logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा विधायक ब्रजभूषण ने धमकी देने वालो को लिया आड़े हाथों महोबा के चरखारी मे कृषि विभाग के बीज चोर कर्मचारी को थप्पड़ जड़ने पर यादव संगठनों से मिल रही जान माल क़ी धमकी पर भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने उन्हें आड़े हाथों लिया है. कहा क़ी लोधी कश्यप बिन्द निशाद क़ी 35 फीसदी आबादी को अनदेखा करना भारी पड़ेगा. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को समझना होगा क़ी इनके बगैर मुख्यमंत्री बन पाना सम्भव नहीं. इसलिए वह बयान वीरों को समझाये ओर अपना चुनावी माहौल खराब न करे.

1 hr ago
user_एच के पोद्दार
एच के पोद्दार
महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

भाजपा विधायक ब्रजभूषण ने धमकी देने वालो को लिया आड़े हाथों महोबा के चरखारी मे कृषि विभाग के बीज चोर कर्मचारी को थप्पड़ जड़ने पर यादव संगठनों से मिल रही जान माल क़ी धमकी पर भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने उन्हें आड़े हाथों लिया है. कहा क़ी लोधी कश्यप बिन्द निशाद क़ी 35 फीसदी आबादी को अनदेखा करना भारी पड़ेगा. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को समझना होगा क़ी इनके बगैर मुख्यमंत्री बन पाना सम्भव नहीं. इसलिए वह बयान वीरों को समझाये ओर अपना चुनावी माहौल खराब न करे.

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कानपुर रोड स्थित खनिज बैरियर का किया औचक निरीक्षण जिलाधिकारी श्री प्रभाष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सिंह द्वारा कानपुर रोड स्थित खनिज बैरियर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खनिज परिवहन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बैरियर पर की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि खनिज परिवहन पर नियमानुसार निगरानी रखी जाए तथा खनिजों का अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग एवं बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए तथा राजस्व की हानि रोकने के लिए सतत निगरानी रखी जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को खनिज परिवहन से जुड़े अभिलेखों की नियमित जांच करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनिज बैरियर पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभागों द्वारा निरंतर निगरानी एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर श्री शिवध्यान पांडे सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कानपुर रोड स्थित खनिज बैरियर का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी श्री प्रभाष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सिंह द्वारा कानपुर रोड स्थित खनिज बैरियर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खनिज परिवहन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बैरियर पर की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि खनिज परिवहन पर नियमानुसार निगरानी रखी जाए तथा खनिजों का अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग एवं बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए तथा राजस्व की हानि रोकने के लिए सतत निगरानी रखी जाए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को खनिज परिवहन से जुड़े अभिलेखों की नियमित जांच करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनिज बैरियर पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभागों द्वारा निरंतर निगरानी एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर श्री शिवध्यान पांडे सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_एच के पोद्दार
    एच के पोद्दार
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • ITBP चीफ बोले गलवान जैसी झड़प रोकने ड्रोन फोर्स बने थरूर बोले राहुल को गंभीरता से ले भाजपा अमिताभ को धमकी ITBP चीफ बोले गलवान जैसी झड़प रोकने ड्रोन फोर्स बने थरूर बोले राहुल को गंभीरता से ले भाजपा अमिताभ को धमकी
    1
    ITBP चीफ बोले गलवान जैसी झड़प रोकने ड्रोन फोर्स बने थरूर बोले राहुल को गंभीरता से ले भाजपा अमिताभ को धमकी
ITBP चीफ बोले गलवान जैसी झड़प रोकने ड्रोन फोर्स बने थरूर बोले राहुल को गंभीरता से ले भाजपा अमिताभ को धमकी
    user_दैनिक भास्कर न्याय
    दैनिक भास्कर न्याय
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पनवाड़ी में 52.87 फीसदी मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद पनवाड़ी में 52.87 फीसदी मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद
    1
    पनवाड़ी में 52.87 फीसदी मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद
पनवाड़ी में 52.87 फीसदी मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Mahoba News: पनवाड़ी में मां दुर्गा की भव्य विदाई, बर्मा नदी में विसर्जन | Durga Visarjan 2026 #MahobaNews #PanwariNews #DurgaVisarjan2026 #DurgaPuja #MaaDurga #Vijayadashami #DurgaVisarjan #BarmaRiver #Mahoba #BundelkhandNews #UttarPradeshNews #JaiMataDi #BBN7News
    1
    Mahoba News: पनवाड़ी में मां दुर्गा की भव्य विदाई, बर्मा नदी में विसर्जन | Durga Visarjan 2026

