Shuru
Apke Nagar Ki App…
कितना लंबा ट्रैफिक
Bherulal Damor
कितना लंबा ट्रैफिक
More news from राजस्थान and nearby areas
- कितना लंबा ट्रैफिक1
- Post by Bherulal meena Meena1
- कांग्रेस पार्टी के महासचिव क्रिकेट बोर्ड के ष क्षण अध्यक्ष भू माफिया अमीन पठान के भाई के लड़के से करोड़ों रुपए कजमीन को कोड़ाशनझ दे देके आयुक्त के निर्देशन में मिट्टी में मिला दिया1
- बीएपी ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत के प्रति की गई टिप्पणी के विरोध में आदिवासी समुदाय में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में भारत आदिवासी पार्टी द्वारा जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर गृह मंत्री से सार्वजनिक स्पष्टीकरण और बयान को संसदीय रिकॉर्ड से हटाने की मांग की है। सोमवार को बड़ी संख्या में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट गेट के बाहर एकत्रित हुए, जहां केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।ज्ञापन में बताया गया कि 30 मार्च 2026 को संसद में वामपंथी उग्रवाद पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री ने सांसद राजकुमार रोत को संबोधित करते हुए कहा कि आप चुनाव लड़कर यहां बैठे हैं, नहीं तो आप भी सरेंडर की लिस्ट में होते। बीएपी नेताओं का आरोप है कि यह टिप्पणी न केवल एक जनप्रतिनिधि की गरिमा के विरुद्ध है, बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से पूरे आदिवासी समाज को नक्सलवाद से जोड़कर अपमानित करने का प्रयास है। उल्लेखनीय है कि सांसद राजकुमार रोत ने सदन में जल-जंगल-जमीन के संघर्ष, पांचवीं व छठी अनुसूची के क्रियान्वयन और पेसा कानून जैसे मुद्दों पर आदिवासियों का पक्ष रखा था। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि हक की आवाज उठाने वालों पर नक्सलवाद का ठप्पा लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। ज्ञापन के जरिए मांग की गई है कि भविष्य में किसी भी जनप्रतिनिधि या समुदाय के प्रति ऐसी अमर्यादित टिप्पणियों को रोकने के लिए ठोस दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। इस दौरान जयंतीलाल खराड़ी, सुरेश कटारा, अरविंद रोत सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- तालुका विधिक सेवा समिति धरियावद द्वारा सोफिया स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी जुबेर अहमद धरियावद 9001885006 धरियावद-तालुका विधिक सेवा समिति धरियावद के अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सरफराज नवाज की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि आरपीएस प्रशिक्षु शक्ति दायमा थाना धरियावद, अधिवक्ता हरिसिंह कोठारी व कमलेश नागोरी सहित की उपस्थिति मे सोफिया स्कूल धरियावद में साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में विधिक सेवा समिति के प्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध जैसे ऑनलाइन फ्रॉड,फर्जी कॉल, सोशल मीडिया ठगी,ओटीपी साझा करने के नुकसान,फेक लिंक, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड एवं डिजिटल भुगतान में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी,पासवर्ड अथवा आधार संबंधी जानकारी साझा नहीं करें। साथ ही सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें एवं संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। कार्यक्रम में बच्चों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं ऑनलाइन शिकायत पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत करने से नुकसान को रोका जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए तालुका विधिक सेवा समिति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान सोफिया स्कुल की संस्थापिका भारती दाधीच मय स्टॉप द्वारा तिलक ओपरना पहनाकर सम्मान किया गया।1
