Shuru
Apke Nagar Ki App…
main road nale me
Aasiph alee
main road nale me
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- थाना नकुड़ पुलिस ने बाइक चोरी का ख़ुलासा कर, दो चोर दबीचे नकुड़ (सहारनपुर)। कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, बाइक चोरी की घटना का खुलासा किया तथा दो शातिर बाइक चोर को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर दिशा निर्देश पर थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के खुलासे में जुटी थी। इसी अभियान के तहत चेकिंग के दौरान, कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अध्याना रोड़ स्थित कब्रिस्तान के सामने दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। पुलिस द्वारा शक्ति से पूछताछ किए जाने पर दोनों संदिग्ध युवक ने बाइक चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कुबूली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयदेव उर्फ दीपक पुत्र लक्ष्मण दास निवासी वार्ड नंबर 3 कस्बा व थाना रादौर जनपद यमुनानगर हरियाणा तथा रोहित पुत्र जीत सिंह निवासी मोहल्ला छिप्पीवाड़ा वार्ड नंबर 3 थाना रादौर जनपद यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद कर लीं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर उपरोक्त बाइक चोरी के पंजीकृत मुकदमो में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा की अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो:-1
- main road nale me1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर दंडवत प्रणाम कर राज्य की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस अनूठे भाव से जनता के समर्थन के लिए अपनी कृतज्ञता दर्शाई।1
- सहारनपुर के फूलगढ़ गाँव में तालाब और नालियों में गंदगी का अंबार है, जिससे बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद, ग्राम प्रधान और प्रशासन दोनों ही इस समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे।2
- सहारनपुर के गंगोह स्थित सहकारी समिति पर खाद न मिलने से किसानों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ गई है। उन्होंने जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि फसलों की बुवाई प्रभावित न हो।1
- अपने ओर अपने पशुओं का ख्याल रखें शुद्ध सरसों की खली पशुओं को खिलाएं और शुद्ध तेल स्वयं प्रयोग करे व्हाट्सएप या कॉल करे शुद्ध सरसों तेल मात्र 175 रुपया लीटर और खली सरसों की 140 रुपए धडी1
- @ खिजराबाद में पत्रकार और क्रेशर संचालकों के बीच में हुए झगड़े को लेकर पत्रकार व उनके साथियों का धरना समाप्त ये जानकारी पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने दी। @ खिजराबाद में पत्रकार और क्रेशर संचालकों के बीच में हुए झगड़े को लेकर पत्रकार व उनके साथियों का धरना समाप्त ये जानकारी पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने दी।1
- खनन माफियाओं पर नकुड़ पुलिस का कड़ा प्रहार, अवैध खनन से भरी ट्रॉली की सीज़ नकुड़ (सहारनपुर)। खनन माफियाओं पर नकुड़ पुलिस का कड़ा प्रहार, अवैध खनन से भरी ट्रॉली की सीज़। शाम ढलते ही यमुना क्षेत्र में खनन माफियाओं की बेलगाम गतिविधियां- अवैध मशीनों की गूंजती घरघराहट से भूमि का सीना चीरकर अवैध खनन करना अब थाना नकुड़ पुलिस के रडार पर है। लंबे समय से बेखौफ होकर रात के अंधेरे में रेत का खेल खेलने वाले खनन माफियाओं के बुलंद हौसलों पर नकुड़ पुलिस ने करारा प्रहार कर अवैध खनन की ट्रॉली सीज़ की है। अवैध खनन के खिलाफ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए सघन अभियान के दौरान सरसावा रोड़ से पुलिस टीम ने यमुना की बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को दबोच लिया। बताया जा रहा है की क्षेत्र में शाम होते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं, और मशीनों की तेज आवाजों के बीच अवैध खनन का खेल शुरू हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार खनन कारोबारियों में अब तक पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा था, लेकिन हालिया कार्रवाई ने खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस टीम ने जब ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर चालक से खनन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे सीज कर दिया। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने साफतौर पर स्पष्ट शब्दो में कहा की अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यमुना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर खनन माफियाओं पर शिकंजा कसा जाएगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1