तालुका विधिक सेवा समिति धरियावद द्वारा सोफिया स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी तालुका विधिक सेवा समिति धरियावद द्वारा सोफिया स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी जुबेर अहमद धरियावद 9001885006 धरियावद-तालुका विधिक सेवा समिति धरियावद के अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सरफराज नवाज की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि आरपीएस प्रशिक्षु शक्ति दायमा थाना धरियावद, अधिवक्ता हरिसिंह कोठारी व कमलेश नागोरी सहित की उपस्थिति मे सोफिया स्कूल धरियावद में साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में विधिक सेवा समिति के प्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध जैसे ऑनलाइन फ्रॉड,फर्जी कॉल, सोशल मीडिया ठगी,ओटीपी साझा करने के नुकसान,फेक लिंक, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड एवं डिजिटल भुगतान में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी,पासवर्ड अथवा आधार संबंधी जानकारी साझा नहीं करें। साथ ही सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें एवं संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। कार्यक्रम में बच्चों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं ऑनलाइन शिकायत पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत करने से नुकसान को रोका जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए तालुका विधिक सेवा समिति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान सोफिया स्कुल की संस्थापिका भारती दाधीच मय स्टॉप द्वारा तिलक ओपरना पहनाकर सम्मान किया गया।

- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- छोटी सादड़ी जिस प्रकार से मोदी जी मन की बात करते हैं इस प्रकार से काश्तकार भी मन की बात करने लगे हैं अफीम काश्तकार वैसे खुलकर नहीं बोलते हैं फिर भी कुछ काश्तकार अपने मन की बात कह देते हैं1
- कितना लंबा ट्रैफिक1
- Post by Baba1
- कांग्रेस पार्टी के महासचिव क्रिकेट बोर्ड के ष क्षण अध्यक्ष भू माफिया अमीन पठान के भाई के लड़के से करोड़ों रुपए कजमीन को कोड़ाशनझ दे देके आयुक्त के निर्देशन में मिट्टी में मिला दिया1
- बांसवाड़ा : ब्लॉक छोटी सरवन की ग्राम पंचायत नादिया के अभिभावकों के लिए मंगलवार का दिन आश्चर्य से कम नहीं रहा ,जब जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय)प्रारंभिक श फ़ ब अंजुम स्वयं राजकीय विद्यालयों में से चल रहे सघन प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के द्वितीय चरण के तहत डोर टू डोर संपर्क के लिए पहुंची । डीईओ ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नादिया व अधीनस्थ विद्यालयों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के प्रथम चरण की प्रगति की पी ई ई ओ हर्षा शर्मा से समीक्षा कर नव प्रवेशित बच्चों की संख्या की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए साथ ही द्वितीय चरण में फील्ड कार्य के लिए चयनित कार्मिकों से चर्चा कर प्रवेशोत्सव के सम्बन्ध में अपने अनुभव साझा करते हुए निर्देशित किया कि फील्ड में कार्मिकों को आवंटित क्षेत्र में समस्त घरों का सर्वे कर उसी समय उसे ऐप में प्रविष्ट की जानी है साथ ही जिन घरों में एक भी बच्चा नहीं है या सभी बच्चे पहले से स्कूलों में नामांकित है उन घरों की भी प्रविष्टि भी ऐप में की जानी है। डीईओ ने समस्त अधीनस्थ विद्यालयों में पाठयपुस्तक का विद्यार्थियों को वितरण किए जाने की स्थिति, कक्षा शिक्षण प्रारंभ की स्थिति,आंगनबाड़ी समन्वय आदि का अवलोकन करते हुए आगामी दो चरणों में अभियान के संचालन की तैयारियों को भी देखकर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा । डीईओ ने अधीनस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय छापरिया पाड़ा में भी विद्यार्थियों के मध्य जाकर बच्चों से चर्चा कर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान संस्था प्रधान हर्षा शर्मा, धर्मेंद्र अडीचवाल ,राजेश चौहान, दीपिका व्यास, गीता बरांडा, गटूलाल बामणिया, ईश्वर सहित समस्त कार्मिक मौजूद रहे ।2
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081074
- सज्जनगढ़ मे मंगलवार सांय अचानक हुई बेमौसम बारिश ने सज्जनगढ़ कस्बे की सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बे में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की बारिश ने पोल खोल दी। तेज बारिश के चलते कस्बे की अधिकांश नालियां ओवरफ्लो हो गईं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होते ही मुख्य मार्गों सहित कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण कचरा और गाद पानी के साथ बाहर आ गए, जिससे सड़कों पर बदबू और गंदगी फैल गई। राहगीरों और दुकानदारों को आवागमन में कठिनाई हुई, वहीं गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा हर माह स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था नजर नहीं आती। हल्की बारिश में ही नालियों का जाम होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित नाली सफाई, कचरा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।2
- बांसवाड़ा में आयोजित उपवास कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि संत-महात्माओं का आशीर्वाद हमारे साथ है और वही हमारी चिंता कर रहे हैं। उन्होंने मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां बैठे सभी लोग 33 करोड़ देवी-देवताओं के समान हैं। राजे ने उपवास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उपवास करने से मन को शांति मिलती है और आत्मिक संतुलन बना रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में आएगा, उसे भी उपवास के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जहां आमजन, संत और समाज एक साथ होते हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मन प्रफुल्लित हो उठता है। वही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे संतो के चरणों में झुक आशीर्वाद लिया वही श्री 1008 प्रसन्न सागर मुनि महाराज से सीएम वसुंधरा राजे ने आशीर्वाद लिया मंच पर महाराज में पूर्व सिएम को एक विशेष माला पहनाई साथ ही पूर्व सीएम राजे की प्रशंसा मंच से की।1