logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

75 प्रतिशत ब्याज माफी योजना का लाभ उठाने के लिए 29-30 अगस्त को भी खुले रहेंगे निगम के सीएफसी केंद्र : मेयर सुमन बहमनी यमुनानगर। प्रॉपर्टी टैक्स पर 75 प्रतिशत ब्याज माफी योजना का लाभ अधिक से अधिक शहरवासियों तक पहुंचाने के लिए नगर निगम ने विशेष पहल की है। योजना के तहत नागरिकों को सुविधा देने के लिए नगर निगम कार्यालय के तीनों नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) 29 और 30 अगस्त को भी सामान्य कार्यदिवसों की तरह खुले रहेंगे। इस संबंध में निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर कार्यालय आदेश जारी किया गया है। मेयर सुमन बहमनी ने शहरवासियों से अपील की कि वे सरकार की ओर से दी जा रही प्रॉपर्टी टैक्स पर 75 प्रतिशत ब्याज माफी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शनिवार और रविवार को भी सीएफसी केंद्र खुले रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि किसी को टैक्स जमा करवाने में परेशानी न हो। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम की ओर से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रॉपर्टी टैक्स शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत है। इसलिए नागरिक समय पर अपना टैक्स जमा करवाकर निगम के विकास कार्यों में सहयोग करें और सरकार की ब्याज माफी योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि 29 व 30 अगस्त को तीनों सीएफसी केंद्र सामान्य दिनों की भांति खुले रहेंगे। साथ ही एनडीसी शाखा से संबंधित सभी अधिकारी व कर्मचारी उक्त दोनों तिथियों में कार्यालय में उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे, ताकि प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने या संबंधित सेवाएं लेने में किसी प्रकार की परेशानी न आए। मेयर ने कहा कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक नागरिक निर्धारित अवधि में अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएं। उन्होंने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि नागरिकों को योजना का लाभ लेने में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए। फोटो कैप्शन - जानकारी देती मेयर सुमन बहमनी।

1 hr ago
user_Jagadhri Breaking News
Jagadhri Breaking News
Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
1 hr ago
688c7deb-7cfa-4e25-924d-eb75708964be

75 प्रतिशत ब्याज माफी योजना का लाभ उठाने के लिए 29-30 अगस्त को भी खुले रहेंगे निगम के सीएफसी केंद्र : मेयर सुमन बहमनी यमुनानगर। प्रॉपर्टी टैक्स पर 75 प्रतिशत ब्याज माफी योजना का लाभ अधिक से अधिक शहरवासियों तक पहुंचाने के लिए नगर निगम ने विशेष पहल की है। योजना के तहत नागरिकों को सुविधा देने के लिए नगर निगम कार्यालय के तीनों नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) 29 और 30 अगस्त को भी सामान्य कार्यदिवसों की तरह खुले रहेंगे। इस संबंध में निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर कार्यालय आदेश जारी किया गया है। मेयर सुमन बहमनी ने शहरवासियों से अपील की कि वे सरकार की ओर से दी जा रही प्रॉपर्टी टैक्स पर 75 प्रतिशत ब्याज माफी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शनिवार और रविवार को भी सीएफसी केंद्र खुले रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि किसी को टैक्स जमा करवाने में परेशानी न हो। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम की ओर से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रॉपर्टी टैक्स शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत है। इसलिए नागरिक समय पर अपना टैक्स जमा करवाकर निगम के विकास कार्यों में सहयोग करें और सरकार की ब्याज माफी योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि 29 व 30 अगस्त को तीनों सीएफसी केंद्र सामान्य दिनों की भांति खुले रहेंगे। साथ ही एनडीसी शाखा से संबंधित सभी अधिकारी व कर्मचारी उक्त दोनों तिथियों में कार्यालय में उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे, ताकि प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने या संबंधित सेवाएं लेने में किसी प्रकार की परेशानी न आए। मेयर ने कहा कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक नागरिक निर्धारित अवधि में अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएं। उन्होंने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि नागरिकों को योजना का लाभ लेने में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए। फोटो कैप्शन - जानकारी देती मेयर सुमन बहमनी।

