logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का चम्पावत को संबल: 71 लाभार्थियों के लिए 8.95 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर, सीधे खातों में पहुंचेगी राहत। चंपावत 25 अगस्त 2026, सूवि। *"मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का चम्पावत को संबल: 71 लाभार्थियों के लिए 8.95 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर, सीधे खातों में पहुंचेगी राहत"* *"जन-सेवा ही संकल्प: मा0 मुख्यमंत्री श्री धामी ने चम्पावत के 71 परिवारों को दी 8.95 लाख रुपये की त्वरित आर्थिक सहायता"* मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल्याणकारी एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देशों के क्रम में चम्पावत जनपद के विभिन्न लाभार्थियों हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कुल 8,95,000/- रुपये (आठ लाख पिछानब्बे हजार रुपये मात्र) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस स्वीकृत धनराशि को जिलाधिकारी चम्पावत को प्रेषित करते हुए नियमानुसार ससमय वितरण एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने को कहा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि शासन से प्राप्त इस निर्देश के अनुपालन में पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी है। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत इस स्वीकृत धनराशि का भुगतान नियमानुसार केवल उन्हीं लाभार्थियों को किया जाएगा जो सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही प्रत्येक लाभार्थी से स्टाम्पयुक्त रसीद एवं अन्य वांछित अभिलेख प्राप्त कर जनपद स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे। नियमों की कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कारणवश किसी लाभार्थी को अधिकतम 3 माह के भीतर धनराशि का भुगतान नहीं हो पाता है, तो उस धनराशि का चेक या बैंक ड्राफ्ट आहरण-वितरण अधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय के पक्ष में आवश्यक विवरण सहित शासन को वापस लौटा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी अनुदान प्राप्तकर्ताओं को सहायता राशि मिलने की तिथि से 6 माह के भीतर इसका उपयोग निर्धारित प्रयोजन हेतु करना होगा और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को उपयोगिता प्रमाण-पत्र (G.F.R 19-A) प्रेषित किया जाएगा। वितरण प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं कि भुगतान से पूर्व अनिवार्य रूप से यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि लाभार्थी को चालू वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष या किसी अन्य मंत्री के विवेकाधीन कोष से ऐसी कोई सहायता प्राप्त न हुई हो। इसके लिए लाभार्थियों से एक स्व-प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा। पात्रता की गहन जांच के साथ-साथ नियमानुसार आवश्यक पहचान पत्र एवं बैंक खाता संख्या प्राप्त करने के उपरांत ही सहायता राशि का हस्तांतरण एकाउंट पेयी चेक अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही, 25,000/- रुपये से अधिक की धनराशि वाले मामलों में शासन द्वारा निर्धारित शपथ पत्र और विवाह से संबंधित प्रकरणों में उचित जांच के बाद ही भुगतान की कार्यवाही की जाएगी। पारदर्शिता को बढ़ावा देने तथा आम जनमानस की सुविधा के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि शासन से प्राप्त 58 लाभार्थियों की सूची और उन्हें आवंटित धनराशि का विवरण जनपद कार्यालय के सूचना पट्ट के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध तरीके से इस कल्याणकारी राशि का वितरण सुनिश्चित करने और समस्त आवश्यक अभिलेखों को जनपद स्तर पर सुरक्षित रखते हुए उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश जारी किए हैं। *लाभार्थियों का विवरण* 1. श्री सूरज पंत (पुत्र श्री लक्ष्मी दत्त पंत) टनकपुर, चम्पावत। 