गुम हुए 36 मोबाइल फोन बरामद, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी* 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ *गुम हुए 36 मोबाइल फोन बरामद, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी* *गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने से चेहरे पर लौटी मुस्कान, गाजीपुर पुलिस की साइबर टीम ने फिर दिखाया गुड वर्क।”* लखनऊ कमिश्नरेट के थाना गाजीपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम और खोए हुए 36 मोबाइल फोन बरामद कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कुल कीमत करीब 5 लाख 80 हजार रुपये है। थाना गाजीपुर साइबर हेल्पडेस्क द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार मोबाइल फोनों को ट्रेस किया जा रहा था। तकनीकी जानकारी और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग स्थानों से इन मोबाइल फोनों को बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन में OPPO, VIVO, Samsung, Motorola, OnePlus, Realme, Redmi, POCO, LAVA और itel समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्पडेस्क टीम का आभार जताया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक/कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-B आमिर अली खान, कांस्टेबल गौरव शर्मा और कांस्टेबल पूजा शर्मा की भूमिका रही। लखनऊ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना/साइबर हेल्पडेस्क को सूचना दें और मोबाइल के IMEI नंबर को CEIR पोर्टल पर ब्लॉक/ट्रेस कराने की प्रक्रिया अपनाएं। *लखनऊ कमिश्नर के दिशा निर्देशन में थाना गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य का ताबड़तोड़ जनता के हित में गुड वर्क, सभी मोबाइल धारकों ने लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस को कोटि कोटि धन्यवाद अदा किया* *समीर नक़वी* |
गुम हुए 36 मोबाइल फोन बरामद, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी* 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ *गुम हुए 36 मोबाइल फोन बरामद, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी* *गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने से चेहरे पर लौटी मुस्कान, गाजीपुर पुलिस की साइबर टीम ने फिर दिखाया गुड वर्क।”* लखनऊ कमिश्नरेट के थाना गाजीपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम और खोए हुए 36 मोबाइल फोन बरामद कर बड़ी उपलब्धि
हासिल की है। पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कुल कीमत करीब 5 लाख 80 हजार रुपये है। थाना गाजीपुर साइबर हेल्पडेस्क द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार मोबाइल फोनों को ट्रेस किया जा रहा था। तकनीकी जानकारी और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग स्थानों से इन मोबाइल फोनों को बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन में OPPO, VIVO, Samsung, Motorola, OnePlus, Realme, Redmi, POCO, LAVA और itel
समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्पडेस्क टीम का आभार जताया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक/कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-B आमिर अली खान, कांस्टेबल गौरव शर्मा और कांस्टेबल पूजा शर्मा की भूमिका रही। लखनऊ पुलिस ने लोगों से अपील की
है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना/साइबर हेल्पडेस्क को सूचना दें और मोबाइल के IMEI नंबर को CEIR पोर्टल पर ब्लॉक/ट्रेस कराने की प्रक्रिया अपनाएं। *लखनऊ कमिश्नर के दिशा निर्देशन में थाना गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य का ताबड़तोड़ जनता के हित में गुड वर्क, सभी मोबाइल धारकों ने लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस को कोटि कोटि धन्यवाद अदा किया* *समीर नक़वी* |
- घनी आबादी के बीच धड़ल्ले से चल रहा कथित अवैध हुक्का बार, नाबालिगों को हुक्का परोसे जाने के आरोप* *🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨* *घनी आबादी के बीच धड़ल्ले से चल रहा कथित अवैध हुक्का बार, नाबालिगों को हुक्का परोसे जाने के आरोप* लखनऊ। शहर में एक तरफ जहां प्रशासन अवैध हुक्का बारों पर लगाम लगाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाता रहा है, वहीं दूसरी ओर *थाना सआदतगंज घंटा बेग/गढ़ैया चौकी दरगाह हज़रत अब्बास क्षेत्र अंतर्गत नजफ के सामने* चल रहा एक कथित हुक्का बार के संचालन को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। यह मामला थाना साहदतगंज, गढ़िया चौकी क्षेत्र से भी जुड़ा बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में नियमों की अनदेखी करते हुए हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यहां बड़ी संख्या में युवा आते हैं और *नाबालिगों को भी हुक्का परोसे जाने के आरोप हैं* जिससे उनके स्वास्थ्य और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह प्रतिष्ठान देर रात तक संचालित होता है और इसकी जानकारी स्थानीय स्तर पर होने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई है। