logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कुशीनगर के हेतिमपुर में अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण किया और विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने छोटी गंडक नदी के कटाव को रोकने के लिए किनारे पर वृक्षारोपण व मछुआरों की आय बढ़ाने हेतु नदी में मछली छोड़ने के निर्देश दिए।

9 hrs ago
user_SARTAJ ALAM 'JOURNALIST'
SARTAJ ALAM 'JOURNALIST'
Teacher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
5fd0921c-c7af-446f-a746-6f653adec645

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कुशीनगर के हेतिमपुर में अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण किया और विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने छोटी गंडक नदी के कटाव को रोकने के लिए किनारे पर वृक्षारोपण व मछुआरों की आय बढ़ाने हेतु नदी में मछली छोड़ने के निर्देश दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुशीनगर के हाटा स्थित बागनाथ गांव में एक सफाईकर्मी को एक युवक ने पीट दिया। इस घटना के विरोध में सभी सफाई कर्मचारियों ने हाटा नगरपालिका के पास धरना प्रदर्शन किया।
    1
    कुशीनगर के हाटा स्थित बागनाथ गांव में एक सफाईकर्मी को एक युवक ने पीट दिया। इस घटना के विरोध में सभी सफाई कर्मचारियों ने हाटा नगरपालिका के पास धरना प्रदर्शन किया।
    user_Snews33
    Snews33
    हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर के एक मदरसे मे पाकिस्तान निर्मित पंखा बरामद हुआ है इसकी जांच भारतीय सुरझा एजेंसियों द्वारा कराने हेतु जिलाधिकारी औऱ पुलिस अधिक्षक से वार्ता किया संदिग्ध प्रकरण की गंभीरता क़ो समझते हुए जाँच शुरू हों चूका है!!
    1
    थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर के एक मदरसे मे पाकिस्तान निर्मित पंखा बरामद हुआ है इसकी जांच भारतीय सुरझा एजेंसियों द्वारा कराने हेतु जिलाधिकारी औऱ पुलिस अधिक्षक से वार्ता किया 
संदिग्ध प्रकरण की गंभीरता क़ो समझते हुए जाँच शुरू हों चूका है!!
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • कुशीनगर में मदरसे में मिला “Pakistan” मार्का पंखा, मदरसे में विदेशी मार्किंग वाला पंखा मिलने से मचा हड़कंप Breaking कुशीनगर - मदरसे में मिला “Pakistan” मार्का पंखा - मदरसे में विदेशी मार्किंग वाला पंखा मिलने से मचा हड़कंप - आखिर मदरसे तक कैसे पहुंचा पाकिस्तान लिखा पंखा जो बना जांच का विषय - स्थानीय लोगों में चर्चा हुई तेज - प्रशासनिक जांच की उठी मांग - सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद बढ़ी हलचल - मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल बिशुनपुरा के मदरसा कादरिया हकीकतुल उमूल का मामला।
    4
    कुशीनगर में  मदरसे में मिला “Pakistan” मार्का पंखा, मदरसे में विदेशी मार्किंग वाला पंखा मिलने से मचा हड़कंप

