Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, छोटी सरवा में गो माता के सम्मान में आवाम ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 27अप्रेल को दिल्ली में करेगे कुच ) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के छोटी सरवा में बाल मित्र मंडली सहित अन्य आवाम ने गौ माता को राष्ट माता व गौ हत्या बंद कर ने के लिए गौ भक्तो ने पुरी तरह कमर कस ली है गौ माता को राष्ट माता व गौ हत्या को बंद करके के उद्देश्य से सनातनियों ने एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जो हर तहसील व जिला मुख्यालय पर इस हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा वहीं साधु संत व गौ माता के भक्त दिल्ली में कुच कर संसद में भी ज्ञापन सौंपेंगे
Dharmendra Soni
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, छोटी सरवा में गो माता के सम्मान में आवाम ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 27अप्रेल को दिल्ली में करेगे कुच ) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के छोटी सरवा में बाल मित्र मंडली सहित अन्य आवाम ने गौ माता को राष्ट माता व गौ हत्या बंद कर ने के लिए गौ भक्तो ने पुरी तरह कमर कस ली है गौ माता को राष्ट माता व गौ हत्या को बंद करके के उद्देश्य से सनातनियों ने एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जो हर तहसील व जिला मुख्यालय पर इस हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा वहीं साधु संत व गौ माता के भक्त दिल्ली में कुच कर संसद में भी ज्ञापन सौंपेंगे
More news from राजस्थान and nearby areas
- सज्जनगढ़ मे मंगलवार सांय अचानक हुई बेमौसम बारिश ने सज्जनगढ़ कस्बे की सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बे में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की बारिश ने पोल खोल दी। तेज बारिश के चलते कस्बे की अधिकांश नालियां ओवरफ्लो हो गईं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होते ही मुख्य मार्गों सहित कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण कचरा और गाद पानी के साथ बाहर आ गए, जिससे सड़कों पर बदबू और गंदगी फैल गई। राहगीरों और दुकानदारों को आवागमन में कठिनाई हुई, वहीं गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा हर माह स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था नजर नहीं आती। हल्की बारिश में ही नालियों का जाम होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित नाली सफाई, कचरा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।2
- बांसवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने माता के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। योग गुरु बाबा रामदेव के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद राजे मंदिर पहुंचीं। मंदिर पहुंचते ही भाजपा पदाधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजे ने माता त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन कर मत्था टेका और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आरती का भी लाभ लिया और श्रद्धा भाव से पूजा संपन्न की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उनके साथ दर्शन किए। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में वसुंधरा राजे ने कहा कि महीने में एक बार उपवास रखना चाहिए, इससे मन और तन में संतुलन बना रहता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता से जुड़ने से व्यक्ति को आंतरिक शांति मिलती है। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित भी किया।1
- (रुको… सोचो…) क्या आप रिपोर्टर हो… या सिर्फ मुफ्त में खबर Forward करने वाले? दिन-भर मेहनत करते हो। धूप, धूल, भीड़… सब झेल1
- छोटी कक्षाओं से ही विद्यार्थी का बेस तैयार करें ताकि नामांकन भी बढ़े और बड़ी कक्षाओं में रिजल्ट भी बेहतर हो - एसीबीईओ गनोड़ा। गढ़ी शिक्षा विभाग के एसीबीईओ किशन सिंह के द्वारा पालोदा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसीबीईओ ने पुस्तकालय, मिड डे मील, स्वच्छता, ऑनलाइन उपस्थिति, वर्कबुक, पीने के पानी की व्यवस्था, एवं अन्य भौतिक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। एसीबीईओ ने उच्च माध्यमिक विद्यालय पालोदा में शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पालोदा सीनियर स्कूल के स्टाफ के साथ बैठक भी की तथा बैठक में एसीबीईओ ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में छोटी कक्षाओं से ही विद्यार्थी का आधार मजबूत होना चाहिए। यदि छोटी कक्षाओं में विद्यार्थी का बेस तैयार हो जाएगा तो उस विद्यालय में छोटे बच्चों की शैक्षिक उन्नति अच्छे तरीके से होगी। इसके साथ-साथ छोटी कक्षाओं से बालक अच्छी तरह से ज्ञान अर्जित कर बड़ी कक्षाओं में आकर बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय का रिजल्ट भी अच्छा रखेगा। जब छोटी कक्षा में बालक आता है तब उसे सर्वांगीण विकास की आवश्यकता होती है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं रचनात्मक कार्यों में भी विद्यार्थी को बेहतरीन वातावरण की आवश्यकता होती है। किशन सिंह के द्वारा रोजाना के ऑनलाइन कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। विद्यालय में प्रार्थना सभा से लेकर अंतिम कालांश तक विद्यार्थी एक्टिव मोड पर रहे इस बात पर विद्यालय के सभी शिक्षकों को ध्यान देने का आग्रह किया। निरीक्षण के दौरान उपप्राचार्य कल्पेश द्विवेदी, नितिन द्विवेदी, राकेश महवाई, अशोक त्रिवेदी, आशीष जैन, प्रवीण परमार, विनोद हाडा, विजय यादव, अश्विन पंचोली, संजय रावल, धीरज पुरोहित, धूलेश्वर मीणा, जयराज सिंह, दिनेश पंचोली, नागेंद्र सिंह, हरि कृष्ण पाटीदार, राजू भाई, स्नेहलता जैन, मोहिता जैन आदि उपस्थित रहे।1