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह संबंधित नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि नाबालिगों के स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल, इस मामले में संबंधित पक्ष या पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- 28वीं अन्तर्जनपदीय लखनऊ जोन एथलेटिक क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का रिजर्व पुलिस लाइन, सुलतानपुर में भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती चारु निगम (IPS), पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री ब्रजेश कुमार मिश्र (IPS), पुलिस अधीक्षक, पीटीएस सुलतानपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। 🏃♀️ एथलेटिक्स एवं 🚴♂️ साइकिलिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 🏆 खेल भावना • अनुशासन • उत्कृष्ट प्रदर्शन 🏆 सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 💐 #SultanpurPolice #UPPolice #Athletics #Cycling1
- ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार चोरी सरफराजगंज स्थित फॉर्च्यून हाइट्स अपार्टमेंट के पास से कार चोरी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार चोरी सरफराजगंज स्थित फॉर्च्यून हाइट्स अपार्टमेंट के पास से कार चोरी पीड़ित इकरार अली की इयोन कार UP32 GR 1948 चोरी होने की शिकायत 11 अगस्त की रात करीब 12 बजे कार खड़ी कर घर गए थे पीड़ित दोपहर करीब 1 बजे वापस लौटे तो मौके से कार गायब मिली काफी तलाश के बाद भी कार का नहीं मिला सुराग पीड़ित ने 112 पर कॉल कर पुलिस को दी सूचना शिकायत में सुहैल पुत्र जाबिर पर कार चोरी का शक जताया गैस गोदाम, बालागंज के पास से कार ले जाने का लगाया आरोप पीड़ित ने ठाकुरगंज थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की।2
- लखनऊ: Hygia Group of Institutions में 170 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक। लखनऊ पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के विजन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। छात्रों को साइबर अपराध से बचाव को लेकर किया गया जागरूक। रैगिंग की रोकथाम को लेकर छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी। महिला एवं बालिका सुरक्षा के संबंध में किया गया जागरूक। छात्रों को साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा की दी गई जानकारी। सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग की दी जानकारी। ड्रग्स/नशीले पदार्थों से बचाव को लेकर किया गया जागरूक। IPS किरन यादव ने युवाओं को अपराधों के प्रति किया जागरूक। छात्रों को Zero FIR की व्यवस्था के बारे में दी गई जानकारी। e-FIR ऑनलाइन पुलिस सेवा के उपयोग की दी गई जानकारी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए Pink Booths की दी गई जानकारी। महिला सहायता डेस्क एवं MSK की व्यवस्थाओं से कराया गया अवगत। रैगिंग की घटना छिपाने के बजाय समय रहते सूचना देने का संदेश4
- अयोध्या के साधु संतों ने बताया अबकी बार किसकी सरकार और माहौल क्या है1
- मैथिलीशरण गुप्त वार्ड में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, महापौर समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल* 🇮🇳 *मैथिलीशरण गुप्त वार्ड में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, महापौर समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल* लखनऊ के मैथिलीशरण गुप्त वार्ड में देशभक्ति के जज्बे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पार्षद कार्यालय से हुआ। यात्रा शेखर अस्पताल, भूतनाथ, सब्जी मंडी और थाना गाजीपुर के सामने से होते हुए वापस पार्षद कार्यालय पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी शामिल हुईं। वहीं वार्ड 80 के पार्षद प्रतिनिधि सूरज जसवानी के साथ क्षेत्र के तमाम समाजसेवक और बड़ी संख्या में जनमानस ने यात्रा में हिस्सा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा संगठन के महेश कुमार वाल्मीकि, सहयोग विकास समिति के अध्यक्ष धीरज गिहार तथा महिला मंडल की उपाध्यक्ष रीना चौरसिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। *समीर नक़वी*4
