Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू, डाक मतपत्रों की गिनती जारी। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू, डाक मतपत्रों की गिनती जारी। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के तहत सबसे पहले 451 डाक मतपत्रों की गिनती शुरू कर दी गई है। डाक मतपत्रों की गणना टेबल नंबर 21 पर की जा रही है। डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद इनके शुरुआती रुझान सामने आएंगे। इसके पश्चात ईवीएम (EVM) मशीनों के मतों की गिनती शुरू होगी, जिसके साथ विधानसभा उपचुनाव के परिणामों का रुझान स्पष्ट होना शुरू हो जाएगा। दतिया मतगणना से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें।
भूपेन्द्र जिगना
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू, डाक मतपत्रों की गिनती जारी। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू, डाक मतपत्रों की गिनती जारी। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के तहत सबसे पहले 451 डाक मतपत्रों की गिनती शुरू कर दी गई है। डाक मतपत्रों की गणना टेबल नंबर 21 पर की जा रही है। डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद इनके शुरुआती रुझान सामने आएंगे। इसके पश्चात ईवीएम (EVM) मशीनों के मतों की गिनती शुरू होगी, जिसके साथ विधानसभा उपचुनाव के परिणामों का रुझान स्पष्ट होना शुरू हो जाएगा। दतिया मतगणना से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया चुनाव की गिनती से पहले खजुराहो पहुंचे दामोदर यादव का बड़ा बयान धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने गरीबों की ज़मीनी छीनी हैं उनको मुक्त करवाऊँगा खजुराहो में यादव ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में धीरेंद्र शास्त्री पर बोला तीखा हमला किसानों की ज़मीन हड़पने का लगाया आरोप, मोतीलाल कुशवाह से मिलने पहुंचे कोड़ा गाँव दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के ख़िलाफ़ 17 अगस्त को आंदोलन का किया ऐलान दतिया चुनाव में जीत का किया दावा, कहा दतिया का चुनाव सामाजिक क्रांति करेगा पूर्व विधायक आर डी प्रजापति, हृदेश कुशवाह एवं रामकिशोर यादव सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे1
- दतिया उपचुनाव में स्ट्रांग रूम पर कांग्रेस का पहरा, EVM की निगरानी जारी दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस नेताओं ने पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डाल दिया है। रात में ईवीएम जमा होने के बाद से ही नेता लगातार निगरानी कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों पर भी नजर रखी जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे 3 अगस्त सुबह 8 बजे तक स्ट्रांग रूम पर मौजूद रहकर ईवीएम की सुरक्षा पर नजर बनाए रखेंगे।1
- मतदान के परिणाम के ठीक पहले भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बयान से मची हलचल मतदान के परिणाम के ठीक पहले भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बयान से मची हलचल1
- आखिर एक ही इलाके में अलग-अलग शुल्क क्यों किसानों ने उठाए बड़े सवाल1
- राजेंद्र भारती का बड़ा आरोप ............................ राजेंद्र भारती का बड़ा आरोप1
- मतगणना से पहले दामोदर यादव का बड़ा हमला, धीरेंद्र शास्त्री पर लगाए गंभीर आरोप मतगणना से पहले दामोदर यादव का बड़ा हमला, धीरेंद्र शास्त्री पर लगाए गंभीर आरोप1
- संस्कृति विहार वाटिका में कवि बसंत सोनी के काव्य संग्रह ‘विभा’ का विमोचन, साहित्यकार बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता का सशक्त माध्यम है साहित्य। डॉ. शंकर लाल शुक्ल बुंदेली शोध एवं साहित्य संस्थान के तत्वावधान में संस्कृति विहार वाटिका में आयोजित समारोह में बुंदेली कवि बसंत सोनी के काव्य संग्रह ‘विभा’ का विमोचन किया गया। रविवार शाम 06 बजे आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेली कवि डॉ. राज गोस्वामी ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद उपाध्याय रहे। विशिष्ट अतिथियों ने साहित्य को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम बताया। मुख्य अतिथि अरविंद उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत साहित्य ही किसी राष्ट्र को मजबूती प्रदान करता है। कार्यक्रम में पूरन चंद्र शर्मा, भावना परिहार, डॉ. रवीन्द्र गुप्ता, डॉ. सरोज शुक्ल, एम.पी. दुबे सहित कई साहित्यकारों ने पुस्तक पर अपने विचार रखे। संस्थान के सचिव रवीन्द्र सत्यार्थी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कवि बसंत सोनी ने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लालजी योगी ने तथा आभार आशाराम शुक्ल ने किया।1
- दतिया पहुंचे जीतू पटवारी, बोले- नरेंद्र सिंह तोमर ओबीसी समाज से माफी मांगें, भीतरघात करने वालों का पूरा हिसाब पीसीसी के पास दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से एक दिन पहले कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए अपनी जीत का दावा किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पीसीसी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दतिया पहुंचे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पर ओबीसी समाज, विशेषकर कुशवाहा समाज का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। जीतू पटवारी ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का मतदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपचुनाव के दौरान प्रदेश कांग्रेस की पूरी टीम दतिया में मौजूद रही और चुनाव की हर गतिविधि पर नजर रखी गई। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास पूरी जानकारी है कि किन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का समर्थन किया और किन लोगों ने भीतरघात किया। पटवारी ने कहा कि "किसने पार्टी के साथ ईमानदारी से काम किया और किसने भीतरघात किया, इसका पूरा लेखा-जोखा पीसीसी के पास है। संगठन उचित समय पर इस पर निर्णय लेगा।" उन्होंने दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की भ्रष्ट नीतियों से परेशान है और इसका असर इस उपचुनाव में दिखाई देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस दतिया उपचुनाव जीतेगी और वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बाइट – जीतू पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस1
- ओबीसी और कुशवाहा समाज के अपमान पर माफी मांगें नरेंद्र सिंह तोमर, वरना होगा बड़ा आंदोलन: जीतू पटवारी दतिया में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर मतदाताओं का जताया आभार, बोले— 2027-28 की राजनीति में बदलाव का केंद्र बनेगा दतिया ओबीसी और कुशवाहा समाज के अपमान पर माफी मांगें नरेंद्र सिंह तोमर, वरना होगा बड़ा आंदोलन: जीतू पटवारी दतिया में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर मतदाताओं का जताया आभार, बोले— 2027-28 की राजनीति में बदलाव का केंद्र बनेगा दतिया1