Breaking कुशीनगर
-  मदरसे में मिला “Pakistan” मार्का पंखा
- मदरसे में विदेशी मार्किंग वाला पंखा मिलने से मचा हड़कंप
- आखिर मदरसे तक कैसे पहुंचा पाकिस्तान लिखा पंखा जो बना जांच का विषय
- स्थानीय लोगों में चर्चा हुई तेज
- प्रशासनिक जांच की उठी मांग
- सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद बढ़ी हलचल
- मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी
- विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल बिशुनपुरा के मदरसा कादरिया हकीकतुल उमूल का मामला।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुशीनगर: मदरसे में मिला 'मेड इन पाकिस्तान' पंखा, पुलिस ने कब्जे में लिया, जांच शुरू_ *उपशीर्षक:* _विशुनपुरा के मदरसा कादरिया में मिली बरामदगी से फैली सनसनी, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच_ *खबर:* *कुशीनगर जनपद के।* विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा गोसाईपट्टी स्थित मदरसा कादरिया हकीकतुल उलूम में पाकिस्तान निर्मित पंखा मिलने की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। विशुनपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंखे को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय स्तर पर मिली सूचना के आधार पर मदरसे में जांच की गई, जहां एक पुराना पंखा मिला जिस पर 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा हुआ था। पुलिस ने पंखे को जब्त कर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि यह पंखा मदरसे तक कैसे पहुंचा। क्षेत्र में इस बरामदगी के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहे हैं कि विदेशी सामान मदरसे तक कैसे पहुंचा। साथ ही यह भी चर्चा है कि उक्त मदरसा सरकारी भूमि पर बना है। *पुलिस का बयान:* विशुनपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि "एक पंखा बरामद हुआ है जिस पर पाकिस्तान लिखा है। प्रथम दृष्टया पंखा काफी पुराना लग रहा है। यह कब और कैसे यहां आया, इसकी गहन जांच की जा रही है। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आएंगे।" पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। यह सामान्य खरीद-बिक्री का मामला है या इसके पीछे कुछ और है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मदरसा प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है और पंखे की खरीद से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी तरह तथ्यों के आधार पर की जाएगी और अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।
    2
    कुशीनगर: मदरसे में मिला 'मेड इन पाकिस्तान' पंखा, पुलिस ने कब्जे में लिया, जांच शुरू_  
*उपशीर्षक:* _विशुनपुरा के मदरसा कादरिया में मिली बरामदगी से फैली सनसनी, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच_  
*खबर:*  
*कुशीनगर जनपद के।* विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा गोसाईपट्टी स्थित मदरसा कादरिया हकीकतुल उलूम में पाकिस्तान निर्मित पंखा मिलने की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। विशुनपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंखे को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।  
पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय स्तर पर मिली सूचना के आधार पर मदरसे में जांच की गई, जहां एक पुराना पंखा मिला जिस पर 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा हुआ था। पुलिस ने पंखे को जब्त कर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि यह पंखा मदरसे तक कैसे पहुंचा।  
क्षेत्र में इस बरामदगी के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहे हैं कि विदेशी सामान मदरसे तक कैसे पहुंचा। साथ ही यह भी चर्चा है कि उक्त मदरसा सरकारी भूमि पर बना है। 
*पुलिस का बयान:* विशुनपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि "एक पंखा बरामद हुआ है जिस पर पाकिस्तान लिखा है। प्रथम दृष्टया पंखा काफी पुराना लग रहा है। यह कब और कैसे यहां आया, इसकी गहन जांच की जा रही है। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आएंगे।"  
पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। यह सामान्य खरीद-बिक्री का मामला है या इसके पीछे कुछ और है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मदरसा प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है और पंखे की खरीद से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।  
सुरक्षा एजेंसियां भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी तरह तथ्यों के आधार पर की जाएगी और अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।
    user_Bharat Up Times
    Bharat Up Times
    Local News Reporter कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू का किया औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, बेहतर उपचार एवं समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करने के दिये निर्देश जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू (भलुअनी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई एवं चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा उपचार व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, वार्ड एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि मरीजों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पड़े और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
    4
    जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू का किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, बेहतर उपचार एवं समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू (भलुअनी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई एवं चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा उपचार व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, वार्ड एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि मरीजों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पड़े और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन* *सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन* हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद रविवार सुबह नगर पालिका परिसर में जमकर हंगामा और प्रदर्शन हुआ।आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार अरुण कुमार पुत्र शंभू, नगर पालिका परिषद हाटा में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। शनिवार को वह अपने निर्धारित क्षेत्र में नाली सफाई का कार्य कर रहे थे।आरोप है कि इसी दौरान भोलू नामक व्यक्ति ने अपने घर के सामने झाड़ू लगाने का दबाव बनाया। सफाई कर्मचारी द्वारा पहले नाली की सफाई पूरी करने की बात कहने पर आरोपी भड़क उठा और डंडे से हमला कर दिया।पीड़ित अरुण कुमार का आरोप है कि आरोपी ने उसे पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया।रविवार सुबह बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी नगर पालिका गेट पर इकट्ठा हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष रामानन्द सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने तत्काल हाटा कोतवाली पुलिस से बात कर आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की।मौके पर कोतवाल संजय दुबे पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और कर्मचारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।
    4
    सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन*
*सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन*
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद रविवार सुबह नगर पालिका परिसर में जमकर हंगामा और प्रदर्शन हुआ।आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार अरुण कुमार पुत्र शंभू, नगर पालिका परिषद हाटा में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। शनिवार को वह अपने निर्धारित क्षेत्र में नाली सफाई का कार्य कर रहे थे।आरोप है कि इसी दौरान भोलू नामक व्यक्ति ने अपने घर के सामने झाड़ू लगाने का दबाव बनाया। सफाई कर्मचारी द्वारा पहले नाली की सफाई पूरी करने की बात कहने पर आरोपी भड़क उठा और डंडे से हमला कर दिया।पीड़ित अरुण कुमार का आरोप है कि आरोपी ने उसे पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया।रविवार सुबह बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी नगर पालिका गेट पर इकट्ठा हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष रामानन्द सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने तत्काल हाटा कोतवाली पुलिस से बात कर आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की।मौके पर कोतवाल संजय दुबे पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और कर्मचारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।
    user_Ajeet kumar gond
    Ajeet kumar gond
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कुशीनगर के मदरसे में मिला “Pakistan” मार्का,जिले में मिली खलबक़ली कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल बिशुनपुरा स्थित मदरसा कादरिया हकीकतुल उमूल उस वक्त चर्चा का केंद्र बन गया, जब मदरसे में लगे एक पंखे पर “Pakistan” मार्किंग दिखाई देने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि पंखे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल तेजी से उठने लगा कि आखिर पाकिस्तान मार्का पंखा मदरसे तक कैसे पहुंचा। कुछ लोग इसे सामान्य व्यापारिक वस्तु बता रहे हैं, तो कुछ लोग पूरे मामले की प्रशासनिक जांच की मांग कर रहे हैं। वायरल तस्वीर के बाद क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है और लोग इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही किसी तरह की पुष्टि की गई है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।
    1
    कुशीनगर के मदरसे में मिला “Pakistan” मार्का,जिले में मिली खलबक़ली
कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल बिशुनपुरा स्थित मदरसा कादरिया हकीकतुल उमूल उस वक्त चर्चा का केंद्र बन गया, जब मदरसे में लगे एक पंखे पर “Pakistan” मार्किंग दिखाई देने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि पंखे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल तेजी से उठने लगा कि आखिर पाकिस्तान मार्का पंखा मदरसे तक कैसे पहुंचा। कुछ लोग इसे सामान्य व्यापारिक वस्तु बता रहे हैं, तो कुछ लोग पूरे मामले की प्रशासनिक जांच की मांग कर रहे हैं। वायरल तस्वीर के बाद क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है और लोग इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही किसी तरह की पुष्टि की गई है।
फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुशीनगर में ईंट भट्ठे के पास एक गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
    1
    कुशीनगर में ईंट भट्ठे के पास एक गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
    user_Snews33
    Snews33
    हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया कर्मियों ने किया ऑनलाइन स्व-जनगणना पंजीकरण* *आमजन को भी जागरूक करने की अपील* UPN TV से अशोक मद्धेशिया कि खास रिपोर्ट कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया बंधुओं की उपस्थिति में ऑनलाइन स्व-जनगणना कराई गई। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने स्वयं अपनी स्व-जनगणना प्रक्रिया पूरी की तथा जनगणना से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों से आमजन के बीच स्व-जनगणना के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील भी की। जनगणना प्रभारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर ने कहा कि स्व-जनगणना की व्यवस्था आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इसके माध्यम से लोग स्वयं ऑनलाइन अपनी जनगणना आसानी से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश घर से बाहर रहता है अथवा किसी कार्य में व्यस्त रहता है, तब भी वह ऑनलाइन स्व-जनगणना कर अपनी जानकारी दर्ज करा सकता है। उन्होंने कहा कि स्व-जनगणना पूर्ण होने के बाद संबंधित व्यक्ति को एक यूनिक आईडी नंबर प्राप्त होगा। बाद में जब गणनाकर्मी घर-घर पहुंचेंगे तो उक्त आईडी नंबर के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया को सरलता एवं शीघ्रता से पूरा किया जा सकेगा। इससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी तथा जनगणना कार्य भी अधिक सुगमता से संपन्न हो सकेगा। अपर जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग स्वयं स्व-जनगणना कर इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से भी अपेक्षा की कि वे जनसामान्य को जागरूक कर स्व-जनगणना के प्रति प्रेरित करें, ताकि अधिकाधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
    1
    *कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया कर्मियों ने किया ऑनलाइन स्व-जनगणना पंजीकरण*

