logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटिहार में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कटिहार में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण वातावरण में डीएस कॉलेज से निकलकर नगर भवन में संपन्न हुआ. जुलूस को लेकर सभी मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात थे। बताते चले की हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा शहर के डीएस कॉलेज से निकला ये जुलूस डीएस कॉलेज से निकलकर महमूद चौक, हरिगंज, पटेल चौक, दौलतराम चौक, पानी टंकी चौक, बनिया टोला, गोलछा कटरा चौक, शहीद चौक होते हुए नगर भवन में समापन हुआ। डीएम आशुतोष द्विवेदी एवं एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी जुलूस की मॉनिटरिंग कर रहे थे. डीएसपी व एसडीओ जुलूस को लेकर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को निर्देशित करते दिखे. जुलूस में शामिल भीड़ पर पुलिस की पैनी नजर दिखी।

1 hr ago
user_Asadur Rahman
Asadur Rahman
कटिहार, कटिहार, बिहार•
1 hr ago

कटिहार में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कटिहार में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण वातावरण में डीएस कॉलेज से निकलकर नगर भवन में संपन्न हुआ. जुलूस को लेकर सभी मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात थे। बताते चले की हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा शहर के डीएस कॉलेज से निकला ये जुलूस डीएस कॉलेज से निकलकर महमूद चौक, हरिगंज, पटेल चौक, दौलतराम चौक, पानी टंकी चौक, बनिया टोला, गोलछा कटरा चौक, शहीद चौक होते हुए नगर भवन में समापन हुआ। डीएम आशुतोष द्विवेदी एवं एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी जुलूस की मॉनिटरिंग कर रहे थे. डीएसपी व एसडीओ जुलूस को लेकर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को निर्देशित करते दिखे. जुलूस में शामिल भीड़ पर पुलिस की पैनी नजर दिखी।

More news from Katihar and nearby areas
  • भागलपुर नवगछिया की राघोपुर में नाव पलट जाने से मचा हड़काम बताया जा रहा है नाव पर मक्का लदा हुआ था
    1
    भागलपुर नवगछिया की राघोपुर में नाव पलट जाने से मचा हड़काम बताया जा रहा है नाव पर मक्का लदा हुआ था
    user_इंडिया पब्लिक न्यूज आज की आवाज
    इंडिया पब्लिक न्यूज आज की आवाज
    Advertising Photographer Kadwa, Katihar•
    41 min ago
  • कटिहार में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कटिहार में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण वातावरण में डीएस कॉलेज से निकलकर नगर भवन में संपन्न हुआ. जुलूस को लेकर सभी मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात थे। बताते चले की हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा शहर के डीएस कॉलेज से निकला ये जुलूस डीएस कॉलेज से निकलकर महमूद चौक, हरिगंज, पटेल चौक, दौलतराम चौक, पानी टंकी चौक, बनिया टोला, गोलछा कटरा चौक, शहीद चौक होते हुए नगर भवन में समापन हुआ। डीएम आशुतोष द्विवेदी एवं एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी जुलूस की मॉनिटरिंग कर रहे थे. डीएसपी व एसडीओ जुलूस को लेकर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को निर्देशित करते दिखे. जुलूस में शामिल भीड़ पर पुलिस की पैनी नजर दिखी।
    1
    कटिहार में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न 
कटिहार में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण वातावरण में डीएस कॉलेज से निकलकर नगर भवन में संपन्न हुआ. जुलूस को लेकर सभी मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात थे।
बताते चले की हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में  ईद मिलादुन्नबी का जुलूस मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा शहर के डीएस कॉलेज से निकला ये  जुलूस डीएस कॉलेज से निकलकर महमूद चौक, हरिगंज, पटेल चौक, दौलतराम चौक, पानी टंकी चौक, बनिया टोला, गोलछा कटरा चौक, शहीद चौक होते हुए नगर भवन में समापन हुआ।
डीएम आशुतोष द्विवेदी एवं एसपी परिचय कुमार  के निर्देश पर एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी जुलूस की मॉनिटरिंग कर रहे थे. डीएसपी व एसडीओ जुलूस को लेकर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को निर्देशित करते दिखे. जुलूस में शामिल भीड़ पर पुलिस की पैनी नजर दिखी।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    1 hr ago
  • बलुआ में 26 मृतक आश्रित परिवारों को मिला कबीर अन्त्येष्टि योजना का लाभ
    1
    बलुआ में 26 मृतक आश्रित परिवारों को मिला कबीर अन्त्येष्टि योजना का लाभ
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Imtiyaz haider
    1
    Post by Imtiyaz haider
    user_Imtiyaz haider
    Imtiyaz haider
    Katihar, Bihar•
    7 hrs ago
  • कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सऊद आलम बोलबम शिविर आयोजित कर पानी बोतल दवाई आदि का किया विवरण कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा के अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र के नया टोला चौक पर बोल बम सेवा शिविर आयोजित कर मोहम्मद सउद आलम उपाध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बोल बम श्रद्धालुओं के बीच पानी बोतल, शरबत और दवाई वितरण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राधा मंडल,चंदन मंडल, दिनेश मंडल, शेख ताहिर, सलाह उद्दीन, शेख रहमत, जुबेर आलम, नीरज साह, कन्हाई साह, आकिब, शाज, रुपेश मंडल, मीना देवी, शेख कालू, शंकर मंडल, गुड्ड, जाफर आदि का सराहनीय योगदान रहा है।
