Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना छप्पर के नजदीक हुआ सड़क हादसा । वीडियो में दिख रहे अंजान व्यक्ति की पहचान के लिए मुलाना हस्पताल में सम्पर्क करे ।
HR02 City News
थाना छप्पर के नजदीक हुआ सड़क हादसा । वीडियो में दिख रहे अंजान व्यक्ति की पहचान के लिए मुलाना हस्पताल में सम्पर्क करे ।
More news from Yamunanagar and nearby areas
- थाना छप्पर के नजदीक हुआ सड़क हादसा । वीडियो में दिख रहे अंजान व्यक्ति की पहचान के लिए मुलाना हस्पताल में सम्पर्क करे ।1
- 750 किलोमीटर दूर न्याय नहीं, पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करे सरकार: अधिवक्ता बेंच की मांग को लेकर दीवानी न्यायालय से मुख्यालय तक प्रदर्शन, सहारनपुर फीड जोगेंद्र कल्याण 750 किलोमीटर दूर न्याय नहीं, पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करे सरकार: अधिवक्ता बेंच की मांग को लेकर दीवानी न्यायालय से मुख्यालय तक प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन; 2 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे अधिवक्ता 4 नवंबर को अधिवक्ता सहारनपुर मे निकलेगा न्याय यात्रा जनपद जनपद सहारनपुर से उत्तर प्रदेश में हर जगह निकलेगी अधिवक्ताओं की न्याय यात्रा हर वर्ग समाज के लोगों को जोड़ने का काम करेगी साथ ही किसान छात्र इस यात्रा में जोड़ा जाएगा उत्तर प्रदेश में यह यात्रा शुरू होगी और 2 दिसंबर को रामलीला मैदान में उत्तर प्रदेश का अधिवक्ता पहुंचेगा सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। शनिवार को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन (पंजी.) के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय से लेकर जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को ज्ञापन भेजा। इस दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए उनके मान-सम्मान की रक्षा की मांग भी उठाई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी और महासचिव पालम राणा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के अधिवक्ता वर्ष 1981 से हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन पांच दशक के करीब समय बीतने के बावजूद उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट की दूरी करीब 750 किलोमीटर है। ऐसे में न्याय पाने के लिए आम जनता और अधिवक्ताओं को लंबी दूरी तय करने के साथ ही समय और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में हाईकोर्ट की दो से तीन बेंच स्थापित हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की केवल लखनऊ में बेंच है, जिसका लाभ प्रदेश के 12 जिलों को मिलता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को आज भी न्याय के लिए प्रयागराज तक जाना पड़ता है। सरकार को आम जनता की परेशानी समझते हुए पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करनी चाहिए। महासचिव पालम राणा ने कहा कि अधिवक्ताओं का मान-सम्मान न्याय व्यवस्था की मजबूती का आधार है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित कुर्सी पर पुलिस अधिकारी के बैठने और विरोध करने पर अधिवक्ताओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार किए जाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अधिवक्ता समाज इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को जन आंदोलन बनाने के लिए बुधवार को सहारनपुर में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इसमें व्यापारियों, किसानों, छात्रों और आम नागरिकों को भी शामिल किया जाएगा। आंदोलन का समापन चार 2 दिसंबर को अधिवक्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा, जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता बड़ी संख्या में एकत्र होकर अपनी मांग बुलंद करेंगे। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि आम जनमानस की भावनाओं का सम्मान करते हुए 'न्याय चला द्वार-द्वार' की भावना को साकार किया जाए और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित की जाए। इस दौरान पालम राणा, रूबी, मीनू चावला, विनोद कुमार, हंस राज, योगेश कुमार, सौरव कुमार, पंकज देशवाल, सुंदर पाल, अशोक कुमार कालरा, रेखा रानी, सुबोध कुमार, अशोक कुमार पुंडीर, जमाल साबरी, शाहनवाज, ईशान, चौधरी रणधीर, संदीप पवार, इशान सिद्दीकी, रुमन लांबा, संजय कुमार, सपन कुमार, कादिर राणा, गुरमीत पंवार, सोनू, मोहम्मद इरफान, रमन सिंह, काबू कुमार, सतीश कुमार सहजवा, अमित चौधरी, भीम खालिद और सजल वर्मा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे1
