जिला कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश बांसवाडा, 7 अप्रेल/जिले में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने मंगलवार को छोटी सरवन उपखण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर पेयजल सप्लाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर जल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया और व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने छोटीसरवन के ग्राम मूलिया, छालियावाड व कोटडा के ठीकरीया में पेयजल सप्लाई को देखा। निरीक्षण के दौरान मूलिया के चन्द्रोड ग्राम में लीकेज पाईपलाईन व सामुदायिक शौचालय को शीध्र ठीक करवाने,छलीयावाडा में पानी की सप्लाई लाईन को ठीक करवाने अवैध कनेक्शन को हटाने व ठीकरीया में खराब हो रहें हैण्डपम्पों को ठीक करवाने के निर्देश संबंधी विभाग व एजेन्सी को दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय मालापाडा में पानी की आपूर्ति को लेकर टेकरों की व्यवस्था करने व पानी के स्टोरेज के लिये टंेक बनवाने के भी निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल उपलब्धता की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की जल समस्या नहीं होनी चाहिए तथा नियमित रूप से जल सप्लाई सुनिश्चित की जाए। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खराब हैंडपंप, पाइपलाइन लीकेज एवं अन्य तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही जल स्रोतों की निरंतर मॉनिटरिंग करने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान छोटी सरवन के उपखण्ड अधिकारी श्री ओमप्रकाश चन्दोलिया सहित जलदाय विभाग के अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद थे।
जिला कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश बांसवाडा, 7 अप्रेल/जिले में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने मंगलवार को छोटी सरवन उपखण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर पेयजल सप्लाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर जल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया और व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने छोटीसरवन के ग्राम मूलिया,
छालियावाड व कोटडा के ठीकरीया में पेयजल सप्लाई को देखा। निरीक्षण के दौरान मूलिया के चन्द्रोड ग्राम में लीकेज पाईपलाईन व सामुदायिक शौचालय को शीध्र ठीक करवाने,छलीयावाडा में पानी की सप्लाई लाईन को ठीक करवाने अवैध कनेक्शन को हटाने व ठीकरीया में खराब हो रहें हैण्डपम्पों को ठीक करवाने के निर्देश संबंधी विभाग व एजेन्सी को दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय मालापाडा में पानी की आपूर्ति को लेकर टेकरों की व्यवस्था करने
व पानी के स्टोरेज के लिये टंेक बनवाने के भी निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल उपलब्धता की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की जल समस्या नहीं होनी चाहिए तथा नियमित रूप से जल सप्लाई सुनिश्चित की जाए। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खराब हैंडपंप, पाइपलाइन लीकेज एवं
अन्य तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही जल स्रोतों की निरंतर मॉनिटरिंग करने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान छोटी सरवन के उपखण्ड अधिकारी श्री ओमप्रकाश चन्दोलिया सहित जलदाय विभाग के अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद थे।
- बांसवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने माता के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। योग गुरु बाबा रामदेव के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद राजे मंदिर पहुंचीं। मंदिर पहुंचते ही भाजपा पदाधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजे ने माता त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन कर मत्था टेका और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आरती का भी लाभ लिया और श्रद्धा भाव से पूजा संपन्न की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उनके साथ दर्शन किए। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में वसुंधरा राजे ने कहा कि महीने में एक बार उपवास रखना चाहिए, इससे मन और तन में संतुलन बना रहता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता से जुड़ने से व्यक्ति को आंतरिक शांति मिलती है। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित भी किया।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, छोटी सरवा में गो माता के सम्मान में आवाम ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 27अप्रेल को दिल्ली में करेगे कुच ) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के छोटी सरवा में बाल मित्र मंडली सहित अन्य आवाम ने गौ माता को राष्ट माता व गौ हत्या बंद कर ने के लिए गौ भक्तो ने पुरी तरह कमर कस ली है गौ माता को राष्ट माता व गौ हत्या को बंद करके के उद्देश्य से सनातनियों ने एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जो हर तहसील व जिला मुख्यालय पर इस हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा वहीं साधु संत व गौ माता के भक्त दिल्ली में कुच कर संसद में भी ज्ञापन सौंपेंगे4
