शिवपुरी में अधिवक्ता संजय सक्सेना हत्याकांड के विरोध में केसली अधिवक्ता संघ का ज्ञापन, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग शिवपुरी में अधिवक्ता संजय सक्सेना हत्याकांड के विरोध में केसली अधिवक्ता संघ का ज्ञापन, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग केसली। शिवपुरी जिले के करेरा में अधिवक्ता विकास सक्सेना की गोली मारकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में अधिवक्ता संघ केसली ने सोमवार को राज्य अधिवक्ता परिषद के आह्वान पर माननीय न्यायाधीश केसली एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) केसली को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि दिनांक 16 फरवरी 2026 को करेरा, जिला शिवपुरी में अधिवक्ता विकास सक्सेना की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य घटना से प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ता संघ ने कहा कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पृथक सुरक्षा कानून बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है। अधिवक्ताओं ने शासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा उन्हें कठोर दंड दिलाया जाए। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिवक्ता संघ केसली के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सचिव मदान तिवारी, आयुष सिंह, रामावतार दुबे, संदीप अरेल, अजय सिंह, राजेश अहिरवार, पद्म सिंह सहित सभी अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

- Post by Jurneslist Amit Sahu भूमिका भास्कर1
- Post by Rajendra verma1
- नरसिंहपुर: शोर मचाने वाले बुलेट पर कार्यवाही जारी , मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस की सख्त कार्रवाई नरसिंहपुर। शहर की शांति भंग करने वाले और कान फोड़ू आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नरसिंहपुर यातायात पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के कड़े निर्देशों के पालन में यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एएसआई (ASI) सुरेश पटेल और उनकी टीम ने पिछले 4 दिन के भीतर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर हुड़दंग करने वाले 4 वाहन चालकों को पकड़ा गया। पुलिस ने इन सभी वाहनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल ₹4000 का समन शुल्क (चालान) वसूला है। साथ ही, वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि यदि दोबारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। अक्सर देखा जाता है कि युवा अपनी बाइकों (विशेषकर बुलेट) में कंपनी के साइलेंसर हटाकर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा लेते हैं। इनसे निकलने वाली पटाखे जैसी आवाज और तेज शोर से बुजुर्गों, मरीजों और बच्चों को काफी परेशानी होती है।2
- Post by User32131
- Post by मनीराम1
- Post by Premnarayan Thakre1
- bhool Na Jana Raja Hindustani Pardes 💞💕🥲😊🙏1
- Post by User32131