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर केएलजीएम इंटर कॉलेज में दिलाई गई एकता की शपथ नकुड़ (सहारनपुर)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान केएलजीएम इंटर कॉलेज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई, साथ ही रन फॉर यूनिटी के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यहां शनिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा ने राष्ट्रीय एकता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा की सरदार वल्ल भाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया की वे स्वयं एकजुट होकर रहें और अपने आसपास भी एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दें। कार्यक्रम में विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई के कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी मुहम्मद सलीम ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और एकता दिवस के संकल्प को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान साइकिल रेस में प्रथम आने वाले कैडेट्स को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया, जिससे छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर सुभाष गुप्ता, संध्या सिंह, सहेंद्र पाल सिंह, अनूप सिंह, हरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, अमित कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।4
- देश को अराजकता की ओर धकेलने का कार्य कर रहा विपक्ष: कृष्ण बेदी … विपक्ष द्वारा एस.आई.आर संबंधित फैलाये भ्रम को लेकर केबिनेट मंत्री ने लिया विपक्ष को आड़े हाथों …. कुरुक्षेत्र, दैनिक अमृत धारा (गोपाल मेहरा)एक ओर जहाँ भाजपा एस.आई.आर के माध्यम से देश की व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास कर रही है वहीं विपक्ष एस.आई.आर को लेकर जनता में भाँति भाँति के भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। देश की जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सेक्टर 8 स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता की। मीडिया को संबोधित करते हुए कृष्ण बेदी ने कहा कि एस.आई.आर को लेकर विपक्ष द्वारा जो निराधार भ्रम फैलाए जा रहे हैं वह पूर्णतः ग़लत हैं और जो एस.आई.आर कांग्रेस राज में दस बार हो चुका हो वो अब ग़लत कैसे हो गया, इससे उनकी मंशा और मानसिकता का पता चलता है कि कांग्रेस के पास न तो जनता और देश के उत्थान का मुद्दा है, उनके पास केवल ऐसी दिशाहीन बातें है जिससे वो आम जनता को भ्रमित कर देश को अराजकता की ओर धकेलने का कार्य कर रहा है और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों का गहन पुनरीण पहले भी होता रहा है तो कांग्रेस के देश को भ्रमित करने का क्या षड्यंत्र है जो उन्हें ये हज़म नहीं हो रही, क्या वो ग़लत बनी वोटों का कोई और दुरुपयोग करना चाहते हैं। बेदी ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा जिनके अपने घर में लड़ाई है, जिनकी अपनी पार्टी के नेता एक दूसरे पर कीचड़ उछालते हैं, वो भाजपा पर उंगली उठाते हैं, उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा नीतियों की मजबूत बुनियाद पर बनी पार्टी है जो संविधान को और राष्ट्र को सर्वोपरि समझ कर कोई निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि एस.आई.आर का लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान है क्यूंकि एस.आई.आर के दौरान मृत व स्थानांतरित मतदाता के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है और उन्हें सूची से हटाने का कार्य किया जाता है, उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत के विरोध में बातें करते हैं, वहाँ की भारत विरोधी एजेंसियों को मिलते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि एस.आई.आर को लेकर विपक्ष जो भ्रम फैला अराजकता का माहौल बनाना चाहती है इसको लेकर भारतीय जानता पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत जनता को एस.