कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, दौसा द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा व जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पीजी कॉलेज के सामने, नेहरू पार्क, गुप्तेश्वर मंदिर एवं महिला कॉलेज परिसर में महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानून संबंधी अधिकारों एवं पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें राजकोप सिटिजन ऐप के उपयोग के बारे में बताया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन, सड़क सुरक्षा, आत्म सुरक्षा के उपाय तथा महिला हेल्पलाइन 1090 व पुलिस कंट्रोल रूम 112 के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके। इस अवसर पर महिलाओं को महिला डेस्क, ऑपरेशन गरिमा, ऑपरेशन लाडली, सुरक्षा सखी अभियान एवं ऑपरेशन जागृति के बारे में भी अवगत कराया गया तथा बताया गया कि इन अभियानों के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस निरंतर प्रयासरत है। इसके अतिरिक्त चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच–बैड टच तथा पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देकर बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। दौसा पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं व छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षित व सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, दौसा द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा व जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पीजी कॉलेज के सामने, नेहरू पार्क, गुप्तेश्वर मंदिर एवं महिला कॉलेज परिसर में महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानून संबंधी अधिकारों एवं पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों के बारे में विस्तारपूर्वक
जानकारी दी गई। उन्हें राजकोप सिटिजन ऐप के उपयोग के बारे में बताया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन, सड़क सुरक्षा, आत्म सुरक्षा के उपाय तथा महिला हेल्पलाइन 1090 व पुलिस कंट्रोल रूम 112 के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त
की जा सके। इस अवसर पर महिलाओं को महिला डेस्क, ऑपरेशन गरिमा, ऑपरेशन लाडली, सुरक्षा सखी अभियान एवं ऑपरेशन जागृति के बारे में भी अवगत कराया गया तथा बताया गया कि इन अभियानों के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस निरंतर प्रयासरत है। इसके अतिरिक्त चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच–बैड टच तथा पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देकर बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक
किया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। दौसा पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं व छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षित व सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
- पपलाज माता मंदिर परिसर में गंदगी से बढ़ा बीमारी का खतरा घाटा आंतरी पहाड़ों में स्थित पपलाज माता का प्रसिद्ध मंदिर, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, इन दिनों गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। यहां होने वाली सवामणी व प्रसादी के बाद पत्तल, प्लास्टिक गिलास व अन्य कचरा मंदिर परिसर में ही फेंक दिया जाता है। इससे न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि मच्छर-मक्खियों और कीट-पतंगों के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। आवारा पशु और वन्य जीव भी इस कचरे को खा रहे हैं, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मंदिर समिति, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से नियमित कचरा संग्रहण की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही आयोजकों और श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि आस्था के इस प्रमुख तीर्थ स्थल को साफ-सुथरा रखा जा सके।2
- चित्तौड़गढ़, 4 अप्रैल जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने शनिवार शाम को सांवलियाजी सामान्य चिकित्सालय तथा महिला एवं बाल चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएमओ को अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ रखने के सख्त निर्देश दिए तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी, हवा एवं फायर सेफ्टी सहित अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रखने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने आपातकालीन कक्ष, डॉक्टर कक्ष, पर्ची काउंटर, डायलिसिस यूनिट, रामाश्रय सहित विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों पर पाई गई गंदगी को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर स्वच्छता व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में पड़े पुराने व अनुपयोगी सामान का नियमानुसार निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही जहां-जहां गंदगी पाई गई है वहां स्वच्छ वातावरण के लिए गमलों में पौधे लगाने के निर्देश भी दिए। महिला एवं बाल चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) सहित विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया तथा वहां की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने चिकित्सालय परिसर में संचालित अन्नपूर्णा भोजनालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजनालय की साफ-सफाई, राशन भंडारण एवं रसोईघर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा वहां तैयार की गई सब्जी का स्वाद लेकर गुणवत्ता की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अ) रामचंद्र खटीक सहित चिकित्सालय का चिकित्सकीय एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।4