2. श्रीमती इदरीश बेगम (पत्नी श्री अनीश अहमद) टनकपुर, चम्पावत। 3. श्रीमती भवानी देवी (पत्नी स्व. श्री बजीर राम) ग्राम-फागपुर, चंदनी, चम्पावत। 4. श्रीमती सरस्वती देवी (पत्नी श्री भूप सिंह) ग्राम-मथियाबांज, चम्पावत। 5. श्रीमती मुन्नी देवी (पत्नी श्री फकीर राम) ग्राम-पंचपरिया, चन्दनी, चम्पावत। 6. श्रीमती सलोनी (पत्नी श्री पूरण लाल) भजनपुर, चन्दनी, चम्पावत। 7. श्रीमती सुनी देवी (पत्नी श्री छत्तर सिंह) खटोली, अमोड़ी, चम्पावत। 8. श्री संजय राम (पुत्र श्री जोगा राम) नायकगोठ, टनकपुर, चम्पावत। 9. श्रीमती गोविंदी देवी (पत्नी श्री सुभाष सिंह) टनकपुर, आमबाग, चम्पावत। 10. श्री बाबू गिरी (पुत्र श्री जयमल गिरी) अम्बेडकर नगर, टनकपुर, चम्पावत। 11. श्री फूलबहादुर (पुत्र श्री जब्बार अली) टनकपुर, चम्पावत। 12. श्री त्रिलोक सिंह (पुत्र श्री नारायण सिंह)डांडा मल्ला, बुड़म चम्पावत। 13. श्री भरत सिंह बिष्ट (पुत्र श्री उदय सिंह) मथियाबांज, टनकपुर, चम्पावत। 14. श्री कन्हैया (पुत्र श्री रामेश्वर) भजनपुर, चन्दनी, बनबसा, चम्पावत। 15. श्रीमती भावना देवी (पत्नी श्री रमेश चन्द्र जोशी) मोराडी, चम्पावत। 16. श्रीमती नरी देवी (पत्नी श्री मोहन चन्द्र) क्वारसिंग,अमोड़ी, चम्पावत। 17. श्री कृष्ण सिंह (पुत्र श्री बहादुर सिंह) बयाला, टनकपुर, चम्पावत। 18. श्रीमती देवकी देवी (पत्नी श्री विशन कुमार) ग्राम-फागपुर, चन्दनी, चम्पावत। 19. श्री रमेश चन्द्र (पुत्र श्री धर्मानन्द) सिलाड़ , सुखीढाक, चम्पावत। 20. श्रीमती सरला देवी (पत्नी स्व. श्री पप्पू) अम्बेडकर नगर, टनकपुर, चम्पावत। 21. श्री कुन्दन लाल (पुत्र श्री रामु लाल) बनबसा, चन्दनी, चम्पावत। 22. श्रीमती पंकज देवी (पत्नी श्री रीशिपाल सिंह) बनबसा पुल, चम्पावत। 23. श्रीमती कुसुम रस्तोगी (पत्नी स्व. श्री मुकेश रस्तोगी) टनकपुर, चम्पावत। 24. श्रीमती राजेश्वरी (पत्नी स्व. श्री मनोज कुमार) टनकपुर, चम्पावत। 25. श्री मो. सलीम (पुत्र श्री सफीफ अहमद) टनकपुर, चम्पावत। 26. श्री अयान अंसारी (पुत्र श्री मो. सलीम) टनकपुर, चम्पावत। 27. श्रीमती सुषमा देवी (पत्नी स्व. श्री महेन्द्र पाल सिंह) टनकपुर, चम्पावत। 28. श्री सुन्दर सिंह बिष्ट (पुत्र श्री हुकुम सिंह) सल्ली (कुकडोनी) धौन, चम्पावत। 29. श्री गंगा दत्त भट्ट (पुत्र श्री गिरधारी लाल) ग्राम-बजौन, धौन, चम्पावत। 30. श्रीमती यशोदा देवी (पत्नी श्री जगदीश राम) ग्राम-नरसिंह डांडा, धामीसौन, चम्पावत। 31. श्रीमती देवकी देवी (पत्नी श्री लालमणि) कोटअमोड़ी, अमोड़ी, चम्पावत। 32. श्री दीपक सिंह (पुत्र स्व. श्री हरीश सिंह) डूगरासेठी, चम्पावत। 33. श्री भुवन चन्द्र (पुत्र श्री टीका राम) बस्टियागूठ, धौन, चम्पावत। 34. श्रीमती दीपा (पत्नी श्री दिनकर देव) बजौन, धौन, चम्पावत। 35. श्री राम चन्द्र जोशी (पुत्र स्व. श्री जगदीश चन्द्र जोशी) कांडा,दुधपोखरा, चम्पावत। 36. श्री केदार सिंह (पुत्र श्री त्रिलोक सिंह)चौड़ी, रमैला, चम्पावत। 37. श्रीमती जानकी देवी (पत्नी श्री पुष्कर सिंह) खर्ककार्की, चम्पावत। 38. श्रीमती कमला देवी (पत्नी श्री जगदीश राम) लड़ाबोरा, अमोड़ी, चम्पावत। 39. कु. आशा जोशी (पुत्री श्री नवीन चन्द्र जोशी) मोराड़ी, चम्पावत। 40. श्री मदन सिंह (पुत्र श्री श्याम सिंह) खटोली, अमोड़ी, चम्पावत। 41. श्री प्रेम बल्लभ जोशी (पुत्र श्री शोभी दत्त जोशी) जैगांव जैतोली, चम्पावत। 42. श्री बसन्त राम (पुत्र श्री धर्म राम) नधान, चम्पावत। 43. श्रीमती शान्ति देवी (पत्नी श्री पुष्कर सिंह) बाजरीकोट, चम्पावत। 44. श्री सुशील शर्मा (पुत्र श्री आनन्ददेव शर्मा) बरदोनी फंसर, चम्पावत। 45. श्री गौरव जोशी (पुत्र श्री तुलसी दत्त)सेला, धामी सौन गाँव, चम्पावत। 46. श्री नित्या नन्द भट्ट (पुत्र श्री बद्री दत्त भट्ट) उचौलीगोठ, टनकपुर, चम्पावत। 47. श्री सुरेन्द्र कुमार (पुत्र श्री जीत राम) गैंडाखाली टनकपुर, चम्पावत। 48. श्री महेश सिंह (पुत्र श्री उमेद सिंह) कुमैयाकुड़ा, पाटी, चम्पावत। 