे पण्डोखर ग्राम के सरपंच रामकुमार शर्मा को सोजना खिरिया में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पण्डोखर धाम ट्रस्ट की फायर ब्रिगेड को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि खेतों में नरवाई जलाने के कारण आग फैल गई थी, जिससे पूरे गांव में आग फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया था। मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन के चालक दुर्जेन्द्र शर्मा और स्थानीय युवक आमिर खान ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पण्डोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने बताया कि इस सीजन में पहले भी कई गांवों में नरवाई जलाने के कारण आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में बड़ी जनहानि हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नरवाई जलाने पर सख्त कार्रवाई और प्रभावी रोकथाम की मांग की है।
    3
    दतिया जिले के पण्डोखर सरकार धाम आश्रम की फायर ब्रिगेड ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए सोजना खिरिया गांव में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, आज दोपहर करीब 2 बजे पण्डोखर ग्राम के सरपंच रामकुमार शर्मा को सोजना खिरिया में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पण्डोखर धाम ट्रस्ट की फायर ब्रिगेड को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया।
बताया जा रहा है कि खेतों में नरवाई जलाने के कारण आग फैल गई थी, जिससे पूरे गांव में आग फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया था। मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन के चालक दुर्जेन्द्र शर्मा और स्थानीय युवक आमिर खान ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पण्डोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने बताया कि इस सीजन में पहले भी कई गांवों में नरवाई जलाने के कारण आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में बड़ी जनहानि हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नरवाई जलाने पर सख्त कार्रवाई और प्रभावी रोकथाम की मांग की है।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के आव्हान पर करणी सेना परिवार दतिया कजला अध्यक्ष शिरोमणि सिंह सोलंकी ने संगठन के पदाधिकारी के साथ एवं क्षेत्रीय सनातन संगठनों के साथ मिलकर सेवड़ा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पर संगठित रूप से प्रार्थना पत्र के रूप में ज्ञापन सोपा, ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग की गई है। इस मौके पर करणी सेना परिवार के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश सिंह सोमवंशी, राजू सिंह सोमवंशी, राजा भैया बुंदेला, भैया राजा धुवियाई, आलोक सिंह परिहार, रवि सिंह चौहान, सौरव राजपूत, विक्की स्वामी, देवेश चौधरी, अमित हीरो शर्मा, रवि सोमवंशी आदि अनेक सनातनी गौभक्त उपस्थित रहे।
    3
    आज करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के आव्हान पर करणी सेना परिवार दतिया कजला अध्यक्ष शिरोमणि सिंह सोलंकी ने संगठन के पदाधिकारी के साथ एवं क्षेत्रीय सनातन संगठनों के साथ मिलकर सेवड़ा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पर संगठित रूप से प्रार्थना पत्र के रूप में ज्ञापन सोपा, ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग की गई है। इस मौके पर करणी सेना परिवार के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश सिंह सोमवंशी, राजू सिंह सोमवंशी, राजा भैया बुंदेला, भैया राजा धुवियाई, आलोक सिंह परिहार, रवि सिंह चौहान, सौरव राजपूत, विक्की स्वामी, देवेश चौधरी, अमित हीरो शर्मा, रवि सोमवंशी आदि अनेक सनातनी गौभक्त उपस्थित रहे।
    user_Shiromani singh solanki
    Shiromani singh solanki
    Lawyer दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • // प्रेस नोट // थाना पंडोखर, जिला दतिया *शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी को थाना पंडोखर पुलिस ने किया गिरफ्तार* *अवैध शराब के दौरान आरोपी द्वारा वाहन पर लगाया था राजनीतिक दल का झंडा* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध तस्करी पर रोक लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी महोदय भाण्डेर पूनम चंद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडोखर एवं उनकी टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई । *घटना का संक्षिप्त विवरण*- दिनांक 26-27 मार्च की रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी जिस पर BJP का झंडा लगा है और उसमें अवैध शराब भरी है दबोह तरफ से आ रही है उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी पंडोखर ने हमराही बल के सालौन तिराहा पर नाकाबंदी की गई तभी दबोह तरफ से एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाडी तेजी से आती हुई दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया जो नाकाबंदी को तोडते हुये सालौन रोड तरफ भाग गई उक्त स्कार्पियो वाहन का पीछा किया गया तो स्कार्पियो वाहन चालक वाहन को बरका तिराहा हसनपुर रोड पर अपने वाहन को खडा कर खेतो की तरफ भाग गया जिसका पीछा करने पर चालक अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गया था आज दिनांक को उनाओ गेट थाना उनाओ से सुबह 4:20 बजे गिरफ्तार किया गया । स्कार्पियो वाहन को वाहन क्र. MP 04 CL 1455 की तलाशी ली गई जिसमे ड्रायवर सीट के पीछे वाले हिस्से मे कुल 58 पेटियां देशी शराब प्लेन की पाई गई थी । गिरफ्तार आरोपी- संजीव दोहरे पुत्र लखन सिंह दोहरे उम्र 37 साल निवासी हनुमानघड़ी राजघाट कॉलोनी दतिया मूल निवासी ग्राम मकोनी थाना उनाव दतिया *सराहनीय भूमिका* – थाना प्रभारी पण्डोखर रिपुदमन सिंह राजावत, सउनि शैलेंद्र सिंह कौरव,प्र.आर. राहुल सिकरवार, प्र.आर. अनिल तोमर, प्र.आर. राहुल यादव, आर. शिवकुमार भदौरिया, आर. विकाश साहू, आर. शैलेश सिंघल, आर. शिवभानु सिंह कौरव, आर. हिमांशु राजावत, आर. मुनेश कुमार, आर. अरविन्द नागर की सराहनीय भूमिका रही ।