- छोटी कक्षाओं से ही विद्यार्थी का बेस तैयार करें ताकि नामांकन भी बढ़े और बड़ी कक्षाओं में रिजल्ट भी बेहतर हो - एसीबीईओ गनोड़ा। गढ़ी शिक्षा विभाग के एसीबीईओ किशन सिंह के द्वारा पालोदा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसीबीईओ ने पुस्तकालय, मिड डे मील, स्वच्छता, ऑनलाइन उपस्थिति, वर्कबुक, पीने के पानी की व्यवस्था, एवं अन्य भौतिक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। एसीबीईओ ने उच्च माध्यमिक विद्यालय पालोदा में शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पालोदा सीनियर स्कूल के स्टाफ के साथ बैठक भी की तथा बैठक में एसीबीईओ ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में छोटी कक्षाओं से ही विद्यार्थी का आधार मजबूत होना चाहिए। यदि छोटी कक्षाओं में विद्यार्थी का बेस तैयार हो जाएगा तो उस विद्यालय में छोटे बच्चों की शैक्षिक उन्नति अच्छे तरीके से होगी। इसके साथ-साथ छोटी कक्षाओं से बालक अच्छी तरह से ज्ञान अर्जित कर बड़ी कक्षाओं में आकर बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय का रिजल्ट भी अच्छा रखेगा। जब छोटी कक्षा में बालक आता है तब उसे सर्वांगीण विकास की आवश्यकता होती है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं रचनात्मक कार्यों में भी विद्यार्थी को बेहतरीन वातावरण की आवश्यकता होती है। किशन सिंह के द्वारा रोजाना के ऑनलाइन कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। विद्यालय में प्रार्थना सभा से लेकर अंतिम कालांश तक विद्यार्थी एक्टिव मोड पर रहे इस बात पर विद्यालय के सभी शिक्षकों को ध्यान देने का आग्रह किया। निरीक्षण के दौरान उपप्राचार्य कल्पेश द्विवेदी, नितिन द्विवेदी, राकेश महवाई, अशोक त्रिवेदी, आशीष जैन, प्रवीण परमार, विनोद हाडा, विजय यादव, अश्विन पंचोली, संजय रावल, धीरज पुरोहित, धूलेश्वर मीणा, जयराज सिंह, दिनेश पंचोली, नागेंद्र सिंह, हरि कृष्ण पाटीदार, राजू भाई, स्नेहलता जैन, मोहिता जैन आदि उपस्थित रहे।1
- Post by Dhruv Banjara1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ शुरू एप का ताजा अपडेट। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सुप्रीमो मदन राठौड़ ने 47 में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कोटा शहर और देहात भारतीय जनता पार्टी को एक बहुत बड़ी उपलब्धि का उपहार दिया। भारतीय जनता पार्टी भवन की आधारशिला और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह राजस्थान सूवे में सबसे आधुनिक और सबसे अच्छा भवन होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल जी की डबल इंजन की सरकार विकास के पथ पर तेजी से दौड़ ड़ रही है। कार्यकर्ता उनकी योजनाओं को गांव-गांव ढाणी ढाणी शहर और हर मोहल्ले में पहुंचाएं। और जनता को जागरूक करें। आने वाले कल के चुनाव में कार्यकर्ता कमर कश कर मैदान में उतर जाए। उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला और राहुल गांधी को अप्रत्यक्ष रूप से आडे हाथों लिया। और कहा कि कांग्रेस पार्टी अब जलेबी की तरह सुकृडति जा रही है। और उसके थिकटैंक लीडर शशि थरूर आनन्द शर्मा मनीष तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार रमेश गांधी के द्वारा पूछे गए प्रश्न पर अशोक गहलोत गोविंद सिंह डोटासराव टीकाराम जूली की नूर कुस्ती में कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री उसके लिए कांग्रेस पार्टी में टांग खिंचाई और लंगडी मार कांग्रेस में खेल रहा है। पूर्व मंत्री हीरालाल नागर ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।और युवावस्था में जब यह पार्टी जन्म ले रही थी। और अपने शैशव काल में थी। तब से सेवा करने का उल्लेख किया। और कहा कि मेरे चाचा जी ने इस पार्टी में बहुत त्याग और वलिदान दिया है। वहीं शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन का ओजस्वी और सारगर्वित भाषण कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मंत्री शांति धारीवाल ने वदले की भावना से इस भूमि के पट्टे को सरकार आते ही सबसे पहले निरस्त किया था। लेकिन स्पीकर ओम बिरला ने भी ठान ली थी मैं इसको बाहर करवाकर आधुनिक भवन बनाऊंगा। उनकी कृपा से आज प्रदेश अध्यक्ष के कर कमलो से स्थापना दिवस पर यह भवन शिलान्यास का कार्यक्रम पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में संपन्न हो रहा है। आभार ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम गुर्जर ने व्यक्त किया2