- विषय: जनहित सर्व समाज सेवा समिति – जनसभा (समान अधिकार, समान अवसर | शिक्षा में समानता – अधिकारों में समानता) वक्ता: संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्षा, लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति (लखनऊ, उत्तर प्रदेश) मुख्य संदेश: "जनहित के लिए सच बोलना हमारा धर्म है!" साथियों, आज इस जनसभा के माध्यम से हमें यह आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है कि देश और समाज की वास्तविक स्थिति क्या है। आज जिन लोगों के हाथों में जिम्मेदारी है, उनकी कार्यशैली और कमियां हमारे सामने स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं— स्वार्थ की राजनीति करते हैं: वे जनता की भलाई के बारे में नहीं सोचते, बल्कि केवल अपनी कुर्सी की चिंता करते हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त हैं: देश का पैसा खाकर भी वे जनता को मूर्ख बनाने का काम करते हैं। जातिवाद फैलाते हैं: समाज को जातियों में बांटकर वे केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकते हैं। वादे करते हैं, निभाते नहीं: चुनाव के समय झूठे वादों की बौछार कर दी जाती है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं होता। परिवारवाद को बढ़ावा देते हैं: योग्यता को दरकिनार कर केवल अपने परिवार और करीबियों को आगे बढ़ाया जाता है। जनता को सिर्फ वोट बैंक समझते हैं: चुनाव के समय जनता याद आती है, और चुनाव खत्म होते ही जनता को पूरी तरह भूल जाते हैं। महिलाओं का सम्मान नहीं करते: मंचों से सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन व्यवहार में महिलाओं का असम्मान किया जाता है। शिक्षा और स्वास्थ्य की अनदेखी करते हैं: वे भली-भांति जानते हैं कि यदि जनता शिक्षित और स्वस्थ हो गई, तो उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी; इसलिए वे जनता को अंधेरे और बीमारी में ही रखना चाहते हैं। युवाओं को रोजगार नहीं देते: देश के भविष्य यानी युवाओं को केवल जुमले थमाए जाते हैं और उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। मीडिया और कानून का दुरुपयोग करते हैं: सच की आवाज़ को दबाया जाता है और झूठ का प्रचार-प्रसार किया जाता है। साथियों, अब समय आ गया है कि हम इन कमियों और व्यवस्था की इन कमज़ोरियों को समझें। अब और नहीं सहेंगे, बदलाव हम लाएंगे! समान अधिकार, समान अवसर और समान सम्मान के इस पथ पर हमें मिलकर आगे बढ़ना होगा। जनहित सर्व समाज सेवा समिति – आपके साथ, आपके लिए। विषय: जनहित सर्व समाज सेवा समिति – जनसभा (समान अधिकार, समान अवसर | शिक्षा में समानता – अधिकारों में समानता) वक्ता: संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्षा, लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति (लखनऊ, उत्तर प्रदेश) मुख्य संदेश: "जनहित के लिए सच बोलना हमारा धर्म है!" साथियों, आज इस जनसभा के माध्यम से हमें यह आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है कि देश और समाज की वास्तविक स्थिति क्या है। आज जिन लोगों के हाथों में जिम्मेदारी है, उनकी कार्यशैली और कमियां हमारे सामने स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं— स्वार्थ की राजनीति करते हैं: वे जनता की भलाई के बारे में नहीं सोचते, बल्कि केवल अपनी कुर्सी की चिंता करते हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त हैं: देश का पैसा खाकर भी वे जनता को मूर्ख बनाने का काम करते हैं। जातिवाद फैलाते हैं: समाज को जातियों में बांटकर वे केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकते हैं। वादे करते हैं, निभाते नहीं: चुनाव के समय झूठे वादों की बौछार कर दी जाती है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं होता। परिवारवाद को बढ़ावा देते हैं: योग्यता को दरकिनार कर केवल अपने परिवार और करीबियों को आगे बढ़ाया जाता है। जनता को सिर्फ वोट बैंक समझते हैं: चुनाव के समय जनता याद आती है, और चुनाव खत्म होते ही जनता को पूरी तरह भूल जाते हैं। महिलाओं का सम्मान नहीं करते: मंचों से सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन व्यवहार में महिलाओं का असम्मान किया जाता है। शिक्षा और स्वास्थ्य की अनदेखी करते हैं: वे भली-भांति जानते हैं कि यदि जनता शिक्षित और स्वस्थ हो गई, तो उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी; इसलिए वे जनता को अंधेरे और बीमारी में ही रखना चाहते हैं। युवाओं को रोजगार नहीं देते: देश के भविष्य यानी युवाओं को केवल जुमले थमाए जाते हैं और उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। मीडिया और कानून का दुरुपयोग करते हैं: सच की आवाज़ को दबाया जाता है और झूठ का प्रचार-प्रसार किया जाता है। साथियों, अब समय आ गया है कि हम इन कमियों और व्यवस्था की इन कमज़ोरियों को समझें। अब और नहीं सहेंगे, बदलाव हम लाएंगे! समान अधिकार, समान अवसर और समान सम्मान के इस पथ पर हमें मिलकर आगे बढ़ना होगा। जनहित सर्व समाज सेवा समिति – आपके साथ, आपके लिए।1