    1
    // प्रेस नोट //
थाना पंडोखर, जिला दतिया
*शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी को थाना पंडोखर पुलिस ने किया गिरफ्तार* 
*अवैध शराब के दौरान आरोपी द्वारा वाहन पर लगाया था राजनीतिक दल का झंडा* 
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध तस्करी पर रोक लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी महोदय भाण्डेर पूनम चंद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडोखर एवं उनकी टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई ।  
*घटना का संक्षिप्त विवरण*- दिनांक 26-27 मार्च की रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी जिस पर BJP का झंडा लगा है और उसमें अवैध शराब भरी है दबोह तरफ से आ रही है उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी पंडोखर ने हमराही बल के सालौन तिराहा पर नाकाबंदी की गई तभी दबोह तरफ से एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाडी तेजी से आती हुई दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया जो नाकाबंदी को तोडते हुये सालौन रोड तरफ भाग गई उक्त स्कार्पियो वाहन का पीछा किया गया तो स्कार्पियो वाहन चालक वाहन को बरका तिराहा हसनपुर रोड पर अपने वाहन को खडा कर खेतो की तरफ भाग गया जिसका पीछा करने पर चालक अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गया था आज दिनांक को उनाओ गेट थाना उनाओ से सुबह 4:20 बजे  गिरफ्तार किया गया । स्कार्पियो वाहन को वाहन क्र. MP 04 CL 1455 की तलाशी ली गई जिसमे ड्रायवर सीट के पीछे वाले हिस्से मे कुल 58 पेटियां देशी शराब प्लेन की पाई गई थी ।
गिरफ्तार आरोपी- संजीव दोहरे पुत्र लखन सिंह दोहरे उम्र 37 साल निवासी हनुमानघड़ी राजघाट कॉलोनी दतिया 
मूल निवासी ग्राम मकोनी थाना उनाव दतिया 
*सराहनीय भूमिका* – थाना प्रभारी पण्डोखर रिपुदमन सिंह राजावत, सउनि शैलेंद्र सिंह कौरव,प्र.आर. राहुल सिकरवार, प्र.आर. अनिल तोमर, प्र.आर. राहुल यादव, आर. शिवकुमार भदौरिया, आर. विकाश साहू, आर. शैलेश सिंघल, आर. शिवभानु सिंह कौरव, आर. हिमांशु राजावत, आर. मुनेश कुमार, आर. अरविन्द नागर की सराहनीय भूमिका रही ।
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दतिया के न्यू कलेक्ट्रेट में “गौ माता सम्मान अभियान” के तहत सोमवार सुबह करीब 10 बजे गौ सेवकों ने हस्ताक्षर युक्त प्रपत्र और ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा गया। इस दौरान गौ सेवकों ने गौ संरक्षण को लेकर जोरदार नारेबाजी भी की। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने गौ माता पर हो रहे अत्याचारों को रोकने, उनके संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग रखी। गौ सेवकों ने बताया कि ज्ञापन के साथ 11 हजार से अधिक हस्ताक्षर युक्त प्रपत्र भी प्रशासन को सौंपे गए हैं। जानकारी देते हुए गौ सेवक पवन चतुर्वेदी और चुनमुन पांडे ने बताया कि “गौ माता सम्मान अभियान” देशभर में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में गौवंश की हत्या हो रही है, जिसे रोकना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संतों के संरक्षण में यह अभियान पूरे भारत में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक तहसील से लगभग 11 हजार हस्ताक्षर एकत्र किए जा रहे हैं, जिन्हें प्रशासन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके जरिए गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाई जा रही है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में गौ सेवक मौजूद रहे।
    1
    दतिया के न्यू कलेक्ट्रेट में “गौ माता सम्मान अभियान” के तहत सोमवार सुबह करीब 10 बजे गौ सेवकों ने हस्ताक्षर युक्त प्रपत्र और ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा गया।
इस दौरान गौ सेवकों ने गौ संरक्षण को लेकर जोरदार नारेबाजी भी की। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने गौ माता पर हो रहे अत्याचारों को रोकने, उनके संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग रखी।
गौ सेवकों ने बताया कि ज्ञापन के साथ 11 हजार से अधिक हस्ताक्षर युक्त प्रपत्र भी प्रशासन को सौंपे गए हैं।
जानकारी देते हुए गौ सेवक पवन चतुर्वेदी और चुनमुन पांडे ने बताया कि “गौ माता सम्मान अभियान” देशभर में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में गौवंश की हत्या हो रही है, जिसे रोकना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संतों के संरक्षण में यह अभियान पूरे भारत में संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत प्रत्येक तहसील से लगभग 11 हजार हस्ताक्षर एकत्र किए जा रहे हैं, जिन्हें प्रशासन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके जरिए गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाई जा रही है।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में गौ सेवक मौजूद रहे।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *दतिया- विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप* *सम्वाददाता- शाहिद क़ुरैशी खबर मध्यप्रदेश*
    1
    *दतिया- विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप*
*सम्वाददाता- शाहिद क़ुरैशी खबर मध्यप्रदेश*
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.