More news from Yamunanagar and nearby areas
  • नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी। नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी।
    1
    नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी।
नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी।
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor Jagadhri, Yamunanagar•
    3 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर बाल गृह की बालिकाओं से राखी बंधवाकर डीएम ने दिए उपहार रक्षाबंधन पर बाल गृह की बालिकाओं से राखी बंधवाकर डीएम ने दिए उपहार सहारनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने पुष्पांजलि विहार, जनता रोड स्थित बाल गृह (बालिका) में पहुंचकर आवासित बालिकाओं से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान डीएम ने बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने बालिकाओं से उनके रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खान-पान और दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को बाल गृह में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, शैक्षिक गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। रक्षाबंधन के अवसर पर बालिकाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। डीएम ने सभी बालिकाओं को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह और उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार मौजूद रहे।
    1
    रक्षाबंधन पर बाल गृह की बालिकाओं से राखी बंधवाकर डीएम ने दिए उपहार
रक्षाबंधन पर बाल गृह की बालिकाओं से राखी बंधवाकर डीएम ने दिए उपहार
सहारनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने पुष्पांजलि विहार, जनता रोड स्थित बाल गृह (बालिका) में पहुंचकर आवासित बालिकाओं से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान डीएम ने बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना।
जिलाधिकारी ने बालिकाओं से उनके रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खान-पान और दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को बाल गृह में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, शैक्षिक गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
रक्षाबंधन के अवसर पर बालिकाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। डीएम ने सभी बालिकाओं को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह और उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार मौजूद रहे।
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सहारनपुर के अंबाला रोड पर ईदगाह के पास जलभराव में गिरी बाइक, राहगीरों ने खींचकर निकाला; निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल सहारनपुर अंबाला रोड स्थित ईदगाह के पास बारिश के बाद हुए जलभराव ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मंगलवार शाम पानी से लबालब सड़क पर एक बाइक अचानक गड्ढे में जा गिरी। बाइक सवार को आसपास मौजूद राहगीरों ने बामुश्किल बाहर निकाला। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में सड़क पर भारी जलभराव के बीच बाइक गड्ढे में फंसी नजर आ रही है। आसपास के लोग बाइक को खींचकर बाहर निकालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।यह वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया, जिसके बाद लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अंबाला रोड पर ईदगाह के पास अक्सर जलभराव की स्थिति बनती है। इसी स्थान पर मंगल बाजार भी लगता है, जिससे बारिश के समय राहगीरों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ जाती है।लोगों ने नालों की प्रभावी सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।
    1
    सहारनपुर के अंबाला रोड पर ईदगाह के पास जलभराव में गिरी बाइक, राहगीरों ने खींचकर निकाला; निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल
सहारनपुर अंबाला रोड स्थित ईदगाह के पास बारिश के बाद हुए जलभराव ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मंगलवार शाम पानी से लबालब सड़क पर एक बाइक अचानक गड्ढे में जा गिरी। बाइक सवार को आसपास मौजूद राहगीरों ने बामुश्किल बाहर निकाला। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में सड़क पर भारी जलभराव के बीच बाइक गड्ढे में फंसी नजर आ रही है। आसपास के लोग बाइक को खींचकर बाहर निकालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।यह वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया, जिसके बाद लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अंबाला रोड पर ईदगाह के पास अक्सर जलभराव की स्थिति बनती है। इसी स्थान पर मंगल बाजार भी लगता है, जिससे बारिश के समय राहगीरों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ जाती है।लोगों ने नालों की प्रभावी सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • धार्मिक स्थल में देर रात ताला तोड़कर चोरी का प्रयास! 🚨 देर रात माढ़ी (धार्मिक स्थल) का ताला तोड़कर अंदर घुसने और चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, ताले पर चोट के निशान मिले हैं और संदिग्ध लोग अंदर मौज़ूद थे। इस तरह की घटनाओं पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।
