बार–बेंच के समन्वय का दिखा मजबूत संदेश डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट मऊ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट मऊ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय का संदेश देते हुए अधिवक्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली। समारोह में अध्यक्ष दिनेश राय, महामंत्री सतिराम यादव सहित पूरी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशित कुमार पाठक और संजय कुमार गुप्ता, साधारण उपाध्यक्ष सुशील कुमार द्विवेदी, सह मंत्री प्रशासन अमित कुमार सिंह और सुनील कुमार दुबे, सह मंत्री लाइब्रेरी सरिता सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार राय तथा ऑडिटर प्रत्यूष रंजन बालव ने भी अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी में चंद्र प्रकाश, पंकज राय, राम प्रकाश सिंह, रामबचन यादव, रमेश श्रीवास्तव और शाह मोहम्मद इकबाल तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी में नीरज कुमार सिंह, अवनीश सिंह, सुनील यादव, सौरभ सिंह, उमाशंकर उपाध्याय और सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने भी शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान रहे। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार न्याय व्यवस्था को मजबूत करने और अधिवक्ताओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट मऊ की नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश राय ने अपने संबोधन में सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकार और सुविधाओं को लेकर बार एसोसिएशन हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा। साथ ही बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए भी कार्य किया जाएगा। मंडल आयुक्त विवेक ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए बार और बेंच के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच सकारात्मक संवाद और सहयोग से व्यवस्था और मजबूत होती है तथा इससे समाज में न्याय के प्रति विश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने आशा जताई कि नई कार्यकारिणी बार और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर न्याय व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में योगदान देगी। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय से आम जनता को त्वरित और सुगम न्याय दिलाने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष विद्या निधि उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट मऊ की परंपरा हमेशा से अधिवक्ताओं की एकजुटता और सम्मान की रही है। उन्होंने कहा कि बार की मजबूती ही अधिवक्ताओं की ताकत होती है और सभी साथियों को मिलकर इसकी गरिमा को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश राय और पूरी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम से अधिवक्ताओं को काफी उम्मीदें हैं। विद्या निधि उपाध्याय ने कहा कि बार और बेंच के बीच आपसी सम्मान और समन्वय न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाता है, इसलिए इस परंपरा को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता बीबी सिंह ने की, जबकि संचालन अतुल राय ने किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, चीफ रेवेन्यू ऑफिसर दिनेश, नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सिंह पालीवाल तथा पूर्व महामंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल को आवश्यक बताया। समारोह में बड़ी संख्या में सभी तहसीलों के अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और गरिमामय बना रहा।

- ग्राम पंचायत बिठुआ में विकास की रफ्तार तेज, चौहान बस्ती में 500 मीटर खरंजा निर्माण शुरू। बेल्थरा रोड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिठुआ में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत के चौहान बस्ती में लगभग 500 मीटर लंबा खरंजा (ईंट सोलिंग) निर्माण कार्य शुरू कराया गया। निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बताया कि गांव के विकास के लिए लगातार कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान रेखा गांधी की मंशा है कि पंचायत क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा न रहे। इसी उद्देश्य से सभी बस्तियों में जरूरत के अनुसार सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर काम कराया जा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बताया कि चौहान बस्ती में लंबे समय से रास्ते की समस्या थी, जिसे ध्यान में रखते हुए 500 मीटर खरंजा निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव में जो भी विकास कार्य शुरू किए जाएंगे, उन्हें पूरी गुणवत्ता और समय पर पूरा कराया जाएगा। वहीं निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान रेखा गांधी के नेतृत्व में गांव में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।4
- एसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच व सजा की सख्त कार्यवाही करने जरूरत है1
- Post by Namrata Shukla4
- Post by RISHI RAI1
- Post by SONI DEVI1
- आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह नगर विकास मंत्री के विकास कार्यों पर किए टिप्पणी और साथ ही साथ मंत्री और चेयरमैन को दी चुनौती...! पूरी खबर के लिए पूरी वीडियो जरूर देखें A K Sharma Aam Aadmi Party Aam Aadmi Party - Punjab Aam Aadmi Party - Delhi Aam Aadmi Party Uttar Pradesh Arshad Jamal #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maumahadev #maupolice #HumaraUP #VikasExpress #VistaarNews #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ1
- - जागृति उद्यम केंद्र बरपार में आयोजित हुआ क्रिएटर्स महाकुंभ - देश के चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स ने युवाओं को दिए सफलता के टिप्स *देवरिया। शुभ निवेश के सहयोग से जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल की ओर से बुधवार को आयोजित क्रिएटर्स महाकुंभ में देश के अलग–अलग शहरों से आए चर्चित क्रिएटर्स ने स्थानीय क्रिएटर्स और छात्रों को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में करियर बनाने के गुर सिखाए। बरपार के बरगद सभागार में बड़ी संख्या में युवाओं–छात्रों की भागीदारी रही और पूरे दिन सीखने–समझने का सिलसिला चलता रहा। लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर विशाल चौरसिया ने कहा कि वायरल होने की होड़ में दूसरों की नकल करना जरूरी नहीं है। हर व्यक्ति अपनी रुचि और विशेषज्ञता के अनुसार कंटेंट बनाकर इस क्षेत्र में अलग पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़े विषयों पर भी उपयोगी वीडियो बनाकर दर्शकों तक पहुंच बना सकते हैं। पत्रकार व कंटेंट क्रिएटर अरविंद शुक्ला ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन में सफलता का मूल मंत्र लक्षित दर्शकों की जरूरत को समझना है। यदि कंटेंट उनकी भाषा और समझ के स्तर के अनुरूप तैयार किया जाए तो उसकी पहुंच स्वतः बढ़ जाती है। राघवेंद्र ने युवाओं को सलाह दी कि वे दिखावे से बचते हुए वास्तविकता को ही अपने कंटेंट में स्थान दें, क्योंकि दर्शक अब सादगी और स्वाभाविक प्रस्तुति को ज्यादा पसंद करते हैं। दिव्यांशु तिवारी ने कहा कि एक सफल कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए बौद्धिक रूप से सजग होना जरूरी है। विषय की गहराई से समझ ही कंटेंट को प्रभावी बनाती है। निरंजन पाठक ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन ऐसा क्षेत्र है जिसमें सही सोच और निरंतर अभ्यास के बल पर बिना अधिक पूंजी के भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में हेल्थ विषय पर कंटेंट तैयार करने वाले कंटेंट क्रिएटर अंकुर कुमार ने भी युवाओं को अपने क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व प्रोग्राम एसोसिएट अनुराग तिवारी ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नए करियर विकल्पों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय ने जागृति उद्यम केंद्र की गतिविधियों, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर मिथिलेश धर दुबे, वैभव मिश्रा, निरंजन पाठक, जागृति टीम से वीडियो प्रोडक्शन हेड नीतीश कुशवाहा, अभिनव त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।3
- अफवाहों से बनी अफरा-तफरी, प्रशासन की अपील—घबराएं नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है गैस सिलेंडर। बलिया। जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की रिफिलिंग को लेकर गैस एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कई जगहों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे लोगों में असमंजस और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि गैस की कमी की अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने सिलेंडर रिफिल कराने के लिए एजेंसियों पर पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने से कई जगहों पर व्यवस्था भी प्रभावित हुई और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी बलिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि गैस की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है और सभी एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को सामान्य तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि कहीं कृत्रिम कमी पैदा करने या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।2