logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुलतानपुर में तेज रफ्तार क्रेटा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत सुलतानपुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में 9 अगस्त की शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा कामतागंज स्थित राजढाबा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रेटा कार ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शिव नारायण पांडे निवासी अभियाखुर्द के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही क्रेटा कार संख्या UP 42 BY 6902 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिव नारायण पांडे को तत्काल सीएचसी भदैयां ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। हादसे के बाद यातायात सुचारू रूप से चल रहा है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद क्रेटा कार मौके से फरार हो गई। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन और चालक को जल्द हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उक्त मामले में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री ऋतिक कपूर ने बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और फरार वाहन व चालक की तलाश जारी है।

1 hr ago
user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
Court reporter Sadar, Lucknow•
1 hr ago

सुलतानपुर में तेज रफ्तार क्रेटा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत सुलतानपुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में 9 अगस्त की शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा कामतागंज स्थित राजढाबा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रेटा कार ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शिव नारायण पांडे निवासी अभियाखुर्द के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही क्रेटा कार संख्या UP 42 BY 6902 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिव नारायण पांडे को तत्काल सीएचसी भदैयां ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। हादसे के बाद यातायात सुचारू रूप से चल रहा है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद क्रेटा कार मौके से फरार हो गई। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन और चालक को जल्द हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उक्त मामले में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री ऋतिक कपूर ने बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और फरार वाहन व चालक की तलाश जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एक सौ एक लिटर गंगा जल प्रयाग राज से लेकर बाबा बेलखन नाथ धाम में भोले नाथ बाबा का हिमांशू सिंह करेगें जलाभिषेंक एक सौ एक लिटर गंगा जल प्रयाग राज से लेकर बाबा बेलखन नाथ धाम में भोले नाथ बाबा का हिमांशू सिंह करेगें जलाभिषेंक। सभी भक्तं मातायें,बहने व बच्चें पद यात्रा नाचते व बाबा भोलेनाथ महादेव का जयघोंष करते हुऐं चिलबिला चौराहें पर बाबा भोलेनाथ महादेव के भक्तों ने माला पहनाकर बाबा भोलेनाथ महादेव का जय घोष पद यात्रा करते हुऐं चले रंजीतपुर चिलबिला चौंहान बस्ती के हिमांशू सिंह प्रयाग राज से दश कलश में एक सौ एक लिटर जल से करेगें बाबा भोलेनाथ महादेव का जलाभिषेंक ।
    1
    एक सौ एक लिटर गंगा जल प्रयाग राज से लेकर बाबा बेलखन नाथ धाम में भोले नाथ बाबा का हिमांशू सिंह करेगें जलाभिषेंक
एक सौ एक लिटर गंगा जल प्रयाग राज से लेकर बाबा बेलखन नाथ धाम में भोले नाथ बाबा का हिमांशू सिंह करेगें जलाभिषेंक। सभी भक्तं मातायें,बहने व बच्चें पद यात्रा नाचते व बाबा भोलेनाथ महादेव का जयघोंष करते हुऐं चिलबिला चौराहें पर बाबा भोलेनाथ महादेव के भक्तों ने माला पहनाकर बाबा भोलेनाथ महादेव का जय घोष पद यात्रा करते हुऐं चले रंजीतपुर चिलबिला चौंहान बस्ती के हिमांशू सिंह प्रयाग राज से दश कलश में एक सौ एक लिटर जल से करेगें बाबा भोलेनाथ महादेव का जलाभिषेंक ।
    user_Uma prakash
    Uma prakash