    1
    धार्मिक स्थल में देर रात ताला तोड़कर चोरी का प्रयास! 🚨 देर रात माढ़ी (धार्मिक स्थल) का ताला तोड़कर अंदर घुसने और चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, ताले पर चोट के निशान मिले हैं और संदिग्ध लोग अंदर मौज़ूद थे। इस तरह की घटनाओं पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • नेपाल की महाप्रलय का यह लाइव वीडियो देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे नेपाल की महाप्रलय का यह लाइव वीडियो देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे
    1
    नेपाल की महाप्रलय का यह लाइव वीडियो देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे
नेपाल की महाप्रलय का यह लाइव वीडियो देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor Jagadhri, Yamunanagar•
    4 hrs ago
  • नेपाल में कुदरत का कहर, 270 से ज्यादा मौतें नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 270 से अधिक लोगों की मौत और 600 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। तेज बहाव में मकान और वाहन बह गए हैं। नारायणी नदी से 121 शव बरामद किए जाने की सूचना है। छोटेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी विशाल बैरियर झील से खतरा और बढ़ गया है। प्राकृतिक बांध टूटने की आशंका के चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं।
    1
    नेपाल में कुदरत का कहर, 270 से ज्यादा मौतें
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 270 से अधिक लोगों की मौत और 600 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। तेज बहाव में मकान और वाहन बह गए हैं। नारायणी नदी से 121 शव बरामद किए जाने की सूचना है। छोटेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी विशाल बैरियर झील से खतरा और बढ़ गया है। प्राकृतिक बांध टूटने की आशंका के चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं।
    user_Jurnalist zahid
    Jurnalist zahid
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 469 लोगों की मौत नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। तेज बहाव में कई घर और अन्य संरचनाएं बह गईं, जबकि लोग जान बचाने के लिए छतों और बालकनियों में शरण लेने को मजबूर हुए। अब तक कम से कम 469 लोगों की मौत की खबर है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है।
    1
    नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 469 लोगों की मौत
नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। तेज बहाव में कई घर और अन्य संरचनाएं बह गईं, जबकि लोग जान बचाने के लिए छतों और बालकनियों में शरण लेने को मजबूर हुए। अब तक कम से कम 469 लोगों की मौत की खबर है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • अमरावती (महाराष्ट्र) के डफ़रिन अस्पताल के NICU वार्ड में 24 अगस्त को शॉर्ट सर्किट/वेंटीलेटर ब्लास्ट से लगी भीषण आग में 3 मासूम नवजात बच्चों की बेहद दुखद मौत हो गई। ?💔 ​समय रहते अस्पताल स्टाफ की सूझबूझ से 36 मासूमों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन यह हादसा सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े करता है। ​🚨 कब रुकेंगे ऐसे हादसे? क्या अस्पतालों का रेगुलर फायर ऑडिट नहीं होना चाहिए? ​अपनी राय कमेंट में ज़रूर दें। 🙏 ​#Amravati #Maharashtra #AmravatiNews #HospitalSafety #NICU #NewsUpdate #BreakingNews #CurrentAffairs #HindiNews
    1
    अमरावती (महाराष्ट्र) के डफ़रिन अस्पताल के NICU वार्ड में 24 अगस्त को शॉर्ट सर्किट/वेंटीलेटर ब्लास्ट से लगी भीषण आग में 3 मासूम नवजात बच्चों की बेहद दुखद मौत हो गई। ?💔

​समय रहते अस्पताल स्टाफ की सूझबूझ से 36 मासूमों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन यह हादसा सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े करता है।
​🚨 कब रुकेंगे ऐसे हादसे? क्या अस्पतालों का रेगुलर फायर ऑडिट नहीं होना चाहिए?
​अपनी राय कमेंट में ज़रूर दें। 🙏
​#Amravati #Maharashtra #AmravatiNews #HospitalSafety #NICU #NewsUpdate #BreakingNews #CurrentAffairs #HindiNews
    user_Gyanendu Rajput
    Gyanendu Rajput
    Media house अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.