49. श्रीमती चंचला देवी (पत्नी श्री नारायण सिंह) सिरकोट, चौपता, लोहाघाट, चम्पावत। 50. श्रीमती कमला देवी (पत्नी स्व. श्री भवान सिंह) मुलाकोट (मजगांव), पाटी, चम्पावत। 51. श्रीमती दीपा देवी (पत्नी स्व. श्री गोधन सिंह) मुलाकोट, पाटी, चम्पावत। 52. श्री जशोद सिंह (पुत्र श्री महा सिंह) पंचायत-मुलाकोट, पाटी, चम्पावत। 53. श्री प्रेम सिंह (पुत्र श्री चन्द्र सिंह) मुलाकोट, पाटी, चम्पावत। 54. श्री अभिषेक सिंह (पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह) नीड़ मौनपोखरी, चम्पावत, चम्पावत, उत्तराखण्ड 55. श्रीमती रेनू धौनी (पत्नी स्व. श्री भीम सिंह धौनी) सिलिंग, चौपता, लोहाघाट, चम्पावत। 56. श्री प्रताप राम (पुत्र स्व. श्री चिन्ता राम) थुवामोनी, चौडाकोट, पाटी, चम्पावत। 57. श्री रहीम (पुत्र श्री सबीउल्ला) लोहाघाट, चम्पावत। 58. श्री बहादुर राम (पुत्र श्री दीवान राम) मटियानी, डुंगराबोरा, लोहाघाट, चम्पावत। 59. श्री शेर सिंह रावत (पुत्र श्री त्रिलोक सिंह रावत) बटुलिया, देवीधुरा, पाटी, चम्पावत। 60. श्री देव राम (पुत्र श्री भौन राम) मौन काण्डा, चौडाकोट, पाटी, चम्पावत। 61. श्रीमती मुन्नी देवी (पत्नी स्व. श्री निर्मल जोशी) पमदा, बिसराड़ी, बाराकोट, चम्पावत। 62. श्री जतिन जोशी (पुत्र श्री रमेश चन्द्र जोशी) ग्राम-डुंगरी, दुधपोखरा, लोहाघाट, चम्पावत। 63. श्री तारा दत्त चन्द (पुत्र श्री देवी दत्त) चनई, चम्पावत। 64. श्री निर्मल चन्द्र जोशी (पुत्र श्री मनोरथ जोशी) शिमेला, मऊ, बाराकोट, चम्पावत। 65. श्रीमती ज्योति देवी (पत्नी श्री बीरेन्द्र कुमार)पहरूड़ा, चम्पावत। 66. श्रीमती खपटी देवी (पत्नी स्व. श्री कैलाश गोस्वामी) भूम्वाड़ी, पाटी, चम्पावत। 67. श्री मोहन चन्द्र उप्रेती (पुत्र श्री उमापति उप्रेती) चौड़ागुंठ, गांवर, पाटी, चम्पावत। 68. श्री कुवर सिंह (पुत्र श्री केशर सिंह) ग्राम-ढोरजा, लोहाघाट, चम्पावत। 69. श्री देवराम (पुत्र श्री भौन राम) मौनकाण्डा, चौड़ाकोट, पाटी, चम्पावत। 70. श्री नारायण सिंह (पुत्र श्री खुशाल सिंह) फुलाराकोट, पाटी, चम्पावत। 71. श्रीमती मन्जू देवी (पत्नी श्री जीत राम)चौपता, लोहाघाट, चम्पावत।

10 hrs ago
user_Champawat news
Champawat news
Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • मिलावटखोरी के खिलाफ चम्पावत में सख्त अभियान जारी: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुख्य बाजार में किया निरीक्षण। चंपावत 25 अगस्त 2026, सूवि। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान मंगलवार को भी निरंतर जारी रहा। आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी के पर्वों को देखते हुए वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा चम्पावत मुख्य बाजार स्थित विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता परखने के साथ-साथ किचन एरिया की स्वच्छता और हाइजीन स्थिति की भी गहनता से जाँच की गई। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने प्रतिष्ठानों से मावा बर्फी, बेसन लड्डू, गुलाब जामुन, बाल मिठाई और पेड़ा जैसी मिठाइयों के 05 नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जाँच हेतु भेजे हैं। इसके अतिरिक्त एक मिठाई दुकान पर लगभग 08 किलोग्राम पुरानी व खराब हो चुकी मिठाई पाई जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा संबंधित व्यवसायी को सख्त चेतावनी नोटिस जारी किया गया। विभाग ने समस्त खाद्य कारोबारियों को केवल गुणवत्तायुक्त एवं मानक-अनुरूप सामग्री बनाने तथा बेचने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजार में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने खाद्य व्यवसायियों को निर्देशित किया कि वे बिना बिल के सामग्री की खरीद न करें, स्टॉक का व्यवस्थित विवरण रखें, कालातीत सामग्री का भंडारण या विक्रय न करें और अपने परिसरों में नियमित साफ-सफाई व