आई.आर की पूर्ण सत्य जानकारी देने का कार्य कर रही है। बॉक्स: मतदान के समय मतदान प्रतिशत पर आता है असर … बेदी ने बताया कि एस.आई.आर सूची से मृत व स्थानांतरित मतदाताओं की सूची न हटाने का एक और असर आता है कि जब मतदान के समय पर एक ही वोटर जिसका वोट किसी भी कारण से दो या अधिक स्थान पर बना है परंतु वो मतदान तो एक ही स्थान पर करेगा और बाकी स्थान जहाँ उसका वोट सूची से काटा नहीं गया वहाँ उसका वोट नॉन पोलिंग दिखता है जिससे उस स्थान की मतदान प्रतिशत कम हो जाती है जिससे और ज़्यादा भ्रम पैदा होते हैं, इसलिए जरूरी है कि सूचियों की शुद्धीकरण करना जरूरी है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा की चुनाव बूथ पर होता है और बूथ के लोग बूथ के एजेंट बनते हैं और मतदान होने के बाद ऐबूथ एजेंट के हस्ताक्षर के साथ मशीनों को पैक किया जाता है तो चुनाव हारने के बाद कांग्रेसी वोट चोरी का ठीकरा ई.वी.एम मशीनों पर फोड़ देते हैं। और कांग्रेसी यह भी मंचों से कहते नज़र आते है कि संविधान खतरे में है , असलियत तो यह है कि कांग्रेस ख़तरे में है। रिपोर्टर गोपाल मेहरा1
- हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के विधानसभा श्री रेणुका जी रेणुका जी सिरमौर के ददाहू से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी ददाहू में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर चिट्टा नशे के खिलाफ युवाओं ने जोरदार आवाज उठाई। देखिए हमारी खास रिपोर्ट... सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर आज गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज श्री रेणुका जी ददाहू में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग सौ छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भाग लेकर एकता का संकल्प लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण रहा चिट्टा नशा, नशा मुक्ति और धूम्रपान के कुप्रभावों पर आयोजित Declamation Contest। इसमें पी.एम. श्री डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददाहू, AKM स्कूल और गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशे के खिलाफ जोरदार भाषण दिए। मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य श्री राजकुमार शर्मा जी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में नवयुवक मंडल तिर्मली-देहाड़ के श्री भूपेन्द्र सिंह और श्री नरेश चौहान की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में SMC प्रधान श्री जगपाल, AKM स्कूल के प्रधानाचार्य श्री सुरेन्द्र, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश शर्मा सहित डॉ. रमेश, मैडम प्रियंका, मैडम विशाखा और मैडम निधि समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने ददाहू बाजार में राष्ट्रीय एकता रैली निकाली। "एक भारत श्रेष्ठ भारत" और "Unity in Diversity" के नारों से बाजार गूंज उठा। बच्चों ने लोगों को नशा छोड़कर एकजुट होकर स्वर्णिम भारत बनाने की प्रेरणा दी। लगभग दो घंटे चले इस कार्यक्रम ने युवाओं में देशभक्ति और नशा मुक्त समाज का नया जोश भर दिया। तो ये थी ददाहू से युवाओं की नशे के खिलाफ बुलंद आवाज और एकता की मिसाल। ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।1
- क्या लगता है आपको मंदिर का आरती के समय is तरह टूटना अपनी राय दीजिये1
- देश को अराजकता की ओर धकेलने का कार्य कर रहा विपक्ष: कृष्ण बेदी … विपक्ष द्वारा एस.आई.आर संबंधित फैलाये भ्रम को लेकर केबिनेट मंत्री ने लिया विपक्ष को आड़े हाथों …. कुरुक्षेत्र, दैनिक अमृत धारा (गोपाल मेहरा)एक ओर जहाँ भाजपा एस.आई.आर के माध्यम से देश की व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास कर रही है वहीं विपक्ष एस.आई.आर को लेकर जनता में भाँति भाँति के भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। देश की जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सेक्टर 8 स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता की। मीडिया को संबोधित करते हुए कृष्ण बेदी ने कहा कि एस.आई.आर को लेकर विपक्ष द्वारा जो निराधार भ्रम फैलाए जा रहे हैं वह पूर्णतः ग़लत हैं और जो एस.आई.