- बस्सी (जयपुर ग्रामीण): पुलिस प्रशासन में अपनी सख्त पकड़ और जनहितकारी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले आईपीएस और एसीपी विनय कुमार को बस्सी सर्कल में एक भव्य और यादगार विदाई दी गई। राज्यपाल के परिसहाय (ADC) पद पर स्थानांतरण होने के अवसर पर आयोजित इस समारोह में पुलिसकर्मियों और आम जनता का उनके प्रति भारी प्रेम देखने को मिला। घोड़ी पर विदाई यात्रा: शाही अंदाज में रवानगी विदाई समारोह को बेहद खास बनाने के लिए पुलिस स्टाफ और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक राजस्थानी अंदाज अपनाया। एसीपी विनय कुमार को गाजे-बाजे के साथ घोड़ी पर बिठाकर एसीपी कार्यालय से बस्सी चक तक एक भव्य विदाई यात्रा निकाली गई। रास्ते भर लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की और उन पर स्नेह बरसाया। कार्यकाल की उपलब्धियां: अपराध पर नकेल और जन-विश्वास समारोह के दौरान वक्ताओं ने विनय कुमार के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उनके कार्यकाल की मुख्य विशेषताएं रहीं: प्रभावी अपराध नियंत्रण: उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई और अपराधियों में खौफ पैदा हुआ। पुलिस-पब्लिक तालमेल: उन्होंने पुलिस और आमजन के बीच की दूरी को कम कर आपसी विश्वास को नई ऊंचाई दी। सख्त प्रशासनिक पकड़: अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के मामले में उन्होंने एक मिसाल कायम की। सम्मान के साथ झलकी विदाई की कसक समारोह में आईपीएस विनय कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जहाँ एक ओर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही थी, वहीं एक सक्षम अधिकारी के जाने का मलाल भी लोगों के चेहरों पर साफ दिखा। विदाई के इन भावुक क्षणों में कई पुलिसकर्मियों और नागरिकों की आंखें नम नजर आईं। "एक अधिकारी जब जनता के बीच विश्वास कमाता है, तो उसकी विदाई केवल एक सरकारी आदेश नहीं, बल्कि एक उत्सव बन जाती है। बस्सी में विनय कुमार की विदाई इसी का जीवंत उदाहरण रही।"1
- Jaipur India Gate Nagar Jaipur India Gate India Gate2
- चाकसू में पत्नी की हत्या, आरोपी पति रातभर शव के पास बैठा रहा, सुबह हुआ खुलासा ---- चाकसू। क्षेत्र के स्वामी का वास गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। हत्या के बाद आरोपी रातभर शव के पास ही बैठा रहा और मोबाइल चलाता रहा। सुबह जब परिजनों को शक हुआ और कमरे के अंदर झांककर देखा गया तो घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। चाकसू थाना अधिकारी मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मोर्चुरी में रखवाया गया और आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रामअवतार रेगर (28) पुत्र मेवाराम रेगर के रूप में हुई है, जिसने अपनी पत्नी सुनीता देवी (25) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। खिड़की से झांककर हुआ खुलासा परिजनों के अनुसार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से अंदर देखा गया, जहां आरोपी कमरे में बैठा था और पास में पत्नी का शव पड़ा हुआ था। दहेज और मारपीट के आरोप मृतका के भाई बनवारी वर्मा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही आरोपी दहेज और पैसों को लेकर विवाद करता था और अक्सर मारपीट करता था। आरोपी किसी प्रकार का काम नहीं करता था, जबकि सुनीता ही मेहनत कर घर का खर्च चलाती थी। परिजनों के अनुसार आरोपी नशे का आदी था और उसका व्यवहार आक्रामक था, जिससे परिवार में डर का माहौल रहता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। न्यूज़ फ़ोटो 02 पति ने की पत्नी की हत्या1
- आंधी तहसील के चांदराना में पैंथर के हमले से गिर्राज गुर्जर को हुआ भारी नुकसान1
- लालसोट (दौसा) क्षेत्र के खुर्रा स्थित सुप्रसिद्ध श्री बिजासणी माता मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। वही माता के चरणों में अपनी अरदास लगाकर कुशल जीवन की कामना की। इस भव्य धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। मेले का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा, जहाँ माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर अनेकों प्रकार की दुकान भी सजाई गई जिन पर महिलाओं द्वारा खरीददारी करती हुई नजर आई। वही बच्चों के लिए विशेष झूलों भी लगाये गये जिन पर बच्चों ने झूला झूल कर भरपूर आनंद लिया। वही अनेकों प्रकार के छोटे दुकानदारों द्वारा भी अनोखी प्रकार की दुकान लगाई गई। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। माता बिजासणी से प्रार्थना है, कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।2
- महिला कर्मचारी का वायरल होता वीडियो, काम के लिए पहुंचे प्राथी से बोली नहीं कर रही , चाहे एसडीएम को बुलाले या कलेक्टर और मुख्यमंत्री को , क्या करेंगे मेरा1
- जयपुर राजस्थान में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की प्रभावशाली बैठक: नई टीम का गठन : संतोष अग्रवाल व गोपाल गुप्ता बने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर जिला अध्यक्ष कमलनयन सिंह एवं जिला महासचिव केशव सिंह सोलंकी बने। प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने दिए संगठन विस्तार को निर्देश जयपुर। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को शहर के गणगौर होटल में प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना रहा, जिसके त4