    1
    कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सऊद आलम बोलबम शिविर आयोजित कर पानी बोतल दवाई आदि का किया विवरण 
कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा के अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र के नया टोला चौक पर बोल बम सेवा शिविर आयोजित कर मोहम्मद सउद आलम उपाध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बोल बम श्रद्धालुओं के बीच पानी बोतल, शरबत और दवाई वितरण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राधा मंडल,चंदन मंडल, दिनेश मंडल, शेख ताहिर, सलाह उद्दीन, शेख रहमत, जुबेर आलम, नीरज साह, कन्हाई साह, आकिब, शाज, रुपेश मंडल, मीना देवी, शेख कालू, शंकर मंडल, गुड्ड, जाफर आदि का सराहनीय योगदान रहा है।
    user_Dhananjay yadav Katihar News
    Dhananjay yadav Katihar News
    Court reporter प्राणपुर, कटिहार, बिहार•
    3 hrs ago
  • धमदाहा में आया बाढ़ का पानी cheen barf tutne ke karan tibbt nepal aur ab b8har tk aa chuka hai paniaa Dhadhada aaya bar ka pani chin barf tutne ke karan tibbt nepal aur ab b8har tk aa chuka hai paniaa
    1
    धमदाहा में आया बाढ़ का पानी cheen barf tutne ke karan tibbt nepal aur ab b8har tk aa chuka hai paniaa
Dhadhada aaya bar ka pani chin barf tutne ke karan tibbt nepal aur ab b8har tk aa chuka hai paniaa
    user_Chupi Hui Khabre
    Chupi Hui Khabre
    पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    1 hr ago
  • कटिहार में कोसी और गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद जिला अधिकारी ने कहा हम पूरी तरह तैयार कटिहार में कोसी और गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कुरसेला, बरारी और अमदाबाद प्रखंड के गंगा और कोसी नदी से सटे इलाकों में जलस्तर बढ़ा है। हालांकि, फिलहाल बढ़ते जलस्तर से आबादी वाले क्षेत्रों पर कोई असर नहीं पड़ा है। वहीं, नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड और गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सीओ और एडीएम आपदा प्रबंधन के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी है। दवाइयों से लेकर पॉलीथिन शीट समेत आवश्यक राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। प्रशासन की टीम लगातार जलस्तर और संभावित परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है। डीएम ने यह भी कहा कि फिलहाल जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन पिछले दो दिनों में बनारस और प्रयागराज समेत कई स्थानों पर जलस्तर घटने की खबर सामने आई है। ऐसे में आने वाले दिनों में कटिहार में भी जलस्तर कम होने की संभावना है। हालांकि, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
    1
    कटिहार में कोसी और गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद जिला अधिकारी ने कहा हम पूरी तरह तैयार
कटिहार में कोसी और गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कुरसेला, बरारी और अमदाबाद प्रखंड के गंगा और कोसी नदी से सटे इलाकों में जलस्तर बढ़ा है। हालांकि, फिलहाल बढ़ते जलस्तर से आबादी वाले क्षेत्रों पर कोई असर नहीं पड़ा है। वहीं, नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड और गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।
संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सीओ और एडीएम आपदा प्रबंधन के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी है। दवाइयों से लेकर पॉलीथिन शीट समेत आवश्यक राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। प्रशासन की टीम लगातार जलस्तर और संभावित परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है।
डीएम ने यह भी कहा कि फिलहाल जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन पिछले दो दिनों में बनारस और प्रयागराज समेत कई स्थानों पर जलस्तर घटने की खबर सामने आई है। ऐसे में आने वाले दिनों में कटिहार में भी जलस्तर कम होने की संभावना है। हालांकि, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    1 hr ago
  • पोठिया में टोटो की सीट फाड़ने के आरोप में बड़े पापा ने 13 वर्षीय भतीजी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लोहनी रुचिदेव शिमरिया गांव में सनसनी, घटना की जांच में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम; एक महिला को हिरासत में ले गई पोठिया पुलिस पोठिया थाना क्षेत्र के लोहनी रुचिदेव शिमरिया गांव में टोटो की सीट फाड़ने के मामूली आरोप को लेकर 13 वर्षीय किशोरी की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका की पहचान 13 वर्षीय कोमल कुमारी के रूप में बतायी जा रही है। आरोप है कि टोटो की सीट फाड़ने का आरोप लगाकर उसके बड़े पापा अखिलेश मंडल टोटो मालिक ने उसे घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू की। सदर-2 डीएसपी कटिहार सुनील कुमार शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। जिला मुख्यालय से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। मृत बच्ची के नाना