- क्षेत्र में जी राम जी योजना के तहत रोजगार गारंटी कार्य तो शुरू हो गए हैं, लेकिन तकनीकी खामियों और मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण ग्रामीण मजदूरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सागवाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत भासौर में मजदूरों को पिछले तीन दिनों से “सर्वर डाउन” की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मस्टरोल में नाम होने के बावजूद मजदूरों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें रोजाना 3 से 4 घंटे तक कड़ी धूप में इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों और मजदूरों में इसको लेकर भारी रोष है। उनका कहना है कि कार्य स्थल पर न तो छांव की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऊपर से सर्वर की समस्या के कारण उनकी मेहनत भी बेकार जा रही है और कई मजदूर बिना हाजिरी लगे ही वापस लौटने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या विशेष रूप से भासौर गांव में ही अधिक देखने को मिल रही है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सर्वर समस्या को ठीक करवाने और मजदूरों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।1
- Post by Baba1
- कांग्रेस पार्टी के महासचिव क्रिकेट बोर्ड के ष क्षण अध्यक्ष भू माफिया अमीन पठान के भाई के लड़के से करोड़ों रुपए कजमीन को कोड़ाशनझ दे देके आयुक्त के निर्देशन में मिट्टी में मिला दिया1
- तालुका विधिक सेवा समिति धरियावद द्वारा सोफिया स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी जुबेर अहमद धरियावद 9001885006 धरियावद-तालुका विधिक सेवा समिति धरियावद के अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सरफराज नवाज की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि आरपीएस प्रशिक्षु शक्ति दायमा थाना धरियावद, अधिवक्ता हरिसिंह कोठारी व कमलेश नागोरी सहित की उपस्थिति मे सोफिया स्कूल धरियावद में साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में विधिक सेवा समिति के प्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध जैसे ऑनलाइन फ्रॉड,फर्जी कॉल, सोशल मीडिया ठगी,ओटीपी साझा करने के नुकसान,फेक लिंक, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड एवं डिजिटल भुगतान में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी,पासवर्ड अथवा आधार संबंधी जानकारी साझा नहीं करें। साथ ही सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें एवं संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। कार्यक्रम में बच्चों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं ऑनलाइन शिकायत पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत करने से नुकसान को रोका जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए तालुका विधिक सेवा समिति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान सोफिया स्कुल की संस्थापिका भारती दाधीच मय स्टॉप द्वारा तिलक ओपरना पहनाकर सम्मान किया गया।1
- पुलिस थाना सज्जनगढ़ ने अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 6 अप्रैल 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बांसवाड़ा रोड पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच शुरू की। नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें जालीनुमा ढांचे में दो गाय और बछड़े अमानवीय स्थिति में भरे हुए मिले। जांच में पाया गया कि पशुओं के लिए न तो पानी की उचित व्यवस्था थी और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम। पूछताछ के दौरान चालक व उसके साथी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तथा गोवंश को अन्य स्थान पर बेचने के उद्देश्य से ले जाने की बात सामने आई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन सहित गोवंश को कब्जे में लिया, पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भिजवाया। मामले में राजस्थान गोवंश (वध का प्रतिषेध एवं अस्थायी प्रव्रजन या निर्यात का विनियमन) अधिनियम, 1995 के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विपुल पुत्र कानु डिंडोर (निवासी भुराकुआ, थाना सज्जनगढ़) एवं विनेश पुत्र कला भील (निवासी छियाखूंटा, थाना कसारवाड़ी) शामिल हैं। यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी धनपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें जगदीशचंद्र, भरत कुमार, मानजीत हेड कांस्टेबल एवं रमेशचंद्र हेड कांस्टेबल शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।1
- बांसवाडा, 7 अप्रेल/जिले में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने मंगलवार को छोटी सरवन उपखण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर पेयजल सप्लाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर जल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया और व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने छोटीसरवन के ग्राम मूलिया, छालियावाड व कोटडा के ठीकरीया में पेयजल सप्लाई को देखा। निरीक्षण के दौरान मूलिया के चन्द्रोड ग्राम में लीकेज पाईपलाईन व सामुदायिक शौचालय को शीध्र ठीक करवाने,छलीयावाडा में पानी की सप्लाई लाईन को ठीक करवाने अवैध कनेक्शन को हटाने व ठीकरीया में खराब हो रहें हैण्डपम्पों को ठीक करवाने के निर्देश संबंधी विभाग व एजेन्सी को दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय मालापाडा में पानी की आपूर्ति को लेकर टेकरों की व्यवस्था करने व पानी के स्टोरेज के लिये टंेक बनवाने के भी निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल उपलब्धता की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की जल समस्या नहीं होनी चाहिए तथा नियमित रूप से जल सप्लाई सुनिश्चित की जाए। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खराब हैंडपंप, पाइपलाइन लीकेज एवं अन्य तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही जल स्रोतों की निरंतर मॉनिटरिंग करने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान छोटी सरवन के उपखण्ड अधिकारी श्री ओमप्रकाश चन्दोलिया सहित जलदाय विभाग के अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद थे।4
- जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-विधायक थावरचन्द डामोर ने धरियावद क्षेत्र की जनता से लसाड़िया क्षेत्र में हुई दो गांवो में 05 बच्चों की मौत पर जनता को क्या संदेश दिया,सुनिए1