कीटनाशक छिड़काव सुनिश्चित करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम (FSS Act) के कड़े प्रावधानों के तहत दंडात्मक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने सभी खाद्य प्रतिष्ठानों के लिए लाइसेंस अथवा पंजीकरण प्रमाण पत्र को दृश्यमान स्थान पर प्रदर्शित करने, दर तालिका (रेट लिस्ट) लगाने, पैक्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण व समाप्ति तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करने तथा प्रत्येक खरीद पर कैश मेमो जारी करने व लेने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि कहीं भी मिलावटखोरी या अनियमितता की आशंका होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। अभियान के दौरान सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।
    4
    मिलावटखोरी के खिलाफ चम्पावत में सख्त अभियान जारी: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुख्य बाजार में किया निरीक्षण।

चंपावत 25 अगस्त 2026, सूवि।
आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान मंगलवार को भी निरंतर जारी रहा।
आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी के पर्वों को देखते हुए वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा चम्पावत मुख्य बाजार स्थित विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
कार्रवाई के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता परखने के साथ-साथ किचन एरिया की स्वच्छता और हाइजीन स्थिति की भी गहनता से जाँच की गई।
निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने प्रतिष्ठानों से मावा बर्फी, बेसन लड्डू, गुलाब जामुन, बाल मिठाई और पेड़ा जैसी मिठाइयों के 05 नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जाँच हेतु भेजे हैं। 
इसके अतिरिक्त एक मिठाई दुकान पर लगभग 08 किलोग्राम पुरानी व खराब हो चुकी मिठाई पाई जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा संबंधित व्यवसायी को सख्त चेतावनी नोटिस जारी किया गया। 
विभाग ने समस्त खाद्य कारोबारियों को केवल गुणवत्तायुक्त एवं मानक-अनुरूप सामग्री बनाने तथा बेचने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजार में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने खाद्य व्यवसायियों को निर्देशित किया कि वे बिना बिल के सामग्री की खरीद न करें, स्टॉक का व्यवस्थित विवरण रखें, कालातीत सामग्री का भंडारण या विक्रय न करें और अपने परिसरों में नियमित साफ-सफाई व कीटनाशक छिड़काव सुनिश्चित करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम (FSS Act) के कड़े प्रावधानों के तहत दंडात्मक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रशासन ने सभी खाद्य प्रतिष्ठानों के लिए लाइसेंस अथवा पंजीकरण प्रमाण पत्र को दृश्यमान स्थान पर प्रदर्शित करने, दर तालिका (रेट लिस्ट) लगाने, पैक्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण व समाप्ति तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करने तथा प्रत्येक खरीद पर कैश मेमो जारी करने व लेने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि कहीं भी मिलावटखोरी या अनियमितता की आशंका होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।
अभियान के दौरान सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • चंपावत: *मां बाराही देवीधुरा मेले में अग्निसुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण* चंपावत: *मां बाराही देवीधुरा मेले में अग्निसुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण*
    1
    चंपावत: *मां बाराही देवीधुरा मेले में अग्निसुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण*
चंपावत: *मां बाराही देवीधुरा मेले में अग्निसुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण*
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • Post by अशोक सरकार