*आमजन को भी जागरूक करने की अपील*

 UPN TV से अशोक मद्धेशिया कि खास रिपोर्ट 

कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया बंधुओं की उपस्थिति में ऑनलाइन स्व-जनगणना कराई गई। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने स्वयं अपनी स्व-जनगणना प्रक्रिया पूरी की तथा जनगणना से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों से आमजन के बीच स्व-जनगणना के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील भी की।
          जनगणना प्रभारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर ने कहा कि स्व-जनगणना की व्यवस्था आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इसके माध्यम से लोग स्वयं ऑनलाइन अपनी जनगणना आसानी से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश घर से बाहर रहता है अथवा किसी कार्य में व्यस्त रहता है, तब भी वह ऑनलाइन स्व-जनगणना कर अपनी जानकारी दर्ज करा सकता है।
उन्होंने कहा कि स्व-जनगणना पूर्ण होने के बाद संबंधित व्यक्ति को एक यूनिक आईडी नंबर प्राप्त होगा। बाद में जब गणनाकर्मी घर-घर पहुंचेंगे तो उक्त आईडी नंबर के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया को सरलता एवं शीघ्रता से पूरा किया जा सकेगा। इससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी तथा जनगणना कार्य भी अधिक सुगमता से संपन्न हो सकेगा।
          अपर जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग स्वयं स्व-जनगणना कर इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से भी अपेक्षा की कि वे जनसामान्य को जागरूक कर स्व-जनगणना के प्रति प्रेरित करें, ताकि अधिकाधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
    user_Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Deoria, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.