आर कांग्रेस राज में दस बार हो चुका हो वो अब ग़लत कैसे हो गया, इससे उनकी मंशा और मानसिकता का पता चलता है कि कांग्रेस के पास न तो जनता और देश के उत्थान का मुद्दा है, उनके पास केवल ऐसी दिशाहीन बातें है जिससे वो आम जनता को भ्रमित कर देश को अराजकता की ओर धकेलने का कार्य कर रहा है और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों का गहन पुनरीण पहले भी होता रहा है तो कांग्रेस के देश को भ्रमित करने का क्या षड्यंत्र है जो उन्हें ये हज़म नहीं हो रही, क्या वो ग़लत बनी वोटों का कोई और दुरुपयोग करना चाहते हैं। बेदी ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा जिनके अपने घर में लड़ाई है, जिनकी अपनी पार्टी के नेता एक दूसरे पर कीचड़ उछालते हैं, वो भाजपा पर उंगली उठाते हैं, उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा नीतियों की मजबूत बुनियाद पर बनी पार्टी है जो संविधान को और राष्ट्र को सर्वोपरि समझ कर कोई निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि एस.आई.आर का लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान है क्यूंकि एस.आई.आर के दौरान मृत व स्थानांतरित मतदाता के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है और उन्हें सूची से हटाने का कार्य किया जाता है, उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत के विरोध में बातें करते हैं, वहाँ की भारत विरोधी एजेंसियों को मिलते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि एस.आई.आर को लेकर विपक्ष जो भ्रम फैला अराजकता का माहौल बनाना चाहती है इसको लेकर भारतीय जानता पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत जनता को एस.आई.आर की पूर्ण सत्य जानकारी देने का कार्य कर रही है। बॉक्स: मतदान के समय मतदान प्रतिशत पर आता है असर … बेदी ने बताया कि एस.आई.आर सूची से मृत व स्थानांतरित मतदाताओं की सूची न हटाने का एक और असर आता है कि जब मतदान के समय पर एक ही वोटर जिसका वोट किसी भी कारण से दो या अधिक स्थान पर बना है परंतु वो मतदान तो एक ही स्थान पर करेगा और बाकी स्थान जहाँ उसका वोट सूची से काटा नहीं गया वहाँ उसका वोट नॉन पोलिंग दिखता है जिससे उस स्थान की मतदान प्रतिशत कम हो जाती है जिससे और ज़्यादा भ्रम पैदा होते हैं, इसलिए जरूरी है कि सूचियों की शुद्धीकरण करना जरूरी है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा की चुनाव बूथ पर होता है और बूथ के लोग बूथ के एजेंट बनते हैं और मतदान होने के बाद ऐबूथ एजेंट के हस्ताक्षर के साथ मशीनों को पैक किया जाता है तो चुनाव हारने के बाद कांग्रेसी वोट चोरी का ठीकरा ई.वी.एम मशीनों पर फोड़ देते हैं। और कांग्रेसी यह भी मंचों से कहते नज़र आते है कि संविधान खतरे में है , असलियत तो यह है कि कांग्रेस ख़तरे में है। रिपोर्टर गोपाल मेहरा1
- डरा #धमकाकर युवती से शारीरिक #संबंध बनाकर यौन #शोषण करने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार दिनांक 24.09.2026 को वादिनी नसीमा ( काल्पनिक नाम) निवासी बैरागीवाला थाना सहसपुर देहरादून द्वारा कोतवाली सहसपुर आकर 01 किता प्रार्थना पत्र दिया कि लखनवाला सहसपुर में रहने वाले आदिल नाम के व्यक्ति द्वारा डरा धमकाकर पिछले 3 वर्षों से वादिनी का शारीरिक शोषण किया जा रहा है। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0- 241/26, धारा- 64(2)M/351(3)/352 BNS पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना म0उ0नि0 वन्दना नेगी कोतवाली सहसपुर के सुपुर्द की गयी। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए घटना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारी गणों द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश निर्गत किये गये। मुकदमा उपरोक्त में तमाम साक्ष्य संकलन के पश्चात् विवेचक द्वारा दिनांक 30.10.2026 को अभियुक्त आदिल पुत्र इश्तियाक निवासी बैरागीवाला थाना सहसपुर देहरादून को अपने बयान दर्ज कराने हेतु कोतवाली सहसपुर पर बुलाया गया तथा पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को बाद पूछताछ थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज दिनांक 31.10.2026 को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। नाम पता अभियुक्त आदिल पुत्र इश्तियाक निवासी बैरागीवाला थाना सहसपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष।1