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गुम हुए 36 मोबाइल फोन बरामद, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी* 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ *गुम हुए 36 मोबाइल फोन बरामद, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी* *गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने से चेहरे पर लौटी मुस्कान, गाजीपुर पुलिस की साइबर टीम ने फिर दिखाया गुड वर्क।”* लखनऊ कमिश्नरेट के थाना गाजीपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम और खोए हुए 36 मोबाइल फोन बरामद कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कुल कीमत करीब 5 लाख 80 हजार रुपये है। थाना गाजीपुर साइबर हेल्पडेस्क द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार मोबाइल फोनों को ट्रेस किया जा रहा था। तकनीकी जानकारी और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग स्थानों से इन मोबाइल फोनों को बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन में OPPO, VIVO, Samsung, Motorola, OnePlus, Realme, Redmi, POCO, LAVA और itel समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्पडेस्क टीम का आभार जताया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक/कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-B आमिर अली खान, कांस्टेबल गौरव शर्मा और कांस्टेबल पूजा शर्मा की भूमिका रही। लखनऊ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना/साइबर हेल्पडेस्क को सूचना दें और मोबाइल के IMEI नंबर को CEIR पोर्टल पर ब्लॉक/ट्रेस कराने की प्रक्रिया अपनाएं। *लखनऊ कमिश्नर के दिशा निर्देशन में थाना गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य का ताबड़तोड़ जनता के हित में गुड वर्क, सभी मोबाइल धारकों ने लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस को कोटि कोटि धन्यवाद अदा किया* *समीर नक़वी* |
    4
    गुम हुए 36 मोबाइल फोन बरामद, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी* 
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ
*गुम हुए 36 मोबाइल फोन बरामद, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी* 
*गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने से चेहरे पर लौटी मुस्कान, गाजीपुर पुलिस की साइबर टीम ने फिर दिखाया गुड वर्क।”* 
लखनऊ कमिश्नरेट के थाना गाजीपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम और खोए हुए 36 मोबाइल फोन बरामद कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कुल कीमत करीब 5 लाख 80 हजार रुपये है।
थाना गाजीपुर साइबर हेल्पडेस्क द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार मोबाइल फोनों को ट्रेस किया जा रहा था। तकनीकी जानकारी और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग स्थानों से इन मोबाइल फोनों को बरामद किया गया।
बरामद मोबाइल फोन में OPPO, VIVO, Samsung, Motorola, OnePlus, Realme, Redmi, POCO, LAVA और itel समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्पडेस्क टीम का आभार जताया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक/कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-B आमिर अली खान, कांस्टेबल गौरव शर्मा और कांस्टेबल पूजा शर्मा की भूमिका रही।
लखनऊ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना/साइबर हेल्पडेस्क को सूचना दें और मोबाइल के IMEI नंबर को CEIR पोर्टल पर ब्लॉक/ट्रेस कराने की प्रक्रिया अपनाएं।
*लखनऊ कमिश्नर के दिशा निर्देशन में थाना गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य का ताबड़तोड़ जनता के हित में गुड वर्क, सभी मोबाइल धारकों ने लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस को कोटि कोटि धन्यवाद अदा किया* 
*समीर नक़वी* |
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हयात नगर में दबंगई का आरोप, शिकायत के बाद पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने का दावा* लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र के हयात नगर, बरावन कला में एक परिवार ने स्थानीय युवक पर लगातार परेशान करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी द्वारा घर के बाहर सड़क पर जबरन कब्जा करने का प्रयास भी किया जा रहा है। हयात नगर निवासी मनोरमा पत्नी विनय कुमार का आरोप है कि अजय राजपूत उर्फ पेट्रोल संदीप उर्फ मोटू पुत्र स्वर्गीय कल्लू महतो आए दिन रास्ते में उन्हें परेशान करता है। आरोप है कि आरोपी उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करता है और परिवार के सदस्यों को धमकाता है पीड़ित परिवार के मुताबिक, घर के बाहर खाली पड़ी सड़क की जगह पर आरोपी कथित रूप से जबरन कब्जा करना चाहता है। इसी को लेकर आए दिन विवाद और परेशान किए जाने की बात सामने आई है। परिवार का आरोप है कि मामले की शिकायत नामजद प्रार्थना पत्र के माध्यम से थाना दुबग्गा पुलिस से किए जाने के बाद आरोपी और अधिक धमकी देने लगा। आरोप है कि महिलाओं और बच्चों के घर से बाहर निकलने पर उन्हें मारने की धमकी दी जा रही है। इससे पूरा परिवार डरा-सहमा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    2
    हयात नगर में दबंगई का आरोप, शिकायत के बाद पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने का दावा*

लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र के हयात नगर, बरावन कला में एक परिवार ने स्थानीय युवक पर लगातार परेशान करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी द्वारा घर के बाहर सड़क पर जबरन कब्जा करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

हयात नगर निवासी मनोरमा पत्नी विनय कुमार का आरोप है कि अजय राजपूत उर्फ पेट्रोल संदीप उर्फ मोटू पुत्र स्वर्गीय कल्लू महतो आए दिन रास्ते में उन्हें परेशान करता है। आरोप है कि आरोपी उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करता है और परिवार के सदस्यों को धमकाता है

पीड़ित परिवार के मुताबिक, घर के बाहर खाली पड़ी सड़क की जगह पर आरोपी कथित रूप से जबरन कब्जा करना चाहता है। इसी को लेकर आए दिन विवाद और परेशान किए जाने की बात सामने आई है।

परिवार का आरोप है कि मामले की शिकायत नामजद प्रार्थना पत्र के माध्यम से थाना दुबग्गा पुलिस से किए जाने के बाद आरोपी और अधिक धमकी देने लगा। आरोप है कि महिलाओं और बच्चों के घर से बाहर निकलने पर उन्हें मारने की धमकी दी जा रही है। इससे पूरा परिवार डरा-सहमा है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    user_Journalist Rais Lucknow
    Journalist Rais Lucknow
    लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • इंदिरा नगर सेक्टर-25 पावर हाउस क्षेत्र में रात होते ही अंधेरा, जिम्मेदार बेखबर!* 🚨 लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 *इंदिरा नगर सेक्टर-25 पावर हाउस क्षेत्र में रात होते ही अंधेरा, जिम्मेदार बेखबर!* लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर-25 पावर हाउस क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश लोक कॉलोनी और अम्रपाली चौराहे पर करीब एक सप्ताह से रात के समय स्ट्रीट लाइट/बिजली गुल होने से लोगों में नाराजगी है। रात में महिलाएं और स्थानीय लोग खाना खाने के बाद टहलने व आइसक्रीम खाने निकलते हैं, लेकिन अंधेरे के चलते हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का सवाल—जब पावर हाउस के आसपास ही अंधेरा रहेगा तो शहर में 24 घंटे बिजली का दावा कितना सच? कई बार शिकायत और पावर हाउस के घिराव के बावजूद समस्या जस की तस। क्या किसी बड़े हादसे के बाद जागेंगे जिम्मेदार? ⚠️ *अधिकारी तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का समाधान कराएं।* *समीर नक़वी* |
    1
    इंदिरा नगर सेक्टर-25 पावर हाउस क्षेत्र में रात होते ही अंधेरा, जिम्मेदार बेखबर!* 
🚨 लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
*इंदिरा नगर सेक्टर-25 पावर हाउस क्षेत्र में रात होते ही अंधेरा, जिम्मेदार बेखबर!* 
लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर-25 पावर हाउस क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश लोक कॉलोनी और अम्रपाली चौराहे पर करीब एक सप्ताह से रात के समय स्ट्रीट लाइट/बिजली गुल होने से लोगों में नाराजगी है।
रात में महिलाएं और स्थानीय लोग खाना खाने के बाद टहलने व आइसक्रीम खाने निकलते हैं, लेकिन अंधेरे के चलते हादसे की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का सवाल—जब पावर हाउस के आसपास ही अंधेरा रहेगा तो शहर में 24 घंटे बिजली का दावा कितना सच?
कई बार शिकायत और पावर हाउस के घिराव के बावजूद समस्या जस की तस।
क्या किसी बड़े हादसे के बाद जागेंगे जिम्मेदार?
⚠️ *अधिकारी तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का समाधान कराएं।* 
*समीर नक़वी* |
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • छोटी काशी में डीएम-एसपी ने शिवभक्तों पर बरसाए पुष्प, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा गोला छोटी काशी में डीएम-एसपी ने शिवभक्तों पर बरसाए पुष्प, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा गोला
    1
    छोटी काशी में डीएम-एसपी ने शिवभक्तों पर बरसाए पुष्प, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा गोला
छोटी काशी में डीएम-एसपी ने शिवभक्तों पर बरसाए पुष्प, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा गोला
    user_Uma prakash
    Uma prakash
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लखनऊ प्रदेश के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर बकायेदारों के लिए OTS योजना लागू 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक चलेगी एकमुश्त समाधान योजना OTS में ब्याज और सरचार्ज पर 100 प्रतिशत छूट का मिलेगा लाभ 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और 545 नगर पंचायतों के करदाता होंगे लाभान्वित बकाया संपत्ति कर भुगतान के लिए अधिकतम तीन किस्तों की सुविधा पहले 30 दिन में कुल बकाये की एक-तिहाई राशि जमा करनी होगी शेष दो-तिहाई राशि अगले दो माह में दो मासिक किस्तों में जमा होगी। रिपोर्टर & एडिटर मो. ज़ुनैद
    1
    लखनऊ 
प्रदेश के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर बकायेदारों के लिए OTS योजना लागू
15 अगस्त से 15 दिसंबर तक चलेगी एकमुश्त समाधान योजना
OTS में ब्याज और सरचार्ज पर 100 प्रतिशत छूट का मिलेगा लाभ
17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और 545 नगर पंचायतों के करदाता होंगे लाभान्वित
बकाया संपत्ति कर भुगतान के लिए अधिकतम तीन किस्तों की सुविधा
पहले 30 दिन में कुल बकाये की एक-तिहाई राशि जमा करनी होगी
शेष दो-तिहाई राशि अगले दो माह में दो मासिक किस्तों में जमा होगी।
रिपोर्टर & एडिटर
मो. ज़ुनैद
    user_JOURNALIST MOHD JUNAID
    JOURNALIST MOHD JUNAID
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.