    1
    Post by अशोक सरकार
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    16 hrs ago
  • पिथौरागढ़ पुलिस का नशे पर करारा प्रहार: भिनगड़ी बनकोट में 10 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट। ‎​बेरीनाग / पिथौरागढ़: ‎'ड्रग फ्री देवभूमि मिशन' के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने नशे के कारोबारियों और अवैध खेती के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सोमवार (24 अगस्त 2026) को कोतवाली बेरीनाग पुलिस की टीम ने ग्राम भिनगड़ी, बनकोट में छापेमारी कर करीब 10 नाली भूमि पर फैली अवैध भांग की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया। ‎​पुलिस टीम की कार्रवाई ‎कोतवाल नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश सिंह कोरंगा, अपर उपनिरीक्षक शान्ति प्रकाश, मुख्य आरक्षी मोहन सिंह, संजीव पन्त, कृष्णा नेगी तथा आरक्षी राजकुमार की टीम ने क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाकर भांग के पौधों को उखाड़कर विनिष्ट किया। ‎​नशे के खिलाफ सख्त संदेश ‎पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि जनपद में नशे की खेती, तस्करी या किसी भी तरह के मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अवैध भांग की खेती न करने के लिए जागरूक भी किया गया। ‎​पिथौरागढ़ पुलिस की अपील ‎मादक पदार्थों (चरस, स्मैक, अवैध भांग आदि) से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। ‎
    2
    पिथौरागढ़ पुलिस का नशे पर करारा प्रहार: भिनगड़ी बनकोट में 10 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट। 
‎​बेरीनाग / पिथौरागढ़:
‎'ड्रग फ्री देवभूमि मिशन' के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने नशे के कारोबारियों और अवैध खेती के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सोमवार (24 अगस्त 2026) को कोतवाली बेरीनाग पुलिस की टीम ने ग्राम भिनगड़ी, बनकोट में छापेमारी कर करीब 10 नाली भूमि पर फैली अवैध भांग की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया।
‎​पुलिस टीम की कार्रवाई
‎कोतवाल नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश सिंह कोरंगा, अपर उपनिरीक्षक शान्ति प्रकाश, मुख्य आरक्षी मोहन सिंह, संजीव पन्त, कृष्णा नेगी तथा आरक्षी राजकुमार की टीम ने क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाकर भांग के पौधों को उखाड़कर विनिष्ट किया।
‎​नशे के खिलाफ सख्त संदेश
‎पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि जनपद में नशे की खेती, तस्करी या किसी भी तरह के मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अवैध भांग की खेती न करने के लिए जागरूक भी किया गया।
‎​पिथौरागढ़ पुलिस की अपील
‎मादक पदार्थों (चरस, स्मैक, अवैध भांग आदि) से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
‎
    user_Govind Chawla
    Govind Chawla
    बेरीनाग, पिथौरागढ़, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • जिला अस्पताल शिफ्ट करने का प्रयास हुआ तो होगा जनआंदोलन: मनोज तिवारी अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय को नगर क्षेत्र से अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अस्पताल को वर्तमान स्थान से हटाने का निर्णय लिया गया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करेगी। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को शहर से बाहर ले जाना जनहित के खिलाफ होगा। विधायक ने कहा कि जिला चिकित्सालय वर्षों से अल्मोड़ा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल को दूर स्थानांतरित करने से विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की परेशानियां बढ़ेंगी तथा इलाज के लिए अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अस्पताल को स्थानांतरित करने के बजाय वर्तमान परिसर में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और आवश्यक संसाधनों को बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप जिला चिकित्सालयों को भी सशक्त बनाया जाना चाहिए। मनोज तिवारी ने संभावित स्थानांतरण योजना को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों में अस्पताल की सुलभता सबसे महत्वपूर्ण है। आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की दूरी मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के समक्ष उठाकर अस्पताल को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि यदि सरकार ने अस्पताल स्थानांतरण का कोई आदेश जारी किया तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेगी और जनता के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ेगी। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, परितोष जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    जिला अस्पताल शिफ्ट करने का प्रयास हुआ तो होगा जनआंदोलन: मनोज तिवारी
अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय को नगर क्षेत्र से अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अस्पताल को वर्तमान स्थान से हटाने का निर्णय लिया गया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करेगी। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को शहर से बाहर ले जाना जनहित के खिलाफ होगा। विधायक ने कहा कि जिला चिकित्सालय वर्षों से अल्मोड़ा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल को दूर स्थानांतरित करने से विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की परेशानियां बढ़ेंगी तथा इलाज के लिए अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अस्पताल को स्थानांतरित करने के बजाय वर्तमान परिसर में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और आवश्यक संसाधनों को बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप जिला चिकित्सालयों को भी सशक्त बनाया जाना चाहिए। मनोज तिवारी ने संभावित स्थानांतरण योजना को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों में अस्पताल की सुलभता सबसे महत्वपूर्ण है। आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की दूरी मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के समक्ष उठाकर अस्पताल को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि यदि सरकार ने अस्पताल स्थानांतरण का कोई आदेश जारी किया तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेगी और जनता के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ेगी। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, परितोष जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    22 hrs ago
  • कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़ कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़
    1
    कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़
कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • चम्पावत में थम नहीं रही तेल चोरी, रात के अंधेरे में वाहनों से तेल निकाल रहे चोर, बाजार के बाद गांवों में भी तेल चोरों की दस्तक। चम्पावत में तेल चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाजार क्षेत्र ही नहीं, अब चोर ग्रामीण इलाकों में भी वाहनों को निशाना बना रहे हैं। देर रात चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं और लोग अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सवाल यह है कि जब चोर बाजार से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सक्रिय हैं, तो आखिर सुरक्षा व्यवस्था कहां है? चम्पावत को माननीय मुख्यमंत्री की ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना के अनुरूप विकसित करने की बात कही जाती रही है। उम्मीद थी कि