#MahobaNews #PanwariNews #DurgaVisarjan2026 #DurgaPuja #MaaDurga #Vijayadashami #DurgaVisarjan #BarmaRiver #Mahoba #BundelkhandNews #UttarPradeshNews #JaiMataDi #BBN7News
    user_Riyaj khan journalist
    Riyaj khan journalist
    Furniture Manufacturer महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • समाजसेवी अश्वनी सक्सेना ने अपने जन्मदिन पर बुजुर्गों में कंबल बताकर लिया आशीर्वाद छतरपुर।समाज सेवी अश्विनी सक्सेना ने जन्मदिन पर वृद्ध आश्रम में कंबल वांटकर लिया आशीर्वाद और फिर कहा जो लोग अपने मां बाप को आजकल में छोड़कर जाते हैं वह जीवन में सबसे बड़ा पाप कर रहे हैं....
    1
    समाजसेवी अश्वनी सक्सेना ने अपने जन्मदिन पर बुजुर्गों में कंबल बताकर लिया आशीर्वाद
छतरपुर।समाज सेवी अश्विनी सक्सेना ने जन्मदिन पर वृद्ध आश्रम में कंबल वांटकर लिया आशीर्वाद और फिर कहा जो लोग अपने मां बाप को आजकल में छोड़कर जाते हैं वह जीवन में सबसे बड़ा पाप कर रहे हैं....
    user_U Live India
    U Live India
    Chhatarpur, Bhopal•
    31 min ago
  • ग्राम खेरी में सोते समय युवक को जहरीले सांप ने डसा,जिला अस्पताल के पुरूष मेडिकल वार्ड में भर्ती। छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरी में खटिया पर सो रहे 22 वर्षीय युवक को जहरीले सांप ने जांघ में डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन युवक को उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती कर लिया।जानकारी के अनुसार ग्राम खेरी निवासी अरविन्द पाल (22), पिता भईयालाल, आज 24 अक्टूबर दोपहर करीब 2:00 बजे अपने घर में खटिया पर सो रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसकी जांघ में डस लिया। सर्प के डसने का पता चलते ही अरविन्द खेत पर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे निजी वाहन से छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उसे पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती कर लिया गया। फिलहाल युवक का उपचार जारी है।
    1
    ग्राम खेरी में सोते समय युवक को जहरीले सांप ने डसा,जिला अस्पताल के पुरूष मेडिकल वार्ड में भर्ती।
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरी में खटिया पर सो रहे 22 वर्षीय युवक को जहरीले सांप ने जांघ में डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन युवक को उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती कर लिया।जानकारी के अनुसार ग्राम खेरी निवासी अरविन्द पाल (22), पिता भईयालाल, आज 24 अक्टूबर दोपहर करीब 2:00 बजे अपने घर में खटिया पर सो रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसकी जांघ में डस लिया। सर्प के डसने का पता चलते ही अरविन्द खेत पर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे निजी वाहन से छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उसे पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती कर लिया गया। फिलहाल युवक का उपचार जारी है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    50 min ago
  • हमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश हमीरपुर। मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न होने पर उन्होंने तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पर्यवेक्षण कार्य में शिथिलता पाए जाने पर उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार की उपस्थिति में इस्लामिया इंटर कॉलेज हमीरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर तथा शीतलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदाता पंजीकरण केंद्रों का उद्घाटन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के पंजीकरण सहित निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने पाए। इसके लिए घर-घर संपर्क, जनजागरूकता और विशेष कैंपों के माध्यम से पंजीकरण अभियान को प्रभावी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि 17 अक्टूबर 2026 को तहसीलदार सदर को मतदाता पंजीकरण अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, अभियान के पर्यवेक्षण में शिथिलता पाए जाने पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार से निर्धारित समय-सीमा में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की स्थिति में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए आवश्यक है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पंजीकरण केंद्रों पर नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित कार्य नियमानुसार पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें और विशेष पंजीकरण कैंपों का लाभ उठाएं।
    2
    हमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश
हमीरपुर। मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न होने पर उन्होंने तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पर्यवेक्षण कार्य में शिथिलता पाए जाने पर उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार की उपस्थिति में इस्लामिया इंटर कॉलेज हमीरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर तथा शीतलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदाता पंजीकरण केंद्रों का उद्घाटन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के पंजीकरण सहित निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने पाए। इसके लिए घर-घर संपर्क, जनजागरूकता और विशेष कैंपों के माध्यम से पंजीकरण अभियान को प्रभावी बनाया जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि 17 अक्टूबर 2026 को तहसीलदार सदर को मतदाता पंजीकरण अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, अभियान के पर्यवेक्षण में शिथिलता पाए जाने पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार से निर्धारित समय-सीमा में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की स्थिति में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए आवश्यक है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पंजीकरण केंद्रों पर नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित कार्य नियमानुसार पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनपद के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें और विशेष पंजीकरण कैंपों का लाभ उठाएं।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भाजपा विधायक ब्रजभूषण ने धमकी देने वालो को लिया आड़े हाथों महोबा के चरखारी मे कृषि विभाग के बीज चोर कर्मचारी को थप्पड़ जड़ने पर यादव संगठनों से मिल रही जान माल क़ी धमकी पर भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने उन्हें आड़े हाथों लिया है. कहा क़ी लोधी कश्यप बिन्द निशाद क़ी 35 फीसदी आबादी को अनदेखा करना भारी पड़ेगा. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को समझना होगा क़ी इनके बगैर मुख्यमंत्री बन पाना सम्भव नहीं. इसलिए वह बयान वीरों को समझाये ओर अपना चुनावी माहौल खराब न करे.
    1
    भाजपा विधायक ब्रजभूषण ने धमकी देने वालो को लिया आड़े हाथों 
महोबा के चरखारी मे कृषि विभाग के बीज चोर कर्मचारी को थप्पड़ जड़ने पर यादव संगठनों से मिल रही जान माल क़ी धमकी पर भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने उन्हें आड़े हाथों लिया है. कहा क़ी लोधी कश्यप बिन्द निशाद क़ी 35 फीसदी आबादी को अनदेखा करना भारी पड़ेगा. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को समझना होगा क़ी इनके बगैर मुख्यमंत्री बन पाना सम्भव नहीं. इसलिए वह बयान वीरों को समझाये ओर अपना चुनावी माहौल खराब न करे.
    user_एच के पोद्दार
    एच के पोद्दार
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.