ढोराय मंडल ने बताया कि कोमल पर उसके बड़े पापा अखिलेश मंडल ने टोटो रिक्शा की सीट फाड़ने का आरोप लगाया था। आरोप लगाने के बाद कोमल को पकड़कर अखिलेश मंडल ने अपने घर में बंधक बना लिया । नाना ढोराय मंडल का आरोप है कि बच्ची के साथ मारपीट की गयी और इसी दौरान उसकी जान चली गयी। नाना के अनुसार, टोटो की सीट फटने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए वह दो हजार रुपये देने को तैयार थे। उन्होंने आरोपित पक्ष से कहा कि नुकसान की भरपाई कर दी जाएगी और बच्ची उनकी अपनी भतीजी है, उसे छोड़ दिया जाए तथा टोटो की सीट की मरम्मत करा ली जाए। लेकिन, उनके मुताबिक, किसी ने उनकी बात नहीं मानी। आसपास के लोगों ने भी समझाने का किया प्रयास नाना का कहना है कि आसपास के लोगों ने भी मामले को शांत कराने और बच्ची को छोड़ने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बात भी नहीं मानी गयी। आरोप है कि बच्ची की बेरहमी से पिटाई जारी रही और उसकी मौत हो गयी। घटना की खबर फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर बच्ची की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद नामजद/आरोपित पक्ष के कई लोग घर से फरार हो गये हैं। वहीं, एक महिला को पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने की सूचना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से अभी नहीं की गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। पुलिस की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही किशोरी की मौत की वास्तविक परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। बच्ची को कब और किस परिस्थिति में घर में रखा गया, उसके साथ कितनी देर तक मारपीट हुई, घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था और उसकी मौत किस कारण से हुई—इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल की जांच तेज कर दी है। मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई किये जाने की उम्मीद है। मासूम किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
    1
    पोठिया में टोटो की सीट फाड़ने के आरोप में बड़े पापा ने 13 वर्षीय भतीजी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
लोहनी रुचिदेव शिमरिया गांव में सनसनी, घटना की जांच में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम; एक महिला को हिरासत में ले गई पोठिया पुलिस 
पोठिया  थाना क्षेत्र के लोहनी रुचिदेव शिमरिया गांव में टोटो की सीट फाड़ने के मामूली आरोप को लेकर 13 वर्षीय किशोरी की  पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका की पहचान 13 वर्षीय कोमल कुमारी के रूप में बतायी जा रही है। आरोप है कि टोटो की सीट फाड़ने का आरोप लगाकर उसके बड़े पापा अखिलेश मंडल टोटो मालिक ने उसे घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू की। सदर-2 डीएसपी कटिहार सुनील कुमार शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। जिला मुख्यालय से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
मृत बच्ची के नाना ढोराय मंडल ने बताया कि कोमल पर उसके बड़े पापा अखिलेश मंडल ने टोटो रिक्शा की सीट फाड़ने का आरोप लगाया था। आरोप लगाने के बाद कोमल को पकड़कर अखिलेश मंडल ने अपने घर में बंधक बना लिया । नाना ढोराय मंडल का आरोप है कि बच्ची के साथ मारपीट की गयी और इसी दौरान उसकी जान चली गयी।
नाना के अनुसार, टोटो की सीट फटने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए वह दो हजार रुपये देने को तैयार थे। उन्होंने आरोपित पक्ष से कहा कि नुकसान की भरपाई कर दी जाएगी और बच्ची उनकी अपनी भतीजी है, उसे छोड़ दिया जाए तथा टोटो की सीट की मरम्मत करा ली जाए। लेकिन, उनके मुताबिक, किसी ने उनकी बात नहीं मानी।
आसपास के लोगों ने भी समझाने का किया प्रयास
नाना का कहना है कि आसपास के लोगों ने भी मामले को शांत कराने और बच्ची को छोड़ने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन  उनकी बात भी नहीं मानी गयी। आरोप है कि बच्ची की बेरहमी से पिटाई जारी रही और उसकी मौत हो गयी।
घटना की खबर फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये।  ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर बच्ची की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद नामजद/आरोपित पक्ष के कई लोग घर से फरार हो गये हैं। वहीं, एक महिला को पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने की सूचना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से अभी नहीं की गयी है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। पुलिस की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही किशोरी की मौत की वास्तविक परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। बच्ची को कब और किस परिस्थिति में घर में रखा गया, उसके साथ कितनी देर तक मारपीट हुई, घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था और उसकी मौत किस कारण से हुई—इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल की जांच तेज कर दी है। मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई किये जाने की उम्मीद है। मासूम किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
    user_Rahul Kumar Singh
    Rahul Kumar Singh
    Local News Reporter कोढ़ा, कटिहार, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.