कम से कम नगर पालिका क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्ग सीसीटीवी कैमरों से पूरी तरह लैस होंगे, ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर नजर रखी जा सके और अपराधियों की पहचान आसानी से हो सके। लेकिन जमीनी तस्वीर इसके उलट दिखाई दे रही है। एक तरफ तेल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कई संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी सीसीटीवी निगरानी का अभाव सवाल खड़े कर रहा है। प्रशासन और पुलिस से सवाल है— क्या बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त सीसीटीवी लगाए जाएंगे? क्या रात के समय गश्त बढ़ाई जाएगी? और सबसे महत्वपूर्ण—क्या तेल चोरी करने वाले गिरोह का जल्द पर्दाफाश होगा? आदर्श चम्पावत केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीन पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने से बनेगा। उम्मीद है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले को गंभीरता से लेंगे और चम्पावत को वास्तव में सुरक्षित और आदर्श बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
    1
    चम्पावत में थम नहीं रही तेल चोरी, रात के अंधेरे में वाहनों से तेल निकाल रहे चोर, बाजार के बाद गांवों में भी तेल चोरों की दस्तक।
चम्पावत में तेल चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
बाजार क्षेत्र ही नहीं, अब चोर ग्रामीण इलाकों में भी वाहनों को निशाना बना रहे हैं। देर रात चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं और लोग अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
सवाल यह है कि जब चोर बाजार से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सक्रिय हैं, तो आखिर सुरक्षा व्यवस्था कहां है?
चम्पावत को माननीय मुख्यमंत्री की ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना के अनुरूप विकसित करने की बात कही जाती रही है। उम्मीद थी कि कम से कम नगर पालिका क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्ग सीसीटीवी कैमरों से पूरी तरह लैस होंगे, ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर नजर रखी जा सके और अपराधियों की पहचान आसानी से हो सके।
लेकिन जमीनी तस्वीर इसके उलट दिखाई दे रही है।
एक तरफ तेल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कई संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी सीसीटीवी निगरानी का अभाव सवाल खड़े कर रहा है।
प्रशासन और पुलिस से सवाल है—
क्या बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त सीसीटीवी लगाए जाएंगे?
क्या रात के समय गश्त बढ़ाई जाएगी?
और सबसे महत्वपूर्ण—क्या तेल चोरी करने वाले गिरोह का जल्द पर्दाफाश होगा?
आदर्श चम्पावत केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीन पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने से बनेगा।
उम्मीद है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले को गंभीरता से लेंगे और चम्पावत को वास्तव में सुरक्षित और आदर्श बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • Haldwani News 20: बिलासपुर पहाड़ी से जेसीबी पर गिरा मलबा, युवक की मौत, चालक घायल बिलासपुर में पहाड़ी से अचानक भारी मलबा जेसीबी मशीन पर आ गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि जेसीबी चालक घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
    1
    Haldwani News 20: बिलासपुर पहाड़ी से जेसीबी पर गिरा मलबा, युवक की मौत, चालक घायल
बिलासपुर में पहाड़ी से अचानक भारी मलबा जेसीबी मशीन पर आ गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि जेसीबी चालक घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
    user_Haldwani News 20
    Haldwani News 20
    Voice of people Haldwani, Nainital•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.