- 1.40 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शिक्षक गिरफ्तार बांसवाड़ा पुलिस ने शहर के दो व्यापारियों से 1 करोड़ 40 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आरोपी की पहचान विकेश कुमार कमोल निवासी कुशलगढ़ के रूप में हुई, जो राजकीय विद्यालय में गणित का द्वितीय श्रेणी शिक्षक है। 30 मार्च को आरोपी ने खुद को बड़ा गैंगस्टर बताते हुए दो व्यापारियों को धमकी भरे पत्र भेजे और 90 लाख व 50 लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर परिवार और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की जांच, साइबर तकनीक और स्थानीय पड़ताल के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में सामने आया कि ऑनलाइन गेमिंग में भारी नुकसान और कर्ज के दबाव में आकर उसने यह साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।1
- धम्बोला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसीजेएम कोर्ट सागवाड़ा के जज हारिश मेनारिया ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, ऑनलाइन फ्रॉड और अन्य सामाजिक मुद्दों पर जागरूक किया। धम्बोला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एसीजेएम कोर्ट के जज एवं सीमलवाड़ा तालुका अध्यक्ष हारिश मेनारिया ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया, अनजान लिंक, फर्जी कॉल और मैसेज के माध्यम से होने वाले बैंकिंग फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने अश्लील वीडियो और ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इनसे दूर रहने की सलाह दी। साथ ही शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि जागरूक और शिक्षित व्यक्ति ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है। बाल मजदूरी जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे पर भी चर्चा करते हुए इसे रोकने के लिए सभी को जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या या शोषण की स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने सवाल पूछे, जिनका समाधान सरल भाषा में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनिल पण्ड्या, उपाचार्य अजीतपाल सिंह, संचालक विद्या पण्ड्या सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं न्यायिक कर्मचारी रमणलाल डामोर, पंकज कुमार, कोर्ट मुंशी कमला शंकर एवं पीएलवी रमेशचन्द्र, सुरेशचन्द्र, हरिशचन्द्र भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कुल मिलाकर यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ, जहां उन्हें कानूनी जानकारी के साथ-साथ सुरक्षित और जागरूक रहने का संदेश भी मिला।1
- पुलिस थाना सज्जनगढ़ ने अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 6 अप्रैल 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बांसवाड़ा रोड पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच शुरू की। नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें जालीनुमा ढांचे में दो गाय और बछड़े अमानवीय स्थिति में भरे हुए मिले। जांच में पाया गया कि पशुओं के लिए न तो पानी की उचित व्यवस्था थी और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम। पूछताछ के दौरान चालक व उसके साथी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तथा गोवंश को अन्य स्थान पर बेचने के उद्देश्य से ले जाने की बात सामने आई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन सहित गोवंश को कब्जे में लिया, पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भिजवाया। मामले में राजस्थान गोवंश (वध का प्रतिषेध एवं अस्थायी प्रव्रजन या निर्यात का विनियमन) अधिनियम, 1995 के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विपुल पुत्र कानु डिंडोर (निवासी भुराकुआ, थाना सज्जनगढ़) एवं विनेश पुत्र कला भील (निवासी छियाखूंटा, थाना कसारवाड़ी) शामिल हैं। यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी धनपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें जगदीशचंद्र, भरत कुमार, मानजीत हेड कांस्टेबल एवं रमेशचंद्र हेड कांस्टेबल शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।1
- बांसवाडा, 7 अप्रेल/जिले में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने मंगलवार को छोटी सरवन उपखण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर पेयजल सप्लाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर जल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया और व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने छोटीसरवन के ग्राम मूलिया, छालियावाड व कोटडा के ठीकरीया में पेयजल सप्लाई को देखा। निरीक्षण के दौरान मूलिया के चन्द्रोड ग्राम में लीकेज पाईपलाईन व सामुदायिक शौचालय को शीध्र ठीक करवाने,छलीयावाडा में पानी की सप्लाई लाईन को ठीक करवाने अवैध कनेक्शन को हटाने व ठीकरीया में खराब हो रहें हैण्डपम्पों को ठीक करवाने के निर्देश संबंधी विभाग व एजेन्सी को दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय मालापाडा में पानी की आपूर्ति को लेकर टेकरों की व्यवस्था करने व पानी के स्टोरेज के लिये टंेक बनवाने के भी निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल उपलब्धता की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की जल समस्या नहीं होनी चाहिए तथा नियमित रूप से जल सप्लाई सुनिश्चित की जाए। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खराब हैंडपंप, पाइपलाइन लीकेज एवं अन्य तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही जल स्रोतों की निरंतर मॉनिटरिंग करने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान छोटी सरवन के उपखण्ड अधिकारी श्री ओमप्रकाश चन्दोलिया सहित जलदाय विभाग के अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद थे।4
- jiiii1